Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru) header
Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru) profile picture

President, All Rajasthan In Service Doctors Association (ARISDA) Rajasthan

Joined June 2016
Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)Photo by Dr Ajay Chaudhary (@drajaychuru)
Happy Birthday Dhruv Beta🥳❤️ Lots of Love 💕 God bless you 😊
3
5
374
सीधी बात ! खरी बात ! नो बकवास 🙏
I believe that over the next 10 years, technology will bring drastic changes to the way we work and earn. Your degree may have little or no value on its own. People may no longer ask about your qualifications; instead, they will focus on your Skills only. Instead of chasing for best college for your Children, teach them to create Values instead of focussing much on marks !! #DARVAS🥸
127
हार्दिक शुभकामनाएँ 🎉
राजस्थान से राज्यसभा हेतु भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन जी सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ; पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी हार्दिक साधुवाद करता हूँ, जिनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग ने मुझे इस जिम्मेदारी के योग्य बनाया; आप सभी का यह विश्वास मुझे राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। @narendramodi @AmitShah @NitinNabin
5
154
साथियों ! उदयपुर प्रकरण पर राज्य अरिसदा कोर कमेटी की आज मीटिंग हुई ! हम राज्य भर के सेवारत चिकित्सक उदयपुर में हमारे साथी चिकित्सकों के साथ हुए अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करते हैं ! कोर कमिटी की मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस प्रकरण में उदयपुर के चिकित्सकों द्वारा जो भी निर्णय किया जाता है हम उनके साथ रहेंगे ! जय अरिस्दा 😡👍✌🏻 डॉ अजय चौधरी अध्यक्ष,अरिस्दा @arvindchotia @ml_vikas @Zinda_Avdhesh @ima_sikar @sarkari_doctor @drajaychuru
1
4
9
438
चूरू जिला एलएचवी और एएनएम संघ की अध्यक्षा सम्माननीय श्रीमती बाला बाई राठौड़ के चूरू में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित हो कर बधाइयाँ सम्प्रेषित की और इस मौके पर चूरू जिले के सभी ब्लॉक से आयी सैंकड़ो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बड़े दिनों बाद मिलकर और उनका मेरे प्रति आदर सम्मान देख कर मन आह्लादित हुआ। आभार आप सभी मेरे चूरू के स्नेहिल जनों का ! साथ ही इस अवसर पर चूरू जिले में एएनएम एलएचवी संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा चौधरी और उनकी कार्यकारिणी को खूब सारी बधाई और शुभकामनाएँ। इस मुबारक मौके पर चूरू के सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, एडी. सीएमएचओ डॉ एहसान गौरी, आरसीएचओ डॉ शशांक चौधरी, बीसीएमओ डॉ जगदीश सिंह भाटी, बीपीएम ओमप्रकाश, वरिष्ठ मुकारब जी, प्रिय नौरंग जी गुसाई, यूडीसी सुरेन्द्र, डीओ मधुसूदन, डीए हेमराज सहित चूरू जिले के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। 😍🎉❤️
2
156
