Krishan Bedi (@_KrishanBedi) header
Krishan Bedi (@_KrishanBedi) profile picture

Cabinet Minister Social Justice & Empowerment, SC's & BC's Wefare (Antyodya) Sewa Hospitality Architecture Government Of Haryana State General Secretary BJP HR

Narwana, India
Joined January 2025
जयेष्ट पुत्र गौरव बेदी एवं बेटी समान पुत्रवधु अकांक्षा गौरव बेदी को विवाह की वर्षगाँठ पर ढेरों-ढेरों आशीर्वाद के साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! आप जीवन में सदैव ऐसे ही हंसते मुस्कुराते दीर्घायु हों और स्नेह के इस बंधन में ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहे। मेरे स्नेह के लिए भाई मैं आप दोनों को साफ़ कर दूं कि आप लोगों का नंबर अब दूसरा है और प्रथम नंबर इन दोनों शरारती एवं सवालों के पिटारे धीरेन व मनहर का है। आप बच्चों को पुनः मेरा आशीर्वाद व ढेरों शुभकामनाएँ, ईश्वर से कामना करता हूँ कि मेरे परिवार में परोपकार की भावना और प्रेम सदैव बना रहे। बधाई एवं शुभकामनाएँ! Wish elder son Gaurav Bedi & daughter in law Akanksha Gaurav Bedi a very happy wedding anniversary. May God bless you with all happiness & prosperous life. My affection for both of you is secondary now and prior entitlement is to these both Chatterboxes Dhiren & Manhar. I pray to God for your happiness, prosperity & bonding. May God the affection bonding strengthens in my family with philanthropic values. Happy wedding anniversary once again with best wishes my kids. #वैवाहिक_वर्षगाँठ #Marriage_Anniversary
1
1
61
What a tremendous finish.! U19 Asia Champions are here. Congratulations to all. Once again Pakistan has shown it's place on field. Bharat will crush you everywhere, whether it's game of Cricket or game of Missiles. Well done team India. #TeamIndia #U19AsiaChampions #BCCI
90
माँ भारती की स्वाधीनता के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम। #शहीद_करतार_सिंह_सराभा #शहीदी_दिवस
1
67
वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुखता से हिस्सा लेने वाली खटीक समाज की महान वीरांगना माता ऊदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। #माता_ऊदा_देवी_पासी_जी #स्वतंत्रता_सेनानी #बलिदान_दिवस
5
61
'जय भगवान वाल्मीकि, हर-हर वाल्मीकि' राष्ट्रीय वाल्मीकि सभा द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में फतेहगढ़ साहिब, पंजाब में आयोजित 'चेतना सम्मेलन' में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर भगवान वाल्मीकि जी को नमन करके आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया। समारोह में राष्ट्रीय वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह सहोता जी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री गेजा राम वाल्मीकि जी, वरिष्ठ नेता व फतेहगढ़ साहिब के भाजपा जिलाध्यक्ष दीदार सिंह भट्टी जी, डॉ. बलदेव सैनी जी, श्री रजिन्द्र कुमार गोगी जी, श्री जसपाल सिंह सरपंच जी एवं वरिष्ठ नेताओं और समाज के प्रबुद्धजनों समेत बड़ी संख्या में पंजाब के बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय वाल्मीकि सभा के समस्त सदस्यों को इस बौधिक सम्मेलन के आयोजन के लिए ढेरों बधाई एवं भविष्य में भी इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित करने के लिए मेरी ढ़ेरों शुभकामनाएँ। 'ਜੈ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ, ਹਰ-ਹਰ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ' ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ, ਪੰਜਾਬ ਵਿਖੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 'ਚੇਤਨਾ ਸੰਮੇਲਨ' ਵਿੱਚ ਬਤੌਰ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਸਿਰਕਤ ਕਰਕੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਨੂੰ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਮੌਜੂਦ ਵੱਡੇ ਇਕੱਠ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਿਤ ਕੀਤਾ। ਅੱਜ ਦੇ ਇਸ 'ਚੇਤਨਾ ਸੰਮੇਲਨ' ਵਿੱਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਭਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਹੋਤਾ ਜੀ, ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਸ਼੍ਰੀ ਗੇਜਾ ਰਾਮ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਦੀਦਾਰ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀ ਜੀ, ਡਾ. ਬਲਦੇਵ ਸੈਣੀ ਜੀ, ਸ਼੍ਰੀ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਰਪੰਚ ਜੀ, ਸ਼੍ਰੀ ਰਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਗੀ ਜੀ ਸਮੇਤ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਸੰਖਿਆ ਵਿੱਚ ਸਮਾਜ ਦੇ ਬੁੱਧੀਜੀਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਭਾ ਦੇ ਸਾਰੇ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਬੋਧਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵਧਾਈ ਅਤੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਮੇਰੀਆਂ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। @BJP4Punjab #चेतना_सम्मेलन_फतेहगढ़_साहिब #कृष्ण_बेदी #ਚੇਤਨਾ_ਸੰਮੇਲਨ_ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ_ਸਾਹਿਬ #ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ_ਬੇਦੀ #Fatehgarh_Sahib #Krishan_Bedi
30
भूदान आंदोलन के जनक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। आचार्य जी द्वारा 1951 में शुरू किए गए स्वैच्छिक भूमि दान आंदोलन के तहत देश में लाखों एकड़ भूमि गरीब भूमिहीनों को दी गई, इस अद्भुत आंदोलन को 'रक्तहीन क्रांति' कहा गया जिसमें लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर भूमि का दान किया। #आचार्य_विनोबा_भावे_जी #पुण्यतिथि
23
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम। 'आदिवासी गौरव दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ। #भगवान_बिरसा_मुंडा_जी #जयंती #आदिवासी_गौरव_दिवस
19
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के सानिध्य और कृषि, पशुपालन व मतस्य पालन मंत्री श्री @SinghRana6940 की अध्यक्षता और मेरे नरवाना विधानसभा के स्वजनों की गरिमामयी उपस्थिति में राजकीय पशु अस्पताल, नरवाना का शिलान्यास किया। नरवाना विधानसभा की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है जिसमें पशुपालन सहायक धंधे के रूप में नरवाना विधानसभा के किसानों की आय का बड़ा स्रोत है। पशुपालन के लिए पशुओं की सेहत किसान भाईयों का सबसे महत्वपूर्ण विषय रहता है जिसके लिए नरवाना विधानसभा में विभिन्न स्थानों आधुनिक सुविधाओं से लैस पशु अस्पतालों का निर्माण निश्चित ही मेरे नरवाना विधानसभा के किसानों के लिए बड़ी राहत होगी। यह आधुनिक पशु अस्पताल आने वाले समय में नरवाना विधानसभा के किसानों के लिए वरदान साबित होगा और उनके पशुपालन के काम में बड़ी सहायता प्रदान करेगा। आज के इस शुभ अवसर पर पूर्व विधायक श्री फूल सिंह खेड़ी जी समेत नरवाना विधानसभा के गणमान्य स्वजन उपस्थित रहे। #पशु_अस्पताल_नरवाना_शिलान्यास #कृष्ण_बेदी #Narwana_Veterinary_Hospital_Foundation #Krishan_Bedi
1
45
मधुमेह यानि शुगर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और इसका मुख्य कारण हमारे दैनिक जीवन में हुए बदलाव हैं। हमारे खानपान से लेकर शारीरिक मेहनत करने तक हमारे रोजमर्रा के जीवन में बहुत से बदलाव मधुमेह जैसे रोगों का कारण हैं। आज विश्व मधुमेह दिवस पर आइये मधुमेह के संबंध में स्वयं भी जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। #विश्व_मधुमेह_दिवस2026 #WorldDiabetesDay2026
1
3
53
कल 14 नवंबर शनिवार के मेरे कार्यक्रम। #Schedule #KrishanBedi #CabinetMinister
1
49
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में 'हरियाणा उत्सव-2026' के दूसरे दिन का विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी जी के साथ बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया‌। उत्सव में छात्रों द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य, सांग, लोकगीत, काव्य पाठ के साथ-साथ साहित्यिक कार्यक्रमों एवं वाद्ययंत्रों की बहुत सुंदर व मनमोहक प्रस्तुतियां की गईं जिन्होंने उपस्थित लोगों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन करवाए। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में लोक कला के साथ हमारे पारंपरिक हरियाणवी समृद्ध व पौष्टिक खानपान के स्टालों ने मिट्टी के बर्तनों में बनाए पकवानों का पर्दशन किया। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के उप कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी जी, समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ़ एवं समस्त छात्रों को इस भव्य उत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई और भविष्य के लिए मेरी ढ़ेरों शुभकामनाएँ। #हरियाणा_उत्सव2026 #सीआरएसयु_जींद #कृष्ण_बेदी #Haryana_Utsav2026 #CSRU_Jind #Krishan_Bedi
