Pinned Tweet
#NSUI
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन स्थापना दिवस NSUI जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति बालक छात्रावास परिसर में मनाया गया।
Jitendra Singh Evane retweeted
आज संविधान दिवस है!
आइए, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर "संविधान रक्षा मार्च" में सहभागी बनें!
Jitendra Singh Evane retweeted
BJP राम की नहीं हुई, तो आदिवासियों की क्या होगी?
भाजपा को आदिवासी समाज चुनाव के समय तो याद आता है, लेकिन उनके अधिकार, सम्मान और न्याय की बात आते ही चुप्पी क्यों छा जाती है?
आदिवासी समाज को सिर्फ वोट के लिए नहीं, उनके अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के लिए भी खड़ा होना चाहिए।
📍गंधवानी विधानसभा
#GandhwaniKaUmang
#US13354
Jitendra Singh Evane retweeted
आज से ठीक 77 साल पहले डॉ. बी. आर. आंबेडकर ने एक ऐतिहासिक भाषण दिया था। यह भाषण 20वीं सदी के भारत के सबसे महत्वपूर्ण, प्रभावशाली और कालजयी भाषणों में से एक है। वह संविधान सभा में संविधान के प्रारूप को अंगीकार करने का प्रस्ताव पेश करते हुए बोल रहे थे। अगले दिन संविधान को अंगीकार किया जाना था।
इस भाषण के कुछ बुनियादी विचारों को डॉ. बी. आर. आंबेडकर के अपने ही अविस्मरणीय शब्दों में याद करना उचित होगा:
1. संविधान सभा में कांग्रेस पार्टी की उपस्थिति के कारण अव्यवस्था की संभावना पूर्णतया समाप्त हो गई थी। कांग्रेस पार्टी ने सभा की कार्यवाही में व्यवस्था और अनुशासन सुनिश्चित किया। संविधान सभा में संविधान के प्रारूप के सुचारु रूप से आगे बढ़ने का पूरा श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है।
2. यह पूरी तरह संभव है कि यह नवजात लोकतंत्र अपना स्वरूप तो बनाए रखे, लेकिन वास्तव में तानाशाही में बदल जाए। यदि हम लोकतंत्र को केवल स्वरूप में ही नहीं, बल्कि यथार्थ में भी बनाए रखना चाहते हैं, तो हमें अपने सामाजिक और आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए संवैधानिक रीतियों का दृढ़ता से पालन करना होगा।
3. धर्म में भक्ति आत्मा की मुक्ति का मार्ग हो सकती है। लेकिन राजनीति में भक्ति या व्यक्तिपूजा पतन और अंततः तानाशाही की ओर ले जाने वाला निश्चित मार्ग है।
4. हमें अपने राजनीतिक लोकतंत्र को सामाजिक लोकतंत्र भी बनाना होगा। सामाजिक लोकतंत्र का क्या अर्थ है? इसका अर्थ जीवन की ऐसी पद्धति से है, जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन के सिद्धांतों के रूप में स्वीकार करती है। ये तीनों एक ऐसी त्रयी का निर्माण करते हैं, जिसमें किसी एक को दूसरे से अलग करना लोकतंत्र के मूल उद्देश्य को ही विफल करना है।
5. 26 जनवरी 1950 को हम विरोधाभासों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन में असमानता होगी। राजनीति में हम एक व्यक्ति, एक वोट और एक वोट, एक मूल्य के सिद्धांत को मान्यता देंगे। लेकिन अपने सामाजिक और आर्थिक जीवन में, अपनी सामाजिक और आर्थिक संरचना के कारण, हम एक व्यक्ति, एक मूल्य के सिद्धांत को नकारते रहेंगे। आखिर हम कब तक विरोधाभासों से भरा यह जीवन जीते रहेंगे? हमें जल्द से जल्द इस विरोधाभास को मिटा देना चाहिये।
यह ऐतिहासिक भाषण कालजयी है। इसकी प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी।
Jitendra Singh Evane retweeted
संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय संविधान आदिवासी समाज के अधिकारों, पहचान और सम्मान की रक्षा का मजबूत आधार है। जल, जंगल, जमीन पर हमारे पारंपरिक अधिकार, अनुसूचित क्षेत्रों की विशेष व्यवस्था और स्वशासन की भावना संविधान से ही सशक्त होती है।
यह दिन हमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस उद्देश्य की याद दिलाता है, जिसमें हर समाज और विशेषकर आदिवासी समाज को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित हो।
आइए, संविधान के मूल्यों को अपनाकर अपनी संस्कृति, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लें।
जय जोहार जय आदिवासी
Jitendra Singh Evane retweeted
लाड़ली बहना योजना के
पैसों से अंडा खाओ मुर्गा खाओ
और कमल का बटन दबाओ!
⦿ बालाघाट के लॉजी से विधायक राजकुमार कर्राहे का ज्ञान सुनिये!
लाड़ली बहना क्या खायेगी क्या नहीं..अब ये भी भाजपाई तय करेंगे!
Jitendra Singh Evane retweeted
50 साल से आदिवासी जिस जमीन पर खेती कर रहे हैं, अब मोहन सरकार उसी जमीन से उन्हें बेदखल कर रही है!