गृह नगर सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल में सुजानगढ़ नागरिक परिषद, कोलकत्ता के अध्यक्ष सुशील कुमार डोसी और सचिव आदित्य कोठारी के सार्थक प्रयासों से भामाशाह श्री कमलेश डूंगरवाल जी के आर्थिक सहयोग से बेहतरीन आधुनिक तरीके से नवीनीकृत किए गए कॉटेज वॉर्ड्स के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर पीएमओ डॉ पुरुषोत्तम करवा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दिलीप सोनी, डॉ नरेंद्र सिंह राठौड़, डॉ रवींद्र कड़ेल, डॉ सुनील मीणा, डॉ विजय बगड़िया, डॉ महीपाल सिंह, डॉ नाथूराम कुमावत और नर्सिंग अधिकारी मदन राव, रामप्रताप बाँसुडा, विकास ढाका, सुरेंद्र मोहन जांगिड, बजरंग वर्मा, राजकुमार, विजय कस्वा, मनीष सारण सहित सुजानगढ़ के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर मैंने अपने शहर के हॉस्पिटल का निरीक्षण भी काफ़ी लंबे समय बाद किया और पाया कि चिकित्सालय की सुविधाओं में बहुत अधिक सुधार हुआ है ! इसके लिए पीएमओ डॉ पुरुषोत्तम करवा सहित चिकित्सालय में कार्यरत हमारे सभी चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों को बहुत बहुत बधाई 😍 अपने गृह नगर के राजकीय हॉस्पिटल में यह आमूल चूल परिवर्तन निसंदेह अच्छा लगा। कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार कवि घनश्याम जी कच्छावा ने किया। 🙏❤️👍
7
286
घोर अत्याचार 😡
₹19,000 crore. That is what Banks collected in last 3 years just for not maintaining ‘Minimum Account Balance.’ Not from the rich. Not from big borrowers. From the poorest accounts in the system. Their crime? They didn’t have enough money. A farmer misses the minimum balance - Penalty. A pensioner withdraws money for medicine - Penalty. A daily wage worker falls short by a few hundred rupees - Penalty. The poor keep money in banks for safety. Not to be quietly fined for being poor. Financial inclusion should protect small savings, not punish small balances. In Parliament today I proposed ending minimum balance penalties so the banking system stops charging people for their poverty.
3
5
388
“मुन्ना भाई एमबीबीएस“ देखी होगी ना अरविंद भाई @arvindchotia आपने ! वैसी ही प्यारी सी झप्पी दी है शासन प्रशासन ने राज्य के सेवारत चिकित्सकों को तो हम चिकित्सकों ने भी उस झप्पी को दिल से स्वीकार किया है ❤️ उम्मीद करते हैं इससे राज्य में एक नजीर क़ायम होगी और सभी प्रशासनिक/नियंत्रण अधिकारी इसको ध्यान में रखते हुए इसी प्यार से सामने बैठे अधिकारी/कर्मचारी का मान सम्मान क़ायम रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे । आभार आपका कि आपने मेरी ही नहीं राज्य भर के सेवारत चिकित्सकों के हमारे संघ अरिसदा की अंतरंग भावनावों को इतनी कद्र बख्शी ! 🙏 🥰🤗 @sarkari_doctor @svoruganti1466 @8PMnoCM @RajCMO @nhm_rajasthan @MoHFW_INDIA @hea
