District Administration Buxar (@buxaradmin) header
District Administration Buxar (@buxaradmin) profile picture
Joined May 2018
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 अक्टूबर 2026 मिशन प्रभाकिरण के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जन जागरूकता अभियान तेज, वार्ड पार्षदों की सक्रिय सहभागिता एवं सराहनीय प्रयास जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मिशन प्रभाकिरण के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नगर निकायों के वार्ड पार्षदों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। सभी सम्मानित वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्डों में घर-घर संपर्क स्थापित कर लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दे रहे हैं तथा उन्हें अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही, योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता के संबंध में भी आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। सम्मानित वार्ड पार्षदों द्वारा स्थानीय स्तर पर नागरिकों से संवाद स्थापित करने, इच्छुक परिवारों को योजना से जोड़ने तथा योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। उनके इन प्रयासों से अभियान को जनसहभागिता मिल रही है तथा अधिकाधिक परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंच रही है। जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित वार्ड पार्षदों की इस सक्रियता, सकारात्मक पहल एवं जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई है। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, नगर निकाय के पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है, ताकि अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। जिला प्रशासन की आम नागरिकों से अपील जिला प्रशासन बक्सर द्वारा जिले के सभी शहरी परिवारों से अपील की जाती है कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आएं तथा अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराने हेतु आवेदन करें। इस योजना के माध्यम से परिवार बिजली बिल में बचत करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी अपना योगदान दे सकते हैं। सभी सम्मानित वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे मिशन प्रभाकिरण से जुड़कर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी योजना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें। आइए, मिलकर बक्सर को सौर ऊर्जा संपन्न बनाएं। मिशन प्रभाकिरण – सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल बचाएं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @EnergyBihar
4
132
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 अक्टूबर 2026 द्वितीय चरण की जनगणना (जनसंख्या परिगणना) को लेकर जिला एवं चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ जिला जनगणना अधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, जनगणना कार्य की महत्ता एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने पर दिया जोर निदेशक, जनगणना कार्य-सह-मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के कार्यालय आदेश संख्या J-26014/02/2026(PE)-Trg-1/347316/2026, दिनांक 15.10.2026 के आलोक में द्वितीय चरण की जनगणना (जनसंख्या परिगणना) के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु जिला एवं चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों तथा सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 30 अक्टूबर से 02 नवंबर 2026 तक समाहरणालय परिसर स्थित नए सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक श्री रविन्द्र कुमार सिंह एवं श्री अनुप कुमार वर्मा द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली एवं निर्धारित दायित्वों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता, बक्सर श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना कार्य की महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, नीतियों एवं प्रशासनिक निर्णयों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से पूरी गंभीरता, रुचि एवं सक्रिय सहभागिता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा जनगणना कार्य से संबंधित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं की समुचित जानकारी प्राप्त करने की अपेक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्रुटिरहित, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपादित करने पर भी बल दिया। उक्त अवसर पर नोडल पदाधिकारी (जनगणना)-सह-वरीय उप समाहर्त्ता, बक्सर, अपर जिला जनगणना अधिकारी-सह-जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बक्सर सहित जिला जनगणना कोषांग, बक्सर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
103
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 अक्टूबर 2026 नीलाम पत्र वाद के 20 मामलों की सुनवाई, एक मामले में 50 हजार रुपये की राशि जमा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने पर जोर आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को उप विकास आयुक्त, बक्सर श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में नीलाम पत्र वाद से संबंधित कुल 20 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान संबंधित अधियाची विभागों के प्रतिनिधियों, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा संबंधित देनदारों की उपस्थिति में सभी मामलों की सुनवाई की गई। इस क्रम में एक मामले में देनदार द्वारा अधियाची विभाग के पक्ष में 50,000 (पचास हजार) रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई। शेष मामलों में दोनों पक्षों की बातों को सुनने एवं उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन के उपरांत अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। संबंधित पक्षों को निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया, ताकि मामलों में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करते हुए बकाया राशि की वसूली एवं लंबित वादों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
