अमित🇮🇳 (@kr0271amit) header
अमित🇮🇳 (@kr0271amit) profile picture

#साहित्य समाज व परिवार से लगाव न होना #भाषा के प्रति उदासीनता प्रगट करता है! #जय_हिन्द🇮🇳

दिनकरजी की धरती,बिहार,भारत🇮🇳
Joined March 2014
आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीररस के कवि #रामधारी_सिंह_दिनकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन💐🙏 २३ सितंबर १९०८- २४ अप्रैल १९७४ हिन्दी के एक प्रमुख लेखक,कवि व निबन्धकार बिहार प्रान्त के बेगूसराय जिले का सिमरिया घाट उनकी जन्मस्थली है!
4
5
24
अमित🇮🇳 retweeted
नीले नभ का #पंछी हूँ मैं गंध पवन का साथी हूँ नीड़ बनाता हूँ हर डाली हरी भरी पन्ने की प्याली फुदक फुदक कर दाना लाता गीतों से ही मेरा नाता जागो कह कर सुबह जगाता चलो काम पर यही सिखाता ! ~ सरोजिनी कुलश्रेष्ठ #पक्षी 🐦 #लेखनी ✍️ #NationalBirdWatchingDay
3
9
16
153
अमित🇮🇳 retweeted
खंडहरों के #पक्षी , खंडहरों की श्वास होते हैं, तब तक नहीं मरता खंडहर जब तक पक्षी उसमें जीते हैं- गाते हैं सुबह भैरवी दिन में लाते भर खेत चोंच, निशि में पिछले दिन की कथा सुनाकर सूत्रधार सोते हैं ! ~ सुनीता जैन #पक्षी 🐦 #लेखनी ✍️ #NationalBirdWatchingDay
1
8
14
120
अमित🇮🇳 retweeted
पक्षी और बादल *************** ये भगवान के डाकिये हैं, जो एक महादेश से दूसरे महादेश को जाते हैं। हम तो समझ नहीं पाते हैं, मगर उनकी लायी चिठि्ठयाँ पेड़, पौधे, पानी और पहाड़ बाँचते हैं ! ~ रामधारी सिंह 'दिनकर' #पक्षी 🐦 #लेखनी ✍️ #NationalBirdWatchingDay @pareeknc7 @madhuleka
2
15
30
1,065
अमित🇮🇳 retweeted
हर्ष से झूमी अयोध्या, ज्योति से वसुधा नहाई। आगमन श्री राम जी का, शांति सुख उत्साहदायी। प्रेममय वातावरण है, हर तरफ उल्लास छाया। नृत्य करतीं चहुँ #दिशाएँ , राम का फिर राज्य आया ! ~ रेनू द्विवेदी #दिशा #लेखनी ✍️
2
9
14
117
अमित🇮🇳 retweeted
हरी-हरी वसुंधरा पे नीला-नीला ये गगन के जिसपे बादलों की पालकी उड़ा रहा पवन। #दिशायें देखो रंग भरी, चमक रही उमंग भरी। ये किसने फूल फूल पे किया सिंगार है ये कौन चित्रकार है..!!🎶 #दिशा #लेखनी ✍️ 🎬 बूँद जो बन गई मोती (1967) 🖋️ भरत व्यास 🎵 सतीश भाटिया 🎤 मुकेश 🎞️ जीतेंद्र
6
14
49
1,222
अमित🇮🇳 retweeted
खिड़की खोल जगत को देखो बाहर भीतर घनावरण है शीतल है वातास, द्रवित है #दिशा, छटा यह निरावरण है। मेघ यान चल रहे झूम कर शैल-शिखर पर प्रथम चरण है! बूँद-बूँद बन छहर रहा यह जीवन का जो जनम-मरण है ! ~ गोपाल सिंह नेपाली #दिशा #लेखनी ✍️ @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico @Lekhni_
7
19
28
906
अमित🇮🇳 retweeted
राम हैं स्वनाम धन्य, राम धन्य नाम राम को प्रणाम, राम नाम को प्रणाम राम भजन कर मन, राम भजन कर मन..!! ~ पंडित नरेंद्र शर्मा स्वर : लता मंगेशकर #राम_भजन #भक्ति_गीत #लेखनी ✍️ youtu.be/ZdXSBEiTZto?si=knG0…
2
12
16
454
अमित🇮🇳 retweeted
हिमालय के आँगन में उसे, #प्रथम किरणों का दे उपहार, उषा ने हँस अभिनंदन किया और पहनाया हीरक-हार । जगे हम, लगे जगाने विश्व, लोक में फैला फिर आलोक, व्योम-तम पुँज हुआ तब नष्ट, अखिल संसृति हो उठी अशोक ! ~ जयशंकर प्रसाद #प्रथम 🥇 #लेखनी ✍️ @pareeknc7 @madhuleka @speakingmico
7
15
23
1,166
जज्बातों का लिखा जाना अनिवार्य नहीं है अनिवार्य है उन्हें महसूस किया जाना _____❣️
11
अमित🇮🇳 retweeted
आओ लम्हों के सर पर एक छप्पर डालें वो देखो दूर वहाँ सच और झूट के दरमियान कुछ जगह ख़ाली है..!! #अमृता_प्रीतम (1919-2005) 'भारतीय ज्ञानपीठ' पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी की लोकप्रिय कवयित्री-लेखिका। #पुण्यतिथि #लेखनी ✍️ √विभाजन की त्रासदी, स्त्री-जीवन की पीड़ा, प्रेम और मानवीय संवेदनाएँ उनकी रचनाओं के प्रमुख विषय रहे। उनकी कालजयी कविता 'अज्ज आखाँ वारिस शाह नूँ' ने विभाजन के दर्द को मार्मिक अभिव्यक्ति दी। उनका प्रसिद्ध उपन्यास 'पिंजर' स्त्री की पीड़ा और विभाजन की विभीषिका का सशक्त चित्रण करता है। उनकी प्रमुख कृतियों में 'रसीदी टिकट', 'कागज़ ते कैनवास' और 'सुनेहड़े' शामिल हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार तथा पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।