छोटी-छोटी बातें कितनी नोटिस की जाती हैं इसका हम कई बार अंदाजा नहीं लगा सकते... राजस्थान के मुख्य सचिव, चिकित्सा विभाग की प्रमुख सचिव और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एक अस्पताल की विजिट पर गए थे। तस्वीर में अस्पताल की इंचार्ज डॉक्टर अपनी कुर्सी पर बैठी हैं और उनके सामने वाली कुर्सियों पर तीनों वरिष्ठ अधिकारी बैठे हुए हैं। बस, इतना सा करके ही इन सीनियर अफसरों ने डॉक्टरों का दिल जीत लिया है। संबंधित अस्पताल के लिए ये अफसर क्या घोषणा करके आए, सरकारी डॉक्टरों को ये अफसर क्या भरोसा देखकर आए इसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा लेकिन इस छोटे से एक्ट से ही सरकारी डॉक्टरों ने खुशी और सम्मान महसूस किया है। निश्चित ही यह इनीशिएटिव मुख्य सचिव महोदय का है क्योंकि तीनों में सबसे सीनियर वे ही हैं। चूरू मेरे मित्र और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय चौधरी ने फेसबुक पर लिखा- आज संपूर्ण राजस्थान राज्य के सेवारत चिकित्सकों को बहूत अरसे बाद कोई शासन उनके प्रति संवेदनशील सा लगा। आदरणीय मुख्य सचिव, चिकित्सा विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी मैम और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक आज एक अस्पताल की विजिट पर गये थे। इनकी संवेदनशीलता है कि इन्होंने चिकित्सक को उसकी कुर्सी से नहीं उठाया बल्कि उसके सामने लगी कुर्सियों पर बैठे। 🙏 आप राज्य के वरिष्ठतम जनों का एक सामान्य चिकित्सक के प्रति यह सम्मान। आज राज्य के चिकिसको का दिल जीत लिया आपने ! अब सोचिए जरा। जो सीनियर अफसर या नेता किसी के दफ्तर में जाते हैं तो उन्हें संबंधित अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर ऐसा क्या आनंद आता है कि वह सामने वाली कुर्सी पर नहीं बैठना चाहते? असल में जब आप किसी को उसकी कुर्सी से उठाकर उसकी कुर्सी पर बैठ रहे होते हैं तो आप उसका मान मर्दन कर रहे होते हैं। ऐसी घटनाएं आए दिन पब्लिक डोमेन में आती रहती हैं और किसी की कुर्सी पर बेवजह बैठने वालों की आलोचना भी होती है लेकिन इसके बावजूद पता नहीं यह क्या मानसिकता है कि आप जाकर उसकी कुर्सी पर ही बैठेंगे। तभी बड़े अफसर या बड़े नेता माने जाएंगे। मैं तो कहता हूं, जब मुख्य सचिव महोदय ने इतनी संवेदनशीलता दिखाई ही है तो क्यों नहीं वे एक स्थाई आदेश ही जारी कर दें कि जो भी सीनियर अफसर कहीं भी विजिट पर जाएगा तो वह संबंधित विभाग के अधिकारी के सामने वाली कुर्सी पर ही बैठेगा। उसके कुर्सी पर बैठकर उसे अपमानित नहीं करेगा। हम सिर्फ उम्मीद कर सकते हैं। बाकी मुख्य सचिव महोदय ने अपने व्यवहार से जो संदेश दिया है, वही संदेश अगर बड़े अफसरों में चला जाए तो काफी अच्छा होगा। @svoruganti1466 @8PMnoCM @Sarkaridoctor12 @BhajanlalBjp
2
3
8
820
ऐसे भी अधिकारी होते है 🙏😀🙏
1
2
106
🎉😍🎊
विधायक मुकेश भाकर और न्यायाधीश सुश्री कोमल मीणा को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह केवल दो युवा हृदयों का मिलन नहीं है; यह हमारे समाज की पुरानी, धूल-धूसरित अलमारियों में बंद उन कुंडियों पर एक उजला प्रहार भी है, जिनमें जाति, धर्म और कुल-गौरव के नाम पर मनुष्य की सहजता को बरसों से कैद रखा गया है। इस शादी की धूमधाम की ख़बरें और छवियाँ इसलिए सुंदर लगी, क्योंकि कभी-कभी समाज की जमी हुई बर्फ़ को पिघलाने