
मुख्य सचेतक, दिल्ली विधानसभा (भाजपा)। विधायक-लक्ष्मीनगर विधानसभा। मुख्य प्रवक्ता @bjp4delhi । पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा।
Laxmi Nagar, New Delhi
Joined March 2014
- Tweets46.2K
- Following495
- Followers19.4K
- Likes59.9K
Pinned Tweet
पूर्वांचल की आस्था, छठ महापर्व की भव्यता!
छठी मैया के प्रत्येक व्रती की आस्था का सम्मान और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता एवं भव्य छठ महापर्व का आयोजन हमारा संकल्प है : श्रीमती @gupta_rekha जी
दिल्ली सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की अध्यक्षता में छठ महापर्व के भव्य एवं दिव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
बैठक में यमुना किनारे बन रहे मॉडल घाटों सहित सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, चेंजिंग रूम, CCTV कैमरों एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री @KapilMishra_IND जी, विधायक श्री चंदन चौधरी जी, श्री संदीप सहरावत जी, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री @santoshojha जी एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जय छठी मैया! 🙏
#छठमहापर्व #ChhathPuja #RekhaGupta #Purvanchal #Delhi
Abhay Verma retweeted
"𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝟐𝟑 𝐎𝐜𝐭𝐨𝐛𝐞𝐫 𝟐𝟎𝟐𝟔. 𝐏𝐥𝐞𝐚𝐬𝐞 𝐧𝐨𝐭𝐞, 𝐛𝐲 𝟐𝟑 𝐎𝐜𝐭𝐨𝐛𝐞𝐫 𝟐𝟎𝟐𝟖, 𝐲𝐨𝐮 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐡𝐚𝐯𝐞 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧-𝐝𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐝, 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧-𝐦𝐚𝐧𝐮𝐟𝐚𝐜𝐭𝐮𝐫𝐞𝐝, 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧-𝐛𝐫𝐚𝐧𝐝𝐞𝐝 𝐦𝐨𝐛𝐢𝐥𝐞 𝐩𝐡𝐨𝐧𝐞𝐬."
• Watch IT Minister Shri @AshwiniVaishnaw talk about the strength of India's talent and its future aspirations. ⬇️
Abhay Verma retweeted
जुड़ाव ऐसा... जो दिलों में विश्वास जगाए!
महिलाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास, बातचीत में अपनापन और संवाद में सम्मान... ये पल बताते हैं कि जब नेतृत्व संवेदनाओं से जुड़ता है, तो रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि विश्वास और अपनेपन का बन जाता है।
देखिए, एक सच्चे प्रधानसेवक का महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद और विश्वास की एक अद्भुत झलक!⬇️
Abhay Verma retweeted
कांग्रेस और खड़गे के खिलाफ सड़क पर उतरी उत्तराखंड की जनता!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दिवंगत पिताजी के प्रति मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जताया।
राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मर्यादा और सम्मान से समझौता नहीं!
Abhay Verma retweeted
सनातन का मजाक उड़ाने वाले... चुनाव आते ही भगवा पहनने लगे!
श्री राम मंदिर निर्माण का विरोध, श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से दूरी, मां लक्ष्मी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और हिंदू धर्म को 'धोखा' बताने वाले सपाई आज चुनाव आते ही भगवा धारण करने लगे हैं!
अखिलेश यादव, आप जो 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की री-लॉन्चिंग की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, उसका हश्र भी कांग्रेस की तरह ही फ्लॉप होना तय है।
Abhay Verma retweeted
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, ऐसी घटिया भाषा कांग्रेस के नैतिक और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा है।
कांग्रेस की समस्या सिर्फ मोदी जी से नहीं है। उसकी असली समस्या उस आम भारतीय से है, जिसने वंशवाद का सिंहासन हिलाकर एक साधारण परिवार के बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाया।
यही सच कांग्रेस का दरबारी अहंकार आज तक स्वीकार नहीं कर पाया है।
श्री खड़गे जी, देश का आम नागरिक अपने वोट की ताकत भी जानता है और अपना भविष्य भी। उसे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
याद रखिए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के परिवार पर अभद्र टिप्पणी करना राजनीतिक साहस नहीं, वैचारिक दरिद्रता है।
Abhay Verma retweeted
India’s defence industry is making its mark on the global stage.
