Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj) header
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj) profile picture

Counseling; a holistic approach to living.

Lucknow, India
Joined May 2020
Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)
रौद्र नामक इस विक्रम संवत् 2083 का राजा गुरु और मंत्री मंगल है. वर्षलग्न के अनुसार जन जीवन में वैचारिक संकीर्णता और आक्रोश बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में चुनौतियां रहेंगी. शासन सत्ता के कुछ निर्णय बड़े मुद्दे बनेंगे. इस वर्ष किसी नए मजबूत और कठोर नेतृत्व के उभरने की प्रवल संभावना है.
2
21
165
8,628
कालिदास और विद्योत्तमा के शास्त्रार्थ की रोचक कथा है. अनपढ़ कालिदास को मौन विद्वान बताकर प्रस्तुत किया गया था. पंडितों ने कालिदास के अनर्गल संकेतों की व्याख्या करके विद्योत्तमा को चकित कर दिया, किंतु सच्चाई मालुम होने पर विद्योत्तमा ने कालिदास को धिक्कार कर घर से निकाल दिया था.
2
33
773
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला retweeted
अगर ‘अरेंज मैरिज’ का कॉन्सेप्ट न हो तो करीब 85 से 90% भारतीय पुरुषों का जीवन भर ‘विवाह’ ही नहीं हो! स्त्री के हृदय में उतरने और सही अर्थों में उसे अपना बनाने के लिए संवेदना और समानुभूति जैसे जो तमाम भाव आवश्यक होते हैं, उनका देसी मर्दों में मुख्यतः अभाव ही होता है! वस्तुतः, प्रेम की बातों को वही सहजता से ले सकता है, जिसने जीवन में कभी उसकी अनुभूति की हो! चूँकि एक बड़ा तबका प्रेम की दस्तक से अनभिज्ञ हैं, इसलिए असहज है!
दिक्कत ये है कि आदमी खुद तो 21वीं शताब्दी में जीता है पर महिलाओं को अभी भी 18वीं शताब्दी में मानता है। इसलिए कोई खुलकर प्यार की बात करता है तो वो असहज होने लगता है। सबके साथ ऐसा नहीं है पर एक बड़े तबके के साथ यही है। प्यार के बारे में बात करके आदमी औरत को अपने बराबर नहीं खड़ा करना चाहता।
16
28
6
107
5,298
आज से 5 दिसंबर तक, राशि परिवर्तन से पहले राहु और केतु 00 अंशों पर. - Paradigm Shift आपकी निजी कुंडली के हिसाब से जीवन में किसी बड़े बुनियादी बदलाव या फेरबदल होने की पूरी संभावना है. इन 20 दिनों में महसूस कीजिए कि आगे किस क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होने की भूमिका बन रही है.
8
13
205
11,904
सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफ़ी 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के रीलिज़ के मौके पर बहुत से खास vvip मौजूद हैं. परंतु मुझे सबसे ज्यादा रोचक बात यह लगी कि उन्होंने इस मौके पर स्व फिरोज गांधी के परिजनों को खासतौर पर आमंत्रित किया है, वो रिश्तेदार जिनका राजनीति में कोई दखल नहीं है.
4
2
40
3,068
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला retweeted
#BREAKING #SupremeCourt pulls up Centre over plan to shift Central Secretariat Library, says "show some respect to books" "You are just in a hurry to get done with this. What you plan to do with these books? There seems to be an ad hoc approach. You are not bothered about...this is some heritage. Basically, a heritage for us dating back to 1702. If you don't want them, give it to some other country that will value them...Show some respect to these books; two lakh books thrown to the wind," Justice Kumar says. SC halts the shifting of books.
