
Official twitter handle of District Election officer-cum-Deputy Commissioner, Simdega #DistrictAdministrationSimdega
Simdega
Joined November 2017
- Tweets4.7K
- Following70
- Followers39.8K
- Likes1.1K
सिमडेगा में 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा
--------------------------------
प्रथम पाली में 67.28 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 3,924 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,640 हुए शामिल वहीं द्वितीय पाली में 3504 अभ्यर्थियों में 2282 उपस्थित,65.13प्रतिशत
सिमडेगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची के तत्वावधान में रविवार, 01 नवंबर 2026 को सिमडेगा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराई गई।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में कुल 3,924 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,640 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,284 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में कुल 67.28 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।वहीं द्वितीय पाली में 3504 अभ्यर्थियों में 2282 उपस्थित,65.13प्रतिशत तथा 1222 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में सिमडेगा कॉलेज, विमेंस कॉलेज, संत अन्ना बालक उच्च विद्यालय सामटोली, जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय सामटोली, सेंट मेरीज हाई स्कूल सामटोली, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल फरसाबेड़ा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित कुल 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं की निगरानी
, परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के बाहर से आए अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, सिमडेगा द्वारा रानी दुर्गावती भवन, वीर बंधु आश्रय गिरी, आनंद भवन, डाक बंगला, नगर भवन सहित अन्य स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
ठहरने की व्यवस्थाओं का उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे द्वारा निरीक्षण भी किया गया था, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था मिल सके। परीक्षा के वरीय नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो ,एवं नोडल पदाधिकारी मिथिलेश केरकेटा तथा पुलिस उपाधीक्षक ,सभी पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट,सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ने परीक्षा सम्पन्न कराने में मुस्तैदी दिखाई।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य के 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों (CM School of Excellence) के एकीकृत नामकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस निर्णय के तहत सिमडेगा जिले के 3 प्रमुख विद्यालयों का नामकरण अब 'CM School of Excellence (CM SoE)' के रूप में किया गया है:
CM SoE SS+2 High School, Bano (बानो प्रखंड)
CM SoE UPG Govt+2 High School, Orga (जलडेगा प्रखंड)
CM SoE+2 High School Pakardanr, Ramloya (पाकरटांड़ प्रखंड)
इन सभी विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध कर हमारे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
सिमडेगा के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सिमडेगा जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है!
कल, 1 नवंबर को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7,428 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
दूर-दराज से आने वाले हमारे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं:
🔹 हेल्प डेस्क और रूट चार्ट: शहर के प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क, सांकेतिक बोर्ड और रूट चार्ट बनाए गए हैं, जहाँ मजिस्ट्रेट व सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
🔹 आवासन व्यवस्था: अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए नगर भवन, आनंद भवन, वीर बुधु भगत आश्रय गृह तथा महिलाओं के लिए विशेष रूप से 'रानी दुर्गावती महिला आश्रय गृह' में उत्तम व्यवस्था की गई है।
🔹 कड़ी सुरक्षा व सुविधा: सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, सैनिटाइजेशन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
आज मैंने और पुलिस अधीक्षक सिमडेगा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों तथा आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सभी परीक्षार्थियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ!