महू के मानपुर क्षेत्र के कुवाली-बिछोली में करीब 17 हेक्टेयर जमीन से प्रशासन ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामीण आदिवासियों को उनके घरों से बेदखल कर दिया। ग्रामीण पिछले 5 दशकों से उसी जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन बिना किसी नोटिस दिए आदिवासियों को जबरन उनके घरों और जमीनों से निकाला जा रहा है।
मोहन यादव जी, दशकों से जमीन पर खेती कर रहे आदिवासी परिवारों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय सरकार उन्हें डराने और उनकी जमीन छीनने की कोशिश क्यों कर रही है?
भाजपा सरकार याद रखे, आदिवासियों की जमीन और उनके अधिकारों पर हमला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी!
@CMMadhyaPradesh @KrVijayShah @BJP4MP
@INCIndia @INCMP
#US13353
Jitendra Singh Evane retweeted
इस हिसाब से तो मध्य प्रदेश में शराब की दुकानों के सामने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नशा मुक्ति केंद्र खोल देने चाहिए!
अद्भुत सरकार और इसका आबकारी विभाग है! जहरीली अवैध शराब और शराब माफिया के सामने नतमस्तक सरकार के कार्यकाल में निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और प्रशासन शराब की दुकानों पर आदतन शराबियों का स्वास्थ्य जांच का बहाना बनाने में व्यस्त है।
Jitendra Singh Evane retweeted
जब 7.54 लाख युवा अभ्यर्थी महीनों से पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तो परीक्षा कार्यक्रम में समन्वय पहले क्यों नहीं किया गया? परीक्षा स्थगित कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों?
मुख्यमंत्री जी, पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की बदहाल परीक्षा व्यवस्था तो सुधार लीजिए!
वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 सर्वर की तकनीकी खामी के चलते निरस्त कर दी गई। ग्रुप-2 एवं सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा की तारीख तीन बार बदली जा चुकी है।
हर परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये परीक्षा शुल्क वसूला जाता है, लेकिन न परीक्षाएं समय पर हो रही हैं और न ही व्यवस्था पारदर्शी एवं विश्वसनीय है।
Jitendra Singh Evane retweeted
#Breaking: Gurgaon स्थित META HQ फिर पहुंचे हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 🚨
आज सिर्फ याद दिलाने गए थे कि सिर्फ 5 दिन बाकी है, सारे अकाउंट्स बहाल करो, एल्गोरिथ्म के खेल और सारे कर्मकांड के सार्वजनिक करो।
हम फिर वापिस आएंगे...😉
Jitendra Singh Evane retweeted
18 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने एक ऐसा फैसला सुनाया, जिसका बेहद दूरगामी महत्व है।
इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवंबर 2021 में ओडिशा सरकार ने सुंदरगढ़ जिले में अनुसूचित जनजातियों के स्वामित्व वाली 270 एकड़ से अधिक कृषि भूमि का गैरकानूनी तरीके से अधिग्रहण किया था।
दो साल पहले आए ओडिशा हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब स्पष्ट रूप से कहा है कि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवज़ा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 (Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition, Rehabilitation and Resettlement Act, 2013) की धारा 41(3) का शब्दशः और प्रक्रियागत, दोनों स्तरों पर उल्लंघन किया गया था। इस कानून को सितंबर 2013 में संसद ने दो साल से अधिक समय तक चली व्यापक और गहन बहस और विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति और पूरे उत्साह के साथ पारित किया था।
सीधे शब्दों में कहें तो सुप्रीम कोर्ट ने अब स्पष्ट कर दिया है कि संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित ग्राम सभा की पूर्व सहमति अनिवार्य है; यह केवल सलाह या निर्देश के रूप में नहीं है।
ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में संबंधित राज्य सरकारों के सक्रिय सहयोग से निजी खनन कंपनियां ग्राम सभाओं को लगातार दरकिनार करती रही हैं, उनकी अनदेखी करती रही हैं या उनके साथ हेरफेर करती रही हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं। सुप्रीम कोर्ट का 18 नवंबर 2026 का यह फैसला ऐसी राज्य सरकारों तथा निजी कंपनियों के लिए एक चेतावनी है और साथ ही एक उम्मीद की किरण भी है कि देश के कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस फैसले को लेकर केवल एक आलोचना की जा सकती है कि किसी कानून का इतने खुलेआम उल्लंघन हुआ है, यह तय करने में पांच साल नहीं लगने चाहिए थे।
api.sci.gov.in/supremecourt/…
Jitendra Singh Evane retweeted
यह ऐतिहासिक फैसला आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में ग्राम सभा की पूर्व सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किया जा सकता।
सिंगरौली से कोरापुट तक, आदिवासियों की सहमति को दरकिनार कर जमीन अधिग्रहण करने वाली सरकारों और कंपनियों के लिए यह बड़ा संदेश है।
ग्राम सभा की सहमति कोई औपचारिकता नहीं, कानूनी अनिवार्यता है।
जय जोहार!