46
265
18
860
29,719
ताज़ा जानकारी बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सूर्य की वृश्चिक संक्रांति के बाद सौर मास मार्गशीर्ष प्रारंभ होने पर कर्क लग्न में रात्रि 09:37 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. कपाट बंद होने से ठीक पहले भगवान बदरी विशाल को कुंवारी कन्याओं द्वारा बुना गया और बदरीश गाय के शुद्ध घृत में भिगोया गया 'घृत कंबल' ओढ़ाया जाएगा. फिर मुख्य पुजारी (रावल) माँ लक्ष्मी की सखी का स्त्री वेश धारण कर लक्ष्मी मंदिर से माता की मूर्ति को गर्भगृह में भगवान नारायण के पास विराजमान करेंगे. बदरी विशाल की उत्सव मूर्ति को भव्य डोली में बैठा कर शीतकालीन प्रवास के लिए जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर लाया जाएगा, जहां अगले छह महीने तक भक्त उनके दर्शन कर सकेंगे. वर्ष 2027 में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की आधिकारिक तारीख और मुहूर्त की घोषणा बसंत पंचमी (11 फरवरी 2027) को टिहरी राजदरबार के पंचांग गणना के बाद होगी. वैसे अक्षय तृतीया 9 मई के बाद खुलने की संभावना है. - जय बदरी विशाल
3
22
229
3,547
16 Nov to 16 Dec: Sun moves into Mars's sign Scorpio, while Mars is in Sun's sign Leo. This is an exchange between the two and fuel each other. Jupiter, Mars and Ketu( till 5 Dec) conjunction in Leo. Use this window to step into your innate sense of wholeness. Embrace inevitable changes with grace and humility. For some of you things are working out in the most serendipitous ways. Pay attention to all the ways your ego is sabotaging your own growth. Key points - Travel. Exorbitant emotional expenses. Tackling your to-do list. Taking on a new fitness routine
1
3
64
2,339
आज से सूर्य वृश्चिक राशि (मंगल) में, जब कि मंगल सिंह राशि (सूर्य) में है. यह परस्पर राशि परिवर्तन है. मंगल की सूर्य पर पूर्णदृष्टि भी रहेगी. सत्तासीन नेताओं, अधिकारियों और परिवार में बड़े बुजुर्गों के लिए यह एक महीना चुनौतिपूर्ण है. सत्ता संघर्ष और कुछ नए पर्दाफाश हलचल बढ़ाएंगे.
10
100
2,232
उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो... ऊषा अर्घ्य के साथ ही छठ पर्व का आज समापन. 'तम की अँधियारी अलकों में कुंकुम की पतली-सी रेख दिवस-देवता का लहरों के सिंहासन पर हो अभिषेक सब दिशि के तोरण-बंदनवारों पर किरणों की मुसकान!' --उषस् : नरेश मेहता
3
5
1
51
825
दक्षिण भारत में स्कंद षष्ठी के अवसर पर भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) के विजयोत्सव सूरसम्हारम पर्व की धूम है. महाराष्ट्र में जैसे गणेशोत्सव मनाया जाता है. दोनों शिव-पार्वती के पुत्र हैं. अभी छठ पर्व पर 'संध्या अर्घ्य' क्या मगध, अंग और मिथिला में ही होगा? कोई विवाद करना फ़क़त बकलोली है.
