Rituraj Misra (@atal_ji) header
Rituraj Misra (@atal_ji) profile picture

IIT , NUS ,Civil Servant, साहित्य , दर्शन , कविता , कानून , अर्थशास्त्र , इन्वेस्टमेंट और ज्योतिष में रुचि, पुत्र , पति और पिता भी । views are personal.

New Delhi, India
Joined March 2009
Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)Photo by Rituraj Misra (@atal_ji)
'कोई एक गाल पर चांटा मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो... यह बाइबल में लिखा हुआ है' देखिए, सपा प्रवक्ता @rajkumarbhatisp की इस बात पर क्या बोले BJP सांसद @SudhanshuTrived ? @AMISHDEVGAN #DhurandharWithAmish #Dhurandhar #SIR #VoteChori #Keralam #RahulGandhi #BJP
69
880
23
2,513
92,972
Rituraj Misra retweeted
#TheBuckStopsHere with @PadmajaJoshi | "From birth we lived with our parents, then the dialogue changed to 'my parents live with me'": Finance Expert Kishore Subramanian reflects on changing family dynamics, elderly isolation, and the Mumbai obituary of Lalitha Krishnamurthy, whose neighbours placed a newspaper appeal to find her daughters. Watch
56
224
25
684
126,791
समझने की दृष्टि से कृष्ण फ्लो नहीं हैं वे एक कठिन एल्गोरिदम है.. कृष्ण अपने आपको तोड़ते हुए प्रतीत होते हैं ...वे रणवीर भी हैं रणछोड़ भी ..वे कौरवों के साथ भी हैं पांडवों के साथ भी ..वे राधा के साथ हैं भी और नहीं भी ..वे तथाकथित १६ हज़ार रानियों के साथ हो कर के भी नहीं हैं ...वे रास हैं वे ज्ञान हैं ..वे लीला है वे यथार्थवादी हैं ..वह शैतान छोरे हैं और वे बेहद मैच्योर रणनीतिकार ..वे विराट रूप में अखिल विश्व दर्शन कराते हैं और आम आदमी से मर जाते हैं ..वे हमारी सरल बुद्धि में नहीं आते क्योंकि ज्ञान की दृष्टि वे टेढ़े हैं ..प्रेम की दृष्टि से वे बेहद सहज है... #krishna #ram
38
ईश्वर तुम को तो भूख नहीं लगती पर तुम जानते हो ना बच्चों को लगती है भूख हर सुबह शाम रोज़ लगातार …
36
समुद्र में उस मछली की आँखे डबडबाई थीं महसूस करने वालों ने महसूस किया था देखा तो किसी ने नहीं …
47
पारंपरिक मार्क्सवादी विचार था कि दुनिया अमीर और गरीब में बंटेगी। लेकिन मुझे महसूस होता है कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा विभाजन पैसे का नहीं, बल्कि "समझने वालों" (The Comprehenders) और "न समझने वालों" (The Non-Comprehenders) के बीच का होगा। Cognitive Load Theory कहती है कि इंसानी दिमाग की Working Memory एक समय में सीमित जानकारी ही प्रोसेस कर सकती है। जब तकनीक, कानून, अर्थशास्त्र और नैतिकता की जटिलता एक सीमा को पार कर जाती है, तो दिमाग 'Cognitive Overload' का शिकार हो जाता है। ऐसी स्थिति में दिमाग ऊर्जा बचाने के लिए 'Heuristics' (मानसिक शॉर्टकट्स) का इस्तेमाल करता है। व्यक्ति गहराई में जाने के बजाय किसी नेता, किसी आकर्षक नारे या भीड़ की नकल करने लगता है। "लोग जटिलता से डरकर दूसरी तरफ चले जाते हैं।" जब दुनिया इतनी जटिल हो जाए कि उसे समझना नामुमकिन लगने लगे, तो व्यक्ति के भीतर एक गहरा डर और अनिश्चितता पैदा होती है। इस अनिश्चितता से बचने के लिए इंसान उन समूहों, आंदोलनों या विचारधाराओं (Black and White thinking) का हिस्सा बन जाता है, जो दुनिया को बहुत 'सिम्पल' बनाकर पेश करते हैं। वे मुद्दे को नहीं समझते, वे सिर्फ उस मानसिक सुरक्षा को चुनते हैं जो भीड़ का हिस्सा बनने से मिलती है। सिस्टम बनाने वाले (Tech giants, policymakers, lawyers) और उसे इस्तेमाल करने वाले आम आदमी के बीच समझ की खाई इतनी चौड़ी हो गई है कि आम आदमी के लिए यह पता लगाना असंभव है कि उसके फैसले उसके अपने हैं , सही है या छुपी हुई जटिलता द्वारा मैनिपुलेट किए गए हैं। इससे 'Illusion of Knowledge' (ज्ञान का भ्रम) पैदा होता है—लोग समझते हैं कि वे किसी मुद्दे पर अपनी मर्जी से खड़े हैं, जबकि वास्तव में उन्हें जटिल तरीके से वहां खड़ा किया गया है। जटिलता ने कस्टम ट्रीटमेंट को संभव बनाया है (जैसे सोशल मीडिया फीड या टारगेटेड विज्ञापन)। लेकिन इसके कारण हर व्यक्ति एक अलग 'कस्टमाइज्ड रियलिटी' में जी रहा है। प्लूरलिज्म बढ़ने का एक साइड-इफेक्ट यह हुआ है कि कोई एक 'साझा सच' (Shared truth) नहीं बचा। जब दो लोग अलग-अलग सच जी रहे हों, तो उनके बीच संवाद खत्म हो जाता है और विभाजन गहरा हो जाता है। आज किसी भी बड़े आंदोलन में तीन ही वर्ग होते हैं: The Architects जो सिस्टम की जटिलता समझते हैं और उसे अपने या समाज के हित में चला रहे हैं। The Opportunists (जो सिर्फ अपने फायदे के लिए हैं): जो बिना मुद्दा समझे सिर्फ अपना हित साध रहे हैं। The Escapists (जो जटिलता से डरे हुए हैं), ये वे लोग हैं जिन्हें 'कम्प्रेहेंशन' नहीं है। ये सिर्फ एक 'सेंस ऑफ बिलॉन्गिंग' (जुड़ाव का अहसास) के लिए झंडा उठाए हुए हैं क्योंकि जटिल दुनिया में अकेले खड़े रहना डरावना है। और यह वर्ग सबसे बड़ा है। अगर दुनिया इसी तरह 'समझने वाले' (Comprehenders) और 'न समझने वाले' (Non-Comprehenders) के बीच बंट रही है । कई आंदोलन अपने स्वरूप में नारों , हल्ले , अगंभीरता , कैंसिल कल्चर को मूल्य की तरह अपनाते हैं । वास्तव वे नॉन कॉम्प्रिहेंडर्स को टारगेट ऑडियंस बनाते हैं । वे ज्ञान के तरीकों पे हमला करते हैं । वे ज्ञान और धैर्यवान संस्थाओं पे हमला करते हैं वे चीज पे हमला करते है जो अपनी प्रकृति में जटिल है । और सत्य कई बार जटिल होता है जैसे स्पेस फिजिक्स और क्वांटम थ्योरी । आपको क्वांटम थ्योरी नहीं समझ में आई ये यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट की गलती नहीं आपकी उसे न समझ पाने की अयोग्यता और चॉइस है । #DelhiProtest2026
37
इस युग के मन की फोटो बनाएं तो उसमें से बहती लार और गुर्राहट दोनों एक साथ दिखेगी । नेपाल में जो हुआ, बांग्लादेश में जो हुआ, उसमें भविष्य कितना था ? वह वर्तमान की उत्तेजना का भोग था , या भविष्य को गढ़ने का सुविचारित प्रयास ? पीजेंट कंपटीशन ,अमेरिकन मूवी और पॉप कल्चर में एक जुमला चलता था , कि हम इस दुनिया को बेहतर बनाना चाहते हैं। लेकिन नेपाल और बांग्लादेश में जो हुआ, क्या वह दुनिया को बेहतर बनाने के लिए था, या गुस्से में खाने की थाली फेंकने जैसा .. दक्षिण कोरिया के एक थिंकर हुए हैं, जिन्होंने 'साइको-पॉलिटिक्स' लिखी है। उन्होंने लिखा है कि ऑनलाइन मीडियम ने हमारे आक्रोश और उसकी अभिव्यक्ति के बीच में जो पल था, उसे लील लिया है। जब यह रियल टाइम ऑनलाइन खेला नहीं था, तो यह गैप कुछ घंटों या कुछ दिनों का होता था, जो अब लगभग शून्य हो चुका है। इस गैप में ही वह इंसान रहता था ..उसका व्यक्तित्व रहता यह .. पर ऑनलाइन मीडियम ने हम इंसानों को नहीं बदला, पीढ़ी नहीं बदली, लेकिन वो 'पल' छीन लिया है जिसमें हम अपने क्रोध को आकार देते थे ..उन्हें शब्द देते थे...