@k_singh_ranchi
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
जिले में कल यानी 01/11/2026 को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) - 2026 के सभी परीक्षार्थियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए सिमडेगा बस स्टैंड से सभी 11 परीक्षा केंद्रों की दूरी और रूट चार्ट जारी कर दिया गया है।
⚠️ विशेष अपील: सभी परीक्षार्थी समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
कल सिमडेगा समाहरणालय सभागार में आयकर विभाग, झारखंड के तत्वावधान में TDS/TCS आउटरीच प्रोग्राम-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत एस. खोटरे के साथ सहभागिता रही और आयकर विभाग की डिप्टी कमिश्नर सुश्री आइसा सिंह जी का स्वागत करने का अवसर मिला।
📌 कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
🔹 सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDOs) को TDS कटौती और TCS संग्रहण के नियमों व स्लैब की विस्तृत जानकारी दी गई।
🔹 आयकर अधिनियम 2025 (जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है) के तहत समय पर रिटर्न दाखिल करने के महत्व पर जोर दिया गया।
🔹 नियमों का अनुपालन न करने पर निर्धारित दंड और कानूनी प्रावधानों के प्रति सभी को जागरूक किया गया।
कर अनुपालन (Tax Compliance) को बेहतर बनाने और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में यह एक अहम कदम है।
आइए, जिम्मेदार नागरिक बनें और समय पर अपने कर दायित्वों का निर्वहन करें।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
सिमडेगा जिले में 01 नवंबर (रविवार) को आयोजित होने वाली JTET-2026 परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
समाहरणालय सभागार में पुलिस अधीक्षक के साथ सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, यातायात और परीक्षा संचालन की तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
📌 परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें:
प्रथम पाली (कक्षा 6 से 8): सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (प्रवेश समय: प्रातः 09:00 बजे तक)।
द्वितीय पाली (कक्षा 1 से 5): दोपहर 02:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक (प्रवेश समय: अपराह्न 01:30 बजे तक)।
कुल केंद्र: जिले के 11 निर्धारित परीक्षा केंद्र।
⚠️ निर्देश एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं:
जीरो टॉलरेंस नीति: परीक्षा की शुचिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कदाचार या लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सघन तलाशी (Frisking): केंद्रों के मुख्य द्वार पर महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों द्वारा अलग-अलग सघन तलाशी ली जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ व अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
सुरक्षा व निगरानी: सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी भ्रामक अफवाहों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
यातायात व अन्य सुविधाएं: कोलेबिरा घाटी समेत प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही, टाउन हॉल और आनंद भवन में अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
सभी परीक्षार्थियों से अपील है कि वे समय से पूर्व अपने केंद्र पर पहुंचें और प्रशासन को सहयोग करें।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले विशेष रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ हमारे जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पंजीकरण के महत्व का संदेश पहुँचाएंगे।
💡 पंजीकरण क्यों है जरूरी?
👶 जन्म पंजीकरण: बच्चे की पहचान, आयु का आधिकारिक प्रमाण और सरकारी योजनाओं व शिक्षा का पहला अधिकार।
📜 मृत्यु पंजीकरण: कानूनी प्रक्रियाओं, संपत्ति व अन्य सरकारी सेवाओं के लिए अनिवार्य दस्तावेज।
जागरूकता ही सशक्तिकरण का आधार है। आइए, अपने परिवार एवं समाज की सुरक्षा और अधिकारों के लिए समय पर जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अवश्य कराएं!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
🌾 सिमडेगा में कृषि को टिकाऊ बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम!
आज नगर भवन, सिमडेगा में आयोजित रबी कर्मशाला सह ‘खेत बचाओ अभियान’ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले के अन्नदाताओं को आधुनिक, वैज्ञानिक और टिकाऊ खेती के तौर-तरीकों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
💡 मुख्य बातें जो हमें ध्यान रखनी हैं:
🟢 मिट्टी की सेहत सर्वोपरि: धान कटाई के बाद खाली खेतों में रबी फसलों (दलहन, तिलहन, गेहूं, चना, मटर, मसूर आदि) की खेती करें। फसल विविधीकरण से आय के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।
🟢 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग: रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल से बचें। मिट्टी की जांच के आधार पर ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें ताकि हमारी उपजाऊ भूमि की सेहत बनी रहे।
🟢 मिलेट्स (मोटे अनाज) और जैविक खेती: जलवायु अनुकूल कृषि अपनाते हुए रागी जैसी फसलों, जैविक खाद और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन को अपनाएं।
📅 ‘खेत बचाओ अभियान’: कृषि विभाग द्वारा 30 नवंबर 2026 तक यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे जुड़कर हमारे किसान भाई-बहन अधिक लाभ कमा सकते हैं।