5
43
729
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला retweeted
Kodiyettam Today at Tiruvannamalai Annamalayar temple for Karthigai Deepam festival
19
141
1
464
3,974
छठ आंचलिक नहीं, वैदिक महापर्व है. षष्ठी देवी मातृत्व की अदृश्य संरक्षिका हैं. ब्रह्मवैवर्त पुराण के प्रकृतिखण्ड में षष्ठी देवी का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्वरूप मिलता है. उन्हें मूलप्रकृति का छठा अंश, बालकों की अधिष्ठात्री तथा देवसेना कहा गया है. वे स्कन्द अर्थात् कार्तिकेय की पत्नी और मातृकाओं में प्रतिष्ठित हैं. उनका एक रूप देवताओं की सेना का नेतृत्व करने वाली शक्ति है और दूसरा रूप नवजात शिशुओं का पालन एवं संरक्षण करने वाली मातृशक्ति है. षडूर्मि और षष्ठी जीवन की छह लहरें हैं. षडूर्मि भारतीय दर्शन का एक अत्यन्त गम्भीर प्रत्यय है. संस्कृत में इसे षडूर्मयः कहा गया है. क्षुधा - भूख, पिपासा- प्यास, शोक - मानसिक दुःख, मोह- आसक्ति और अविवेक, जरा- वृद्धावस्था, मृत्यु- देह का अवसान उपनिषद्-परम्परा में इनका विवेचन जीव की सीमाओं और आत्मतत्त्व की नित्यता के सन्दर्भ में हुआ है. मुद्गलोपनिषद् में भी षडूर्मि का उल्लेख मिलता है. षष्ठी जीवन के आरम्भ की संरक्षिका हैं, जबकि षडूर्मि जीवन की यात्रा में उपस्थित अनिवार्य चुनौतियों का बोध कराती हैं. पुराण का सूत्र है— पूजा च सूतिकागारे पुरा षष्ठदिने शिशोः। अर्थात् सूतिकागार में शिशु के छठे दिन देवी की पूजा की जाती है. एकविंशतितमे चैव पूजा कल्याणहेतुकी। यह इक्कीसवें दिन की पूजा को भी बालक के कल्याण से जोड़ता है. ओडिशा में इक्कीसवें दिन के संस्कार को एकोइसा के रूप में जाना जाता है. इस प्रकार जन्म, छठी, इक्कीसवें दिन का संस्कार और अन्नप्राशन एक ऐसी अनुष्ठान शृंखला बनाते हैं जिसमें षष्ठी देवी बालक के जीवन की आरम्भिक यात्रा की संरक्षिका हैं. देवी का ध्यान करते हुए कहा गया है - षष्ठांशां प्रकृतेः शुद्धां सुप्रतिष्ठां च सुव्रताम्। षष्ठी को सविता की अधिदेवी तथा मन्त्रों की अधिष्ठात्री शक्ति के रूप में भी बताया गया है. इसी सम्बन्ध में उन्हें सावित्री कहा गया है. सविता का सम्बन्ध उत्पन्न करने, प्रसव कराने और जीवन को गति देने वाली शक्ति से है. सूर्य पृथ्वी पर जीवन के लिए ऊर्जा का मूल स्रोत है. उसकी किरणों के बिना पृथ्वी का जैविक संसार संभव नहीं होता. ऋग्वेद का एक प्रसिद्ध मन्त्र सूर्य के इसी व्यापक स्वरूप को व्यक्त करता है - सूर्य आत्मा जगतस्तस्थुषश्च। सूर्य स्थावर और जंगम दोनों जगत् की आत्मा है. इस दृष्टि से सूर्य केवल आकाश में दिखाई देने वाला प्रकाशपिण्ड नहीं, पृथ्वी पर जीवन के निरन्तर प्रवाह का आधार है. षष्ठी प्रकृति का वह आयाम हैं जहाँ सृष्टि की व्यापक सम्भावना एक जीवित शिशु के रूप में अभिव्यक्त होती है. षष्ठी देवी के प्रसंग में षडूर्वी का उल्लेख एक और महत्त्वपूर्ण वैदिक सूत्र प्रस्तुत करता है. ऋग्वेद का सूत्र है— देवीः षडूर्वीरुरु नः कृणोत। अर्थात् षडूर्वी देवियाँ हमारे लिए विस्तार और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें. अरिष्टाः