चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit) header
चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit) profile picture

ख़त लिखने वाला लड़का। Business / Work contact: 9508435822 [email protected]

india
Joined October 2022
Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)Photo by चाय, इश्क और राजनीति। (@chayisquerajnit)
नहाय-खाय, और मैं दिल्ली में। आज नहाय-खाय है। घर में आज आँगन धुला होगा। माँ ने नहाकर चूल्हा जलाया होगा, और कद्दू-भात की वह सोंधी गंध उठी होगी जो साल में एक बार आती है और पूरे साल भीतर कहीं रखी रहती है। और मैं दिल्ली में हूँ। फोन पर एक रील चलती है, 20 सेकंड की। उसमें छठ की वही धुन बजती है। अँगूठे से सरकाता हूँ तो रील चली जाती है, धुन नहीं जाती। वह स्पीकर से रिसकर कमरे में पानी की तरह भरने लगती है, और थोड़ी देर में मैं अपने ही कमरे में कमर तक डूबा खड़ा हूँ। हाथ में न सूप है, न सामने सूरज। अजीब लगता है। जैसे किसी ने बरसों पुरानी गाँठ पर चुपचाप उँगली रख दी हो। यह धुन गीत से ज़्यादा एक पता है। इसे सुनते ही मन बिना टिकट उस ट्रेन में चढ़ जाता है जो झारखंड की ओर जाती है। इन दिनों वे ट्रेनें ट्रेन नहीं रहतीं, पटरियों पर बहती हुई नदियाँ हो जाती हैं। लोग उनमें सामान नहीं, अपना-अपना लौटना लादकर ले जाते हैं। इस बार मेरा लौटना प्लेटफ़ॉर्म पर ही छूट गया। मैं घर से कटकर आई हुई ईख हूँ। जड़ वहीं मिट्टी में रह गई, मिठास साथ चली आई, और आज वही मिठास गले में अटक रही है। घर ने मुझ पर ठेकुए के साँचे जैसी छाप छोड़ी है। शहर चाहे जितनी आँच पर तले, वह नक़्शा नहीं मिटता। माँ छत्तीस घंटे निर्जला रहेंगी। मैं यहाँ सब कुछ खा-पीकर भी भीतर से उपवास में हूँ। सोचता हूँ, छठ शायद हम परदेसियों का ही पर्व है। पूरी दुनिया उगते सूरज को पूजती है, एक छठ ही है जो डूबते को भी हाथ जोड़ता है। और हम, जो हर शाम किसी शहर में थोड़ा-थोड़ा डूबते हैं, हमें यही भरोसा तो चाहिए कि डूबने वाले को भी कोई श्रद्धा से देख रहा है, कि हर अस्त के बाद एक भोर का अर्घ्य बाक़ी है। परसों शाम जब घाट पर सूप उठेंगे और दीये पानी पर काँपेंगे, तब मैं यहाँ छत पर जाकर पश्चिम की ओर मुँह कर लूँगा। सूरज तो एक ही है। जो वहाँ घाट के पानी में उतरेगा, वही यहाँ इमारतों के पीछे उतरेगा। दउरा मेरे सिर पर नहीं होगा, पर उसका वज़न होगा। इस बार मैं घर नहीं जा पाया। पर घर मुझ तक आ गया है, कुछ सेकंड की एक धुन पर सवार होकर। जय छठी मइया। 🙏
1
9
49
1,383
चाय, इश्क और राजनीति। retweeted

आपके स्टूडियो में एक सवाल ऊँघ रहा है। प्रिय रूबिका जी, @RubikaLiyaquat आदाब। जुम्मा मुबारक। सबसे पहले मुबारकबाद। चैनल बदलने की जो रफ़्तार आपने पकड़ी है, वह क़ाबिल-ए-दाद है। ABP, भारत24, न्यूज़18, टाइम्स नाउ नवभारत। लोगो बदलते रहे, स्टूडियो की दीवारों का रंग बदलता रहा, माइक का ब्रांड बदलता रहा। मगर स्क्रिप्ट की वफ़ादारी देखिए, एक इंच नहीं हिली। इतनी स्थिरता तो सरकारों में नहीं होती, जितनी आपकी सुर्ख़ियों में है। पिछले पड़ाव पर तो शो का नाम ही पाठशाला था। पाठ वही रहा, बस क्लासरूम नया था, और तीन महीने में छुट्टी भी हो गई। आपकी बहसें देखता हूँ तो हमेशा लगता है कि वहाँ कोई ऊँघ रहा है। पहले लगा मेहमान होंगे। फिर लगा शायद मैं ख़ुद। बहुत ग़ौर से देखा तो पता चला, वह सवाल है। बेचारा कोने में बैठा जम्हाई लेता रहता है। जब भी उठकर सत्ता की तरफ़ चलने लगता है, ब्रेक आ जाता है। और जब विपक्ष की तरफ़ जाना हो, तो वही सवाल अचानक पहलवान हो जाता है। जब विपक्ष ने आपके शो से किनारा किया था, तो आपने कहा था कि यह सवालों से भागना है। मानता हूँ, सवाल आप पूछती हैं। बस इतना बता दीजिए कि आपके कम्पास की सुई हर बार एक ही दिशा में क्यों अटकती है। याद है वह शाम, जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी का मामला अभी अदालत में था और फ़ैसला आपके स्टूडियो ने सुना दिया था? बाद में प्रसारण नियामक को, जिसकी कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज बैठे थे, लिखकर बताना