के लिए प्रेम का सिर्फ होना काफी नहीं होता, उसका सार्वजनिक, निडर और उत्सवधर्मी होना भी ज़रूरी होता है। राजस्थान का समाज अपनी समृद्ध परंपराओं के साथ-साथ अनेक अदृश्य गांठों से भी बुना हुआ समाज है। ये गांठें रिश्तों की नहीं, पूर्वग्रहों की हैं; ये मर्यादा की नहीं, भय की हैं; ये संस्कृति की नहीं, संकीर्णता की हैं। मुकेश और कोमल ने इन गांठों को केवल छुआ नहीं, उन्हें खोलने का साहस भी दिखाया है। और यह साहस निजी होते हुए भी सार्वजनिक महत्व रखता है, क्योंकि हर ऐसी शादी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक खिड़की खोलती है, जहाँ से हवा थोड़ा मनुष्यता में भीगकर भीतर आती है। मैं एक दिन एक ज़मीनी रिपोर्टर के साथ मुकेश की माँ की बातें सुन रहा था। मुझे मेरी भी माँ याद आईं। मुझे लगा कि असली प्रज्ञा हमेशा विश्वविद्यालयों की ऊँची इमारतों में नहीं रहती; वह कई बार घर के आँगन में, चूल्हे की राख के पास, अनुभव की धीमी आँच पर पकती है। मुकेश माँ ने कितने सुलझे जवाब दिए। वे उन असंख्य तथाकथित शिक्षित लोगों से कहीं अधिक समझदार लगीं, जो डिग्रियों के बोझ तले दबे हुए भी मनुष्यता की पहली पाठशाला तक नहीं पहुँच पाते। कई बार मन में इतनी वितृष्णा होती है कि इस देश के प्रति अपार मुहब्बत दिखाने का दम भरने वाले इसी दिन भर कितना ज़हर उगलते हैं जातियों और धर्मों को लेकर। हमारे समय की एक त्रासदी यह है कि हमने शिक्षा को प्रमाणपत्र समझ लिया है और संकीर्णता को संस्कार। जबकि सच्चे संस्कार वे हैं, जो मनुष्य को बड़ा बनाते हैं, उसका हृदय खोलते हैं, उसकी दृष्टि विस्तृत करते हैं। अब समय सचमुच आ गया है कि जाति और धर्म की दीवारें विवाह के रास्ते में खड़ी प्रहरी न बनी रहें। प्रेम, सम्मान और समानता यही वे तीन दीप हैं जिनसे भविष्य का समाज रोशन होगा। हमारे मौजूदा वरिष्ठ नेताओं में बहुत सारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने समय में इन वर्जनाओं को तोड़ा और जाति धर्म की दीवारें लांघकर शादियाँ कीं। लेकिन जाति और धर्म की कंटीली और जड़तावादी संकीर्ण दीवारों को गिराने के लिए चेतना की लौ ज़रूरी है और मुकेश और कोमल ने इन दीपों में अपनी लौ जोड़ दी है। इसके लिए उन्हें बधाई नहीं, कृतज्ञता भी मिलनी चाहिए। @MukeshBhakar_
2
213
लाडनूं के लोकप्रिय विधायक प्रिय अनुज मुकेश भाकर के विवाह समारोह में शामिल होकर नव दंपति को सुखमय वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ! 🎉😍❤️
4
218
नव वर्ष 2026 की आपको एवं आपके परिवार को कोटिश: शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाइयाँ। यह नया वर्ष आपके जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता के नए आयाम लेकर आए। 🙏🌹🙏🌹🙏🌹
3
243
सटीक विश्लेषण ❤️
‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ पुस्तक के विमोचन एवं कृति चर्चा कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ जी का संबोधन . . . @Rajendra4BJP
2
251
कुछ तो किया ही जाना चाहिए 😒