3
10
1
17
513
अमित🇮🇳 retweeted
किसी को गिराया न ख़ुद को उछाला कटा ज़िंदगी का सफ़र धीरे धीरे जहाँ आप पहुँचे छलांगें लगा कर वहाँ मैं भी पहुँचा मगर धीरे धीरे ! #रामदरश_मिश्र (1924-2025) #पुण्यतिथि #लेखनी ✍️ √हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार एवं आलोचक। उनका साहित्य भारतीय गाँवों की मिट्टी की गंध, लोकजीवन की आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है।
3
13
1
24
480
अमित🇮🇳 retweeted
"थोड़ा भाषण देना आ जाने से, और अख़बारों मे लिखना सीख जाने से ही नेता बन जाने की नौजवानों मे कल्पना हो तो वह ग़लत है। सीढ़ी-दर-सीढ़ी चढ़ना चाहिए!" #सरदार_वल्लभ_भाई_पटेल (1875-1950) 'लौह पुरुष' के रूप में लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता। देश के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख योगदान। #जन्मजयंती 💐 #लेखनी ✍️ #राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
🤖 Made with AI
5
15
24
744
अमित🇮🇳 retweeted
शत बाहु-पद, शत नाम-रूप, शत मन, इच्छा, वाणी, विचार, शत राग-द्वेष, शत क्षुधा-काम,-- यह जग-जीवन का अन्धकार! यह दिशि-पल का तम, इन्द्रजाल, बहु भेद-जन्य, भव क्लेश-भार, प्रभु ! बाँध #एकता में अपनी भर दें इसमें अमरत्व-सार ! ~ सुमित्रानंदन पंत #एकता 🤝 #लेखनी #राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
2
10
14
285
अमित🇮🇳 retweeted
कहाँ हूँ...यहाँ हूँ...वहाँ हूँ रात भी...बात भी बीत ही जाएगी फिर कभी आयेगी जहाँ हूँ ! आदमी...आदमी हैं सभी क्या कभी #एकता आयेगी क्या कभी जहाँ हूँ ! ~ त्रिलोचन #एकता 🤝 #लेखनी #राष्ट्रीय_एकता_दिवस
2
11
15
280
अमित🇮🇳 retweeted
द्वंद्व मुक्त वीत राग, धर्म कर्म से न भाग I पुण्य पंथ संप्रदाय, धारणा बने न आग II एक देश एक मंत्र, एकता करें न त्याग I बोध क्यों अबोध हंत, दंश दे विचार नाग II खेद है न रंच मात्र, क्यों बढ़ा विकार बाग I दीन हीन अंत व्याधि, प्रेम योग हो न स्वाँग II ~ प्रेमलता त्रिपाठी #एकता 🤝 #लेखनी ✍️
1
10
14
102
अमित🇮🇳 retweeted
कि जाति-द्वेष छोड़कर उठो, कि धर्म-द्वेष छोड़कर उठो, वतन की #एकता के वास्ते, वतन की नव-स्वतंत्रता के वास्ते ! महान हिंद की महानता बनी रहे ! उदार हिन्द की उदारता बनी रहे ! ~ महेंद्र भटनागर #एकता 🤝 #लेखनी #राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
2
11
13
123
अमित🇮🇳 retweeted
यह हमारी #एकता ही देश की पहचान है आपसी सौहार्द ही सचमुच हमारी शान है ! मज़हबी चश्मे पहनकर यूँ न हमको घूरिये दोस्तो हिंदी हैं हम, इस बात पर अभिमान है ! यह हक़ीक़त है, इसे महसूस करके देखिये जोड़ना सबसे कठिन है, तोड़ना आसान है ! ~ डी. एम. मिश्र #एकता 🤝 #लेखनी #राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
2
9
11
111
अमित🇮🇳 retweeted
मेरे प्राण स्वयं राखी-से प्रतिक्षण तुझको रहते घेरे, पर उनके ही संरक्षक हैं अथक स्नेह के बन्धन तेरे। भूल गये हम कौन कौन है, कौन किसे भेजे अब राखी- अपनी अचिर अभिन्न #एकता की बस यही भूल हो साखी ! ~ अज्ञेय #एकता 🤝 #लेखनी #राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
1
10
12
115
अमित🇮🇳 retweeted
आदिकाल से बह रही, ज्ञान मार्ग की धार। धन्य-धन्य भू भारती, करती बेड़ा पार॥ मंदिर में घंटी बजे, मुल्ला देत अजान। गिरिजाघर में पादरी, गुरुग्रंथ का ज्ञान॥ गाते वन्दे मातरम, जन गण मन है गान। लहराये झंडा गगन, करे #एकता भान॥ ~ रचना उनियाल #एकता 🤝 #लेखनी #राष्ट्रीय_एकता_दिवस 🇮🇳
1
10
14
124