पड़ा कि विचाराधीन मामले में किसी को दोषी ठहराना एंकर का काम नहीं है, और वह हिस्सा हटाने का आदेश देना पड़ा। उसी बहस में भाजपा के प्रवक्ता अदालत के नाम पर एक ग़लत बात कह गए और आपने टोका तक नहीं। टोकने की सारी ताक़त शायद उस विपक्षी प्रवक्ता के लिए बचा रखी थी, जिसके सामने आप प्रधानमंत्री के बचाव में उतर आईं। चैनल ने सफ़ाई दी कि वह तो एक आम नागरिक की स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। दुरुस्त। मगर रूबिका जी, आम नागरिक के पास प्राइम टाइम नहीं होता। और जिसके पास होता है, वह उस एक घंटे में आम नागरिक नहीं रहता। फिर वह क़िस्सा, जब दर्शकों में से किसी ने भाजपा प्रवक्ता से स्मृति ईरानी की डिग्री पूछ ली थी। प्रवक्ता अभी साँस ही ले रहे थे कि जवाब आपने दे दिया, और डिग्री भी ऐसी गिनाई जो फ़ैक्ट-चेक की मेज़ पर टिक नहीं पाई। उस दिन मुझे प्रवक्ता पर तरस आया। आदमी की नौकरी ख़तरे में थी। इंसाफ़ की बात भी कर लूँ। एक बार आपने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा था, घुसपैठियों और ज़्यादा बच्चों वाले भाषण पर। उस एक पल में लगा कि ऊँघता हुआ सवाल जाग गया है। फिर जवाब आया, और आप ख़ुद गिनाने लगीं कि किसे क्या-क्या मिला है, अपनी ही मिसाल देकर। सवाल ने करवट बदली और फिर सो गया। आपकी पहचान से मुझे कोई शिकायत नहीं, और किसी को होनी भी नहीं चाहिए। शिकायत तब होती है जब पत्रकार अपनी पहचान को सत्ता के हक़ में गवाही बना दे। पत्रकार की एक ही बिरादरी होती है, सवाल पूछने वालों की। कल ही भाजपा मुख्यालय में फिर दिवाली मिलन हुआ। मोदी के साथ फोटो आपने फ़ोटो ट्वीट किया, जिससे मुझे 2023 वाली दिवाली याद आ गई। सेल्फ़ियों से सजी तस्वीरें आपने ख़ुद पोस्ट की थीं, उसे एक और यादगार मुलाक़ात लिखा था और प्रधानमंत्री को दुनिया की ताक़तवर शख़्सियत। दावत में जाना गुनाह नहीं है। पर जो पत्रकार शाम को मेज़बान के दीये गिनता है, वह अगली सुबह उसी से अँधेरे का हिसाब कैसे माँगे? और दिवाली से याद आया। पिछले साल, जब दिल्ली की हवा में साँस लेना मुश्किल था, आपने लिखा कि दीये भी जलेंगे और पटाखों से बहुतों के दिल भी। रूबिका जी, पत्रकार का काम रोशनी करना है। दिल जलाने के लिए ट्रोल काफ़ी हैं, और वे यह काम मुफ़्त में करते हैं। चालीसा पढ़ना बुरा नहीं है, आस्था का मामला है। बस उसे बुलेटिन कहकर मत पढ़िए। प्राइम टाइम में जो चलता रहा, वह ख़बरनामा कम और मोदीनामा ज़्यादा लगा, जिसका हर अध्याय स्तुति से खुलता है और स्तुति पर बंद होता है। घमंड भी अजीब चीज़ है। ताक़तवर के सामने वह अदब बन जाता है, और कमज़ोर के सामने तंज़। मैं आपसे विपक्ष का भोंपू बनने को नहीं कह रहा। दरबार बदल लेने से दरबारी पत्रकार नहीं हो जाता। गुज़ारिश बस इतनी है कि किसी शाम उस ऊँघते हुए सवाल को जगाइए, उसे पानी पिलाइए और सत्ता की तरफ़ जाने दीजिए। यक़ीन मानिए, TRP नहीं गिरेगी। और गिरी भी, तो पत्रकारिता उठ खड़ी होगी। बाकी, जवाब देने की ज़हमत मत कीजिएगा। किसी रात एक सवाल सही दिशा में पूछ दीजिएगा, मैं समझ जाऊँगा कि ख़त पहुँच गया। ख़त लिखने वाला लड़का। चाय इश्क़ और राजनीति।
19
47
4
222
8,752

आप लपक कर भले ही selfie ना लें, लेकिन बहुत कुछ लपक कर लेने में अव्वल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीपावली मंगल मिलन अत्यंत सहज होता है। प्रधानमंत्री स्वयं घूमकर सभी पत्रकारों से जाकर मिलते हैं। पहले दीपावली मंगल मिलन से लेकर अभी तक पत्रकारों की संख्या भले बढ़ी हो, लेकिन @PMOIndia @narendramodi का सहजता से सबसे मिल लेना कम नहीं होता है। आज जब सबसे पहले किसी ने कहा कि, सर एक सेल्फी ले लें तो उन्होंने कहा- मैं तो किसी को रोकता ही नहीं हूँ। आप लोग लेते जाइए। हम तो लपककर सेल्फी लेने के मामले में वैसे ही कमज़ोर हैं तो हमारा चित्र उनके साथ नहीं है, लेकिन जिस सहजता और आत्मीयता के साथ प्रधानमंत्री मोदी सभी पत्रकारों से मिले, लोकतंत्र का अच्छा चित्र प्रस्तुत करता है।
3
23
3
175
2,514
बताओ अब @grok भी बोल रहा कि @MediaHarshVT पैसा लेकर टीवी पे जाता है, वो भी 5k..