कुदरत भी कैसा सितम ढहाती है! ये वीडियो देखकर नि:शब्द और भावशून्य हूं. दशहरे के लिए कितने ही कारीगर महीने भर से रावण के पुतले बना रहे थे...लेकिन आज बारिश ने सभी अरमानों और रोजी-रोटी पर पानी फेर दिया. क्या इनके लिए कोई विशेष मुआवजा या कुछ आर्थिक सहायता का प्रावधान है? क्या सरकार या विपक्ष के लोगों की तरफ से कुछ पहल की जा सकती है? जयपुर में 200 फुट बाईपास, आतिश मार्केट, मानसरोवर SFS जैसे इलाकों में कई कारीगर सैकड़ों पुतले लगाए बैठे हैं. @RajCMO @INCRajasthan @BJP4Rajasthan
2
274
❤️😍❤️
मेरे यार सुदामा रे...! बीकानेर में आज MBBS की शिक्षा के दौरान डॉ किरोडीलाल जी के सहयोगी रहे श्री नारायण मोदी से उनके निवास पर पहुँचकर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा परिवारजनों से आत्मीय भेंट की।
2
6
222
साथियो ! विडंबना देखो, हमारे RMCTA वाले वरिष्ठ गुरुजनों को डर सता रहा है कि कहीं उनके ही छोटे भाई ग्रुप 2 वाले गुरु बनकर ना आ जाएं इसलिए NMC के कानूनी रूप से प्रसारित नियमों का भी पुरजोर विरोध करने की कोशिश उनके द्वारा पुरजोर तरीके से की जा रही है। परन्तु नैतिक बल के अभाव के चलते लोग उनके साथ नहीं आ रहे हैं और उसी कारण हमारे वरिष्ठ गुरुजनों में गहरी निराशा का भाव भी है और उसी के चलते मजबूर होकर अब वरिष्ठ गुरुजनों द्वारा सबसे छोटे गुरु भाई वरिष्ठ प्रदर्शकों (सीनियर डेमोस्ट्रेटर) को याद कर उन्हें झूठा प्रलोभन दिया जा रहा है और तो और उन्हें अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से डराया भी जा रहा है कि यदि ग्रुप-2 के चिकित्सा अधिकारियों को भी मुख्य धारा में शामिल होने का अवसर मिल गया तो आपकी सहायक आचार्य में पदोन्नति नहीं हो पाएगी। 😀 मैं यहां अपने छोटे भाइयों को ये याद दिलाना अपना कर्तव्य समझता हूं कि हमारे वरिष्ठ गुरुजनों ने अभी तक छोटे गुरु भाई वरिष्ठ प्रदर्शकों के हितों के लिए क्या किया है ? आंकलन करो :- 1. वर्ष 2011 के इनके आंदोलन में वरिष्ठ प्रदर्शकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था किंतु गुरुजनों द्वारा डीएसीपी लागू करवाते समय डीएसीपी की पदोन्नति सहायक आचार्य पद से करवाई गई थी क्योंकि सरकार केवल तीन ही पदोन्नति देने के लिए तैयार थी एवं हमारे प्रिय वरिष्ठ गुरुजन वरिष्ठ आचार्य की पदोन्नति एवं 10000 रूपये की ग्रेड पे लेने के लालच को छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसलिए स्वहितार्थ गुरुजन तत्काल अपने छोटे गुरु भाई वरिष्ठ प्रदर्शकों के हितों को दरकिनार कर एक बार की छूट के साथ 2 वर्ष में आचार्य से वरिष्ठ आचार्य की डीएसीपी पदोन्नति का लाभ लेने को तत्काल सहमत हो गए। (अगर मैंने कुछ गलत लिखा है तो आरएमसीटीए इसका खंडन करे और मुझे अपडेट करे ) 2. उसके बाद जब जब भी RMCTA के बैनर तले गुरुजनों ने आंदोलन किया, चाहे वो 2017 में लेटरल एंट्री का विरोध हो, हमेशा ही वरिष्ठ प्रदर्शकों के हितों की मांग उनके द्वारा अपने मांग पत्र में रखी गई, परंतु सरकार से समझौते के समय गुरुजनों ने अपने हितों को मद्देनजर रख अपने छोटे गुरुभाई वरिष्ठ प्रदर्शकों की मांग को सदैव नजरअंदाज ही किया है ! सोचो ऐसा क्यों ? (अगर मैंने कुछ गलत लिखा है तो आरएमसीटीए इसका खंडन करे और मुझे अपडेट करे) 3. इतना ही नहीं, ये जानते हुए भी कि सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि होने से वरिष्ठ प्रदर्शकों के पदोन्नति के अवसर कम हो जायेंगे, फिर भी आरएमसीटीए के गुरुजनों के द्वारा ख़ुद को सेवानिवृत्ति से बचाने के लिए सरकार से अपनी सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष 65 वर्ष तक बढ़वा ली एवं अब भी इसको बढ़वा कर 70 वर्ष करवाने की सतत कोशिश जारी है।