Hathras 24 (@hathras24) header
Hathras 24 (@hathras24) profile picture

सत्य की राह पर

Hathras
Joined October 2023
Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)Photo by Hathras 24 (@hathras24)
हाथरस बिग ब्रेकिंग यूपी के जनपद हाथरस में हुआ भीषण सड़क हादसा, ई रिक्शा और टाटा 407 में हुई आमने सामने की भीषण भिड़ंत ई रिक्शा और टाटा 407 की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत 4 लोग हुए घायल हादसे में मृतिकों की संख्या बढ़ने की आशंका, घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस सासनी से हाथरस की ओर आ रहे ई रिक्शा में तेज रफ्तार टाटा 407 ने मारी टक्कर हादसे के बाद आगरा अलीगढ़ हाइवे पर लगा जाम, पुलिस बल मौके पर मौजूद दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम थाना कोतवाली सासनी के आगरा अलीगढ़ हाइवे स्थित राधिका ढाबा के पास हुआ हादसा #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #Accident @hathraspolice
1
85
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस के सिकंदराराऊ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष। गांव जिमिसपुर में गाली-गलौज के बाद जमकर हुई मारपीट और फायरिंग। फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडे और पत्थरों से किया गया हमला। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश, विवेक और अभिषेक शामिल। तीनों आरोपी गांव जिमिसपुर के ही निवासी बताए गए। पुलिस ने फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडे और पत्थर बरामद कर शुरू की वैधानिक कार्रवाई। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #UttarPradeshNews #CrimeNews @hathraspolice
66
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस में गोली मारकर हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में मानवेन्द्र की गोली मारकर की गई थी हत्या। पुलिस ने मुख्य आरोपी सीके उर्फ श्रीकृष्ण को कछपुरा पुलिया से दबोचा। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद। 11 नवंबर को गोपाल और उसके साथियों ने घर पहुंचकर की थी गाली-गलौज। इसके बाद मानवेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर आरोपी हो गए थे फरार। एसपी के निर्देश पर गठित पांच टीमों ने की कार्रवाई, दो आरोपी पहले ही मुठभेड़ में जा चुके हैं जेल। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #CrimeNews #PoliceAction @hathraspolice
43
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में संविधान दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-III, डीएम सत्य प्रकाश पटेल और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराकर निष्ठा की शपथ दिलाई। न्यायाधीश ने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है, प्रधानमंत्री सहित कोई भी व्यक्ति संविधान से ऊपर नहीं है। डीएम ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। एसपी ने छात्र-छात्राओं से संविधान पढ़ने, समझने और उसके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #संविधानदिवस @dm_hathras @hathraspolice
42
हाथरस ब्रेकिंग डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन और NCORD समिति की बैठक। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के निर्देश। महिला अपराधों से जुड़े हत्या, अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमों की अलग चार्ट बनाकर होगी नियमित समीक्षा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता और निगरानी बरतने के निर्देश। अवैध खनन, कच्ची शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने के आदेश। गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनने और थाना दिवस की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #उत्तरप्रदेश @dm_hathras @hathraspolice @sppatel69
37
हाथरस ब्रेकिंग सादाबाद क्षेत्र के गांव धनौली में बंदरों के झुंड से डरकर छत से गिरी तीन वर्षीय मासूम। हादसे में बच्ची मायरा गंभीर रूप से घायल, परिवार में मची अफरा-तफरी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी मासूम। अचानक बंदरों का झुंड पहुंचने से घबराकर बच्चे इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान मायरा छत पर बनी टट्टर (जाली) से नीचे गिर गई। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने पर सीएचसी सादाबाद से हायर सेंटर रेफर। बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से निजात दिलाने की मांग। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #UttarPradeshNews
1
1
2
162
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस के सासनी क्षेत्र के मोहल्ला कसाई बाड़ा में गर्भपात कराने की कोशिश के दौरान विवाहिता की मौत। अत्यधिक रक्तस्राव होने से शबाना नामक महिला ने तोड़ा दम। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश के अनुसार, एक दाई द्वारा गर्भपात का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण भारती, तहसीलदार और एमओआईसी पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरोपित दाई के क्लीनिक को किया गया सील, परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #UttarPradeshNews @dm_hathras @DhsHathras
1
101
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस के डीआरबी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय 25वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का आयोजन। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया शुभारंभ। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी टोलियों के साथ लगाए कैंप। डीएम और एसपी ने कैंपों का निरीक्षण कर अनुशासन, सेवा और सहयोग का दिया संदेश। डीएम ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पात्र युवाओं से वोट बनवाने की अपील की। डीएम ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #UttarPradeshNews @dm_hathras @sppatel69
50
हाथरस बिग ब्रेकिंग हाथरस में शादी समारोह के दौरान मैरिज होम बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट शादी समारोह में शामिल होने आए दो पक्षों के लोग आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे मारपीट के दौरान मैरिज होम में मची अफरा-तफरी, मेहमानों में दहशत का माहौल मैरिज होम से लड़ते-लड़ते दोनों पक्ष पहुंचे आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर हाइवे पर मारपीट के चलते लगा जाम, राहगीरों को हुई परेशानी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में जुटी थाना पुलिस कोतवाली सासनी क्षेत्र में चौराहे के पास स्थित गेस्ट हाउस का मामला #हाथरस #Hathrasnews #Crime #UPNews #marpit @hathraspolice
1
95
