DM Kushinagar (@dm_kushinagar) header
DM Kushinagar (@dm_kushinagar) profile picture

Official Twitter Account of District Magistrate Kushinagar.

Kushinagar
Joined January 2017
Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)Photo by DM Kushinagar (@dm_kushinagar)
आज कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
4
615
जनसुनवाई केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास और प्रशासन की जवाबदेही का माध्यम है। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनसुनवाई करते हुए जनता दर्शन में आए नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्षता, संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जनता की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
3
19
1,512
आज कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता दिनांक 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की प्रतियां उपलब्ध कराए जाने के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 के तहत आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशन किया गया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक कॉपी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे, BLO बूथ पर मतदाता सूची और आवेदन फॉर्म के साथ मौजूद रहेंगे। 18-19 वर्ष के युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए स्कूल, कॉलेज में विशेष अभियान चलाया जाएगा। आप सभी लोग बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से नए मतदाता विशेष कर 18 एवं 19 वर्ष के जो पहली बार मतदाता बनने जा रहे हैं,एवं नई महिलाएं जो शादी होकर आई हैं तथा अन्य किसी कारण से जिसका नाम मतदाता सूची में जुड़ने से छूट गया है उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करें। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। @ChiefSecyUP @ceoup @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
1
10
2,466
आज कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से 16 से 30 नवम्बर तक आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सभी नागरिकों से अपील है कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन एवं नशे से दूर रहें। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
2
1
23
1,601
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आए नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों/ समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई से जन विश्वास तक — यही सुशासन का आधार है। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
4
1
12
1,081
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का द्वितीय चरण आज 16 नवंबर से आरम्भ हो रही है।इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर से सभी तहसीलों के लिए स्वगणना की जागरूकता हेतु विशेष प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इसका उद्देश्य है की व्यापक पैमाने पर आम जनमानस को जागरूक किया जा सके और लोगों को अधिक से अधिक स्वगणना के लिए प्रेरित किया जा सके ताकि वे अपने सही-सही और सटीक आंकड़ों को भर सके। सभी जनपद वासियों से अपील की गई कि वह बिना शशांकित हुए अधिक से अधिक स्वगणना में भाग ले,उनके द्वारा भरी गई सभी जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @DCO_UP @UPGovt @InfoDeptUP
4
3
45
3,058
लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा के अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जनपद वासियों से अनुरोध है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षित एवं सुखद तरीके से त्योहार मनाए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @rahat_up
2
4
40
1,484
भारत सरकार के निर्देश पर आगामी दस वर्षीय जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कुशीनगर जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रेस वार्ता के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे निर्धारित अवधि में आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in/ पर स्वयं पंजीकरण करें। इसके लिए परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। सत्यापन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। जनगणना के आंकड़े सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण और सभी नागरिक इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @DCO_UP
2
19
1,972
नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में आए हुए नागरिकों की शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। शिकायतों/समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष,पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @UPGovt
3
14
2,251
छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक के साथ नगर पंचायत सेवरही में स्थित बांसी नदी के तट पर स्थित शिवा घाट का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर तैयारी का जायजा लिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कमेटी की सदस्यों की मांग पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। घाट को समतल करने, गोताखोर,नाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को घाट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को तत्काल आवश्यक मैनपॉवर बढ़कर बनाने के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कमेटी के सदस्यों ने घाट के पौराणिक महत्व के बारे में भी बताया तथा अवगत कराया की छठ पूजा के दिन कम से कम 40 से 50 हजार की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