हाँ, कई स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक चैनलों से टोकन फीस लेते हैं। न्यूजलॉन्ड्री जैसी रिपोर्ट्स में 2-5 हजार रुपये (कभी-कभी 20-30 हजार तक) का जिक्र है। पार्टी प्रवक्ता आमतौर पर मुफ्त जाते हैं क्योंकि यह उनकी भूमिका का हिस्सा है। हर किसी को नहीं मिलता, लेकिन आम प्रथा है। हर्षवर्धन त्रिपाठी ने खुद कहा था कि वे बिना पारिश्रमिक के टीवी चर्चा में नहीं जाते।
4
15
1
66
2,834
चाय, इश्क और राजनीति। retweeted
"सोनिया गांधी से बातचीत हिंदी में।" प्रिय धर्मेंद्र जी, @Dharmendra82_ यह ख़त नोट्स पर लिख रहा हूँ। इसमें न लिफ़ाफ़ा है, न डाक टिकट, और इसे आपके साथ बाक़ी लोग भी पढ़ेंगे। फिर भी इसे ख़त ही कहूँगा। आज सुबह के अख़बार के पहले पन्ने पर “भास्कर इंटरव्यू” की पट्टी थी और उसके नीचे वह बातचीत, जिसकी राह हिंदी का पाठक बरसों से देख रहा था। ट्विटर पर किताबों से घिरे उस कमरे की तस्वीर देर तक देखता रहा। एक तरफ़ वे, जो दशकों से कम बोलकर ज़्यादा कहती आई हैं, और दूसरी तरफ़ आप, इत्मीनान से सुनते हुए। जो नेता सार्वजनिक जीवन के इतने बरसों में गिनती के इंटरव्यू देती आई हों, उनका बैठकर बात करना अपने आप में ख़बर है। समर्थक हों या आलोचक, उन्हें सुनना सब चाहते हैं। इसीलिए उनकी किताब आई तो दिल्ली में पत्रकारों की एक लंबी कतार लग गई। बड़े नाम, बड़े चैनल, बड़े स्टूडियो, सब उस एक “हाँ” की प्रतीक्षा में खड़े थे। जिनके पास करोड़ों दर्शक हैं, वे भी। जिनकी पहुँच के क़िस्से मशहूर हैं, वे भी। अंग्रेज़ी के लिए दरवाज़ा खुला, पर हिंदी की चौखट सूनी रही। फिर वह दरवाज़ा हिंदी के लिए भी खुला, और सबसे पहले आपके लिए खुला। जिस भाषा में इस देश का सबसे बड़ा पाठक सोचता, बहस करता और वोट देता है, उस भाषा में यह पहला इंटरव्यू है। कतार में खड़े लोग आज आपका अख़बार पढ़ रहे हैं। दिल्ली की एक पुरानी आदत है। बड़ी बात पहले अंग्रेज़ी में कही जाती है और हिंदी तक उसका अनुवाद पहुँचता है। इस बार आपने हिंदी के पाठक को अनुवाद का इंतज़ार नहीं करने दिया। क़स्बे के चाय वाले से लेकर ज़िले के वकील तक, जिसने सुबह भास्कर खोला, उसने यह बातचीत अपनी ज़बान में पढ़ी। हिंदी के लिए यह बड़ा दिन है। ऐसे दरवाज़े एक दिन में नहीं खुलते। इसके पीछे भिंड से चला वह नौजवान है, जिसने 2005 में अमर उजाला से क़लम थामी। इसके पीछे बिज़नेस भास्कर के वे दिन हैं, जब आँकड़ों के ढेर से ख़बर निकालनी पड़ती थी। दिल्ली का नेशनल ब्यूरो है, जहाँ सत्ता के गलियारों के रास्ते याद करने पड़ते हैं। ग्वालियर का संपादकीय कमरा है, जहाँ रात की आख़िरी ख़बर के बाद ही घर की याद आती है। और हरियाणा की वह ज़मीन है, जहाँ, राजनीति चौपाल पर बैठकर समझी जाती है। ग्वालियर के रेज़िडेंट एडिटर, हरियाणा के एडिटर, और अब नेशनल पॉलिटिकल एडिटर। ये पद सीढ़ियाँ हैं, पर हर सीढ़ी पर आपने जो भरोसा कमाया, वही आपको उस कमरे तक ले गया। बीस बरस की यह यात्रा ही आपका असली परिचय-पत्र थी। आज का इंटरव्यू उस पर लगी मुहर है। मुझ जैसे नए लोगों के लिए इसमें एक सबक़ है। हम उस दौर में काम करना सीख रहे हैं, जहाँ व्यूज़ गिने जाते हैं और धीरज को पिछड़ापन समझ लिया जाता है। आपका यह इंटरव्यू याद दिलाता है कि भरोसा धीरे-धीरे, बरसों की मेहनत से कमाया जाता है, और जब कमा लिया जाए तो सबसे बंद दरवाज़ा भी खुल जाता है। आपने काम किया, और काम ने आपके लिए बोल दिया। चंबल का पानी दिल्ली तक पहुँचा है, और अपने साथ हिंदी का मान लेकर पहुँचा है। इस उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई। आगे भी ऐसे दरवाज़े खुलते रहें, आप पूछते रहें और हम पढ़ते रहें। ख़त लिखने वाला लड़का। चाय इश्क़ और राजनीति।
2
10
57
2,847

मेरे चैनल पर Coming Soon ! तब तक सब्सक्राइब कर लीजिए :)) youtube.com/@hastakshepoffic…
16
24
237
7,395