105
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 अक्टूबर 2026 "सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार" में आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई के निर्देश आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, श्री शशिकांत पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतो एवं कुल 15 आवेदनों को समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 15 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 08 राजस्व विभाग, 04 विकास से एवं 03 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जनसहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
101
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 30 अक्टूबर 2026 प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 03 नवंबर 2026 को मेगा जॉब कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निम्नलिखित कम्पनियों को आमंत्रित किया गया है:- 1. TPA Company Name:-NextGen Recruitment Services Pvt. Ltd. - Registration no-UDYAM-HR-20-0034817, Address:-C-5 Lividia angan green, town bam-mikera, palwal, Dist.:-Haryana, Pin-121105, Con:-Abhishek Kumar, Mob:-9902420606, Email- [email protected] (i). Tata Motors PaseengerPV Ahmadabad Sanad, Gujarat, (ii). Tata Electronics Hasur, Tamilnadu. (iii). KIA India Private Limited, Penukonda, Andhra Pradesh 2. TPA Company Name:-Vision India Pvt. Ltd. Noida, Utter Pradesh, Con:-Gulshan Kumar, Mob:-9798241781 (i). Hindalco Industries, Renukoot, Uttar Pradesh (ii). Dixon Technologles India Limited, Greater Noida (UP) 3. TPA Company Name:- 2COMS Company, Registration no-NCS/E10H59-1809225393101 Address:-388, Block G, New Alipore, Kolkata West Bengal 700053, (i). Apollo Tyres, Andhra Pradesh (ii). Sansera Engineering Limited Chakan Pune (Maharashtra) 4. TPA Company Name:-Shivford Group Pune (Maharashtra) (i). Jabil Circuit India Pvt. Ltd. Ranjangaon/Pune (Maharashtra) (ii). Motherson Automotive, Dasada (Gujarat). राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के प्राचार्य, मो० मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यार्थियों से अपील किया है कि वे दिनांक 03 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के कैम्पस में सुबह 10:30 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र यथा (मैट्रिक/आई.टी.आई.) आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो इत्यादि प्रमाण पत्र के साथ मेगा जॉब कैम्पस प्लेसमेंट में भाग लेकर रोजगार का लाभ उठाये। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
164
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी ने अनुमंडलीय अस्पताल, डुमराँव में डायलिसिस सुविधा का किया निरीक्षण, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल, डुमराँव में संचालित डायलिसिस सुविधा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए उन्हें सभी आवश्यक सहयोग एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन बक्सर को डायलिसिस केंद्र की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने, उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति में कमियाँ पाई गईं। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन बक्सर को अस्पताल परिसर में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल भवन का आवश्यक रंग-रोगन कराने तथा उपलब्ध एवं नवीन चिकित्सा सुविधाओं को व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को सुविधाओं की समुचित जानकारी मिल सके। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @BiharHealthDept
1
5
230
समाहरणालय बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। कुल 12 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 11 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित एवं 01 सेवा शिकायत की सुनवाई की गई। जिसमें से 05 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव, अंचलाधिकारी बक्सर, इटाढ़ी, राजपुर, नावानगर एवं चौगाई उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
1
169
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026 राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को खेल विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय खो-खो (बालक) अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला खेल पदाधिकारी कैमूर सह संयोजक राज्य खो-खो, बिहार, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर की उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के परिणाम निम्नवत रहे:- 1. अंडर-14 वर्ग: विजेता – भागलपुर प्रमंडल; उपविजेता – BSSA। 2. अंडर-17 वर्ग: विजेता – तिरहुत प्रमंडल; उपविजेता – सारण प्रमंडल। 3. अंडर-19 वर्ग: विजेता – भागलपुर प्रमंडल; उपविजेता – पटना प्रमंडल। इस अवसर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी सफाई कर्मियों ,सुरक्षा कर्मियों, मेडिकल स्टाफ, तकनीकी पदाधिकारियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों तथा खेल कार्यालय एवं विभिन्न शाखा के कर्मियों को शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन एवं खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना की गई। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @BSSABihar
2
200
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026 राज्य स्तरीय विद्यालय मल्लखंभ ओपन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एम० पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में राज्य स्तरीय विद्यालय मल्लखंभ (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) बालक/बालिका ओपन ट्रायल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मल्लखंभ खेल में अपनी शारीरिक दक्षता, संतुलन, लचीलापन एवं तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, खेल कौशल विकसित करने तथा प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। इस आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @BSSABihar
