ABHAY SINGH ACC (@acc_singh) header
ABHAY SINGH ACC (@acc_singh) profile picture

आदर्श-परम आदरणीय माननीय राजा भइया जी

kunda partapghar
Joined December 2021
Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)Photo by ABHAY SINGH ACC (@acc_singh)
!! राजकोट (गुजरात) में सरकार !! वक्फ बोर्ड सिर्फ भारत में है और धरती के किसी देश में नहीं है - मा.श्री राजा भइया जी !!
81
3,524
39
11,779
181,816
असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर आज राजभवन बेंती (कुंडा) में भगवान बजरंग बली जी का दर्शन-पूजन करने के उपरांत राजभवन भदरी महल स्थित विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित करने पहुंचे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
12
72
1
469
5,476
आज पावन पर्व " दीपावली " के शुभ अवसर पर राजभवन बेंती में आए हुए समर्थकों, कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों से शिष्टाचार भेंट करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
7
25
1
166
2,405
राजभवन बेंती के परेड ग्राउंड में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी के संरक्षण में आयोजित होने वाली भव्य एवं दिव्य श्रीराम कथा की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं, इसी क्रम में कल प्रस्तावित कथा स्थल का निरीक्षण करने प्रयागराज के आईजी श्री अजय मिश्र जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर जी पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भव्य आयोजन, दिव्य श्रीराम कथा और ऐतिहासिक आतिथ्य की तैयारियां अंतिम रूप ले रही हैं। 🚩 जय श्रीराम 🚩
11
57
1
320
9,163
राजभवन बेंती स्थित अन्नपूर्णा भवन में सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों संग भोजन करना एक अलग ही आनंद की अनुभूति देता है और भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। - माननीय श्री राजा भइया जी राष्ट्रीय अध्यक्ष - जनसत्ता दल
22
138
2
833
22,726
समस्त देशवासियों को प्रकाश व खुशियों के महापर्व " दीपावली " की अनंत मंगलकामनायें... 🌸 #Diwali2026 #दीपावाली
17
33
172
1,687
🚩 जय श्री राम 🚩 मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन चरित्र एवं दिव्य आदर्शों की अमृतमयी कथा का श्रवण करने हेतु आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। परम पूज्य आचार्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी (पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार) के श्रीमुख से दिव्य श्रीराम कथा का भव्य आयोजन। दिनांक - 17 से 20 नवम्बर 2026 समय - दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक स्थान - योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम, हवाई पट्टी राजभवन बेंती, कुंडा, प्रतापगढ़। आइए, प्रभु श्रीराम की भक्ति और आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य बनाएं। निवेदक – समस्त जनसत्ता दल परिवार 🚩 जय श्रीराम! 🙏
22
99
4
473
5,968
ABHAY SINGH ACC retweeted
दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना 🪔 #दीपावली2026
19
18
335
4,556
ABHAY SINGH ACC retweeted
