Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और अनगिनत खुशियों का संचार करे…
माँ लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार में धन-धान्य एवं वैभव बना रहे और भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर कर सफलता के नए मार्ग प्रशस्त करें।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
🤖 Made with AI
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटिशः नमन…
जिन्होंने अपने अमर ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता को धर्म, आदर्श और मर्यादा का मार्ग दिखाया।
उनकी शिक्षाएँ सदैव हमें सत्य और न्याय के पथ पर अग्रसर करती रहें।
🤖 Made with AI
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
सिरसा के गांव साहूवाला द्वितीय में श्री हरि सिंह जी चाहर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर इनेलो में अपनी आस्था व्यक्त की…
आपका इनेलो परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
उकलाना हलके के गांव अग्रोहा में स्वर्गीय नम्बरदार जापान सिंह जी गोदारा के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं…
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिरसा स्थित श्री सालासर बालाजी धाम में माथा टेककर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की…
बालाजी महाराज की असीम कृपा हर घर में सुख-शांति बनाए रखे, हर किसान-कमेरे के जीवन में खुशहाली आए और हर युवा के सपनों को नई उड़ान मिले।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
कल हिसार के गांव रावलवास कलां में अजीज प्रदीप सिंह जी नेहरा के नवनिर्मित नेहरा फार्म हाउस के शुभ मुहूर्त के अवसर पर पहुंचकर परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं…
ईश्वर से कामना है कि यह नया आवास नेहरा परिवार के लिए सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं नई उपलब्धियों का प्रतीक बने। परिवार में सदैव प्रेम, भाईचारे और खुशियों का वास रहे।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
देश को राष्ट्रीय एकता में पिरोने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन…
🤖 Made with AI
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
मिट्टी हरियाणा की, हौसला आसमान से ऊँचा और इरादे इतिहास रचने वाले… 🇮🇳
हरियाणा की बेटी मनीषा ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के साथ साथ भारतीय कुश्ती में नया इतिहास रचने का काम किया है।
विश्व पटल पर तिरंगे की शान बढ़ाने वाली मनीषा ने साबित कर दिया कि हरियाणा की बेटियां अवसर मिलने पर केवल मुकाबला नहीं करतीं बल्कि इतिहास की नई इबारत भी लिखती हैं।
मनीषा की इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई! हरियाणा को अपनी बेटी पर गर्व है।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
वरिष्ठ पत्रकार श्री ओपी शर्मा जी (ब्यूरो हेड, हर खबर) के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है…
आप जनता और सर्व समाज की आवाज उठाने वाले एक कुशल पत्रकार के साथ-साथ सर्व समाज के सुख-दुख के साथी भी थे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
पंचकुला स्कूल घटनाक्रम!
पंचकूला की मासूम बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार की खबर सुनकर दिल को बहुत सुकून मिला।
कई दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रही नन्ही परी का मां की गोद में लौटना और हादसे के बाद पहली बार भोजन करना बेहद भावुक कर देने वाला पल है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से हंसे, खेले और अपना बचपन खुलकर जी सके।
बिटिया, पूरा हरियाणा तुम्हारे जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
आप सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
इस मिट्टी ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर जवान, खेतों को अपने पसीने से सींचने वाले मेहनतकश किसान, खेल के मैदानों में तिरंगे को ऊंचा उठाने वाले खिलाड़ी और देश को नई दिशा देने वाले महान व्यक्तित्व दिए हैं।
हरियाणा की पहचान यहां की मिट्टी की खुशबू, किसानों की मेहनत, जवानों के शौर्य, बेटियों के हौसले और भाईचारे की उस परंपरा से है जिस पर हर हरियाणवी को गर्व है।
आज इस गौरवशाली अवसर पर देश के जननायक, किसान-कमेरे के मसीहा चौधरी देवीलाल जी का स्मरण करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने अपना जीवन गांव, गरीब, किसान, मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान एवं अधिकारों के लिए समर्पित किया।
वहीं लोहपुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी ने अपने दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और संघर्षशील नेतृत्व से हरियाणा की राजनीति में एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा कर्तव्यनिष्ठा, स्वाभिमान और जनसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।
आइए, हरियाणा दिवस पर हम सब मिलकर ऐसा हरियाणा बनाने का संकल्प लें जहां किसान खुशहाल हो, युवा रोजगार से संपन्न हो, बेटियां सुरक्षित और सशक्त हों, गरीब को सम्मान मिले और प्रदेश का हर नागरिक अपने अधिकारों के साथ स्वाभिमान से जीवन जी सके।
हरियाणा सिर्फ हमारी जन्मभूमि नहीं बल्कि हमारी पहचान, हमारा स्वाभिमान और हमारा अभिमान है।
🤖 Made with AI
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
कल देर रात मेरे छोटे भाई एवं अजीज श्री संदीप चौधरी जी की सुपुत्री गुंजन चौधरी एवं सुजय छिकारा की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होकर दोनों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस खुशी के अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात कर उनकी खुशियों में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समारोह का माहौल प्रेम, आत्मीयता और खुशियों से सराबोर रहा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि गुंजन और सुजय का आने वाला जीवन आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान, खुशियों एवं सुख-समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे। दोनों का साथ जीवनभर अटूट बना रहे और उनका हर सपना साकार हो।
इस शुभ अवसर पर संदीप चौधरी जी एवं समस्त चौधरी और छिकारा परिवार को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
नवयुगल को उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभाशीष।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
हरियाणा की भाजपा सरकार HERC के फैसले को अदालत में चुनौती देने की बात कर रही है। सरकार शायद भूल रही है कि विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 108 के तहत जनहित में फैसला रद्द किया जा सकता है।
फिर जनता और कर्मचारियों को क्यों दोखे में रखा जा रहा है?
#HaryanaBlackout
#Haryana
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
इनेलो का बढ़ता कारवां, बदलाव का नया पैगाम! 💚
आज सिरसा पार्टी कार्यालय में विधायक अर्जुन चौटाला जी की मौजूदगी में युवा हल्का अध्यक्ष विजय उकलाना जी के अथक प्रयासों से अनेक साथियों ने इनेलो में आस्था जताई।
सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
@Achautala
@ITCellINLD
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
पंजाब के अबोहर शहर में हमारे पारिवारिक सदस्य श्री विनोद बेनीवाल जी के सुपुत्र और मेरे अजीज विक्रमादित्य की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर शिरकत कर नवयुगल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवयुगल का भावी जीवन प्रेम, खुशियों, आपसी विश्वास एवं सुख-समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे।
नवयुगल को उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
“जब तक हरियाणा कांग्रेस की कमान भूपेंद्र हुड्डा के हाथ में है किसी ज्ञानेश कुमार की जरूरत नहीं , ये ज्ञानेश कुमार का बाप है ”
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग पर अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना ......
Sandeep Bhadu Bishnoi INLD retweeted
धान और बाजरे की खरीद में BJP सरकार की बदहाल व्यवस्था ने किसानों को संकट में डाल दिया है।
मंडियों में धान की आवक 21 लाख टन, लेकिन खरीद केवल आधी!
धान का MSP ₹2,461/क्विंटल, फिर भी किसान ₹2,000–2,100 में बेचने को मजबूर।
बाजरे का MSP ₹2,900, लेकिन खुले बाजार में सिर्फ ₹1,900–2,000 मिल रहे हैं।
यानी किसानों को प्रति क्विंटल धान पर ₹361–461 और बाजरे पर ₹900–1,000 तक का नुकसान!
BJP सरकार के MSP के दावे जमीन पर खोखले साबित हो रहे हैं।
INLD की मांग है: तत्काल MSP पर खरीद, तेज उठान, पर्याप्त भंडारण और समय पर उचित भुगतान
#Inld
@OfficialINLD
















































