Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma) header
Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma) profile picture

M.L.A. Gohana (2024 - Present) 4 time Member of Parliament) Rohtak Lok Sabha (2019-2024) Karnal Lok Sabha (2004-2009, 2009-2014) Sonepat (1996-1998)

Gohana, India
Joined July 2019
Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)
जींद जिले के गांव गतौली में भगवान परशुराम धर्मशाला का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धर्मशाला निर्माण के लिए मंत्री कोटे से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार गांवों के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ग्रामवासियों के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।
1
123
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सच्चाई को निर्भीकता से जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती, जनहित की आवाज़ और समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। निष्पक्षता, निर्भीकता और सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं का योगदान सदैव सराहनीय है।
3
115
माँ भारती की आज़ादी के लिए अल्पायु में ही अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान युवा क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के प्रति आपका अदम्य साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगा। आपकी वीरगाथा युगों-युगों तक युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, त्याग और देशसेवा की भावना का संचार करती रहेगी।
2
137
ब्राह्मण सभा, जींद के जिला प्रधान श्री धर्मवीर शर्मा जी के पेट्रोल पंप पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की एवं चाय पर विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। समाज के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन और सहयोग सदैव नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
6
192
आज गांव दुभेटा में दादा सुलखन पाल श्योराण जी की प्रतिमा का अनावरण, पार्क एवं कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए हृदय से आभार।
114
आज करनाल जिले के गांव मुनक में सरपंच श्री हवा सिंह जी के आवास पर जाने और उनके साथ चाय पर आत्मीय चर्चा करने का अवसर मिला। इस दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों एवं गांव के विकास को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। श्री हवा सिंह जी एवं उनके परिवार द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय आतिथ्य के लिए हृदय से आभार। ऐसे आत्मीय संबंध ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
6
207
आज करनाल जिले के गांव मुनक स्थित श्री साहेब प्रेमदास आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर संत-महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी अमृतमयी वाणी एवं आध्यात्मिक विचारों को सुनने का अवसर मिला। संत-महापुरुषों की शिक्षाएं हमें प्रेम, भाईचारे, सद्भावना और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। हमारी संत परंपरा समाज को एकता और संस्कारों के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। आश्रम प्रबंधन, पूजनीय संत-महापुरुषों एवं सभी श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए आत्मीय स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार।
1
100
आज जींद जिले के गांव गतौली में अपने प्रिय साथी राजेश पंचाल जी के आवास पर जाने का अवसर मिला। इस दौरान राजेश पंचाल जी एवं उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात हुई। सभी के साथ बैठकर सुख-दुख साझा किए, कुशलक्षेम जाना और विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की। राजेश पंचाल जी एवं उनके परिवार की ओर से मिले स्नेह, आत्मीयता और अपनत्व ने मन को अभिभूत कर दिया। ऐसे आत्मीय रिश्ते ही हमारी सामाजिक एकता और भाईचारे की असली ताकत हैं।
3
129
आज जींद जिले के गांव गतौली में भगवान परशुराम धर्मशाला का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धर्मशाला निर्माण के लिए मंत्री कोटे से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार गांवों के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ग्रामवासियों के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।
1
3
195
आज गांव मोई माजरी में श्री केसरी नंदन सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धर्मशाला के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान, स्नेह और अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना और जनसुविधाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है।
2
152
आज गांव दुभेटा में अपने पुराने, विश्वसनीय एवं आत्मीय साथी सत्यवान दुभेटा जी के निवास पर जाना हुआ। इस दौरान उनके परिवारजनों से स्नेहपूर्ण मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और आत्मीय माहौल में पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। सत्यवान दुभेटा जी के साथ वर्षों पुराना आत्मीय रिश्ता है। ऐसे साथी जीवन की अनमोल पूंजी होते हैं, जो हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। पुराने साथियों से मिलकर हमेशा एक नई ऊर्जा, अपनापन और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।
2
130
आज गांव दुभेटा में दादा सुलखन पाल श्योराण जी की प्रतिमा का अनावरण, पार्क एवं कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इससे पूर्व गांव मोई माजरी में श्री केसरी नंदन सेवा ट्रस्ट की धर्मशाला का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए हृदय से आभार। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र कादियान जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
1
3
158
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं महान जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान बिरसा मुंडा जी का अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए उनका योगदान इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
1
98
भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान समाजसेवी एवं ‘भूदान आंदोलन के प्रणेता’ आचार्य विनोबा भावे जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव के लिए उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
1
2
5
131
सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और सकारात्मकता लेकर आए।
1
1
6
262
आज दिल्ली में देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से आत्मीय भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई तथा समसामयिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यह आत्मीय मुलाकात सदैव स्मरणीय रहेगी।
7
172
सिख धर्म के दसवें गुरु, महान योद्धा एवं मानवता के रक्षक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। उनका त्याग, तपस्या, वीरता और धर्म की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव मानवता को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
1
5
192