DM Ballia (@dmballia) header
DM Ballia (@dmballia) profile picture

Official handle of District Magistrate, Ballia, Uttar Pradesh. Not monitored 24/7. Kindly post your grievances at https://nitter.cf/t.co/Id0nyKPCnN

Ballia, India
Joined June 2018
Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)Photo by DM Ballia (@dmballia)
1 नवंबर को गंगा बहुउद्देशीय कलेक्ट्रेट सभागार, बलिया में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। पात्र लाभार्थी वृद्धावस्था पेंशन, आवास, कन्या सुमंगला सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। सभी विभाग समय से तैयारियां पूर्ण करें।
4
2
14
1,982
मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु राजनीतिक दल जागरूकता अभियान चलाएं। शादी के बाद बलिया आईं महिलाओं एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी युवतियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। जेंडर रेशियो सुधारने में सभी सहयोग करें।
3
2
1
17
2,657
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। सटीक आंकड़े विकास योजनाओं और कमजोर वर्गों के उत्थान का आधार बनेंगे। सभी कर्मी जिम्मेदारी से कार्य करें। @ECISVEEP @ceoup @UPGovt
2
13
1,226
सिकंदरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। नवदंपतियों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। बेटियों को अवसर देने, आत्मनिर्भर बनने और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाने का संदेश दिया। @UPGovt @CMOfficeUP
6
2
25
2,113
जनपद बलिया में SIR-2026 के तहत मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण कर बीएलओ को छूटे पात्र मतदाताओं व युवाओं के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। @ChiefSecyUP @UPGovt @CEOUP @ECISVEEP @InfoDeptUP
1
2
28
4,170
जनपद बलिया में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न हुआ। शिक्षक निर्वाचन में 66.06% तथा स्नातक निर्वाचन में 40.67% मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग के लिए सभी मतदाताओं एवं कार्मिकों का आभार।
5
3
53
4,357
जनपद बलिया के विकासखंड सीयर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का एसपी के साथ औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
2
1
32
1,881
जनपद बलिया में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के तहत सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
2
5
19
3,085
23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। बलिया के 20 पोलिंग सेंटर और 54 बूथों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जाएगा।
9
21
2,623
बलिया में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूर्ण। 23 अक्टूबर को 54 मतदान केंद्रों पर 33,770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। @ECISVEEP
1
14
2,324
उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी। #ballia #election2026
3
1
31
4,227
किसान दिवस पर किसानों की समस्याओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। रबी बुवाई हेतु उर्वरकों की उपलब्धता, पीएम किसान सम्मान निधि, 70 वर्ष से अधिक आयु के किसानों के आयुष्मान कार्ड तथा बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे पर विशेष जोर दिया।
6
2
18
1,991
भृगु मंदिर कॉरिडोर का औचक निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों एवं नक्शे का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण कार्य शुरू कराते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
3
2
39
2,460
आज महानवमी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बलिया के साथ नगर भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
8
5
53
2,604
नवरात्रि एवं विजयदशमी की समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा मिलकर बलिया के विकास में योगदान दें।
6
14
91
3,037
तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।@UPGovt
2
3
16
1,949
मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत टीडी इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज, लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालक इंटर कॉलेज में विशेष शिविरों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को पात्र युवाओं व महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए।@UPGovt @ECISVEEP
1
1
8
1,760
मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के लिए निर्वाचन कंट्रोल रूम से खराब जेंडर रेशियो व क्वाट रेशियो वाले बूथों के बीएलओ से संवाद कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। पात्र नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें।@UPGovt @ECISVEEP
4
3
23
1,712
विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समय-सारिणी निर्धारित की गई। पात्र युवाओं का नाम जोड़ने हेतु 17-24 अक्टूबर तक विशेष कैंप लगेंगे। अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।@UPGovt @ECISVEEP
3
11
2,164
बलिया में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान दिवस, 17 और 24 अक्टूबर को विशेष मौका!
3
6
27
1,901