Since the Russia-Ukraine war began, India’s ammunition exports to Eastern and Central Europe have surged by over 1,600%, positioning the country as the region’s second-largest supplier.
As Europe replenishes its stockpiles, Indian defence manufacturers are emerging as key suppliers, showcasing the growing strength of India’s indigenous defence industry.
Watch this report. 🎥
Abhay Verma retweeted
Haney has rewritten the record books with a sensational Gold in Men’s Javelin Throw F37/38 at the Asian Para Games 2026!
What a throw. What a champion. What a moment for Bharat!
#Cheer4Bharat
#AsianParaGames2026
Abhay Verma retweeted
केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल स्व. श्री केदार नाथ साहनी जी की 100वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। nitter.cf/i/broadcasts/1yJAPwLMB…
Abhay Verma retweeted
मैं आज भाजपा के उस वर्ग के साथ बैठा हूं, जिसने संगठन को गढ़ा है। गोवा में अगर आज हमारी सरकार है, तो आपकी मेहनत और परिश्रम के कारण है।
भाजपा की खूबसूरती यही है कि अगर कोई कार्यकर्ता नीचे बैठा है, तो वह किसी भी दिन पार्टी के शीर्ष पद पर बैठ सकता है, और यह सिर्फ भाजपा में हो सकता है।
-श्री @NitinNabin
Abhay Verma retweeted
कल पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के दिवंगत पिता जी के बारे में की गई टिप्पणी ने मुझे स्तब्ध और बहुत आहत किया है।
इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये टिप्पणियां किसी साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता या युवा नेता ने नहीं, बल्कि उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की हैं, जो खुद को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करती है। अपने इस आचरण से कांग्रेस अध्यक्ष ने करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है।
लेकिन कांग्रेस के लोग यहीं नहीं रुके। अब वे खड़गे जी के शब्दों को सही ठहराने की कोशिश करके लोगों की भावनाओं को और अधिक आहत कर रहे हैं। अपनी गलती स्वीकार कर खेद प्रकट करने के बजाय, कांग्रेस इस बयान का बचाव करने और इसे सही साबित करने में लगी हुई है। खड़गे जी जिस पद पर आसीन हैं, उनसे सार्वजनिक जीवन में अधिक गंभीरता, संयम, मर्यादा और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है।
ऐसे में, यदि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो यह न केवल उनके पद की गरिमा के विपरीत है, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।
राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन इस तरह का आचरण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं हो सकता है। कल तक कांग्रेस के कुछ नेता प्रधानमंत्री जी की साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाते थे। यहां तक कि उनकी पूजनीय माता जी के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे। आज वही स्तरहीन राजनीति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुकी है।
वैचारिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में बदलना, राजनीतिक असभ्यता को अभद्र भाषा तक ले जाना और प्रधानमंत्री जी के परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की निराशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है।
यह सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। लोकतंत्र में विरोध कीजिए, नीतियों पर सवाल उठाइए, सरकार की आलोचना कीजिए, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन कम से कम मत कीजिए। आज कांग्रेस का सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि मैं मानता हूं कि एक प्रकार से वैचारिक पतन भी हो चुका है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता हर बात का हिसाब रखती है और समय आने पर बखूबी उसका जवाब भी देती है।
मैं कांग्रेस को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी को ऐसी टिप्पणियों से न विचलित किया जा सकता है, न जनसेवा के उनके संकल्प को किसी भी सूरत में कमजोर किया जा सकता है।
- श्री @rajnathsingh, रक्षा मंत्री, भारत सरकार
Abhay Verma retweeted
From the discovery of zero to the development of the number system and advancements in astronomy, India’s culture has always been rooted in knowledge and discovery.
Today, we are carrying this scientific heritage forward with modern technology and renewed confidence.
Building a Viksit Bharat requires nuclear energy on a large scale. Our dependence on nuclear fuel imports poses a challenge to our energy security.
Therefore, Bharat is developing its own fast breeder reactor technology. A couple of months ago, the country’s 500 MW Prototype Fast Breeder Reactor achieved first criticality, a significant milestone in strengthening our long-term energy independence.
- PM @narendramodi
Watch the full video: youtube.com/watch?v=6G5WBOD9…
Abhay Verma retweeted
"आंदोलन के लिए 1 नवंबर की तारीख ही क्यों, राहुल गांधी जी?"