3
159
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026 जिला उद्योग केंद्र, बक्सर में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित, उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को नवोदित उद्यमियों एवं स्टार्टअप को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बक्सर में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं भावी उद्यमियों को उद्यम स्थापना, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता तथा व्यवसाय के विस्तार से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना और उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र बक्सर के महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, बक्सर के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक , नाबार्ड, बक्सर के जिला विकास प्रबंधक , मार्केटिंग विशेषज्ञ एवं जिला उद्योग केन्द्र बक्सर के परियोजना प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंक ऋण की उपलब्धता, वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं तथा उद्यमों की स्थापना एवं विकास में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उद्यमियों को अपने व्यावसायिक विचारों को व्यवहार्य एवं सफल उद्यम में परिवर्तित करने के लिए उचित वित्तीय योजना तैयार करने, आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था करने तथा बैंकिंग संस्थानों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने युवाओं एवं नवोदित उद्यमियों से स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सहायता एवं सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाकर नए उद्यम स्थापित करने और मौजूदा व्यवसायों का विस्तार करने की संभावनाओं को साकार किया जा सकता है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, बल्कि जिले के औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में बैंकिंग संस्थानों एवं उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी का प्रसार करने तथा उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट' कार्यक्रम जिला स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराने तथा उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @IndustriesBihar
5
143
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026 जिला उद्योग केंद्र, बक्सर में ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर आयोजित PMFME योजना के तहत 6 लाभुकों को ₹89.88 लाख की ऋण स्वीकृति, एक लाभुक को ₹21 लाख का भुगतान पत्र वितरित आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को जिला उद्योग केंद्र, बक्सर के सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), PMEGP-2, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बक्सर की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बक्सर एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बक्सर को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिकाधिक पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का निर्देश दिया गया, ताकि स्वरोजगार को बढ़ावा देने, नए रोजगार अवसरों के सृजन तथा लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर उद्यमियों को शुभकामनाएँ देते हुए बक्सर जिले में उद्योग एवं व्यापार की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया गया। जिले की भौगोलिक स्थिति तथा सड़क एवं रेल मार्ग से बेहतर संपर्क को औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल बताते हुए उद्यमियों से इन संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। उद्यमियों से आह्वान किया गया कि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें तथा सामूहिक प्रयासों से बक्सर जिले को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में योगदान दें। इससे जिले एवं राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को गति मिलेगी। ऋण स्वीकृति एवं वितरण का विवरण शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत कुल 6 लाभुकों को ₹89,87,950 (नवासी लाख सतासी हजार नौ सौ पचास रुपये) की ऋण स्वीकृति के पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, एक लाभुक को ₹21,00,000 (इक्कीस लाख रुपये) का भुगतान पत्र वितरित किया गया। उक्त ऋण स्वीकृति एवं भुगतान पत्र महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बक्सर तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बक्सर द्वारा वितरित किए गए। शिविर में अग्रणी बैंक प्रबंधक, बक्सर, जिला संसाधन सेवी तथा विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित रहे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @IndustriesBihar
2
174
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 अक्टूबर 2026 सफलता की कहानी लाभुक का नाम श्री राजेश मौर्या, पिता का नाम श्री राजनरायण सिंह, आवेदन संख्या CMYUVA20217563847089, मोबाईल संख्या 7563847089, इकाई का नाम मेसर्स के०एम०एस० उद्योग, उत्पादित वस्तु/सेवा का नाम सत्तु बेसन निर्माण, कुल प्राप्त परियोजना राशि 1000000.00, इकाई स्थापना की तिथि 25.01.2023 लाभुक एवं परियोजना का संक्षिप्त (शिक्षा, पुष्ठभूमि, उद्यमी बनने की प्रेरणा का स्त्रोत, परियोजना संचालन की स्थिति एवं वार्षिक टर्नओवर सहित):- राजेश मौर्या एक मेहनती एवं संघर्षशील व्यक्ति हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर सफलता की दिशा में कदम बढ़ाया। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का सपना देखा। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त सहायता एवं मार्गदर्शन से राजेश मौर्या को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला। योजना से जुड़ने के बाद उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए अपने कार्य को बेहतर बनाने तथा अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया। राजेश मौर्या की निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके प्रयासों से न केवल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की राह बनी, बल्कि परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने की उम्मीद भी मजबूत हुई। आज राजेश मौर्या की कहानी इस बात का संदेश देती है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ, मेहनत और दृढ़ संकल्प मिलकर व्यक्ति को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा सकते हैं। उनकी यात्रा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @IndustriesBihar