चंद्रशेखर और ओवैसी साथ आए: किसका फायदा, किसका नुकसान? चंद्रशेखर आज़ाद "रावण" की आज़ाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के बीच आज गठबंधन का ऐलान हो गया। सवाल यह है कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों पर असर डाल सकता है, और इसका नुकसान आखिर किसे होगा? इसे समझने के लिए एक आंकड़ा देखिए। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में उत्तर प्रदेश के 9 जिले ऐसे हैं, जहां नए जुड़े मतदाताओं में आधे से ज़्यादा मुस्लिम हैं: रामपुर: 63.25% मुरादाबाद: 59.05% बिजनौर: 56.84% बलरामपुर: 55.15% मुज़फ्फरनगर: 54.86% अमरोहा: 54.18% सहारनपुर: 52.82% बरेली: 52.30% शामली: 51.53% इन 9 जिलों में कुल 52 विधानसभा सीटें हैं। और यहां भाजपा का ग्राफ लगातार नीचे आया है। 2017 में भाजपा ने इनमें से 38 सीटें (73%) जीती थीं, जो 2022 में घटकर 26 (50%) रह गईं। उपचुनावों के बाद अभी यहां भाजपा के पास 27 सीटें हैं, और सहयोगी RLD व अपना दल (एस) की 6 सीटें मिलाकर NDA के पास कुल 33 सीटें हैं। सपा-कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा खतरा इस गठबंधन का सबसे सीधा असर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पड़ सकता है। ये वही इलाके हैं, जहां अगर INDIA गठबंधन को यूपी जीतना है, तो उसे मज़बूत होना ही होगा। पूर्वांचल में सपा की पकड़ अच्छी है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसकी स्थिति उतनी साफ नहीं है। और ज़्यादातर ये 9 जिले इसी पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड में आते हैं। इन इलाकों में चुनाव जीतने का सीधा फॉर्मूला है: दलित और मुस्लिम वोट को किसी भी तरह एक साथ लाना, और एक मज़बूत समीकरण बनाना। अब चंद्रशेखर दलित वोट और ओवैसी मुस्लिम वोट पर दावा लेकर एक साथ मैदान में हैं। अगर ये दोनों वोट सपा-कांग्रेस से कटकर इस नए गठबंधन की तरफ गए, तो फायदा किसे होगा, यह समझना मुश्किल नहीं है। यही वजह है कि अब यह सवाल भी उठने लगा है कि कहीं इस गठबंधन का असली फायदा भाजपा को तो नहीं मिलेगा? सपा-कांग्रेस को अब इन जिलों पर खास ध्यान देते हुए आगे बढ़ना होगा, ताकि न मुस्लिम वोट बंटे, न दलित वोट।
7
8
43
2,325
चाय, इश्क और राजनीति। retweeted
दीये तले दरबार। दिवाली बीत गई, पर कुछ लोगों की लक्ष्मी पूजा अभी चल रही है,फ़र्क़ बस इतना है कि इस पूजा में लक्ष्मी मूर्ति में नहीं, भाजपा कार्यालय में विराजती हैं, और आरती थाली से नहीं, मोबाइल के कैमरे से उतारी जाती है। दिवाली मिलन का न्योता आया तो न्यूज़रूम में वैसी हलचलमची, जैसी कभी किसी घोटाले की ख़बर पर मचा करती थी। कुर्ते प्रेस हुए, बाल सँवारे गए, मुस्कानों की रिहर्सल हुई। जिन्हें महीनों से बेरोज़गारी के आँकड़े नहीं मिल रहे थे, उन्हें दरबार का रास्ता बिना नक़्शे के मिल गया। कहते हैं पत्रकार की रीढ़ उसकी सबसे बड़ी पूँजी होती है। इन महानुभावों ने इस पूँजी का बड़ा समझदार निवेश किया है। रीढ़ इतनी लचीली कर ली है कि योग दिवस पर अलग से आसन नहीं करना पड़ता। झुकना इनका पेशा है, तनकर खड़ा होना व्यावसायिक जोखिम। और सेल्फ़ी! एक फ़्रेम में समा जाने की ऐसी धक्का-मुक्की, मानो मोक्ष बँट रहा हो। कोई कंधा घुसा रहा है, कोई गर्दन, कोई पूरी की पूरी आत्मा। आत्मा हल्की चीज़ है, फ़्रेम में आसानी से आ जाती है। भारी तो ज़मीर होता है, इसलिए उसे घर छोड़ आए हैं। तनख़्वाह बढ़ेगी, ज़रूर बढ़ेगी। बाज़ार का पुराना नियम है: जो चीज़ बिकती है, उसी का दाम बढ़ता है। ऐसा नहीं कि ये सवाल नहीं पूछते। ख़ूब पूछते हैं। "सर, आप थकते क्यों नहीं?" "सर, इतनी ऊर्जा कहाँ से आती है?" कड़े सवाल पूछने का साहस इन्होंने विपक्ष के लिए बचाकर रखा है। इनकी क़लम कभी तलवार हुआ करती थी, अब चँवर है। स्याही सूखी नहीं, बस उसका काम बदल गया है। पहले उससे सवाल लिखे जाते थे, अब प्रशस्त्र लिखे जाते हैं। लोकतंत्र ने इन्हें पहरेदार रखा था कि आहट हो तो भौंकें। इन्होंने दुम हिलाने को ही पत्रकारिता का नया व्याकरण घोषित कर दिया। गणेश शंकर विद्यार्थी अख़बार चलाने के लिए जेल जाते थे। उनके उत्तराधिकारी मिलन समारोह जाते हैं। चौथा खंभा अब खंभा नहीं रहा, दरबार की चौखट हो गया है, जिस पर माथा टेका जाता है। शाम को यही लोग स्टूडियो लौटेंगे। कपड़े बदलेंगे, आवाज़ भारी करेंगे और दहाड़ेंगे, "देश जानना चाहता है!" देश सचमुच जानना चाहता है। और जनता, भोली जनता, अब भी टीवी के सामने बैठी होगी, इस उम्मीद में कि ये उसकी आवाज़ बनेंगे। उसे कौन समझाए कि जिसके हाथ जुड़े हों, वह माइक नहीं थाम सकता। जो चरणों में बैठा हो, उसे आँख में आँख डालने के लिए पहले उठना पड़ेगा, और उठना इनके अनुबंध में लिखा ही नहीं। दीये का धर्म है अँधेरे में जलना। ये वे दीये हैं जो वहीं जलते हैं जहाँ पहले से झालरें टँगी हों। अँधेरी बस्तियों का पता इन्हें मालूम है, लेकिन उधर फ़ायदा नहीं है। अब देश बस इनसे इतना पूछे: "फ़ोटो अच्छी आई थी?"