1984 में 1 नवंबर को दिल्ली की गलियों में घर जल रहे थे, सड़कों पर लाशें बिछी थीं और हजारों सिखों को उनकी पहचान के कारण मार डाला गया। तब सत्ता में आपके पिता राजीव गांधी थे, जिन्होंने इस नरसंहार को जायज ठहराते हुए कहा था, "जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है।" सिख समाज के दिल में यह वाक्य आज भी नासूर है।
जिन सिख परिवारों ने अपनों को खोया, उनकी परवाह नहीं। त्योहारों की कमाई का इंतजार करने वाले व्यापारियों की भी परवाह नहीं। राहुल गांधी को परवाह है तो सिर्फ अपनी ओछी राजनीति की!
सिखों का भरोसा गंवाने के बाद अब गरीबों और व्यापारियों का भरोसा भी खो रहे हैं। जनता सब देख रही है और इस अराजक प्रोपेगेंडा का जवाब देगी।
#SaveDemocracyRemoveAnarchy
Abhay Verma retweeted
𝐎𝐧𝐞 𝐋𝐚𝐧𝐝. 𝐓𝐰𝐨 𝐏𝐨𝐰𝐞𝐫𝐡𝐨𝐮𝐬𝐞𝐬.
𝐅𝐚𝐫𝐦𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐅𝐮𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚! 🌾☀️
What if a farm could grow food and generate clean energy at the same time? 🌱
That’s agrivoltaics — combining crop cultivation with solar power to boost farmers’ income, conserve water and maximise land use.
With initiatives like PM-KUSUM and growing state-level efforts, India is moving towards a future where farmers can harvest both food and energy from the same land. 🇮🇳
🌿 Better land productivity
💰 More income opportunities
☀️ Cleaner energy
🚜 Sustainable farming
𝐀𝐠𝐫𝐢𝐯𝐨𝐥𝐭𝐚𝐢𝐜𝐬 𝐜𝐚𝐧 𝐡𝐞𝐥𝐩 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐟𝐚𝐫𝐦𝐞𝐫𝐬 𝐠𝐫𝐨𝐰 𝐦𝐨𝐫𝐞, 𝐞𝐚𝐫𝐧 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫 𝐚 𝐠𝐫𝐞𝐞𝐧𝐞𝐫 𝐭𝐨𝐦𝐨𝐫𝐫𝐨𝐰! 🧑🌾
Abhay Verma retweeted
LIVE: Hon’ble PM Shri Narendra Modi Ji at the IAF Aerial Display at Namo Ghat, celebrating the spirit of a strong, self-reliant and resurgent New India. nitter.cf/i/broadcasts/1DxLdZzOX…
Abhay Verma retweeted
2014 से पहले एक अलग ही फोन बैंकिंग का दौर था।
दिल्ली में कांग्रेस के कुछ खास लोगों को ही फोन बैंकिंग से हजारों करोड़ रुपए के बैंक लोन दिए जाते थे।
सुनिए, पीएम मोदी ने और क्या कहा...⬇️
Abhay Verma retweeted
ये है आपके एक सही वोट की ताकत 🔥
उत्तर प्रदेश में अब Crime करने वाला, केले बेच रहा है!
Abhay Verma retweeted
जब तक भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह और ऊर्जा के साथ जमीन पर संघर्ष करेगा, तब तक कोई मोदी जी को हिला नहीं सकता।
-श्री @NitinNabin
Abhay Verma retweeted
आज पालम 360 खाप द्वारा आयोजित पावन जीवन जग (धर्म यज्ञ-घोगा) एवं पगड़ी सम्मान समारोह में सम्मिलित हुई। पालम 360 खाप ने पीढ़ियों से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और हमारी गौरवशाली परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज को जोड़ने और संस्कारों को जीवंत रखने के लिए कार्य करने की इसकी परंपरा सराहनीय है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार दिल्ली के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में 48 गांवों को शहरी दर्जा देकर विकास की रफ्तार तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस अवसर पर सांसद श्री योगेंद्र चांदोलिया जी, विधायक श्री राज करण खत्री जी, पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी जी, श्री दीपक भारद्वाज जी एवं श्री दिनेश भारद्वाज जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
@yogenderchando1