आइए, हम सब मिलकर आधुनिक तकनीकों को अपनाएं, अपनी माटी को बचाएं और सिमडेगा की कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं! 🚜🌱
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
📢 आधिकारिक सूचना: चक्रवात "अर्णब" (Cyclone Arnab) के दृष्टिगत अलर्ट एवं निर्देश
सिमडेगा जिले में चक्रवात "अर्णब" के प्रभाव से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिले को ऑरेंज ज़ोन (Orange Zone) की श्रेणी में चिन्हित किया गया है।
नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत निम्नलिखित निर्देश जारी किए जाते हैं:
🏫 विद्यालयी कक्षाएं स्थगित:
दिनांक 29/10/2026 को सिमडेगा जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा।
👨🏫 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं हेतु:
सभी कोटि के विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने पूर्ववत गैर-शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेंगे।
🌧️ सुरक्षा सलाह:
सभी सिमडेगा वासियों से अपील है कि भारी बारिश एवं तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्क एवं सुरक्षित रहें।
@prdjharkhand
सफलता की कहानी-32
समय पर सर्जरी से बची मां की जान: सदर अस्पताल, सिमडेगा की चिकित्सीय दक्षता की प्रेरक मिसाल
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड सरकार की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता तथा जिला प्रशासन, सिमडेगा के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग से सदर अस्पताल, सिमडेगा में एक जटिल एवं जानलेवा प्रसवोत्तर स्थिति का सफल उपचार कर एक युवा मां की जान बचाई गई।
23 वर्षीय महिला की आपातकालीन सिजेरियन डिलीवरी के लगभग 10 घंटे बाद पेट में सूजन, तेज दर्द, हृदयगति 180 प्रति मिनट तक पहुंचने और हीमोग्लोबिन का स्तर 8.7 से घटकर मात्र 5 g/dL रह जाने जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति की गंभीरता को समय रहते पहचानते हुए सदर अस्पताल, सिमडेगा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट तथा प्रभारी, ब्लड सेंटर डॉ. राजीव रंजन ने तत्काल आपातकालीन पुनः शल्य प्रक्रिया की। इस दौरान पेट से रक्त के थक्कों को सफलतापूर्वक निकाला गया।
डॉ. प्रभात केशव (एनेस्थेटिस्ट), डॉ. खाखा (सर्जन) एवं ओटी सहायक श्री लखन साहू सहित पूरी चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों, 7 यूनिट रक्त एवं आवश्यक तरल पदार्थों की सहायता से मरीज की स्थिति स्थिर हुई। निरंतर चिकित्सकीय निगरानी के बाद ऑपरेशन के सातवें दिन महिला को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नवजात शिशु भी पूर्णतः सुरक्षित है।
यह सफलता सदर अस्पताल, सिमडेगा की चिकित्सीय दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और टीमवर्क का उल्लेखनीय उदाहरण है। साथ ही, यह झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन, सिमडेगा के मार्गदर्शन में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
आगामी 1 नवंबर 2026 (रविवार) को सिमडेगा जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) 2026 का आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।
इस संबंध में कल सभी केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
🛡️ परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, गश्ती दल, पुलिस पदाधिकारी और उड़नदस्ता टीमों (Flying Squad) की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी असुविधा या सूचना के लिए NIC कक्ष में नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा।
सभी परीक्षार्थियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं!
@k_singh_ranchi
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज जिले में पर्यटन की संभावनाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध भंवर पहाड़ पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया।
🌿 प्रमुख निर्देश एवं निर्णय:
विस्तृत कार्ययोजना (Master Plan): भंवर पहाड़ क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का आकलन करते हुए जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु शीघ्र ही एक विस्तृत Action Plan तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
स्थानीय विकास: हमारा उद्देश्य सिमडेगा के प्राकृतिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित करना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी श्रीमती माधुरी टोप्पो, जेएसएलपीएस डीपीएम श्रीमती शांति मार्डी, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री कुमार सौरभ एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री कूलन समद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आइए, सिमडेगा की अद्भुत प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने की इस यात्रा में भागीदार बनें! 🏞️✨
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान JSLPS के माध्यम से संचालित आजीविका गतिविधियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। हमारी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और लगन देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई:
🥚 लेयर बर्ड यूनिट (सुकरमुणि देवी):
यहाँ बीवी-380 नस्ल की मुर्गियों के पालन और अंडा उत्पादन का निरीक्षण किया। सुकरमुणि देवी द्वारा 100 मुर्गियों से प्रतिदिन लगभग 70 से 75 अंडों का उत्पादन किया जा रहा है, जो उनकी आय का एक बेहतरीन जरिया बन रहा है।