स्याम तन्वा सुवीराः। गढ़वाल के लोकजीवन में शिशुओं के सिरहाने बैठी वृद्धमाता बीँमाता यह षष्ठी देवी ही हैं. राजस्थान तथा मध्य भारत के अनेक अंचलों में बेंई माता नाम से बालकों का संरक्षण करती हैं. सृष्टि की जनन-प्रक्रिया, बीज और क्षेत्र, पुरुष और प्रकृति तथा जीवन के संरक्षण को गहरे में देखिये. गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं बीजं मां सर्वभूतानां विद्धि। इस प्रसंग में पुरुष और स्त्री के दार्शनिक स्वरूप को भी समझना चाहिए. बीज या पिण्ड का पुरुषवाचक होना और उसके विस्तार, समूह अथवा धारण करने वाले क्षेत्र का स्त्रीवाचक होना भारतीय दार्शनिक परम्परा में अनेक रूपों में दिखाई देता है. इस अर्थ में षष्ठी देवी को उस प्रकृति के रूप में देखा जा सकता है जो बीज को जीवन के रूप में विकसित होने का अवसर देती है. श्रीमद्देवीभागवत में इन्हें विष्णुमाया, बालदा, देवसेना और सिद्धयोगिनी भी कहा गया है. यह नामावली देवी के विभिन्न कार्यक्षेत्रों का परिचय देती है. विष्णुमाया के रूप में वे व्यापक जगत् को धारण करती हैं, बालदा के रूप में संतान प्रदान करती हैं, देवसेना के रूप में शक्ति और संरक्षण का विधान करती हैं तथा सिद्धयोगिनी के रूप में शिशु के समीप अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहती हैं. आयुःप्रदा च बालानां धात्री रक्षणकारिणी। अर्थात् वे बालकों को आयु प्रदान करने वाली, उनका भरण-पोषण करने वाली और उनकी रक्षा करने वाली हैं. एक और वैदिक सूत्र उल्लेखनीय है. तैत्तिरीय संहिता और तैत्तिरीय ब्राह्मण में कृत्तिकाओं तथा मातृशक्तियों से सम्बन्धित नाम आते हैं. इनमें अम्बा, दुला, नितत्नि, अभ्रयन्ती, मेघयन्ती, वर्षयन्ती और चुपुणीका जैसी देवियों का उल्लेख मिलता है. इन नामों की पाठपरम्परा में भिन्नताएँ भी हैं, किन्तु इतना स्पष्ट है कि कृत्तिका और मातृदेवी की उपासना का सम्बन्ध प्राचीन वैदिक अनुष्ठान परम्परा से रहा है.
भारत के महान भाषा वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है छठ महापर्व वैदिक नही है. उनका कहना है छठ पर्व वैदिक होता तो उसका उदगम कुरु या पांचाल क्षेत्र में हुआ होता. दिल्ली और मेरठ वाले इलाके को कुरु और बरेली फरुखाबाद क्षेत्र को पांचाल कहा जाता है. डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है छठ पूजा उदगम स्थल नेपाल का तराई क्षेत्र, बिहार का मगध इलाका और पूर्वी उत्तरप्रदेश के वो जिले हैं जो नेपाल और बिहार से सटे हैं. उनकी बात सही है छठ महापर्व में वैदिक जैसा कुछ नही है. आज भी छठ महापर्व का स्वरूप पूरी तरह प्राकृतिक है. दुनिया के सारे पर्व में बदलाव आया है लेकिन छठ महापर्व आज भी पूरी तरह ग्रामीण परिवेश की तरह मनाया जाता है. इस पूरे श्रेय बिहार की जनता को जाता है जो अपने महापर्व से पूरी दुनिया को प्रकृति, कृषि उपज और नदियों का सम्मान करने की सीख दे रहे हैं. छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री ऑर्गेनिक होती है जो नदियों में बिना कोई नुकसान पहुंचाए आराम से घुल मिल जाती है.
1
8
57
1,817
आगामी सप्ताह: मंगल की अपनी ही राशि वृश्चिक में गए सूर्य पर पूर्णदृष्टि होगी. अगले रविवार को शुक्र अपनी राशि तुला में जाएगा आक्रामक और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं या ऐंवई कोई कदम उठाने से पहले तय कीजिए कि आपका एक्शन प्लान क्या है. यह चार्ज्ड सप्ताह है. It's time to make better choices
1
5
122
3,291
देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद (बिहार) एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसका मुख्य द्वार पूर्व के बजाय पश्चिम दिशा की ओर है. कार्तिक षष्ठी की संध्या को अस्त होते सूर्य की अंतिम किरणें सीधे गर्भगृह में प्रतिमा के चरणों को स्पर्श करती हैं. नमः सूर्याय शान्ताय सर्वरोगनिवारिणे। आयुरारोग्यमैश्वर्यं देहि देव जगत्पते॥ शांत स्वभाव वाले और सभी रोगों को दूर करने वाले भगवान सूर्य को नमस्कार. हे जगत के स्वामी देव, मुझे दीर्घायु, अच्छा स्वास्थ्य और ऐश्वर्य प्रदान करें. डाला छठ पर्व के अनघा बधाई आ शुभकामना बा
3
10
108
1,663
उस अज्ञात कविराज को शत शत नमन, जिसने शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी. अद्भुत शब्द चयन और लय में रचित इस अनूठे स्तोत्र की रचना रावण ने नहीं की थी. इस स्तोत्र का उल्लेख रामायण या अन्य ग्रंथों में नहीं है. हालांकि यह वर्णन है कि कैलाश पर्वत पर रावण ने शिव जी की स्तुति की थी. कुछ शोधकर्ताओं और इतिहासकारों के अनुसार, इसकी भाषा और शैली को देखते हुए यह लगभग आठवीं शताब्दी के किसी अज्ञात कवि की रचना है, जिसे रावण से जोड़ दिया गया. विडंबना देखिए कि सोशल मीडिया के इस वर्तमान दौर में जब कि टुटपुंजिए लोग युग कवि के नाम से प्रतिष्ठित हो जाते हैं, वह महान विद्वान मर्मज्ञ कवि अज्ञात है.
3
10
1
96
3,490
इन दिनों केतु के नक्षत्र मघा में मंगल, गुरु और केतु की युति है. ब्रो, यह संचित कर्मों के फल मिलने का टाइम है. यदि पहले कुछ गलत-सलत किए हो तो पश्चाताप से बेहतर है प्रायश्चित कर लो. भूल सुधार लो. कहते हैं, जैसी करनी वैसी भरनी. Karma is a bitch moment, what goes around comes around.
4
16
145
3,309
बहरहाल, यह भ्रम टूट गया है कि किताब-विताब के ज़माने गए और अखबार आउटडेटेड हो गए हैं. चर्चित किताब बिलॉन्गिंग और इंडियन एक्सप्रेस की खोजी रिपोर्टिंग ने उनकी प्रांसगिकता साबित कर दी है. हालांकि इसमें मौजूदा डिजिटल दौर की इंस्टा पर रील्स और यू ट्यूब पर वीडियो की बड़ी भूमिका रही है.
1
3
55
1,164
मध्य प्रदेश से रोचक खबर: रायसेन जिले में नर्मदा नदी के किनारे पतई घाट से एक जीवाश्म मिला है. विशेषज्ञों का मत है कि यह हाथी का जबड़ा है, जो लाखों साल पुराना हो सकता है. इसका शेष हिस्सा अभी भी नदी में दबा है. भू-वैज्ञानिकों को इस पर शोध करना है, जबकि लोग फूल और नारियल चढ़ाने लगे.
1
3
27
908
थैंक्स गॉड! बुध और शुक्र मार्गी हो रहे हैं, मंगल नीच राशि से निकल चुका है और सूर्य 16 तारीख को निकलेगा. अब उम्मीद है कि लोग गुस्से या जिद को छोड़कर समझदारी, संयम और तर्कपूर्ण तरीके से काम लेंगे. पिछले दिनों से चल रहीं जुबान फिसलने की घटनाएं अब कम होंगी. Let good sense prevail.
9
13
268
7,632
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला retweeted
अमेरिका में पत्रकार जिस तरह लाइन लगाकर राष्ट्रपति से सवाल कड़े पूछते हैं भारत में उसी तरह लाइन लगाकर पत्रकार प्रधानमंत्री के साथ सेल्फ़ी खिचवाते हैं।
137
562
45
2,984
73,647