18 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने एक ऐसा फैसला सुनाया, जिसका बेहद दूरगामी महत्व है।
इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवंबर 2021 में ओडिशा सरकार ने सुंदरगढ़ जिले में अनुसूचित जनजातियों के स्वामित्व वाली 270 एकड़ से अधिक कृषि भूमि का गैरकानूनी तरीके से अधिग्रहण किया था।
दो साल पहले आए ओडिशा हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब स्पष्ट रूप से कहा है कि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवज़ा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 (Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition, Rehabilitation and Resettlement Act, 2013) की धारा 41(3) का शब्दशः और प्रक्रियागत, दोनों स्तरों पर उल्लंघन किया गया था। इस कानून को सितंबर 2013 में संसद ने दो साल से अधिक समय तक चली व्यापक और गहन बहस और विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति और पूरे उत्साह के साथ पारित किया था।
सीधे शब्दों में कहें तो सुप्रीम कोर्ट ने अब स्पष्ट कर दिया है कि संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित ग्राम सभा की पूर्व सहमति अनिवार्य है; यह केवल सलाह या निर्देश के रूप में नहीं है।
ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में संबंधित राज्य सरकारों के सक्रिय सहयोग से निजी खनन कंपनियां ग्राम सभाओं को लगातार दरकिनार करती रही हैं, उनकी अनदेखी करती रही हैं या उनके साथ हेरफेर करती रही हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं। सुप्रीम कोर्ट का 18 नवंबर 2026 का यह फैसला ऐसी राज्य सरकारों तथा निजी कंपनियों के लिए एक चेतावनी है और साथ ही एक उम्मीद की किरण भी है कि देश के कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस फैसले को लेकर केवल एक आलोचना की जा सकती है कि किसी कानून का इतने खुलेआम उल्लंघन हुआ है, यह तय करने में पांच साल नहीं लगने चाहिए थे।
api.sci.gov.in/supremecourt/…
Jitendra Singh Evane retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने 7,500 पदों के लिए आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षक (GD) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 स्थगित कर दी, जबकि इसके लिए 7.54 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह बड़ी गंभीर बात है।
इससे पहले भी ESB की विभिन्न भर्ती परीक्षाएं तकनीकी खामियों और अनियमितताओं के चलते निरस्त या प्रभावित हुई हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को मानसिक, आर्थिक और समय की भारी क्षति उठानी पड़ी है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि परीक्षा कराने के लिए आउटसोर्स की गई एप्टेक (Aptech) कंपनी को उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ब्लैकलिस्ट किया गया है तथा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम और जम्मू-कश्मीर में ऑनलाइन परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद उसे मध्य प्रदेश में जिम्मेदारी कैसे सौंपी गई?
पूर्व में वर्ष 2024 की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के अचानक असाधारण अंक आने सहित ESB की कई परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप भी लग चुके हैं।
हमारी मांग है कि Aptech कंपनी को टेंडर आवंटन, इनके द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में हुई तकनीकी गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों की CBI या SIT गठित कर जांच कराई जाए, ताकि युवाओं का वर्तमान परीक्षा व्यवस्था और ESB पर भरोसा बना रहे तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो।
@INCIndia @kharge
@RahulGandhi @priyankagandhi @OfficeOfDVS @Jairam_Ramesh @kcvenugopalmp @INCMP @Barmer_Harish @jitupatwari @UmangSinghar @IYC @IYCMadhya @Pawankhera @SupriyaShrinate
@CMMadhyaPradesh
bhopalsamachar.com/2026/11/c…
Jitendra Singh Evane retweeted
🚨4 DAYS LEFT. ⏳
Zuck Bhai, Algorithm ka hisaab toh dena padega! 👀
Accounts unblock karo. Restriction data public karo. Algorithm ka khel saamne lao. BJP ka dalaal mat bano! 🐒
Jitendra Singh Evane retweeted
7,500 पदों की भर्ती, 7.54 लाख युवा और भाजपा सरकार की नाकामी!
मध्यप्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ इससे बड़ा मजाक क्या होगा? 19 नवंबर से शुरू होने वाली पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है। लाखों अभ्यर्थी महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार परीक्षा तक समय पर नहीं करा पा रही।
कोई दिन-रात पढ़ रहा है, कोई नौकरी की उम्मीद लगाए बैठा है और कोई अपने भविष्य को लेकर चिंतित है—लेकिन भाजपा सरकार को युवाओं की चिंता नहीं, सिर्फ विज्ञापनों की चिंता है।
प्रदेश में बेरोजगारी का यह आलम है कि जिस पद के लिए शैक्षणिक पात्रता 12वीं है, उस पद के लिए 42 PhD धारक, 12,000 इंजीनियर, 51,000 पोस्ट ग्रेजुएट और 3.25 लाख ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर रहे हैं।
@DrMohanYadav51 जी, युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ बंद कीजिए। परीक्षा की नई तारीख तुरंत घोषित कर भर्ती प्रक्रिया पूरी कीजिए।
@CMMadhyaPradesh @BJP4MP
@INCIndia @INCMP
#US13342
