🍯 मधुमक्खी पालन इकाई (मुन्नी देवी):
जेएसएलपीएस से प्रशिक्षण प्राप्त कर मुन्नी देवी ने मधुमक्खी पालन की सफल शुरुआत की है। वर्तमान में उनके पास 22 बक्से हैं, और उच्च गुणवत्ता वाले शहद की 700 से 800 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री से उन्हें शानदार स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
💡 हमारी प्राथमिकता:
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं को तकनीकी मार्गदर्शन, सही प्रशिक्षण, गुणवत्ता और बेहतर बाजार से जोड़कर स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही, पोषण सुरक्षा और आय वृद्धि के लिए मोटे अनाजों की खेती को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
आइए, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर झारखंड की इस यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
कृषि उत्पादन बढ़ाने, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा देने की दिशा में आज शाहपुर राजस्व ग्राम का दौरा किया। यहाँ बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत लगभग 250 एकड़ क्षेत्र में मड़ुवा (रागी) उत्पादन क्लस्टर विकसित किया गया है।
🌿 मुख्य बिंदु:
फसल अवलोकन व संवाद: खेतों में मड़ुवा की बेहतरीन स्थिति का जायजा लिया और हमारे मेहनतकश किसानों से सीधे संवाद कर खेती से जुड़ी बारीकियों की जानकारी ली।
झारखंड मिलेट मिशन: राज्य में मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उठाने पर विशेष जोर दिया गया।
ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान: निरीक्षण के बाद ग्रामीणों ने पेंशन, राशन और क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपनी परेशानियाँ साझा कीं। सभी मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन का पूर्ण आश्वासन दिया गया है।
हमारा उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है। आइए, मिलकर मोटे अनाजों की खेती को अपनाएं और झारखंड को कृषि के क्षेत्र में और आगे ले जाएं!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
जिले की समृद्ध धरोहर और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेरिटेज-सह-म्यूजियम सेंटर में विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
आज उप विकास आयुक्त श्री दीपांकर चौधरी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हेरिटेज-सह-म्यूजियम सेंटर स्थल का निरीक्षण कर स्क्रीन संस्थापन, बैठने की उत्तम व्यवस्था तथा साफ-सफाई की तैयारियों का जायजा लिया।
मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए, यह आयोजन आगामी 30 और 31 अक्टूबर को किया जाएगा।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों और तकनीकी सहायकों के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें नागरिकों के लिए 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) की एक आधुनिक और सुविधाजनक सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
🔹 प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएँ:
डिजिटल डेटा प्रविष्टि: प्रत्येक घर और परिवार से संबंधित 40 महत्वपूर्ण विवरणों का डिजिटल माध्यम से शत-प्रतिशत सटीक संकलन।
क्षेत्रीय दायित्व: हर गणक (Enumertor) को 800 आबादी या भौगोलिक परिसीमा के अनुसार कार्यभार सौंपा जाएगा, जिसके लिए उन्हें नजरि नक्शा (Layout Map) तैयार करना होगा।
समय-सीमा: सभी कार्यों को पूरी शुद्धता और गोपनीयता के साथ 28 फरवरी की मध्यरात्रि तक पूर्ण करने का कड़ा लक्ष्य रखा गया है।
विशेषज्ञ मार्गदर्शन: जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड के उप निदेशक श्री गजेन्द्र गुप्ता एवं सांख्यिकी अन्वेषक श्री प्रतीक सिंह द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर समाहर्ता श्री गिरिजा शंकर महतो, जिला उप-जनगणना पदाधिकारी श्री पलटु महतो, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (चार्ज पदाधिकारी), प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आइए, इस राष्ट्रीय महत्व के डिजिटल महाअभियान को सिमडेगा जिले में पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता के साथ सफल बनाएं! 🇮🇳
@prdjharkhand
कल कोरकोटजोर गांव (केरसई) में मलार समाज के भाई-बहनों के साथ उनकी ही भाषा मे संवाद किया । उप निर्वाचन पदाधिकारी, एसडीओ सिमडेगा, एवं अंचलाधिकारी केरसई के साथ हमारी पूरी प्रशासनिक टीम उनकी समस्या के समाधान हेतु पहुँची थी ।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय और निर्देश:
📷 विशेष कैंप: कोरकोटजोर गांव में जल्द विशेष कैंप लगाकर जाति, आवासीय प्रमाण पत्र और जमीन की ऑनलाइन रसीद से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
📷 शिक्षा और अधिकार: जिन बच्चों के नाम स्कूल से छूट गए हैं, उनका पुनः नामांकन किया जाये ।
कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं , तथा नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
📷 निरीक्षण: इसके साथ ही, रेंगरीह के उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास की व्यवस्थाओं और एंजेला हेल्थ सेंटर की चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया।
जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद उनकी चौखट तक पहुंचे— अबुआ सरकार का यह संकल्प जिला प्रशासन की ज़िम्मेदारी है!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM














