4
187
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियान के तहत चिह्नित कार्यों की नियमित निगरानी करने, स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता का आकलन करने तथा कार्यों में पाई जाने वाली कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर करने पर जोर दिया। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सके। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
6
279
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में मिशन ज्ञानार्जन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित शिक्षकों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, बक्सर, वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्राचार्य, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीएम फेलो तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- मिशन ज्ञानार्जन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों, विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं मॉडल विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों से संबंधित फोटोग्राफ एवं वीडियो निर्धारित व्हाट्सऐप ग्रुप में नियमित रूप से साझा किए जाएं, ताकि कार्यक्रमों की प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके। सीएम फेलो को विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्राप्त दस्तावेजों एवं प्रतिवेदनों का जिला स्तर पर समेकन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) एवं सीएम फेलो को सभी KGBV एवं मॉडल विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण करने तथा उनकी प्रगति का आकलन करने का निर्देश दिया गया। विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करने तथा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयनित मॉडल विद्यालयों में रीडिंग कॉर्नर स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए कुल 50 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित कर मिशन कायाकल्प के अंतर्गत रीडिंग कॉर्नर की स्थापना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करना तथा उन्हें पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, सामाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी की भावना तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से सभी मॉडल विद्यालयों में स्थानीय ज्ञान दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत प्रत्येक माह बैगलेस डे के अवसर पर आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक के साथ स्थानीय स्तर पर प्रेरणादायी एवं अनुभवी व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इनमें किसान, मैकेनिक, कलाकार, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अन्य व्यक्ति शामिल होंगे। ये व्यक्ति अपने अनुभवों एवं कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान को विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे, जिससे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड से ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों को चिह्नित कर लिया गया है। इन विद्यार्थियों की तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए सभी चिह्नित विद्यालयों में दिनांक 01 नवंबर 2026 से क्रैश कोर्स प्रारंभ किया जाएगा। यह क्रैश कोर्स लगभग 20 से 22 दिनों तक संचालित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि क्रैश कोर्स की समाप्ति के उपरांत सभी प्रखंडों के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रखंडवार रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में बताया गया कि जिले के विद्यार्थियों के बीच लैंगिक संवेदनशीलता एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं के आयोजन हेतु संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को लैंगिक समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @BiharEducation_
3
204
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अक्टूबर 2026 राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन अंडर-17 वर्ग में सारण एवं तिरहुत तथा अंडर-19 वर्ग में पटना एवं भागलपुर ने सेमीफाइनल मुकाबलों में दर्ज की जीत खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय खो-खो (बालक) खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, बक्सर तथा वरीय उप समाहर्ता-सह-विशेष कार्य पदाधिकारी, बक्सर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। आज के प्रमुख मुकाबलों के परिणाम:- प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम निम्नवत रहे:- 1. अंडर-17 वर्ग, प्रथम सेमीफाइनल: सारण प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को 1 अंक से पराजित कर जीत दर्ज की। 2. अंडर-19 वर्ग, प्रथम सेमीफाइनल: पटना प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 2 अंकों से हराया। 3. अंडर-19 वर्ग, द्वितीय सेमीफाइनल: भागलपुर प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 3 अंकों से पराजित किया। 4. अंडर-17 वर्ग, द्वितीय सेमीफाइनल: तिरहुत प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 2 अंकों से पराजित किया। इस मुकाबले में निर्धारित समय समाप्त होने से 3 मिनट 40 सेकंड पूर्व ही तिरहुत प्रमंडल ने जीत सुनिश्चित कर ली। सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी गति, कौशल, रणनीति, समन्वय एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी टीमों ने जीत के लिए भरपूर प्रयास किया, जिससे प्रतियोगिता के मुकाबले रोमांचक बने रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में तकनीकी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका प्रतियोगिता का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल संचालन सुनिश्चित करने में तकनीकी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि राज्य के विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध हो तथा वे अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @BSSABihar
122
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अक्टूबर 2026 बाल श्रम के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई, इटाढ़ी प्रखंड से एक बाल श्रमिक विमुक्त जिला पदाधिकारी, बक्सर के निर्देशानुसार दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को जिले के दोनों अनुमंडलों में एक साथ बाल श्रम के विरुद्ध धावा दल का संचालन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम पर प्रभावी रोकथाम लगाना तथा बाल श्रमिकों को शोषण से मुक्त कराकर उनके अधिकारों एवं सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा गठित धावा दल में जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, इटाढ़ी थाना के पुलिसकर्मी तथा कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के कार्यकर्ता शामिल रहे। धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर बाल श्रम के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में इटाढ़ी प्रखंड से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिक को आवश्यक प्रक्रिया के तहत जिला बाल कल्याण समिति, बक्सर के सुपुर्द किया गया, ताकि उसके संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वासन के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मामले में दोषी नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, विमुक्त बाल श्रमिक के पुनर्वासन एवं उसके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ इस प्रकार के धावा दलों का लगातार संचालन किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य बाल श्रम की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें शिक्षा, संरक्षण एवं बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है। आम नागरिकों से भी अपील है कि कहीं भी बाल श्रम की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग या प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
1
2
174
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अक्टूबर 2026 संबल योजना से जवाहर गोंड के जीवन में आई आत्मनिर्भरता, मोटरराइज्ड ट्राईसाइकिल से आवागमन हुआ सुगम दिव्यांगजनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन बक्सर की सराहनीय पहल जिला प्रशासन बक्सर द्वारा दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में संबल योजना के तहत आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को बुनियाद केंद्र, डुमरांव के माध्यम से पुराना भोजपुर, डुमरांव निवासी दिव्यांग लाभार्थी श्री जवाहर गोंड को मोटरराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। पुराना भोजपुर निवासी श्री जवाहर गोंड एक पैर से दिव्यांग होने के कारण दैनिक जीवन में आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उन्हें अपने आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी होती थी तथा इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। मोटरराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराए जाने से अब उनके लिए आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक हो सकेगा। इस सहायक उपकरण के माध्यम से श्री जवाहर गोंड को दैनिक गतिविधियों के संचालन में सहूलियत मिलेगी तथा उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने, उनकी गतिशीलता बढ़ाने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवनयापन के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहायता के लिए लाभार्थी श्री जवाहर गोंड ने जिला प्रशासन, बक्सर एवं बुनियाद केंद्र, डुमरांव के प्रति आभार व्यक्त किया। संबल योजना के माध्यम से उपलब्ध कराई गई यह सहायता दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला प्रशासन बक्सर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @DoSWBihar
1
2
124
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 अक्टूबर 2026 खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना, तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय खो-खो (बालक) खेल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ आज स्थानीय एमपी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में हुआ। जिसमें कुल 09 प्रमण्डल एवं 1 एकलव्य की टीम सहित कुल 360 खिलाड़ी भाग ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, श्री रवि बहादुर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर , उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी,जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर सहित जिले के कई अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा श्री विजेन्द्र राय, अन्तराष्ट्रीय तैराकी पदक विजेता एवं दूसरी एशियन मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता 2026 पादुकोण द्रविड सेंटर फार स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, बेंगलुरू में पदक विजेता खिलाड़ी को शाल, बुके, मोमेंटो, सम्मान पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। श्री मुक्ति नारायण पाठक, तीरंदाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारा एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में धनुर्विद्या प्रशिक्षण हेतु शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा फीता काटकर एवं लक्ष्य पर निशाना लगाकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया और उपस्थित अधिकारियों को सलामी दी गई। इसके उपरांत, सांस्कृतिक की छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने मैदान में मौजूद सभी दर्शकों और अतिथियों का मन मोह लिया। खेल को पूरी निष्पक्षता और खेल भावना के साथ खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात, मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर प्रतियोगिता के पहले मैच की विधिवत शुरुआत कराई। यह प्रतियोगिता अगले दो दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें राज्य के विभिन्न प्रमंडलों का मैच अभी जारी है। आज परिणाम निम्नवत है :- 1. अन्डर-14 पटना ने दरभंगा को 1 पाली 5 अंक से हराया। 2. अन्डर-17 पटना ने दरभंगा का 1 पाली 2 अंक से हराया। 3. अन्डर-19 दरभंगा ने पूर्णिया को 11 अंक से हराया। 4. अन्डर-14 भागलपुर ने तिरहुत को 1 पाली 4 अंक से हराया। 5. अन्डर-14 मुंगेर ने पूर्णिया को 1 पाली 10 अंक से हराया। 6. अन्डर-17 मुंगेर ने कोशी को 1 पाली 15 अंक से हराया। 7. अन्डर-14 मगध ने कोशी को 1 पाली 06 अंक से हराया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar @BSSABihar