नेता प्रतिपक्ष की नेता सदन से डिबेट की मांग मुद्दे पर मेरे विचार वास्तव में तो डिबेट (बहस) इस मांग की संसदीय व्यवस्था की पृष्ठभूमि में इसकी संवैधानिकता, संसदीय परंपरा, इस मनोदशा, मानसिकता और इस मनोकामना पर भी होनी चाहिए। भारत का संसदीय इतिहास 75 वर्ष पूरे कर चुका है या ऐसा कहें कि यह अपने 76वें वर्ष में प्रवेश कर गया है, लेकिन ऐसी कोई मांग और इस तरह की मांग किए जाने की कोई परंपरा अभी तक देखने में नहीं आई है। इसके कुछ मुख्य कारण जो समझ में आ रहे हैं, वे निम्नलिखित हैं: 1. भारत की संसदीय व संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, हमारी संसदीय परंपराओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं के विपरीत ऐसी मांग का चलन पहली बार नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी की तरफ से कई बार देखने को मिल रहा है। 2. भारत में सदन के पटल पर हर प्रकार की बहस की पूरी व्यवस्था और गुंजाइश है; इसीलिए सदन का पटल अस्तित्व में है। जब दोनों ही व्यक्ति सदन के सदस्य हैं और यह संवैधानिक एवं संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली की अनिवार्यता भी है कि वे बहस सदन की व्यवस्थाओं और परंपराओं के अनुसार राष्ट्रहित के मुद्दों पर करें, तो इसके लिए केवल और केवल सदन को ही चुना जाना चाहिए। 3. इसके इतर यदि आप किसी अन्य जगह या तरीके की मांग करते हैं, तो अप्रत्यक्ष रूप से आप भारत की संसदीय व्यवस्था—जो कि एक संवैधानिक लोकतंत्र है—से अलग किसी अन्य व्यवस्था की (जाने-अनजाने में) मांग कर रहे हैं। 4. ऐसी मांग और ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, क्योंकि भारतीय संसदीय और संवैधानिक व्यवस्था में सदन के अंदर ही ऐसी बहस की मान्यता और स्थापना है। सदन के भीतर भी 'वन-टू-वन' (आमने-सामने की सीधी) बहस नहीं होती है; वहाँ भी किसी भी सदस्य को अपनी बात आसन (चेयर) को माध्यम बनाते हुए और उन्हें संबोधित करते हुए रखने की व्यवस्था है। यही परंपरा सदन के अंदर भी है और यही परंपरा संसदीय लोकतंत्र की प्रणाली में सदन के बाहर भी है और होनी भी चाहिए। 5. हमारे देश में संसदीय प्रणाली और कैबिनेट प्रणाली की व्यवस्था है, जहाँ सामूहिकता और सामूहिक उत्तरदायित्व का सिद्धांत काम करता है। यह अमेरिका (USA) जैसी कोई प्रेसिडेंशियल (अध्यक्षीय) या एक व्यक्ति केंद्रित प्रणाली नहीं है। अमेरिका में अध्यक्षीय प्रणाली होने के कारण वहाँ चुनाव से पहले दो महत्वपूर्ण दलों के राष्ट्रपतीय उम्मीदवारों के बीच विशेष 'प्रेसिडेंशियल डिबेट' होती है। इसलिए भारत में ऐसी किसी परंपरा की मांग करना संभवतः हमारी संसदीय व्यवस्था के प्रति सम्मान या समझ की कमी है, अथवा यह जाने-अनजाने में किया गया कोई प्रयास है। 6. ऐसी मांगें हमारी पहले से ही कमजोर हो रही संसदीय व्यवस्था को और अधिक कमजोर करेंगी, इसलिए इसे और कमजोर न किया जाए। 7. हमारे संसदीय इतिहास और परंपरा के इतने लंबे अनुभव में कभी भी ऐसी मांग नहीं देखी गई। इसका अर्थ यह है कि देश में न तो कभी समस्याओं की कमी रही और न ही प्रखर वक्ताओं तथा बड़े नेताओं की; परंतु ऐसी मांग कभी किसी ने नहीं की क्योंकि उनके मन में भारत की संसदीय व्यवस्था के प्रति सम्मान और इसकी गहरी समझ थी। 8. देश को जो कुछ भी हासिल होता है, वह संसद से होता है; उसके बाहर संसद सदस्यों के लिए ऐसी मांग और स्थिति उचित नहीं है। यह व्यक्तिवादी और व्यक्ति-केंद्रित व्यवस्था की मांग है, जो संसदीय या सामूहिक उत्तरदायित्व की दिशा के अनुकूल नहीं है। 9. सवाल पूछने के लिए भारत में प्रेस (मीडिया) मौजूद है। मीडिया नेताओं, जिम्मेदार व्यक्तियों और राजनीतिक समाज से सवाल पूछता है और उसके द्वारा यह सवाल पूछा भी जाना चाहिए। नेताओं को भी इसका सामना करना चाहिए। मीडिया द्वारा सवाल पूछे ही जाने चाहिए और उनका जवाब दिया जाना चाहिए, न कि कोई नेता प्रतिपक्ष खुद इस तरह की कोई मांग करे। यह पत्रकारों के लिए एक मान्य परंपरा और व्यवस्था है और उन्हीं को ऐसे विषय सामने लाने चाहिए। 10. यदि कोई विषय है जो राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण है, तो सदन के बाहर सीधे उसे जनता के बीच में जनसभा के माध्यम से रखे जाने की परंपरा ही मान्य परंपरा है। धनंजय सिंह पूर्व सांसद, जौनपुर @narendramodi @AmitShah @rajnathsingh @saurabhtop @myogiadityanath @IndianExpress @DrMohanBhagwat @INCIndia