😇(मैंने कुछ गलत लिखा है तो खंडन करे और मुझे अपडेट करे) 🙏 अब तो इन्हें ये डर खा रहा है कि अगर लेटरल एंट्री हो गई और चिकित्सक शिक्षकों की कमी दूर हो गई तो सरकार से दुबारा सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि कैसे करवायेंगे अथवा निजी प्रैक्टिस की फीस कैसे बढ़वा पाएंगे😇😇 5. शायद गुरुजनों के अंतर्मन के किसी कोने में ये डर भी सता रहा है कि कहीं ये आज के ग्रुप -2 के नए गुरु हमें पीछे न छोड़ दे🤣😂 6. एक ओर हास्यास्पद स्थिति इनके आचरण की बोलूँ इनके नैतिक पतन की कि हमारे राज्य राजस्थान के ग्रुप-1 के गुरुजन, NMC के निरीक्षण में आवश्यकता के समय राजमेस के मेडिकल कॉलेज में जाने के लिए तैयार नहीं होते एवं ऐसा कोई निर्णय शासन राज्य की चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदाशयता में भी कर ले तो यह माननीय न्यायालय की शरण में भी चले जाते हैं परंतु जब उन्ही राजमेस के कॉलेज में प्रधानाचार्य का पद लेने की बारी आती है तो हमारे वरिष्ठ गुरुजन उन्ही संस्थानों में भागे चले जाते हैं क्यों ? भद्र गुरुजन यह तो ख़ुद बतायें तो ही तो जाने कि यह क्या खेल है ! हमारे तो समझ से परे है ! सच में आप गुरु ही हो ! इस युग में तो आपके रहते “चेले शक्कर नहीं हो सकते “ 🙏😅😅🙏 7. अभी आज कल जो यह दावा कर कि धरना चल रहा है पर स्थिति हास्यास्पद है 😂 धरने प्रदर्शन में गुरुजनों की कुल संख्या के अनुपात में, धरना स्थल पर उपस्थिति नगण्य सी रहती है, वो क्यों?क्यों कि गुरु जन घर में मरीज देख चाँदी कूटने में विश्वास रखते है और दावा रिसर्च का करते है 🤦🏻‍♂️कैसे लोग है यह ! “मोर भी अपने पाँवो को देख दुखी होता है” “पर यह तो अपनी खोती हुई ज़मीन को भी नहीं समझ पा रहे” धरने पर तो ही जाओं, तभी संघर्ष में आनंद आयेगा गुरुवर । 🤩 बहुत ही पीड़ा के साथ किंतु फिर भी इनके आचरण को देख समझ कर “वर्तमान के कालिदास” यही संज्ञा देना उचित होगा इनके इस नैतिक पतन को देख कर तो ! ईश्वर इन्हें सदबुद्धि दे 🙏 🤦🏻‍♂️ जय अरिस्दा 🔥✌🏻🔥 डॉ अजय चौधरी अध्यक्ष, अरिस्दा
2
7
15
1,181
चिकित्सा शिक्षकों की पीड़ा जो इनके हृदय तल से आज अचानक निकली है वो सुनी कि …. “नए बच्चों का क्या होगा ?” 🤔 कितनी चिंता फ़िकर है, इन्हें हमारे युवा चिकित्सकों की 😢 मन प्रफुल्लित और आपके प्रति भाव विभोर सा हो गया 😍 आभार गुरुदेव ! 🙏 वीडियो देख कर हुयी दिल से खुशी के चलते, मैंने आज एक युवा चिकित्सक को आपका यह वीडियो दिखाया तो पता नहीं क्यों अचानक उसके चेहरे पर अजीब से आक्रोश के भाव उभर आए और बोला कि… “१०० 🐀 खा कर, 🐈‍⬛ अब हज को चली !” 😭😳 और मेरी तरफ़ निराशा का भाव प्रकट करते हुए वह कमरे से बाहर चला गया ! 😢 सच बताओ गुरुदेव ! मामला क्या है ? सच में मुझे समझ नहीं आया कि वो युवा चिकित्सक जो बिना किसी काम के बस मुझ से मिलने के लिए ही मेरे पास आया था और आते ही सम्मान के साथ मुझे प्रणाम भी किया उसने ! पर फिर आपका यह वीडियो देखते ही क्या हो गया उसे 😢 🙏🤦🏻‍♂️🙏 @RajCMO @NMC_IND @GajendraKhimsar @sarkari_doctor @8PMnoCM @arvindchotia @jitubagria
