श्रीमती सोनिया गांधी जी की आने वाली किताब को पेंगुइन वर्ल्डवाइड कंपनी मूलस्वरूप में दुनियाभर में छापने को तैयार है पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत में इसे लॉन्च करने के लिए बदलाव करवाना चाहता है। आखिर ऐसी कौन-सी वजह या कौनसा दबाव है जो दुनिया-भर में छापा जा रहा है उसे भारत में नहीं छाप सकते?
श्रीमती सोनिया गांधी जी का जीवन त्याग और बलिदान की मिसाल है। जिस शुचिता और गरिमा से उन्होंने देश सेवा की है वह एक मिसाल है। ऐसे व्यक्तित्व की धनी, देश की वरिष्ठ राजनेता एवं नेता प्रतिपक्ष रहीं श्रीमती सोनिया गांधी जी की किताब को दबाव डालकर रोकना अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या के समान है।
असली मुद्दा यह है कि पेंगुइन इंडिया पर दबाव डाला गया कि मोदी, RSS और चीन द्वारा मोदी राज में भारतीय भूभाग पर कब्जे से जुड़े हिस्से हटाए जाएं। यह लोकतंत्र की हत्या है।
इस सच को आखिर भारत की जनता के सामने आने से क्यों छिपाया जा रहा है? क्या मोदी सरकार प्रकाशकों पर दबाव डालकर तथ्यों को भी बदलवा देगी?
2
Darpok @PenguinIndia
3
पेंगुइन इंडिया @PenguinIndia हमें यह तो पता है कि आप केवल धंधा करने हिन्दुस्तान में हैं लेकिन धंधा इसे भी मत करिए कि देश के लोगों की अभिव्यक्ति खतरे में पड़े।
मैंने आज फैसला कर लिया है कि भविष्य में आपके पब्लिकेशन की कोई किताब नहीं पढूंगा और जो लोग भी आपके पब्लिकेशन की पायरेटेड कॉपी बेचते हैं उनके खिलाफ कभी नहीं लिखूंगा क्योंकि आप भ्रष्ट और अनैतिक हैं।
नरवणे की किताब को लेकर जो आपका फर्जी बयान आया और उसके बाद सोनिया जी की किताब को लेकर जो आपका रवैया सामने आ रहा है वह हैरान करने वाला है। आप लेखक को कैसे एडिटिंग और डिलिटिंग का आदेश दे सकते हैं। ऐसा मत करिए कि पुस्तक मेले में आपके स्टॉल के आगे पेंग्विन हाय हाय का नारा लगे।
हिंदुस्तान में काम काज हिन्दुस्तानियों की खुदमुख्तारी के हिसाब से होगा। आप तय नहीं करेंगे कि लेखक क्या लिखे।
3



























