माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों ने महादलित टोला पहुंचकर स्थानीय परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों संग दीप प्रज्वलित किए, मिठाइयाँ एवं छुड़छुड़ी-पटाखे वितरित किए। 🪔✨
आज जिलाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोदाम, किसान पंजीकरण व धान अधिप्राप्ति के 72 घंटे के भीतर भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण का निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 07.11.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत प्रथम अपील आवेदन पर सुनवाई के दौरान आठ मामलों का निस्तारण किया गया।
@IPRDBihar
‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत आज 07.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान 12 लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए गए।
@IPRDBihar
आज दिनांक 07.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति एवं जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के 06, PDS अनुज्ञप्ति के 09 तथा संविदा नियोजन एवं अवधि विस्तार के 08 मामलों का निष्पादन किया गया।
@IPRDBihar
भारत स्काउट एवं गाइड, बिहार के 77वें स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा आपदा प्रबंधन में सराहनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स को सम्मानित किया गया तथा युवाओं को समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम के बौलिया मोड़ स्थित महादलित टोले में बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया गया। वहीं, जिले के विभिन्न महादलित टोलों में भी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पहुंचकर खुशियां साझा कीं और स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली मनायी।
छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
लोकआस्था के महापर्व छठ के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर जिले के विभिन्न छठ घाटों का पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
घाटों पर सफाई सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा कमियों को समयबद्ध दूर करने का निर्देश दिया गया।
आज उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद द्वारा सासाराम के रसूलपुर-मुसहेपुर में वृक्षारोपण कार्यों एवं श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, करगहर के सोनी गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए गए।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ VC के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में छठ पूजा एवं दीपावली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक आवश्यक निर्देश दिए गए।
(1/2)
‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत आज 06.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान 57 लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिए गए।
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छठ महापर्व को लेकर रोहतास में घाटों की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियां जारी हैं। व्रतियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा घाटों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आज जिलाधिकारी, रोहतास द्वारा समाहरणालय परिसर से सोलर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रथ के माध्यम से जिलेभर में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सोलर संयंत्र की जानकारी दी जाएगी।
छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा भलुनी भवानी धाम स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
@IPRDBihar
“सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान 24 लोगों की समस्याएं/शिकायतों सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिए गए।
@IPRDBihar
दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सड़क, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गयी। अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत, निर्बाध व सुरक्षित बिजली आपूर्ति तथा छठ घाटों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए।
छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन रोहतास द्वारा सासाराम में छठ घाटों की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है।
इस पहल से सासाराम वासियों में उत्साह है।
#bihargovernment
#chhathparv
@IPRDBihar
@UDHDBIHAR
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार सासाराम में प्रशासन द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस सराहनीय पहल से सासाराम वासियों में उत्साह है।
#chhathparv
#bihargovernment
@IPRDBihar
समय पर पहचान, निःशुल्क उपचार और सफल ऑपरेशन से नन्ही भूमिका के चेहरे पर लौटी मुस्कान।
आरबीएसके टीम नोखा, रोहतास की पहल ने एक नन्ही जिंदगी में उम्मीद और खुशियों के रंग भर दिए।
#bihargovernment #happyface
@IPRDBihar
@BiharHealthDept

