13
41
2
157
4,706
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 31 सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने 31 अक्टूबर 2026 को अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 40 उम्मीदवारों के नाम थे। अब तक कितने मौजूदा नेताओं के टिकट कटे हैं, और कितने नेता बगावत कर सकते हैं, यह थोड़ी देर में साफ करते हैं।
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ 2027 ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਦੂਜੀ ਸੂਚੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਸਾਰੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ
3
13
1,287
चाय, इश्क और राजनीति। retweeted
"मूर्खता का आत्मविश्वास सर्वोपरि होता है।" - हरिशंकर परसाई जी जिस मूर्खता के बारे में हम कल्पना तक नहीं कर सकते थे, उसने राष्ट्रीय रूप धारण कर लिया है। यह मूर्खता ही हमारा गौरव है जो नेशनल चैनल के करोड़ों के स्टूडियो में अट्ठहास कर रही है। कहते हैं कि बड़े बड़े ज्ञानी ध्यानी जहां पांव रखने से डरते हैं, मूर्ख वहां धड़धड़ा कर घुस जाता है। यह सब हमारे ही समय में होना था! हे राम! मूर्खता की इस चरम आपदा से भारत की रक्षा करो!
45
235
16
545
9,739
चाय, इश्क और राजनीति। retweeted
पहले प्रधानमंत्री से कठिन सवाल पूछने वाला पत्रकार खुश होता था। अब प्रधानमंत्री के साथ एक सेल्फी लेने में ही सबसे बड़ी खुशी हो जाती है...
Another Diwali, another frame to cherish. The annual selfie with @narendramodi ji.
21
112
1
713
5,280
चाय, इश्क और राजनीति। retweeted
इस एक टिप्पणी से आपकी ‘तलवाचाटू पत्रकारिता’ का अनुमान आसानी से लग सकता है ! इस पक्षपाती मनःस्थिति का व्यक्ति तो पत्रकार के नाम पर कलंक ही बनेगा ! यह निष्पक्ष नहीं हो सकता ! ऐसी बेहूदा, बे-सिर पैर की बकवास करने वाले का Troll होना स्वाभाविक है !
इस एक चित्र से राहुल गांधी की मनःस्थिति का अनुमान आसानी से लग सकता है। इस घर का बच्चा तो प्रधानमंत्री ही बनेगा! यह लोकतंत्र नहीं हो सकता। लोकतंत्र ने अपनी शक्ति दिखाई तो राहुल गांधी की झुँझलाहट स्वाभाविक है।
172
207
15
981
34,335
दीये तले दरबार। दिवाली बीत गई, पर कुछ लोगों की लक्ष्मी पूजा अभी चल रही है,फ़र्क़ बस इतना है कि इस पूजा में लक्ष्मी मूर्ति में नहीं, भाजपा कार्यालय में विराजती हैं, और आरती थाली से नहीं, मोबाइल के कैमरे से उतारी जाती है। दिवाली मिलन का न्योता आया तो न्यूज़रूम में वैसी हलचलमची, जैसी कभी किसी घोटाले की ख़बर पर मचा करती थी। कुर्ते प्रेस हुए, बाल सँवारे गए, मुस्कानों की रिहर्सल हुई। जिन्हें महीनों से बेरोज़गारी के आँकड़े नहीं मिल रहे थे, उन्हें दरबार का रास्ता बिना नक़्शे के मिल गया। कहते हैं पत्रकार की रीढ़ उसकी सबसे बड़ी पूँजी होती है। इन महानुभावों ने इस पूँजी का बड़ा समझदार निवेश किया है। रीढ़ इतनी लचीली कर ली है कि योग दिवस पर अलग से आसन नहीं करना पड़ता। झुकना इनका पेशा है, तनकर खड़ा होना व्यावसायिक जोखिम। और सेल्फ़ी! एक फ़्रेम में समा जाने की ऐसी धक्का-मुक्की, मानो मोक्ष बँट रहा हो। कोई कंधा घुसा रहा है, कोई गर्दन, कोई पूरी की पूरी आत्मा। आत्मा हल्की चीज़ है, फ़्रेम में आसानी से आ जाती है। भारी तो ज़मीर होता है, इसलिए उसे घर छोड़ आए हैं। तनख़्वाह बढ़ेगी, ज़रूर बढ़ेगी। बाज़ार का पुराना नियम है: जो चीज़ बिकती है, उसी का दाम बढ़ता है। ऐसा नहीं कि ये सवाल नहीं पूछते। ख़ूब पूछते हैं। "सर, आप थकते क्यों नहीं?" "सर, इतनी ऊर्जा कहाँ से आती है?" कड़े सवाल पूछने का साहस इन्होंने विपक्ष के लिए बचाकर रखा है। इनकी क़लम कभी तलवार हुआ करती थी, अब चँवर है। स्याही सूखी नहीं, बस उसका काम बदल गया है। पहले उससे सवाल लिखे जाते थे, अब प्रशस्त्र लिखे जाते हैं। लोकतंत्र ने इन्हें पहरेदार रखा था कि आहट हो तो भौंकें। इन्होंने दुम हिलाने को ही पत्रकारिता का नया व्याकरण घोषित कर दिया। गणेश शंकर विद्यार्थी अख़बार चलाने के लिए जेल जाते थे। उनके उत्तराधिकारी मिलन समारोह