1
2
5
212
कांग्रेस डूबता हुआ जहाज़ है और आजकल इस जहाज के दल में सोनिया मैडम की नज़र-ए-इनायत में बने रहने के लिए 'किताब' के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की होड़ मची हुई है। हालत यह है कि 544 पन्ने की किताब को कोई एक रात में पढ़ने का दावा कर रहा है और कोई तो 2 बार पढ़ने का दावा कर रहा है। अजीब किस्म की अफरातफरी है और कद्दावर नेता छोड़कर जा रहे हैं। अब तो गाँधी परिवार की अंदरूनी लड़ाई भी खुलकर सामने आने लगी है, मेरी बात याद रखियेगा कांग्रेस में अंतिम लड़ाई परिवार के भीतर ही होगी। #कांग्रेस_डूबता_जहाज़ #कृष्ण_बेदी #Congress_Is_Sinking_Ship #Krishan_Bedi m.haryana.punjabkesari.in/ha…
32
'गीता कमल' भारतीय जनता पार्टी बढकार्यालय कुरुक्षेत्र में श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प यात्रा संबंधित कार्यशाला में आदरणीय प्रदेशाध्यक्ष डॉ. @bjparchanagupta जी की अध्यक्षता में हिस्सा लिया। गीता कमल, कुरूक्षेत्र पहुँचने पर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सैनी जी व समस्त कुरुक्षेत्र भाजपा टीम द्वारा किए गए स्वागत सम्मान के लिए आभार! आज की इस कार्यशाला में प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय श्री @PavanRanaRSS जी, कैबिनेट में मेरे साथी मंत्री श्री @KrishanLPanwar जी समेत वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। #कुरुक्षेत्र #कृष्ण_बेदी #Kurukshetra #Krishan_Bedi
1
74
सिख साम्राज्य के संस्थापक, महान योद्धा, 'शेर-ए-पंजाब' महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। महाराजा रणजीत सिंह जी के युद्ध‌ कौशल और उनका धर्म के प्रति समर्पण जबरदस्त था जिसके लिए शेर-ए-पंजाब को सदैव याद रखा जाएगा। #महाराजा_रणजीत_सिंह_जी #जयंती #Maharaja_Ranjit_Singh_Ji #Jayanti
8
112
कल 13 नवंबर के मेरे कार्यक्रम। #Schedule #KrishanBedi #CabinetMinister
1
1
2
38
वो भी एक समय था, जब नौकरियों की लगती थी बोलियाँ, मेहनती बेटे का बाबू बेचता था जमीन, माँ बेचती थी गहने और बालियां, किसी ईमानदार, मेहनती को फटकने ना दिया और अपनों की भर देते थे झोलियाँ, ना देखा किसी के मरे माँ या बाबू को, बस बड़े सौदागरों संग थी आंख मिचौलियां, गरीब हरियाणवी मर जाता था हाड़ रगड़ते और मेहनती युवाओं ने आंसूओं को मन में समा लिया, मेहनत की चिता जलाकर झलकते के जाम 'बोन फायर' के और गरीब ने भाग्य की लीला समझकर पीएचडी बेटे संग खेत में दाना बो लिया, मेहनतकश हरियाणवी ने तंग आकर आखिर में कमल खिला दिया, आया 'मनोहर' बची 'धरोहर' धर्म की धरती का बालक हरि के साथ हो लिया, जागी किस्मत, भागी रिश्वत कमल ने मेहनत का एक-एक मोती पिरो लिया, बीते दिन नौकरी की बोली के तो हरियाणवी बालक कोचिंग की तरफ़ हो लिया, विश्वास मिला, कमल फिर खिला और मनोहर ने सबका मन मोह लिया, बोली हुई गायब और आया नायब तो हरियाणा उसके संग हो लिया, आज झगड़ते हैं सब बोली वाले पर अब हरियाणवी बहुत आगे जा लिया, वो भी एक समय था, जब नौकरियों की लगती थी बोलियाँ, मेहनती बेटे का बाबू बेचता था जमीन, माँ बेचती थी गहने और बालियां! #बिना_खर्ची_पर्ची_की_सरकार #कृष्ण_की_कविता #कृष्ण_बेदी #BinaKharchiParchiKiSarkar #Krishan_Bedi
58
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार, वकील, बहुत बड़े समाज सुधारक,भारत रत्न, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर मेरा विनम्र अभिवादन। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को बीएचयू हमें हमेशा याद करवाता रहेगा। #भारत_रत्न_महामना_पंडित_मदन_मोहन मालवीय_जी #पुण्यतिथि #PanditMadanMohanMalaviya
36
जिंदगी का नाम दोस्ती.. दोस्ती का नाम जिंदगी.! #अनिल_विज_कृष्ण_बेदी #Anil_Vij_Krishan_Bedi
1
3
88