28
2
34
2,505
आपकी इस कृपा के लिए तो आभार ! पर सिस्टम के नाकारा पन के कारण जो पानी आज़ सबक़े घर में घुसा है, और उसने घर में आटा चावल मसाले सब कुछ तहस नहस कर दिया है, उसे क्या यह बच्चे संभालेंगे ! 🤦🏻‍♂️ एक मशवरा ! मानों तो ठीक, ना मानो तो आपको भी कालिदास की संतति मान कर सन्तुष्टि को हासिल करने का प्रयत्न कर लेंगे हम ! 🙏 बस लकीर ही ना पीटो सदा ! कुछ जो जमीनी वास्तविकता और सच्चाई है उसे जिला प्रशासन के समक्ष रखो ! आपका बस यही दायित्व और कृतव्य है ! वो स्वयं निर्णय करेंगे ! वो बहुत सक्षम है ! बच्चे सुरक्षित रहें, यह सही है, आपकी सोच पर घर भी तो उनके रहने लायक रखना होता है ना अभिभावकों को ! शासन प्रशासन से निवेदन कि जीवन के इस पहलू पर भी विचार करना समय मिले तो 🙏
1
5
367
स्तब्ध हूँ ! कि कोई आशा भी ऐसा आचरण कर सकती है ? यह चिकित्सा सेवा में रहने योग्य ही नहीं है, तुरंत टर्मिनेट हो ! और इसे और इसके इस आपराधिक कृत्य में साथ आ कर अपराध कारित करवाने वाले सभी सह अपराधियों को चिह्नित कर सभी को तुरंत सलाखों के पीछे पहुंचाएं ! यह अनुरोध शासन से ! राज्य अरिसदा डॉ राहुल को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और सीकर अरिसदा के हर निर्णय के साथ है ।
10
14
1
82
4,307
देश की सीमा की रक्षा के लिए दी गई शहादत को सर्वोच्च सम्मान मिले, यही मन में रहता है सदा ! जय हिन्द ❤️
जय हिंद... ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सार्जेंट सुरेंद्र मोगा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंचे वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह जी. इतिहास में शायद ऐसा पहली बार है जब वायु सेना का अध्यक्ष खुद किसी शहीद के घर पहुंचा हो। हमें देश के लिए जीवन बलिदान देने वालों के परिवारों के साथ हमेशा और मजबूती से खड़ा रहना चाहिए।
3
21
950
अपने चिकित्सालय में आपका व्यवहार सबके साथ अच्छा है तो स्टाफ शुभकामनाएँ देता है।सेलिब्रेट भी करता है मिठाई और केक ला कर ! ❤️ राज्य के सुदूर क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर राजधानी जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज तक में यही परम्परा है, परिपाटी है ! स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस भी धूमधाम से मनाया जाता है ! डॉक्टर्स डे भी इसी अन्दाज़ में मनाया जाता है और हाँ नर्सिंग डे भी हम सब हंसी ख़ुशी साथ साथ सेलिब्रेट करते है ! यह परंपरा है हमारी, आपसी स्नेह की ! 😍🙏😍 पर यहाँ देखो .. साथी लोग जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने आ गये वो भी अपराध हो चला है ? यह भी क्या बात हुयी ? और तो और यह मीडिया भी ना 🤦🏻‍♂️ यहाँ यह प्रतीत हो रहा है कि एक सामान्य चिकित्सक के अपने कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थ स्टाफ से सामंजस्य की उस की खुशी भी कुछ लोगो को बर्दाश्त नहीं होती है ! 🤦🏻‍♂️
3
1
2
228