अपने उस क्रोध को एडिट करते थे, अपने उस क्रोध को फॉर्मेट करते थे, और सूचनाओं से उसे और मैच्योर करते थे। हम अपने रिएक्शन को, अपने उस क्रोध को अपनी ही चेतना का जो पैरेंटल कंट्रोल देते थे, वह इस माहौल में अब खत्म हो चुका है। अब माहौल ही वो लेखक है और गैप विहीन दुनिया माहौल ही लेखक । रिएक्शन की दुनिया में चेतन पीछे छूट गया है और अवचेतन हावी हो गया है, एक ऐसा मन हावी हो गया है जिसमें गुस्सा है, लालच शामिल है। गीता की बहुत सुंदर पंक्तियां हैं: 'ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते'। गीता का यह श्लोक बताता है कि विषय वस्तु के बारे में लगातार डूबे रहने से आसक्ति पैदा होती है, आसक्ति से काम (इच्छा) और काम से क्रोध उत्पन्न होता है। इसके आगे की लाइनें— 'क्रोधाद्भवति सम्मोहः... स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति'— तामसिक क्रोध की सीढ़ी पर चढ़ी सभ्यताओं के नष्ट होने की कहानी कहती हैं। यह जो ऑनलाइन आक्रोश है, वह सॉल्यूशन की राजनीति नहीं, बल्कि रिएक्शन की राजनीति है। ऐसा नहीं है कि ऑफलाइन राजनीति में रिएक्शन नहीं था, लेकिन सिस्टम की डिजाइन में आपको वे 'पल' दिए गए थे जिसमें आप अपने ऊपर ही पैरेंटल कंट्रोल लगा सकें। परंतु अब वह कंट्रोल खत्म हो चुका है, इसीलिए भाषा में ज्यादा गालियां और अपमान आ गया हैं। बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनका जस्टिफिकेशन हमारे पास स्वयं नहीं है, चाहे वह प्रेम हो, चाहे वह विवाह , खुद का खुद से व्यवहार । क्योंकि बोलते हैं न— "पलों ने खता की है, सदियों ने भुगती है।" बेसिकली ऑनलाइन जिंदगी में, जहां पर सब कुछ पल भर में हो जाता है, वहां पर 'पल' गलती कर सकते हैं और करते हैं । पलों की गलतियों को समाज और देश भुगतता है दशकों तक । हमारे जो सारे विमर्श और डिबेट्स हैं, वे 'रील्स' पर चलते हैं। रील बहुत छोटी होती है और रील में 'चमत्कार' होता है, गहराई नहीं होती। चमत्कार का मतलब है जिसमें पल-भर में कोई चीज फ्लैश की तरह चमकती है और फिर खत्म हो जाती है—पीछे छोड़ जाती है गहरा अंधकार , शून्य और निर्वात। आखिर यह पूरी पोस्ट ही फेसबुक पर लिखी जा रही है! और उसे ऑनलाइन पढ़ा जायेगा लेकिन मैं उपनिषद के उस सिद्धांत का पक्षधर हूं जिसमें 'त्यागपूर्वक उपभोग' करने की बात कही गई है। आप क्रोध ,लोभ का उपभोग करें, लेकिन एक दूरी के साथ। एक ऐसे चेतन पैरेंटल कंट्रोल के साथ, जो आपका खुद का हो और आपके अपने हाथ में हो। मन का बच्चा आपके मन के पिता की गोदी में रहे । #Anger #lust
37
आज मैं अपने विद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन में आया हुआ था। जिसमें पुराने अध्यापकों को सम्मानित किया जा रहा था, उसमें हमारे फिजिक्स के पुराने आचार्य जी भी थे। उन्हें देखकर मुझे एक घटना याद आ गई। उन्होंने क्लास में एक प्रश्न पूछा था, वो प्रश्न था कि— मान लो एक बाल्टी है, बाल्टी तुला से लटकी है ..बाल्टी के अंदर एक मछली ऊपर की ओर जा रही है। तो बताओ मछली के ऊपर जाने से तुला की सुई किधर घूमेगी और क्यों ? यह ट्यूटोरियल ,फिजिक्स का एक क्वेश्चन था। इसमें एक्शन-रिएक्शन का सिद्धांत लगता है। इसका मैंने उत्तर दिया और बिल्कुल सही उत्तर दिया। उस समय हमारे विद्यालय में आठवीं में आने वाले नंबरों के आधार पर कक्षा का विभाजन होता था। कक्षा 'क' माने अच्छे बच्चों की क्लास। जिनके नंबर खराब आते थे, उनको 'ख' सेक्शन में डाल दिया जाता था और मैं सो कॉल्ड खराब क्लास में था वह क्लास जो पीछे थी जिससे उम्मीदें नहीं होती थी । मेरा उत्तर सुन कर वो आश्चर्यचकित थे ..उनको हल्का था झटका लगा ..ये बेउम्मीद ऊंघती क्लास की तन्द्रा भंग करने वाला उत्तर था .. उन्होंने कहा कि यह उत्तर कक्षा क से कोई बच्चा नहीं दे पाया था...