56
51
11
344
37,282
ABHAY SINGH ACC retweeted
जनपद सिद्धार्थनगर में श्री उपेंद्र प्रताप सिंह जी ‘जिला पंचायत अध्यक्ष’ द्वारा आयोजित श्री विजय कौशल जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा में भाई इन्द्रप्रताप खब्बू तिवारी जी ‘पूर्व विधायक’ के साथ सम्मिलित हो कर कथा का श्रवण किया। #श्रीरामकथा #सिद्धार्थनगर
5
25
1
325
6,881
ABHAY SINGH ACC retweeted
अनुज प्रतीक की कंपनी Doner and Gyros की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्टोर पहुंचकर उन्हें एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। यह सुखद संयोग है कि आठ वर्ष पूर्व जब इस प्रतिष्ठान की नींव रखी गई थी, तब आपकी वो पहली ऑउटलेट थी जिसके उद्घाटन का अवसर भी मुझे ही प्राप्त हुआ था। आज आपके अथक प्रयास , मेहनत और लगन से 50 से अधिक ऑउटलेट हो चुके हैं , इस सफल सफर के आठ वर्ष पूरे होने पर पुनः शुभकामना । Doner and Gyros इसी तरह निरंतर प्रगति करे और सफलता के नए आयाम स्थापित करे।
6
16
229
8,739
ABHAY SINGH ACC retweeted
जनपद जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनके दुख में शामिल हो कर संवेदना व्यक्त किया। • ग्रामसभा वीरभानपुर निवासी श्रीवेद प्रकाश सिंह जी (बबलू) की माता जी के दशगात्र (शुद्धक) पर उनके आवास पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। • ⁠ग्रामसभा सलारपुर निवासी श्री सुनील मिश्रा जी (ग्राम प्रधान) की पूज्य माता जी के दशगात्र (शुद्धक) पर उनके आवास पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। • ⁠ग्रामसभा खूँशापुर निवासी विपिन सिंह जी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर उनके पैतृक आवास पहुँच कर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त किया। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। #श्रद्धांजलि #जौनपुर
1
11
88
3,165
ABHAY SINGH ACC retweeted
• ⁠बड़े भाई श्री चंचल सिंह जी की धर्मपत्नी के त्रयोदशाह संस्कार कार्यक्रम में ब्लॉक महाराजगंज के ग्रामसभा पुरालाल पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। • स्व० विक्रमादित्य सिंह जी के निधनोपरांत उनके आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। #श्रद्धांजलि
5
8
124
4,519
आज गृह जनपद प्रतापगढ़ के ब्लाक पट्टी एवं ब्लाक आसपुर देवसरा में जगह-जगह समस्त क्षेत्रवासियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बेंती राजभवन में होने वाली "श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार" का निमंत्रण देते हुए श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह "गोपाल भइया" जी (सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़) इसके कार्यक्रम के उपरांत श्री गोपाल जी, जिला पंचायत सदस्य श्री लाल बहादुर यादव जी की माता जी के निधन पर उनके निज निवास पर शोक व्यक्त करने भी पहुंचे ।
4
15
68
2,003
