Ashutosh Kumar (@ashu_k7) header
Ashutosh Kumar (@ashu_k7) profile picture

Engineering graduate from @LancsterUni, England ll Ex IT Cell Convenor BJYM(Bihar)|| #SocEnt

Bihar, India
Joined December 2009
Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)Photo by Ashutosh Kumar (@ashu_k7)
Ashutosh Kumar retweeted
पटना में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। आपका यह नूतन आवास सुख, समृद्धि और नई उपलब्धियों का प्रतीक बने तथा आपके संकल्पों को नई सिद्धियाँ प्राप्त हों। #patna #गृहप्रवेश
4
20
825
Ashutosh Kumar retweeted
जनता दल (यू) के सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। #JantaDalUnited #bihar @Jduonline
3
5
2,182
Ashutosh Kumar retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, पर्यटन, उद्योग, निवेश, ऊर्जा, आधारभूत सुविधाओं, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखण्ड ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य सरकार ने केवल योजनाएं बनाने तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनका लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखण्ड का निर्माण करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन और जापानी भाषा के प्रशिक्षण के लिए 158 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अक्टूबर 2026 तक 106 युवाओं को विदेश में रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बना है। विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना है। देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी का निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। प्रदेश में 3.10 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। देवभूमि परिवार योजना के तहत महिलाओं को परिवार के मुखिया के रूप में मान्यता दी गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5.19 लाख से अधिक महिलाओं को संगठित कर 70,767 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए हाउस ऑफ हिमालयाज की बिक्री छह करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अक्टूबर 2026 तक चार लाख से अधिक बेटियों को इस योजना का लाभ मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को करीब 148 करोड़ रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आठ लाख से अधिक किसानों के खातों में तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है। मंडुआ की खरीद के लिए 5,200 रुपये प्रति कुंतल की दर निर्धारित की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को बढ़ावा देने के लिए पॉलीहाउस निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एप्पल, कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन के साथ ही महक क्रांति के माध्यम से सुगंधित फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग के माध्यम से नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 53 हजार से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को आवास का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जल्द ही 50 हजार और आवासों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के माध्यम से 6,500 से अधिक लोगों की गांवों में वापसी हुई है। अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत लगभग पौने दो लाख परिवारों को प्रतिवर्ष तीन गैस सिलेंडरों की निःशुल्क रिफिलिंग की सुविधा दी जा रही है।
2
1
9
721
Ashutosh Kumar retweeted
औरंगाबाद, डिहरी एवं सासाराम में सोन नदी के सतही जल से पेयजल उपलब्ध कराने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए मंत्रिपरिषद ने ₹2014.65 करोड़ की पुनरीक्षित राशि की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय औरंगाबाद एवं रोहतास जिले के इन क्षेत्रों में पेयजल सुविधा बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। #drinkingwater #Aurangabad #rohtas #SonRiverWaterProject @Jduonline @WRD_Bihar
3
5
871
Ashutosh Kumar retweeted
Replying to @Flipkart
@Flipkart @flipkartsupport How come you can send the new phone as demo phone ??? Is this the service you provide . OD439222285984578100 @CimGOI
5
2
1
43
Ashutosh Kumar retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत में ₹165.68 करोड़ की लागत की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹16,567.56 लाख की लागत की 21 योजनाओं का लोकार्पण तथा 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच उत्कृष्ट लाभार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि आदर्श चम्पावत के संकल्प, प्रतिबद्धता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, जल निकासी, नागरिक सुविधाओं, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र की जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ₹86.83 करोड़ की लागत से स्वीकृत जल निकासी योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके अंतर्गत टनकपुर में लगभग 21 किलोमीटर से अधिक तथा बनबसा में लगभग 7.7 किलोमीटर लंबाई में नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था का निर्माण और सुधार किया जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर और बनबसा उत्तराखण्ड एवं नेपाल के बीच व्यापार, आवागमन, पर्यटन तथा सांस्कृतिक संबंधों के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। टनकपुर में ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत शारदा घाट के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रथम चरण में ₹107.35 करोड़ की परियोजना पर कार्य गतिमान है। इस कॉरिडोर की समग्र परियोजना की लागत ₹3,000 करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग ₹45 करोड़ की लागत से रोपवे निर्माण का कार्य प्रगति पर है। ककरालीगेट से पूर्णागिरि धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर किरोड़ा नाले में पुल निर्माण के लिए ₹48.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही बनबसा में भारत सरकार की लगभग ₹502 करोड़ की लागत वाली लैंड पोर्ट परियोजना से सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, आवागमन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोहाघाट में ₹256.97 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इससे पर्वतीय क्षेत्र की बेटियों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। इसी प्रकार लगभग ₹55.53 करोड़ की लागत से विज्ञान केंद्र (साइंस सेंटर) की स्थापना तथा लगभग ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ गांवों, सीमांत क्षेत्रों और दूरस्थ इलाकों तक पहुंचे। चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित ढंग से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आदर्श चम्पावत की परिकल्पना केवल एक जनपद के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदर्श उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जनपद के पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया। इनमें ग्राम बस्टिया, टनकपुर के श्री त्रिलोक सिंह सामंत को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, ग्राम गुदमी, बनबसा की श्रीमती लक्ष्मी देवी को महिला बकरी पालन योजना, ग्राम उचोलीगोठ की श्रीमती पूजा महर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम बिचई के श्री रोहित चंद को कृषि कवच (चैनलिंक फेंसिंग) तथा ग्राम गुदमी के श्री आनंद प्रसाद को स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