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर शाम हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा पलटा। हादसे में ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय चरण सिंह गंभीर रूप से हुए घायल। जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम। हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बिसरात निवासी थे मृतक चरण सिंह। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पांच बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए, परिवार में मचा कोहराम। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #Accident @hathraspolice
1
90
हाथरस ब्रेकिंग सिकंदराराऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत। एटा रोड पर लालगढ़ी गांव के पास मंगलवार शाम हुआ हादसा। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विजयपाल पुत्र महावीर निवासी लालगढ़ी के रूप में हुई। बाइक से गांव लौटते समय पीछे से आए अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे विजयपाल को कुचलता हुआ निकल गया वाहन। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #Accident @hathraspolice
1
107
हाथरस ब्रेकिंग सासनी क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी 24 वर्षीय महिला की गर्भपात के बाद हालत बिगड़ने से मौत। महिला ने मोहल्ला कसाई में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर से ली थी गर्भपात की दवा। दवा लेने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल किया रेफर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया, परिवार में मचा कोहराम। परिजनों ने संबंधित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस से की शिकायत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच में जुटी; पीछे छोड़ गई दो बेटियां और दो बेटे। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #झोलाछापडॉक्टर @dm_hathras @hathraspolice @DhsHathras
1
116
हाथरस ➡️ यूट्यूब पर देखकर खुद गर्भपात करना पड़ा भारी ➡️ धतूरा खाकर 2 माह की गर्भवती की बिगड़ी हालत ➡️ एक और बच्चा नहीं चाहती थी 4 बच्चों की मां ➡️ 28 वर्षीय महिला ने वीडियो देखकर धतूरा खाया ➡️ हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर ➡️ हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर गांव का मामला #Hathras #HealthNews #UttarPradesh
9
28
2
160
37,102
हाथरस बिग ब्रेकिंग यूट्यूब पर वीडियो देखकर गर्भपात के लिए महिला ने अपनाया घरेलू नुस्खा धतूरा खाने से दो माह की गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर गांव से सामने आया सनसनीखेज मामला चार बच्चों की मां 28 वर्षीय महिला दो महीने की थी गर्भवती एक और बच्चा नहीं चाहती थी महिला, यूट्यूब पर वीडियो देख अपना था गर्भपात का घरेलू नुस्खा धतूरा खाने के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने से परिवार में मचा हड़कंप आनन-फानन में परिजन महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में किया अलीगढ़ किया रेफर घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #UttarPradeshNews @hathraspolice
105
हाथरस बिग ब्रेकिंग यूपी के हाथरस में पुलिस पीआरवी गाड़ी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा झगड़े की सूचना पर जा रही पीआरवी 8165 को बाइक सवार ने मारी सामने से टक्कर हादसे में पीआरवी पर तैनात कॉन्स्टेबल और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल 325 पुपेंद्र सिंह और होमगार्ड 622 नीरज कुमार हुए घायल दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दोनों का उपचार जारी शराब पीकर झगड़ा करने की सूचना पर रवाना हुई थी पीआरवी 8165 खंदारी गढ़ी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पीआरवी को मारी टक्कर टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारी गढ़ी का मामला #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #Accident @hathraspolice
1
102
हाथरस ब्रेकिंग जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शराबी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर कटीले पेड़ पर चढ़ा युवक दादी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था युवक पैसे नहीं मिलने पर पेड़ पर चढ़कर किया हंगामा पेड़ पर चढ़े युवक को देखकर मौके पर जुटे लोग अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर काफी देर तक चला युवक का ड्रामा घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर युवक के पेड़ पर चढ़ने की घटना बनी चर्चा का विषय अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से युवक को नीचे उतारा गया हाथरस जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर का मामला #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #Uttarpradesh
1
1
2
252
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला अहियापुर कला में विवाहिता की संदिग्ध मौत। 38 वर्षीय रिचा का शव सोमवार शाम घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर दिल्ली से मायके पक्ष के परिजन देर रात हाथरस पहुंचे। मंगलवार को भाभी साक्षी ने पति मनीष और अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। दहेज में मकान और रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। मायके पक्ष ने शरीर पर चोट के निशान होने और हत्या कर शव लटकाने की जताई आशंका। पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #UttarPradeshNews #CrimeNews @hathraspolice
2
2
2
116
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित गंगा मार्केट में चोरी की वारदात। अज्ञात बदमाशों ने शहनाज ब्यूटी पार्लर की दुकान की दीवार तोड़कर की चोरी। दुकान में रखे करीब 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए बदमाश। दुकान में तोड़फोड़ कर हजारों रुपये का सामान भी किया क्षतिग्रस्त। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे स्वामी मोहम्मद इरशाद तो सामने आया मामला। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #CrimeNews @hathraspolice
1
1
1
201
हाथरस ब्रेकिंग हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गंगौली रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रेलवे फाटक के पास मिला 32 वर्षीय युवक का शव। मृतक की पहचान एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव पवरा निवासी रामप्रवेश पुत्र भीकम सिंह के रूप में हुई। राजस्थान में नौकरी करता था मृतक, करीब पांच साल पहले हुई थी शादी। मृतक के दो छोटे बच्चे, सोमवार रात पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #Accident @hathraspolice
2
131
हाथरस ब्रेकिंग सड़क हादसे में घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत। 6 नवंबर को बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर। हादसे में गंभीर घायल बुजुर्ग को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए थे। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान धर्मपाल ने तोड़ा दम। मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम, परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच जारी। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र की घटना #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #Accident @hathraspolice
1
108