और तुमने उत्तर दिया ..वह वाक्य मेरे लिए किसी बहुत बड़े सम्मान जैसा था, बाल मन में एक थ्योरम बनी कि दुनिया में कम से कम एक सवाल तो ऐसा है जिसमें मैं 'क' वालों से अच्छा किया .. और यह वैसा था कि जैसे अंधेरे में फंसे आदमी को रोशनी का एक सुराख दिख गया हो, जहाँ से धूप आ रही थी। ऐसा लगा किसी ने बोला कि सूरज तुम्हारी पकड़ में है, मुट्ठी थोड़ा और खोल लो। फिर फिजिक्स में रुचि और पकड़ बनती गई ..और जितने भी कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन हुए, उसमें फिजिक्स ने मेरे लिए तुलनाकृत एक बड़ी भूमिका निभाई। वो जो टीचर आज दिखे हैं, उन्हें न अपना प्रश्न याद था न वो वाक्य न मैं । ज़िंदगी में कुछ प्रेरणा की रस्सियाँ आती है ...मारियो वाले वीडियो गेम की तरह ..जिनको छोड़ दिया जाए तो मारियो कभी वो राउंड जीत नहीं पता ..रस्सियों को मारियो याद न हो पर मारियो को रस्सियां याद हैं ..
193
Rituraj Misra retweeted
जब मैं लेफ्टिस्ट था तब मैं भी ब्राह्मण होने और हिंदू होने पर शर्म महसूस करता था:- :- पीयूष मिश्रा (एक्टर) मुझे इस बात की मरते दम तक ख़ुशी रहेगी कि मैंने हमेशा अपने कुल-धर्म-समाज परंपरा को लेकर गर्वित महसूस किया है।
34
1,983
14
8,766
201,587
Rituraj Misra retweeted
दुनिया में 50 से ज्यादा युद्ध चल रहे हैं. यूरोप और अफ्रीका में भीषण युद्ध जारी हैं. अमेरिका-इजराइल-ईरान लड़े पड़े हैं. तमाम सुन्नी देशों में शिया देश ईरान के बम गिर रहे हैं, लोग मर रहे हैं. गाजा उजाड़ है. लेकिन अपने यहां वसंत है, होली है, क्रिकेट है. ऐसी ही विदेश नीति होनी चाहिए.
242
602
52
3,661
182,505
Train Num 12815 is getting delayed between Kanpur and Tundla. @RailMinIndia @drmncrald
1
1
154
7/7 The ultimate lesson? Don't fear being called fake. Fear stopping at fake. Redemption is just discipline disguised as imitation. In the brutal world of tech, the loudest jokes usually belong to yesterday's leaders.
61
6/7 This isn't a conspiracy; it's market evolution. Consumers reward results, not origins. If a copy works better—cheaper battery, sharper camera—buyers don't care who invented it first. Add government subsidies and the hunger born from humiliation, and you win.
51
5/7 The Common Arc: Copy fast → Endure mockery → Invest silently → Surpass quietly. Imitation provided speed and low risk. Public scorn only sharpened their focus. Instead of arguing, they hired top talent, built factories, and obsessed over details.
35
4/7 🇰🇷 Samsung's Turnaround: Early 2000s Samsung flip phones shamelessly mimicked Motorola. Blogs mocked them; Apple sued. But then came AMOLED, water resistance, and foldables. From "Copycat King" to setting the standard.
49
3/7 🇯🇵 Sony's Miracle: The 1970s Walkman was sneered at as a plastic toy or "the poor man's stereo." Sony doubled down. From auto-reverse to the Discman and PlayStation, they didn't just copy; they defined portable tech.
35
2/7 Huawei's Quiet Leap: In 2008, their phones were "Shanzhai" jokes—fake iPhones with plastic shells. Critics called them "trash." But by hiring ex-Apple talent and engineering Kirin chips, the punchline became a premium threat.
48