1
1
7
515
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क मरम्मत एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत, ब्लैक स्पॉट पर साइनेज लगाने तथा छठ घाटों तक पहुंच पथ दुरुस्त करने का निर्देश आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिले की विभिन्न सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव तथा आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिले के अंतर्गत विभिन्न सड़कों की वर्तमान स्थिति, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, लंबित कार्यों की प्रगति, सड़क सुरक्षा तथा छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान राज्य के बाहर से जिले में आने वाले श्रद्धालुओं, आगंतुकों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि जिले में किए जा रहे विकास एवं प्रबंधन कार्यों का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे। सड़कों की मरम्मत एवं सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बक्सर; कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बक्सर एवं डुमरांव तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों एवं गड्ढों की पहचान करें तथा उनकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराएं। विशेष रूप से प्रमुख मार्गों पर आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि छठ महापर्व के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां आवश्यक साइनेज एवं चेतावनी संकेतक लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। सड़क मरम्मत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। छठ घाटों तक पहुंच पथ एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का तत्काल निरीक्षण करें तथा जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हैं या आवागमन में कठिनाई की संभावना है, वहां आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। इसका उद्देश्य छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों को घाटों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी से बचाना है। उन्होंने सभी प्रमुख छठ घाटों पर आवश्यकतानुसार रंग-रोगन, चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, लाउडस्पीकर एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि घाटों एवं उनके आसपास की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कराएं। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनहितकारी संदेशों का प्रसारण कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बक्सर को निर्देश दिया गया कि नगर क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थायी एवं अस्थायी एलईडी स्क्रीन स्थापित कराकर उनके माध्यम से आम नागरिकों के लिए उपयोगी जनहितकारी संदेशों का प्रसारण सुनिश्चित करें। छठ महापर्व के दौरान छठ गीतों के प्रसारण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी संबंधित समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से सभी संबंधित विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। जिला प्रशासन बक्सर द्वारा आम नागरिकों एवं छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
1
1
247
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू-विवाद, आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, खनन, लोक शिकायत तथा लोक सेवा अधिकार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों की स्थिति तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा जनहित से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के अनुपालन तथा आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया गया। मद्य निषेध की समीक्षा के क्रम में शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। भू-विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने भूमि विवादों के समयबद्ध निष्पादन तथा संबंधित पक्षों की समस्याओं के नियमानुसार समाधान पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि भूमि विवादों के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं का प्रभावी निराकरण किया जा सके। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बरतने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को 10 तारीख तक छठ घाटों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को छठ पर्व के अवसर पर सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील करने, घाटों का पर्याप्त साफ सफाई, छठ घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों की मरम्मति कराने, साइनेज बोर्ड लगाने का निदेश दिया गया। खनन विभाग की समीक्षा के क्रम में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने आम जनता से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा लोक सेवा अधिकार के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में नागरिकों को सेवाएँ उपलब्ध कराना संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें, निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें तथा जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए प्रशासनिक कार्यों में तत्परता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक का उद्देश्य जिले में प्रशासनिक कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाना, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सतत निगरानी बनाए रखना रहा। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @officecmbihar
3
280