आज श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भइया जी (सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़) के जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी एवं आसपुर देवसरा ब्लाक में जनसंपर्क एवं श्रीराम कथा निमंत्रण वितरण कार्यक्रम निम्नलिखित है - 🔶 ब्लॉक पट्टी 1. दोपहर 12:00 बजे 📍 तहसील प्रांगण, पट्टी अधिवक्ता बंधुओं से मुलाकात एवं आमंत्रण कार्यक्रम 2. दोपहर 12:30 बजे 📍 डाक बंगला, पट्टी पत्रकार बंधुओं से मुलाकात एवं आमंत्रण कार्यक्रम 3. दोपहर 1:00 बजे 📍 विवाह मंडप, पट्टी आयोजक: श्री अशोक जायसवाल, अध्यक्ष पट्टी 4. दोपहर 1:40 बजे 📍 ग्राम समोगरा, प्रधान जी निज निवास आयोजक: ग्राम प्रधान श्री डब्लू सिंह 5. दोपहर 2:15 बजे 📍 ग्राम रानीपुर, ग्राम प्रधान जी का निज निवास आयोजक: ग्राम प्रधान श्री यादवेंद्र प्रताप यादव 🔶 ब्लॉक आसपुर देवसरा 6. दोपहर 3:30 बजे 📍 श्रीराम चंद्र संस्कृत महाविद्यालय, आमापुर बाजार आयोजक: श्री शिव प्रसाद सरोज (श्रीमती ललिता देवी, ग्राम प्रधान ढांढर के पति) 7. अपराह्न 4:00 बजे 📍 गौरा माफी चौराहा आयोजक: श्री राधेश्याम मिश्र के प्रतिष्ठान पर 8. दोपहर 4:15 बजे 📍 ग्राम लबेदा, जिला पंचायत सदस्य श्री लाल बहादुर यादव के यहां शोक संवेदना। 9. अपराह्न 4:30 बजे 📍 नगर पंचायत रामगंज सभागार आयोजक: नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश सिंह 10. शाम 5:00 बजे 📍 जनसत्ता दल कार्यालय, मीरपुर रोड, ढखवा आयोजक: श्री कमलेश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष सह-आयोजक: श्री उमाकांत दूबे, जिला सचिव
8
12
58
3,896
आज गृह जनपद प्रतापगढ़ की जिला कचेहरी, टाउन एरिया गड़वारा, टाउन एरिया अंतू, जलालपुर, उमरी, छतरपुर एवं डगरी में समस्त क्षेत्रवासियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बेंती राजभवन में होने वाली "श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार" का निमंत्रण देते हुए श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह "गोपाल भइया" जी (सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़)
4
8
66
2,785
आज बेलखरनाथ ब्लाक के समस्त गांवो में श्रीराम कथा का निमंत्रण देने पहुंचे श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह "गोपाल भइया" जी (सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़) इसके पश्चात श्री गोपाल जी क्षेत्र के वरिष्ठजनों का कुशल क्षेम जानने के साथ-साथ नौबस्ता में श्री हरगोविंद सिंह जी के नए प्रतिष्ठान श्रीराम ट्रेडर्स का उद्घाटन करने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ।
6
9
79
1,882
जनपद प्रतापगढ़ के गौरव, मनगढ़ का नाम विश्व में विख्यात करने वाले, आध्यात्मिक संत, अनंत विभूषित जगद्गुरू श्री कृपालु जी महाराज जी के प्रकटोत्सव की हार्दिक मंगलकामनाएं । #ShreeKripaluJiMaharaj #BhaktiDhamMangarh
7
15
86
1,790
आज श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भइया जी (सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़) के जनपद प्रतापगढ़ के बेलखरनाथ ब्लाक के कार्यक्रम निम्नलिखित है - 1. सोनाही ग्राम प्रधान श्री सोनू सिंह जी के यहां बैठक एवं श्रीराम कथा निमंत्रण वितरण - 12:30 बजे 2. गांवपाटी ग्राम प्रधान श्री दीपक सिंह जी के यहां बैठक एवं श्रीराम कथा निमंत्रण वितरण - 01 बजे 3. मुल्तानीपुर ग्राम प्रधान श्री अजीत सिंह जी के यहां बैठक एवं श्रीराम कथा निमंत्रण वितरण - 02 बजे 4. पदमनाथपुर ग्राम प्रधान श्री भान सिंह के यहां बैठक एवं श्रीराम कथा निमंत्रण वितरण - 03 बजे 5. दौलतपुर ग्राम प्रधान श्री सलमान जी के यहां बैठक एवं श्रीराम कथा निमंत्रण वितरण - 04:00 बजे 6. नौबस्ता बीडीसी श्री हरगोविंद सिंह जी के यहां उद्घाटन समारोह में - 05 बजे
11
17
1
77
3,325