Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्स्व के अवसर पर पंजाब के अमृतसर स्थित गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में शीश नवाते हुए।
#Haryana #NayabSinghSaini
एएसडीडी सूची में चिह्नित मतदाताओं के पुन: सत्यापन का कार्य निर्धारित समय में किया जाए पूरा : डीसी अपराजिता
योग्य मतदाता 30 नवंबर तक बीएलओ को जमा करवाएं गणना प्रपत्र, 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
61
दूध व दूध से बने प्रोडक्ट की नियमित सैंपलिंग व जांच करें खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें : डीसी अपराजिता
- डीसी अपराजिता ने ली जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक
- मिड-डे मील, आंगनवाड़ी केंद्रों व स्कूलों में औचक निरीक्षण करके खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के दिए निर्देश
52
पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण उपलब्ध करवाएं बैंकर्स : डीसी अपराजिता
डीसी अपराजिता ने जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा, लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटान करने के निर्देश
38
सड़क हादसों में 20 प्रतिशत कमी आई, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के दिखने लगे परिणाम : डीसी अपराजिता
डीसी अपराजिता ने ली सड़क सुरक्षा विषय को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
शिमला व क्योड़क के ब्लैक स्पॉट खत्म, गुहला-चीका रोड की होगी स्पेशल रिपेयर, 9 दिसंबर को खुलेगा टेंडर
56
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP के नेतृत्व में हरियाणा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक यूके और जर्मनी के दौरे पर रहेगा।
इस दौरान वैश्विक कंपनियों, निवेशकों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के साथ बैठकें कर प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
#Haryana #NayabSinghSaini #GlobalInvestment
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के पात्र किसानों को नए ट्रैक्टर की खरीद पर ₹3 लाख तक का अनुदान प्रदान करेगी। 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर के लिए आवेदन कृषि विभाग के पोर्टल agriharyana.gov.in पर 15 दिसंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। अधिक आवेदन मिलने पर लाभार्थियों का चयन ड्रा के माध्यम से होगा।
#HaryanaGovernment #FarmersWelfare #Agriculture
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
शिक्षा मंत्री श्री @MAHIPALDHANDA1 ने पानीपत में स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम और सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के लिए दिव्य नगर योजना के तहत 4097.75 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति तथा 2048.87 लाख रुपये आवंटित करने की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP का आभार व्यक्त किया।
इससे शहर का बुनियादी ढांचा और अधिक आधुनिक व सुव्यवस्थित बनेगा।
#Haryana #Panipat #DivyaNagarYojana #UrbanDevelopment
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP ने श्री दरबार साहिब, अमृतसर में माथा टेककर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली के लिए अरदास की।
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
“सक्षम पंचायतें और जवाबदेह नगरपालिकाएं ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव हैं। हमारा लक्ष्य स्थानीय निकायों को अधिकारों, क्षमताओं और वित्तीय संसाधनों से युक्त प्रभावी स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करना है।”
— मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP
#NayabSinghSaini #Haryana #ViksitHaryana
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
यमुनानगर के पावन कपालमोचन में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भव्य ड्रोन, लाइट एंड साउंड शो ने हरियाणा की गौरवशाली विरासत को आकाश में जीवंत कर दिया।
शो के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी का सत्य, सेवा और समानता का संदेश, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का कपालमोचन में 52 दिनों का प्रवास और बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का शौर्य प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने इस अवसर पर साध-संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
#GuruNanakDevJi #PrakashPurab #NayabSinghSaini #Haryana
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान अभिनेता पंकज झा ने वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा पवेलियन का दौरा किया और प्रदेश की फिल्म नीति, शूटिंग लोकेशनों तथा फिल्म निर्माण के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
हरियाणा सरकार प्रदेश को फिल्म निर्माण के आकर्षक केंद्र के रूप में स्थापित करने और फिल्म उद्योग को नए अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#IFFI2026 #Haryana
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
हरियाणा सरकार श्रमिकों के कल्याण, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले 12 वर्षों में निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए 3,931 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा भी श्रमिकों के कल्याण पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है।
- श्री @NayabSainiBJP, मुख्यमंत्री
#Haryana #NayabSinghSaini #ShramikKalyan #HaryanaGovernment
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
वीटा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित!
हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के तय क्षेत्रों में वितरकों की नियुक्ति के लिए 07 दिसंबर 2026 (शाम 4 बजे) तक आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत नियम व शर्तें vita.haryana.gov.in या QR कोड के माध्यम से देखें।
#Vita #Haryana #DIPRHaryana
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में गुरुग्राम प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में GMDA, MCG एवं विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम की आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#Gurugram #Haryana #Development
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए हरियाणा सरकार गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ में 214.96 लाख रुपये की लागत से चार नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करवाएगी। इससे ग्रामीणों को घर के नजदीक बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
#Haryana #Healthcare #HaryanaGovernment
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाशोत्सव की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#Haryana #DIPRHaryana
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने महान स्वाधीनता सेनानी, किसानों के मसीहा और शोषितों एवं मजदूरों के अधिकारों की बुलंद आवाज ‘दीनबंधु’ सर छोटू राम जी की जयंती पर नमन किया।
"उनका संघर्ष, दूरदर्शिता और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव हमें न्याय, समानता और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।"
#Haryana #NayabSinghSaini
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#GuruNanakDevJi #PrakashParv #HaryanaCM #NayabSinghSaini #Gurpurab
Deputy Commissioner, Kaithal retweeted
मेला श्री कपाल मोचन आदि बद्री में आयुष विभाग की प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार, योग एवं प्राणायाम के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
‘रसोई घर एक आदर्श औषधालय’ की अवधारणा के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं, जनगणना 2027 के लिए लगाए गए विशेष स्टॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं को जनगणना प्रक्रिया, स्व-गणना और इसके महत्व की जानकारी दी जा रही है।
#KapalMochanMela #Ayush #Haryana