5
4
52
2,244
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था, वित्तीय प्रगति, शौचालय निर्माण तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। ग्रामीण स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने एवं योजनाओं का प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए तथा उनकी नियमित समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए ग्राम सचिवों की जिम्मेदारी तय करते हुए कूड़ा संग्रहण, पृथक्करण एवं उचित निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) के निर्माण एवं संचालन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि चयनित ग्राम पंचायतों में मशीनों की स्थापना एवं अन्य आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ इकाइयों में संचालन संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं, जबकि शेष में कार्य प्रगति पर है। सभी इकाइयों को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकासखंड कसया की ग्राम पंचायत कुड़वा उर्फ दिलीपनगर स्थित पीडब्ल्यूएमयू के माध्यम से प्लास्टिक मिश्रित इंटरलॉकिंग पेवर निर्माण की प्रस्तावित कार्य योजना पर भी चर्चा की गई। इसके तहत कसया, हाटा एवं फाजिलनगर के रिसोर्स रिकवरी सेंटरों से एकत्रित प्लास्टिक का प्रसंस्करण कर उपयोगी निर्माण सामग्री तैयार करने की योजना है। इस पहल को प्रोत्साहित करते हुए उत्पाद की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं विपणन की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) निर्माण के लिए स्थलों के चिह्नांकन की समीक्षा की गई। विकासखंड मोती चक की ग्राम पंचायत सोनिया में स्थल चिह्नित किए जाने की जानकारी दी गई। शेष स्थलों के चिह्नांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों के सत्यापन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नालियों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा रिसोर्स रिकवरी सेंटरों के नियमित संचालन पर विशेष बल दिया। सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील रखने, साफ-सफाई, जलापूर्ति एवं रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 15वें एवं पंचम वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की वित्तीय प्रगति, पंचायत सहायकों के मानदेय, सहज जन सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं, अंत्येष्टि स्थलों, पंचायत भवन निर्माण तथा चयनित ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की भी समीक्षा की गई। स्पष्ट किया गया कि ग्रामीण स्वच्छता एवं पंचायतों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं तथा योजनाओं का लाभ ग्रामीण नागरिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
1
2
20
1,311
आज कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं/ शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। शिकायतों/ समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्षता, संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का करना सुनिश्चित किया जाए। जनता की संतुष्टि ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
5
2
16
1,814
आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री जी के लखनऊ से प्रसारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे माननीय सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दुबे जी,माननीय विधायक पडरौना मनीष जायसवाल जी, माननीय विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड, माननीय विधायक हाटा मोहन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों ने देखा और सुना। प्रदेश सरकार किसानों एवं उनके परिवारों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के पीड़ित किसान परिवारों को ₹5-5 लाख की सहायता के सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। लाभार्थियों में प्रमुख रूप से तहसील पडरौना के कुसुम देवी (ग्राम खजुरिया), गनेश (ग्राम सिंगहा), निर्मला देवी (ग्राम जंगल पचरुखिया), शालिनी त्रिपाठी एवं अनुराधा देवी (ग्राम नौरंगिया), शैला देवी (ग्राम चिरगोड़ा), सूरज गोड़ (ग्राम पिपरा जटामपुर) आदि। इसी प्रकार तहसील कसया के फूलमती (ग्राम पकड़ी भरौली), अनीता देवी (ग्राम भैसहा), छेदी (ग्राम टेकुआटार), सीमला देवी (ग्राम सिधावें), सुमित्रा देवी (ग्राम रामवर बुजुर्ग), विगनी देवी (ग्राम कोल्हुआ), सीमा पटेल (ग्राम अमवां), सुफिया खातून (ग्राम परसौनी मुकुन्दहा), आदि को चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रदेश सरकार की संवेदनशील एवं किसान हितैषी सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। खेती-किसानी के दौरान दुर्घटना में परिवार के मुखिया अथवा कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने से परिवार के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट को कम करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी पात्र किसान परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक कठिनाइयों का अकेले सामना न करना पड़े। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना सहित शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रहे। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
4
41
3,276