जाते हैं। चौथा खंभा अब खंभा नहीं रहा, दरबार की चौखट हो गया है, जिस पर माथा टेका जाता है। शाम को यही लोग स्टूडियो लौटेंगे। कपड़े बदलेंगे, आवाज़ भारी करेंगे और दहाड़ेंगे, "देश जानना चाहता है!" देश सचमुच जानना चाहता है। और जनता, भोली जनता, अब भी टीवी के सामने बैठी होगी, इस उम्मीद में कि ये उसकी आवाज़ बनेंगे। उसे कौन समझाए कि जिसके हाथ जुड़े हों, वह माइक नहीं थाम सकता। जो चरणों में बैठा हो, उसे आँख में आँख डालने के लिए पहले उठना पड़ेगा, और उठना इनके अनुबंध में लिखा ही नहीं। दीये का धर्म है अँधेरे में जलना। ये वे दीये हैं जो वहीं जलते हैं जहाँ पहले से झालरें टँगी हों। अँधेरी बस्तियों का पता इन्हें मालूम है, लेकिन उधर फ़ायदा नहीं है। अब देश बस इनसे इतना पूछे: "फ़ोटो अच्छी आई थी?"
13
41
2
157
4,706
कर्नाटक सरकार के वाणिज्य और उद्योग विभाग द्वारा आज, 12 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया (ITC Gardenia) में एक भव्य 'कर्टेन रेजर' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम राज्य के सबसे बड़े निवेश शिखर सम्मेलन, 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट, इन्वेस्ट कर्नाटक 2027' (GIM 2027) के औपचारिक अभियान की शुरुआत का प्रतीक है। इस प्रतिष्ठित शाम में माननीय मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, और उनके साथ कर्नाटक सरकार के विभिन्न मंत्री, महावाणिज्य दूत, राजनयिक समुदाय, उद्योग जगत के नेता और वरिष्ठ अधिकारियों सहित 200 से अधिक विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी, जिसके बाद डॉ. एस. सेल्वाकुमार का स्वागत भाषण होगा और फिर श्री प्रियंक खड़गे, डॉ. जी. परमेश्वरा जैसे वरिष्ठ मंत्रियों के साथ-साथ डायनेमेटिक टेक्नोलॉजीज के सीईओ श्री उदयंत मल्होत्रा और वोल्वो ग्रुप के अध्यक्ष श्री कमल बाली जैसे उद्योग जगत के दिग्गजों द्वारा विशेष संबोधन दिए जाएंगे। अंत में नेटवर्किंग डिनर के साथ इस आयोजन का समापन होगा। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों और रणनीतिक नीतियों का आधिकारिक शुभारंभ है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा GIM 2027 की मुख्य थीम "Powering What's Next" का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री के हाथों तीन नई रणनीतिक नीतियां लॉन्च की जाएंगी जिनमें एयरोस्पेस और रक्षा नीति, पिछड़े क्षेत्रों के लिए नीति ,जिसमें उभरते क्षेत्रों में निवेश के लिए 20% तक की अतिरिक्त पूंजी सब्सिडी का प्रावधान है, और श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के करीब आवास प्रदान करने के उद्देश्य से 'श्रमिक निवास' पहल शामिल हैं। इसके अलावा, माननीय बड़े और मध्यम उद्योग तथा अवसंरचना विकास मंत्री, श्री एम. बी. पाटिल द्वारा 'VentuRISE 2027' का शुभारंभ किया जाएगा। यह मैन्युफैक्चरिंग, एयरोस्पेस और क्लीन मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप्स के लिए एक वैश्विक चुनौती है, जिसमें 300,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार पूल रखा गया है। निवेशकों की सुविधा के लिए KIADB डिजिटल इंडस्ट्रियल लैंड बैंक' भी लॉन्च किया जाएगा, जो एक ऐसा अनूठा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से दुनिया भर का कोई भी निवेशक कर्नाटक में उपलब्ध औद्योगिक जमीन देख सकेगा और उसे ऑनलाइन शॉर्टलिस्ट कर सकेगा। इस कर्टेन रेजर के बाद, मुख्य 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट' का आयोजन 20 से 22 अप्रैल 2027 तक ऐतिहासिक बेंगलुरु पैलेस में किया जाना है। यह एक अत्यंत विशाल स्तर का आयोजन होगा जिसमें 5,000 से अधिक वरिष्ठ प्रतिनिधि, 100 से अधिक वक्ता और 300 से अधिक प्रदर्शनियां शामिल होंगी। इस आयोजन की थीम "Powering What's Next" के अंतर्गत पांच उप-विषय (फ्रंटियर टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एट स्केल, टैलेंट टू ट्रांसफॉर्म, सस्टेनेबिलिटी एडवांटेज और कोलेबोरेटिव पार्टनरशिप) रखे गए हैं। इस महासम्मेलन की तैयारी के तौर पर दुनिया भर में 10 से अधिक वैश्विक और घरेलू रोड शो, एक समर्पित उत्तर कर्नाटक निवेशक कॉन्क्लेव, सप्लायर कॉन्क्लेव, राजदूतों की सह-अध्यक्षता में कंट्री राउंडटेबल्स और दिसंबर 2026 से एक विशेष 'इन्वेस्ट कर्नाटक पॉडकास्ट श्रृंखला' शुरू करने की योजना बनाई गई है। यह आगामी महाकुंभ जीआईएम 2025 की शानदार सफलता को और आगे ले जाएगा, जिसने राज्य में 10.