JRRSU (@jrrsu) header
JRRSU (@jrrsu) profile picture

The Jagadguru Ramanandacharya Rajasthan Sanskrit University, Jaipur has been established by an Act of @RajAssembly in 1998. Official twitter account of #JRRSU

Jaipur
Joined August 2020
Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)Photo by JRRSU (@jrrsu)
भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत शिक्षा एवं अनुसंधान के संवाहक, मूर्धन्य विद्वान माननीय कुलपति प्रो. मदन मोहन झा को सादर अभिनंदन। आपका अकादमिक एवं प्रशासनिक योगदान, बहुमूल्य मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण प्रेरणास्रोत है।
1
2
105
अपरा काशी, जयपुर में आयोजित भव्य विद्वज्जन सम्मान समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव में जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा को प्रतिष्ठित ‘भट्टराजा सदाशिव स्मृति विद्वज्जन सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
1
1
2
60
लोग श्मशान में घर, व्यापार व व्यवहार की बातें करते हैं। श्मशान में हंसना बहुत बड़ा पाप है। वहां सांसारिक बातें नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वह ज्ञानभूमि है। इसीलिए ज्ञानस्वरूप भगवान शिव श्मशानवासी हैं। ज्ञानी बनना है तो श्मशान में रहने की नहीं, बल्कि श्मशान को याद रखने की जरूरत है।
14
2
62
2,106
प्रो. रामचंद्र द्विवेदी जयपुर की पंडित परंपरा के गौरव और काश्मीर शैव दर्शन एवं आगम परंपरा के विलक्षण विद्वान् थे। राजस्थान विश्वविद्यालय में आचार्य रहे द्विवेदी ने 1987 में अल्पायु में ही राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन से राष्ट्रपति सम्मान-पत्र प्राप्त किया। @meenakshisharan @sankrant
2
7
55
1,509
शुद्ध प्रयोग ‘नवरात्र’ है, ‘नवरात्रि’ नहीं। यह मानना कि ‘शिवरात्रि’ की तरह ‘नवरात्रि’ भी व्याकरणसम्मत है, उचित नहीं है। संस्कृत के व्याकरण प्रयोगों का ध्यान रखते हुए ‘नवरात्र’ ही बोलें और लिखें। भाषा की शुद्धता हमारी सांस्कृतिक परंपरा के प्रति सम्मान का भी विषय है। @drsureshpant
6
40
3
129
3,063
नवरात्र में मार्कण्डेय पुराण के भाग *दुर्गासप्तशती* का पाठ हमारी आध्यात्मिक परंपरा का अभिन्न अंग है। रोचक तथ्य यह है कि अंग्रेज़ विद्वान एफ. ई. पार्जिटर ने 1904 में मार्कण्डेय पुराण का अंग्रेज़ी अनुवाद किया और भारतीय पुराण-परंपरा के अध्ययन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। #अमर_उजाला
8
52
1,725
अष्टावङ्गानि योगस्य यमो नियम आसनम्। प्राणायामः प्रत्याहारो धारणा ध्यानतन्मयः॥ पतंजलि के योगदर्शन में योग की आठ अवस्थाएं हैं - यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि (परमात्मा में विचार की पूर्ण तन्मयता)। #शार्ङ्गधरपद्धति (4425) @da_vyas @ShefVaidya @sankrant
2
9
32
750
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। उनके सत्य, सादगी, त्याग एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहें।
66
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा ही प्रदान नहीं करते बल्कि विद्यार्थी का जीवन गढ़ते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने और संस्कार निर्माण करने का आह्वान किया है।
4
12
570
#जयपुर स्थित श्रीगोविंददेवजी मंदिर में आचार्य बलदेव विद्याभूषण ने ब्रह्मसूत्र पर ‘गोविंद भाष्य’ की रचना की। जयपुर में हुए शास्त्रार्थ में अपने अद्भुत वेदांत-पांडित्य से उन्होंने संतों और विद्वानों को प्रभावित किया और ‘विद्याभूषण’ की उपाधि प्राप्त की। @KumariDiya @RadharamnDas
1
5
21
508
सामूहिक नकल पर संस्कृत विश्वविद्यालय की सख्ती, दो कॉलेजों पर परीक्षा केंद्र बनने की रोक #EducationNagari
1
1
6
1,260
राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान एवं सुप्रीम फ़ाउंडेशन, जसवंतगढ़ के मध्य वैदिक संस्कृति के संवर्द्धन हेतु ऐतिहासिक सहयोग। यज्ञशाला निर्माण एवं स्मार्त पात्रों हेतु ₹2,25,000 आर्थिक सहयोग की स्वीकृति। यह पहल वेद, यज्ञ एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
2
6
146
संस्कृतदिवसस्य हार्दिकाः शुभकामनाः। देववाणी संस्कृतभाषा भारतस्य समृद्धायाः ज्ञानपरम्परायाः, संस्कृतेः, चिन्तनस्य च अमूल्यः निधिः अस्ति। सहस्रेभ्यः वर्षेभ्यः सा अस्माकं सभ्यतायाः दिशानिर्देशं कृत्वा जीवनमूल्यानां सुदृढम् आधारं प्रदातुं महत्त्वपूर्णं कार्यं कुर्वती वर्तते।
2
2
6
185
#संस्कृतदिवस पर दैनिक भास्कर में जयपुर की समृद्ध संस्कृत विद्वत्परंपरा पर विशेष फीचर प्रकाशित हुआ। इसमें ‘भारती’ संस्कृत पत्रिका की 75 वर्षों की यात्रा तथा #जयपुर से प्रकाशित हो रही विभिन्न संस्कृत पत्र-पत्रिकाओं का उल्लेख है। #संस्कृत की गौरवशाली परंपरा को नमन। @ShefVaidya
1
5
24
502