
#Police~Official Twitter account of ADG Zone Lucknow Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Lucknow, India
Joined April 2013
- Tweets68.6K
- Following59
- Followers449K
- Likes12.5K
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए @jalaunpolice द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 07 एटीएम कार्ड, रबर मोहर, स्टाम्प पैड तथा 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त मैट्रिमोनियल साइट्स (shaadi.com, jeevansathi.com) पर प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को शादी का झांसा देकर विश्वास में लेते थे। इसके बाद अपने माता-पिता व परिजनों के एक्सीडेंट या गंभीर बीमारी का हवाला देकर तथा डॉक्टरों के पर्चे दिखाकर इलाज के नाम पर CSC व मोबाइल शॉप से QR कोड के माध्यम से पैसे मंगवाते थे। पैसे वापस मांगने पर उनके मोबाइल नंबर ब्लॉक कर उनसे संपर्क बंद कर देते थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले 08 अभियुक्तों को @bulandshahrpol द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 कुंतल चोरी का एल्युमिनियम तार, 02 अवैध शस्त्र, 01 चार पहिया वाहन एवं 01 लोडर वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा दिनांक 19.09.2026 एवं 20.09.2026 को विद्युत खंभों के तार चोरी करने की घटनाएं कारित की गई थीं, जिनके संबंध में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त अन्य जनपदों में भी तार चोरी की घटनाएं कारित करते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @siddharthnagpol एवं @Barabankipolice तथा अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अपराध में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित से की गई साइबर ठगी की ₹2,10,000/- की धनराशि @DeoriaPolice के थाना सुरौली की साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस कराई गई।
NCRP पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के बाद धनराशि होल्ड कराकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @meerutpolice द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से शत-प्रतिशत लगभग ₹2 करोड़ मूल्य के चोरी के आभूषण, प्राचीन तथा देशी-विदेशी सिक्के एवं ₹3.50 लाख नकद बरामद किए गए हैं।
घर में काम करने वाली मेड द्वारा घर की महिला को जहरीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 अभियुक्तों को @muzafarnagarpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा मेरठ निवासी एक व्यक्ति से अवैध विदेशी पिस्टल एवं तमंचे आदि खरीदकर मांग के अनुसार विभिन्न स्थानों पर ऊँचे दामों पर विक्रय किया जाता था तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
#UPATS द्वारा कानपुर नगर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी पहचान एवं प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए छद्म ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के लोगों को बेचता था। इन ईमेल आईडी का इस्तेमाल विभिन्न प्रदेशों में स्कूलों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम विस्फोट की धमकी देने में किया जाता था।
अभियुक्त वर्ष 2021 से छद्म ईमेल आईडी बना रहा था। वह फेसबुक के ‘Buy & Sell’ ग्रुपों एवं व्हाट्सएप के माध्यम से विदेशी संपर्कों से जुड़ा और ईमेल आईडी, पासवर्ड, रिकवरी ईमेल तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन संबंधी विवरण एक्सेल शीट में उपलब्ध कराता था। इसके बदले Binance Crypto Wallet के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान प्राप्त करता था। एक बांग्लादेशी नागरिक को ईमेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले 6,000 USDT प्राप्त होने के साक्ष्य भी मोबाइल में मिले हैं।
अभियुक्त के मोबाइल में मिले व्हाट्सएप विवरण से पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, तुर्की एवं अमेरिका सहित विभिन्न देशों के मोबाइल नंबरों से संपर्क तथा बड़ी मात्रा में USDT के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई। वहीं, लैपटॉप में मिली एक्सेल फाइलों में लगभग 05 लाख ईमेल आईडी पाई गईं। इनमें वे ईमेल आईडी भी शामिल थीं, जिनका इस्तेमाल 12 अक्टूबर, 2026 को नोएडा के विभिन्न स्कूलों एवं अन्य स्थानों तथा 23 अक्टूबर, 2026 को मुंबई मेयर कार्यालय को बम विस्फोट की धमकियाँ भेजने में किया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodJobATS
#UPPolice
🔐 साइबर ठगी से बचें!