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धताएं जुटाई थीं और लगभग 6 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता प्रदर्शित की थी।
12
44
4,655
चाय, इश्क और राजनीति। retweeted
पन्ना प्रमुख: वोटर लिस्ट का एक पन्ना, और उस पर टिकी भाजपा की पूरी चुनावी मशीन भाजपा की "पन्ना प्रमुख" नीति के बारे में आपने कितनी बार सुना होगा? मुझे लगता था कि राजनीति पर बात करने वाले हर व्यक्ति को यह पता होगा। लेकिन जब एक दोस्त ने मुझसे पूछा कि आखिर ये पन्ना प्रमुख होता क्या है, तब लगा कि इस पर बात होनी चाहिए। देश की सबसे बड़ी पार्टी अपने संगठन को कैसे खड़ा करती है, अगर कभी इस पर बात करनी हो, तो बस इतना देख लीजिए: वोटर लिस्ट के एक-एक पन्ने तक के लिए पार्टी एक व्यक्ति को ज़िम्मेदार बना देती है। पन्ना यानी वोटर लिस्ट का पन्ना "पन्ना प्रमुख" में "पन्ना" का मतलब है चुनाव आयोग की मतदाता सूची का एक पन्ना। ऐसे एक पन्ने पर दोनों तरफ मिलाकर आमतौर पर 30 से 40 मतदाताओं के नाम होते हैं, यानी करीब 8 से 10 परिवार। भाजपा इस एक पन्ने की ज़िम्मेदारी अपने एक कार्यकर्ता को सौंप देती है, और वही कहलाता है पन्ना प्रमुख। पन्ना प्रमुख करता क्या है? उसका काम सीधा, लेकिन बेहद अहम है। वह अपने पन्ने पर दर्ज 8-10 परिवारों से लगातार संपर्क में रहता है, उनकी समस्याएं और ज़रूरतें सुनता है। और मतदान के दिन उसकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी होती है कि उस पन्ने के सभी 30-40 वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचें और वोट डालें। यानी बड़ी-बड़ी रैलियों के बजाय, हर बूथ और हर पन्ने पर सीधा, निजी संपर्क। यही इस मॉडल की असली ताकत है। गुजरात से निकला मॉडल यह मॉडल गुजरात की प्रयोगशाला से निकला। इसका श्रेय आमतौर पर अमित शाह को दिया जाता है, जो उस दौर में गुजरात में भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार थे। राजनीतिक रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के चुनावों में इस तरह के माइक्रो-लेवल बूथ प्रबंधन पर काम शुरू हुआ। इसे ज़मीन पर सबसे व्यवस्थित तरीके से उतारने का श्रेय सी.आर. पाटिल को जाता है। 2009 में नवसारी से सांसद बनने के बाद उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर एक प्रमुख नियुक्त करने का प्रयोग किया। पाटिल का मानना था कि बड़े नेताओं की रैलियों से ज़्यादा असर उस स्थानीय कार्यकर्ता का होता है, जो अपने पन्ने के 30 वोटरों से सीधे बात करता है। नवसारी में यह प्रयोग कामयाब रहा, और 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में इसे पूरे राज्य में फैलाने पर काम हुआ। उस वक्त नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे, और अमित शाह व सी.आर. पाटिल संगठन की रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे थे। गुजरात से उत्तर प्रदेश, और फिर पूरा देश असली मोड़ 2013 में आया। मई 2013 में अमित शाह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया, और उन्होंने यूपी की 80 लोकसभा सीटों के लिए इसी पन्ना प्रमुख मॉडल को अपना सबसे बड़ा संगठनात्मक हथियार बनाया। 2014 के नतीजे सबके सामने हैं। जुलाई 2014 में अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, और उन्होंने पन्ना प्रमुख को पार्टी की आधिकारिक राष्ट्रीय नीति बना दिया। तब से देश के हर राज्य के चुनाव में यह भाजपा के संगठनात्मक ढांचे का बुनियादी हिस्सा है। पन्ना प्रमुख से पन्ना समिति तक कहानी यहीं नहीं रुकी। जुलाई 2020 में सी.आर. पाटिल गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने, और उन्होंने इस मॉडल को एक कदम और आगे बढ़ाया। अब एक पन्ने पर एक प्रमुख नहीं, बल्कि 5 लोगों की एक "पन्ना समिति" बनाई जाने लगी। बाद में दूसरे राज्यों ने भी इसे अपनाया। यानी जिस वोटर लिस्ट को ज़्यादातर पार्टियां चुनाव से पहले ही खोलती हैं, भाजपा ने उसके हर पन्ने को अपने संगठन की एक इकाई बना दिया। और शायद यही वजह है कि चुनाव के दिन भाजपा का कार्यकर्ता हर दरवाज़े तक पहुंचा हुआ दिखता है।
5
6
1
50
4,332
चाय, इश्क और राजनीति। retweeted
"पेट पल जाएगा त्रिपाठी जी, देश नहीं बनेगा।" प्रिय हर्षवर्धन त्रिपाठी, @MediaHarshVT “प्रिय” इसलिए लिख रहा हूँ कि खत की रवायत यही है। बाक़ी आप कितने प्रिय हैं, इसका हिसाब इस खत के आख़िर तक ख़ुद लगा लीजिएगा। टीवी की पट्टी पर आपके नाम के नीचे रोज़ लिखा आता है: “वरिष्ठ पत्रकार।" बहुत दिनों से सोच रहा हूँ कि यह वरिष्ठता आख़िर किस चीज़ की है। उम्र की हो तो मान लेता हूँ, उम्र पर किसी का बस नहीं। पर पत्रकारिता में वरिष्ठ वह होता है जिसके सवाल बूढ़े नहीं होते। आपके सवाल तो कब के रिटायर हो चुके। अब सिर्फ़ जवाब बचे हैं, और वे भी ऐसे, जैसे सरकार की तरफ़ से दिए जा रहे हों। शाम होते ही आप स्टूडियो की खिड़की में सज जाते हैं। आठ खिड़कियाँ, आठ चेहरे, आठों एक साथ चीख़ते हुए, और बीच में एंकर, जो रेफ़री कम और चीयरलीडर ज़्यादा है। इसी शोर को आजकल बहस कहते हैं, और इसी शोर में बैठने वाले को वरिष्ठ पत्रकार। और इस वरिष्ठता की क़ीमत? पाँच हज़ार रुपये। पाँच हज़ार लेकर आप टीवी डिबेट में जाते हैं और घंटे भर के लिए वरिष्ठ पत्रकार बन जाते हैं। त्रिपाठी जी, इससे आप अपना पेट पाल सकते हैं, देश का भला नहीं होगा। पेट पालना कोई गुनाह नहीं, हर आदमी पालता है। गुनाह तब होता है जब पेट की ज़रूरत को राष्ट्र की सेवा बताकर परोसा जाए। मेहनताना रोटी दे सकता है, रीढ़ नहीं देता। और जिस क़लम को हर शाम किसी की हाँ में हाँ मिलानी हो, वह धीरे-धीरे दस्तख़त करना सीख जाती है, लिखना भूल जाती है। आपकी बहस का नतीजा बहस शुरू होने से पहले तय रहता है। सरकार कुछ कर दे तो मास्टरस्ट्रोक, न करे तो रणनीति, और चूक जाए तो पिछली सरकारों की विरासत। आपकी पत्रकारिता का व्याकरण बड़ा सरल है: कर्ता हमेशा मोदी, क्रिया हमेशा महान, और कर्म हमेशा विपक्ष का बिगड़ा हुआ। इसे आप विश्लेषण कहते हैं, मैं मोदीनामा कहता हूँ। दरबारों में नामे पहले भी लिखे गए हैं, त्रिपाठी जी। लिखने वालों को ख़िलअत मिली, जागीर मिली, पर इतिहास ने उन्हें इतिहासकार नहीं, दरबारी ही लिखा। और संघ की चाटुकारिता को विचारधारा का नाम दे देने से वह विचार नहीं बन जाती। विचार वह होता है जो अपने घर में भी सवाल पूछ सके। जो सिर्फ़ हाँ में हाँ मिलाए, उसे हमारे यहाँ जी-हुज़ूरी कहते हैं। मोदीनामा लिखकर और संघ की चाटुकारिता करके देश का भला नहीं हो सकता। देश का भला उस सवाल से होता है जो सत्ता को चुभे, उस ख़बर से होता है जिसे सत्ता छिपाना चाहे। पत्रकार का काम सरकार का वकील बनना नहीं, जनता का गवाह बनना है। आप वकील बन गए, और वह भी ऐसे कि मुवक्किल को कहना तक नहीं पड़ा। आईना दिखाना आपका काम था। आपने आईने को दीवार की तरफ़ घुमा दिया और सत्ता से कहा, देखिए हुज़ूर, कोई दाग़ नहीं। जिस हिंदी में आप हर शाम बोलते हैं, उसी हिंदी में गणेश शंकर विद्यार्थी ने लिखा था, और लिखने की क़ीमत अपनी जान देकर चुकाई थी। उस परंपरा में क़लम की क़ीमत पाँच हज़ार नहीं लगती थी, क्योंकि उसका कोई रेट कार्ड ही नहीं था। मैं आपसे चुप रहने को नहीं कह रहा। बोलिए, ख़ूब बोलिए, यह आपका हक़ है। बस इतना कीजिए कि नाम के नीचे की पट्टी बदलवा लीजिए। “वरिष्ठ पत्रकार” की जगह “वरिष्ठ प्रवक्ता” लिखवा लीजिए। झूठ एक कम हो जाएगा, और पत्रकारिता के सिर से एक बोझ। सत्ताएँ आती-जाती रहती हैं, त्रिपाठी जी। जिस दिन यह दरबार उठेगा, उस दिन क़सीदे रद्दी में जाएँगे और सवाल इतिहास में। तब तक पाँच हज़ार मुबारक। ख़त लिखने वाला लड़का। चाय इश्क़ और राजनीति।
337
623
60
2,009
56,245