2
1
13
622
हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी की पूज्य माताजी सावित्री देवी जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। माँ का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल धरोहर है, जिसका कोई विकल्प नहीं हो सकता। उनका बिछड़ना जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
23
325
5
2,798
32,254
Ashutosh Kumar retweeted
श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम MBBS सत्र–2026 के शुभारंभ समारोह की झलकियां #samastipur #Sarairanjan #SarairanjanVidhansabha #HealthInfrastructure #MedicalEducation #bihar #श्रीराम_जानकी_चिकित्सा_महाविद्यालय @Jduonline
5
5
15
1,619
Ashutosh Kumar retweeted
भाजपा के बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं! हमारे बूथ कार्यकर्ता पार्ट-टाइम राजनीति नहीं करते, बल्कि 365 दिन, 24 घंटे जनता के बीच रहकर जनसेवा और संगठन निर्माण के लिए समर्पित रहते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश भ्रष्टाचार और निराशा के दौर से बाहर निकलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। DBT ने बिचौलियों का खेल खत्म किया है और 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं। वहीं दूसरी ओर, परिवारवाद में उलझी कांग्रेस विदेशी मंचों पर देश का अपमान करती है और SIR को लेकर 'वोट चोरी' का झूठा भ्रम फैलाती है। लेकिन भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता विपक्ष की अराजकता और हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज चंडीगढ़ में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। @BJP4Chandigarh
20
303
1
443
5,088
Ashutosh Kumar retweeted
दबाव बढ़ा तो मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद संभाली भीड़ प्रबंधन की कमान।
1
7
494
Ashutosh Kumar retweeted
(1/2) आज सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम एमबीबीएस शैक्षणिक सत्र–2026 के शुभारंभ समारोह में शामिल होकर विशेष प्रसन्नता हुई। सरायरंजन क्षेत्र के लिए यह गौरव और उपलब्धि का महत्वपूर्ण अवसर है। इस महाविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने से हमारे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही, सरायरंजन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विश्वास है कि यह संस्थान सरायरंजन की नई पहचान बनेगा और पूरे समस्तीपुर जिले के विकास में योगदान देगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री @nityanandraibjp जी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री @RNK_Thakur जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री @Nishantjdu81 जी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #samastipur #Sarairanjan #bihar #medicalcollege #MedicalEducation #HealthInfrastructure @Jduonline
1
3
3
1,343
Ashutosh Kumar retweeted
Replying to @OfficialDMRC
@OfficialDMRC @gupta_rekha @narendramodi On Int. Men’s Day approaching, could we consider reserving half of the coaches in every metro train for men? It would be a welcome & appreciated gesture towards inclusivity & equal consideration. It would truly be an honour for us! 🙏 – at Delhi, India
1
2
1
2
89
देहरादून के परेड ग्राउंड में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में सहभागिता की। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन करते हुए जनजातीय समाज के सभी भाई-बहनों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला एवं मुनस्यारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भोटिया (रं एवं शौका) समुदाय के लोगों ने भी भेंट की। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों से आए जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों एवं भाई-बहनों से भी आत्मीय संवाद किया।
6
28
80
3,658
Ashutosh Kumar retweeted
लोक आस्था का महापर्व छठ हमें अपनी उस सांस्कृतिक चेतना से जोड़ता है, जिसमें प्रकृति, सूर्य उपासना और अन्नदाता किसानों के प्रति सम्मान एवं आभार का भाव निहित है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व से प्राप्त ऊर्जा और शक्ति पूरे वर्ष हमारे कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में प्रेरणा और संबल प्रदान करती है। छठी मइया से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो। जय छठी मइया!
43
350
1
1,111
8,812
Ashutosh Kumar retweeted
आस्था, पवित्रता और समर्पण के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज केवटा स्थित आवास पर सपरिवार उदीयमान सूर्य को 'उषा अर्घ्य' दिया। छठी मैया और सूर्यदेव की कृपा से हर घर-आंगन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। सभी को उषा अर्घ्य एवं पारण की हार्दिक बधाई। जय छठी मैया #chhathimaiya #chhatpuja #chhathpooja #mahaparvchhath #bihar
1
4
32
1,598
Maa Ganga, So Pure, So Clear, So Divine! 🙏💙 कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में मां गंगा का स्वच्छ, निर्मल और नीला जल सभी के मन को आनंदित कर रहा है। नमामि गंगे परियोजना और व्यापक स्वच्छता अभियान के माध्यम से हमारी सरकार मां गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मां गंगा की अविरलता और निर्मलता का हमारा संकल्प अटूट है। आइए, हम सभी मिलकर मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने में अपना योगदान दें। हर-हर गंगे! 🚩
11
114
1
534
7,833
Ashutosh Kumar retweeted
पटना स्थित सरकारी आवास पर जनता जनार्दन, साथियों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय संवाद हुआ। उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनना जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ बनाता है। #JantaDarbar #NitishKumar #JantaDarbar #Sarairanjan #samastipur #JanSamvad #patna @Jduonline
3
3
18
1,711
Ashutosh Kumar retweeted
छठ महापर्व के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ के अवसर पर आज गंगाजी में पवित्र स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना आरंभ की। जय छठी मइया!
208
633
22
4,516
80,201
Ashutosh Kumar retweeted
Replying to @TataMotors
@TataMotors reason of your upcoming downfall will be @servcie28093 Grover Motors #Bareilly . Call for service - No Ans no call back Call for Sales- call will be answered in 1 or 2 bells Despite taking appointment my car number is not mentioned. @TataCompanies @anandmahindra – at Bareilly, India
1
2
3
414
Ashutosh Kumar retweeted
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद परम श्रद्धेय श्री आर. के. सिन्हा जी के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सादर नमन किया। #omshanti
2
16
886