दीपावली के पावन पर्व पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि दीपों का यह पर्व जनपद वासियों के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशी का प्रकाश लेकर आएगा। इसके साथ ही जनपद वासियों से अनुरोध है कि त्योहार को आपसी प्रेम, सौहार्द, एवं भाईचारे के साथ मनाए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
16
6
1
90
5,558
दीपावली 🪔 के पावन पर्व पर जनपद कुशीनगर के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली का पर्व प्रकाश, उल्लास, समृद्धि एवं खुशहाली का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश भी देता है। जनपदवासियों से अपील की कि इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं उल्लास के साथ मनाएं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएं तथा आतिशबाजी के दौरान बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा कर पर्व की वास्तविक भावना को आत्मसात करें। कामना हैं कि दीपावली का यह पावन पर्व जनपद के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे तथा जनपद कुशीनगर निरंतर विकास एवं खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे। 🪔🪔 @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
15
10
121
3,065
आज तहसील हाटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं जन सामान्य नागरिकों/आगन्तुकों को दिवाली की शुभकामनायें भी दी गई। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
1
1
21
1,849
आमजन के विश्वास और प्रशासन की जवाबदेही का माध्यम है जनसुनवाई। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनसुनवाई करते हुए जनता दर्शन में आए जनसामान्य की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्षता, संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जनता की संतुष्टि ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
3
2
28
2,044
आज कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों, विभागीय अधिकारियों एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी धनतेरस,दीपावली, भाई दूज, एवं छठ पूजा को सकुशल,शांतिपूर्ण, सौहार्द पूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत बैठक की गई। सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों से अब तक की गई तैयारी एवं पीस कमेटी के साथ की गई बैठक के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारी को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टरों की तैनाती एवं सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एम्बुलेंस को समस्त चिकित्सा सुविधा से पूर्ण करते हुए प्रमुख स्थानों पर तैनात करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने,विद्युत तारों एवं विद्युत पोल का निरीक्षण करने एवं नीचे लटक रहे तारों को निर्धारित ऊंचाई तक टाइट करने के निर्देश दिए गए। सभी आयोजकों से संपर्क करने एवं विसर्जन को ले जाते समय मूर्ति की ऊंचाई निर्धारित सीमा तक रखने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था एवं छठ पूजा के घाटों को प्रॉपर तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। घाटों पर जाने वाले मार्गो की मरम्मत करने,घाटों पर बैरिकेडिंग करने, गोताखोर की तैनाती एवं नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं नागरिकों को जागरूक करने हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। पटाखे की दुकानों को आबादी से दूर निर्धारित स्थल पर लगवाने एवं पटाखों के अवैध भंडारण को रोकने एवं किसी भी दशा में बिना लाइसेंस के कोई भी पटाखा बिक्री ना कर पाए आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही धर्मगुरु एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा दिए गए सुझाव/सलाह पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सभी से अपील की गई की पूर्व में सकुशल संपन्न हुए त्योहार की भाँति आने वाले आगामी त्योहारों को भी सकुशल,शांतिपूर्ण एवं आपसी प्रेम भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP
3
25
2,093
पडरौना नवीन मंडी में धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद का हुआ शुभारंभ। आज पडरौना नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्रों पर अपनी धान की उपज लेकर पहुंचे प्रगतिशील किसानों से फीता कटवाकर धान खरीद का शुभारंभ कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को बिना किसी कठिनाई के उनकी उपज का उचित एवं निर्धारित समर्थन मूल्य आसानी से उपलब्ध कराना है। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों के पास भी एक विशेष टीम तैनात की जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाया जाएगा। प्रत्येक किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले तथा क्रय केंद्रों पर उसे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिन किसानों के पास फार्मर आईडी उपलब्ध है, वे उसके माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यदि फार्मर आईडी में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) का डाटा प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो ऐसे किसान गत वर्षों की भांति सामान्य प्रक्रिया से भी पंजीकरण करा सकते हैं। धान विक्रय हेतु किसान खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट FCS.UP.GOV.IN पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी जनसेवा केंद्र (CSC) अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान अपने संबंधित विकासखंड के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
6
33
2,038