📲 OTP साझा न करें।
🔒 PIN व CVV गोपनीय रखें।
⚠️ फर्जी कॉल से सावधान रहें।
🏦 बैंक विवरण सत्यापित करें।
🚫 अनजान UPI रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
🛡️ 2FA सक्रिय रखें।
🚨 ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें।
🌐 cybercrime.gov.in
#UPPolice #CyberSafety
Zero tolerance Against Narcotics—
अवैध नशीली दवाइयों के भंडारण एवं सप्लाई के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए @pilibhitpolice द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 43 कार्टन में रखे 5,57,760 नशीले कैप्सूल (अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख) व 01 दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का क्रय-विक्रय एवं भंडारण करता था। इन दवाइयों को गोदाम में रखकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। इसके लिए अन्य दवाइयों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए @ghazipurpolice द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 दोपहिया वाहन एवं 01 मोटरसाइकिल का कटा हुआ इंजन व अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त आर्थिक लाभ के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे तथा उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP #VahanUP
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
बरेली इकाई द्वारा जनपद पीलीभीत में जिला उद्योग केन्द्र के वरिष्ठ सहायक को ₹5,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन:📱9454402484, 📧[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
आज दिनांक 28.10.2026 को अयोध्या में कार्तिक मास में होने वाले समस्त आयोजनों के परिपेक्ष्य में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं सभी संबंधित से संवाद करते हुए यथोचित निर्देश दिए गए।
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई एवं अन्य माध्यम से 02 पीड़िताओं से ठगी गई ₹1,85,000/- की धनराशि @mirzapurpolice थाना को0 कटरा, साइबर सेल टीम द्वारा वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में।
कानपुर नगर निवासी 23 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई आत्महत्या से संबंधित पोस्ट का अलर्ट दिनांक 26/27 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12:14 बजे @Meta के माध्यम से #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @kanpurnagarpol को सूचित किया।
सूचना मिलने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना नौबस्ता पुलिस टीम युवक के घर पहुंची, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला और उसके हाथ की कटी हुई नस से रक्त बह रहा था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अविलम्ब उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद हुई काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण युवक मानसिक तनाव एवं अवसाद से गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी काउंसलिंग के उपरांत युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,106 लोगों की जान बचाने में सहायता मिली है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा वादी को बहला-फुसलाकर बैंक ऑफ इंडिया में उसका बैंक खाता खुलवाया तथा खाते से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर लिए। इसके बाद रुपये के लालच में उक्त बैंक खाते को अपने साथियों के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करा दिया।
उक्त बैंक खाते के संबंध में दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं तेलंगाना सहित विभिन्न प्रदेशों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
पैथोलॉजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अन्य उपकरणों की चोरी की घटना का @bastipolice द्वारा अनावरण करते हुए 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से लगभग ₹46 लाख मूल्य की 02 अल्ट्रासाउंड मशीन एवं घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम में @maharajganjpol की सर्विलांस टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों के समन्वित प्रयासों से 115 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹28 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
विगत 07 माह में तकनीक आधारित कार्रवाई एवं CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 743 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹2.06 करोड़, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का अनावरण करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹68,000 नकद, 164 किलोग्राम एल्युमिनियम तार, 98 किलोग्राम कॉपर बाइंडिंग, 03 ट्रांसफार्मर कॉइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
ADG Zone Lucknow retweeted
#MissionShakti6 के दृष्टिगत गुमशुदा 03 वर्षीय बच्ची को मिशन शक्ति टीम, थाना रामसनेहीघाट द्वारा सकुशल बरामद किया गया-
#UPPolice
#MissionShaktiUPP
#shepoweredupp
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त 01 अभियुक्त को #ANTF यूनिट मेरठ व @sonbhadrapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 आयशर कैंटर वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था, जिसे जनपद एटा में एक व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF























