Pinned Tweet
My @TEDx Talk at @ITMUGwalior on 'Contribution of Women in Global Architectural Heritage' is now live on YouTube.
Watch, Like and Share!
#WomensDay2025
youtu.be/s6zbJMqeyWw?si=UPSs…
Aeshvarya Thakur retweeted
गुजरात की पूर्व रियासत राजपीपला के राजकुमार प्रिंस मानवेंद्र सिंह गोहिल का संबंध गोहिल राजपूत राजवंश से है, जिसकी वंश परंपरा छठी शताब्दी तक जाती है। लेकिन इस राजवंश के आधुनिक इतिहास का एक अध्याय ऐसा है, जो तलवारों और राजनीतिक संघर्षों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत पहचान और सामाजिक पूर्वाग्रहों से जुड़ा है।
प्रिंस मानवेंद्र सिंह समलैंगिक हैं। आज दुनिया उन्हें भारत के पहले सार्वजनिक रूप से अपनी समलैंगिक पहचान स्वीकार करने वाले राजपरिवार के सदस्य के रूप में जानती है।
उनकी कहानी की शुरुआत भी आसान नहीं थी। परिवार की अपेक्षाओं के मुताबिक़ 1991 में उनकी शादी मध्य प्रदेश के झाबुआ राजपरिवार की राजकुमारी चंद्रिका कुमारी से कर दी गई। लेकिन यह विवाह अधिक समय तक नहीं चला और 1992 में दोनों का तलाक़ हो गया।
मानवेंद्र के लिए अपनी वास्तविक पहचान को स्वीकार करना और परिवार के सामने उसे व्यक्त करना एक लंबा संघर्ष था। 2002 में उन्होंने अपने चिकित्सक के माध्यम से अपने माता-पिता को अपनी पहचान के बारे में बताया। लेकिन परिवार ने इसे सहजता से स्वीकार नहीं किया। उन्हें अलग-अलग डॉक्टरों और धार्मिक गुरुओं के पास ले जाया गया, इस उम्मीद में कि उनकी पहचान बदल जाएगी।
फिर आया मार्च 2006। मानवेंद्र ने एक अख़बार को इंटरव्यू देकर सार्वजनिक रूप से अपनी समलैंगिक पहचान स्वीकार कर ली। उस समय भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी में रखा गया था। यानी यह केवल सामाजिक विरोध का मामला नहीं था, बल्कि उस समय का क़ानूनी वातावरण भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। उनके इस फैसले से देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी हलचल मच गई। बाद में वह Oprah Winfrey के चर्चित शो में भी शामिल हुए। लेकिन अपने ही शहर राजपीपला में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके पुतले जलाए और उन्हें धमकियाँ दीं। उनकी माँ ने अख़बार में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करके उन्हें परिवार से अलग करने की घोषणा की। यहाँ तक कि उस नोटिस में लोगों से कहा गया कि कोई उन्हें उनका बेटा कहकर संबोधित न करे।
सोचिए, एक ऐसे परिवार का उत्तराधिकारी, जिसका वंश सदियों से अपनी पहचान और प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता रहा, अचानक अपनी ही पहचान के कारण अपने परिवार और समाज के विरोध का सामना कर रहा था। लेकिन मानवेंद्र ने पीछे हटने के बजाय अपनी पहचान के साथ जीने का फैसला किया।
एक दिलचस्प प्रसंग में उन्होंने बताया था कि उनके सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद उनके शहर में लगभग कोई उनके समर्थन में नहीं था। लेकिन वहाँ की Senior Citizens Association ने उन्हें एक पत्र लिखकर बधाई दी। वजह यह नहीं थी कि वे समलैंगिक थे, बल्कि यह थी कि उन्होंने सच बोलने का साहस दिखाया था।
2018 में उन्होंने अपने परिवार की संपत्ति के एक हिस्से, हनुमंतेश्वर पैलेस, को LGBTQ+ समुदाय के लिए एक सहायता और प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराया। इसका मक़सद उन लोगों को सहारा देना था जिन्हें अपनी पहचान के कारण परिवार से बेदखल या समाज से अलग कर दिया जाता है।
और उनकी निजी ज़िंदगी में भी एक नया अध्याय आया। 6 जुलाई 2013 को उन्होंने अमेरिकी नागरिक Duke DeAndre Richardson से अमेरिका में विवाह किया। 2022 में दोनों ने अपनी शादी की नौवीं वर्षगाँठ के अवसर पर दोबारा विवाह की कसमें खाकर अपने रिश्ते को सेलिब्रेट किया।
आज मानवेंद्र सिंह गोहिल LGBTQ+ अधिकारों के लिए काम करने वाले जाने-पहचाने भारतीय चेहरों में शामिल हैं।
हमें यह भी समझना होगा कि किसी समुदाय की ऐतिहासिक पहचान और उसके हर सदस्य की व्यक्तिगत पहचान दो अलग बातें हैं। राजपूत समाज में हमेशा से विचारों, जीवनशैलियों और व्यक्तिगत अनुभवों की विविधता रही है।
It's done, bro!
"ये क़ौम का ड्रामा मुझे मत दिखा.."
What makes this Dhurandhar scene my favourite is the moral conflict between Rehman Dakait and Hamza. Feeling unacknowledged despite sacrificing everything for his people, for his ungrateful Qaum, Rehman Dakait chooses self-preservation and spite by shaking hands with his community's bitterest rivals. It perfectly highlights a person's frustration over one's thankless community.
1
7
766
Aeshvarya Thakur retweeted
पहली भिक्षा में मां सावित्री देवी ने अपने हाथों से बेटे योगी आदित्य नाथ को फल, चावल और पैसे दिए थे, सामने खड़ा बेटा संन्यासी बन चुका था, लेकिन मां के लिए वह आज भी वही अजय था, जिसे कभी गोद में खिलाया था।
भिक्षा देने के दौरान मां ही नहीं, पूरा परिवार रो पड़ा था। बेटे योगी आदित्यनाथ की आंखें भी नम थीं। बहन शशि सिंह ने मीडिया रिपोर्ट में इस पल को बेटी की विदाई जैसा बताया था। उत्तराखंड के पंचूर गांव की सावित्री देवी के जीवन का यह सबसे भावुक पल था।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1994 में अजय सिंह बिष्ट ने परिवार को बताए बिना संन्यास ग्रहण कर लिया था। नाथ संप्रदाय की दीक्षा के बाद वह योगी आदित्यनाथ बन गए। परिवार को उनके संन्यास की जानकारी कई महीने बाद मिली।
पिता आनंद सिंह बिष्ट जब गोरखपुर पहुंचे और बेटे को भगवा वस्त्रों में देखा तो भावुक हो उठे। घर लौटकर उन्होंने पत्नी सावित्री देवी को इसकी जानकारी दी। आनंद सिंह के मुताबिक, बेटे के संन्यास की खबर सुनकर सावित्री देवी बहुत परेशान हो उठी थीं।
संन्यास के करीब चार साल बाद वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यह सामान्य पारिवारिक मुलाकात नहीं थी। संन्यासी परंपरा के तहत उन्हें अपनी मां से पहली भिक्षा लेनी थी।
सावित्री देवी ने बेटे को फल, चावल और पैसे दिए। बहन शशि सिंह ने मीडिया को बताया था कि भिक्षा देते समय पूरा परिवार रो रहा था। योगी आदित्यनाथ भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। शशि ने इस दृश्य की तुलना बेटी की विदाई से की थी। शशि के मुताबिक, इस घटना ने मां को भीतर तक हिला दिया।
सावित्री देवी का जीवन पहाड़ के सामान्य ग्रामीण परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बीता। पति आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में कार्यरत थे। परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां थीं। सावित्री देवी दिनभर खेतों में काम करतीं और गायों की देखभाल करती थीं।
शाम को बच्चों की पढ़ाई के दौरान रसोई की जिम्मेदारी संभालती थीं। उस समय गांव में बिजली नहीं थी। बच्चे मिट्टी के तेल की बत्ती वाले दीये के आसपास बैठकर पढ़ते थे। गांव में वर्ष 1982 में बिजली पहुंची।
अजय भी बचपन में इन्हीं परिस्थितियों में पले-बढ़े। बहन शशि सिंह के मुताबिक, वह अपने छोटे भाई को रोजाना करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सरकारी स्कूल ले जाती थीं। दोनों रास्ते में साल के जंगलों से गुजरते थे। अजय पढ़ाई में तेज थे और बच्चों से काफी लगाव रखते थे।
#YogiAdityanath #CMYogiMother #DainikJagranNews
"ओहने पा लेया फ़क़ीरां वाला बाणा
हुण तेथों ओह पछाणया ना जाणा.."
2022 में योगी आदित्यनाथ अपने घर लौटते हैं और अपनी माँ से पूछते हैं, "मुझे पहचान लिया?"
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी खींची चौहान राजपूत वंश से संबंध रखते हैं और राघोगढ़ के पूर्व राजपरिवार के titular head हैं। वहीं उनकी पत्नी अमृता राय जी भूमिहार ब्राह्मण परिवार से आती हैं। इतिहास में कुछ राजपूत राजपरिवारों ने राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के अनुसार संबंध स्थापित किए। इन रिश्तों के पीछे कभी राजनीतिक कूटनीति थी और कभी व्यक्तिगत पसंद।
मैंने देखा है जब-जब अनिरुद्ध सिंहजी अपने भरतपुर ठिकाने का निकास राजपूतों से बताते हैं तो राजपूत हैंडल उसे भरभर के शेयर करते हैं। यानि जाटों की एक शाखा जो राजपूत जादौनों से निकली, उसपर मान है राजपूतों को! लेकिन अगर यह सच है तो ये शाखा राजपूतों से कैसे निकली? जाटों में ब्याह से?
Aeshvarya Thakur retweeted
Never been a fan of Salman Khan but what he said about the TROLLS yesterday is 24 carat TRUTH. 👏🏼
गुजरात की पूर्व रियासत राजपीपला के राजकुमार प्रिंस मानवेंद्र सिंह गोहिल का संबंध गोहिल राजपूत राजवंश से है, जिसकी वंश परंपरा छठी शताब्दी तक जाती है। लेकिन इस राजवंश के आधुनिक इतिहास का एक अध्याय ऐसा है, जो तलवारों और राजनीतिक संघर्षों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत पहचान और सामाजिक पूर्वाग्रहों से जुड़ा है।
प्रिंस मानवेंद्र सिंह समलैंगिक हैं। आज दुनिया उन्हें भारत के पहले सार्वजनिक रूप से अपनी समलैंगिक पहचान स्वीकार करने वाले राजपरिवार के सदस्य के रूप में जानती है।
उनकी कहानी की शुरुआत भी आसान नहीं थी। परिवार की अपेक्षाओं के मुताबिक़ 1991 में उनकी शादी मध्य प्रदेश के झाबुआ राजपरिवार की राजकुमारी चंद्रिका कुमारी से कर दी गई। लेकिन यह विवाह अधिक समय तक नहीं चला और 1992 में दोनों का तलाक़ हो गया।
मानवेंद्र के लिए अपनी वास्तविक पहचान को स्वीकार करना और परिवार के सामने उसे व्यक्त करना एक लंबा संघर्ष था। 2002 में उन्होंने अपने चिकित्सक के माध्यम से अपने माता-पिता को अपनी पहचान के बारे में बताया। लेकिन परिवार ने इसे सहजता से स्वीकार नहीं किया। उन्हें अलग-अलग डॉक्टरों और धार्मिक गुरुओं के पास ले जाया गया, इस उम्मीद में कि उनकी पहचान बदल जाएगी।
फिर आया मार्च 2006। मानवेंद्र ने एक अख़बार को इंटरव्यू देकर सार्वजनिक रूप से अपनी समलैंगिक पहचान स्वीकार कर ली। उस समय भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी में रखा गया था। यानी यह केवल सामाजिक विरोध का मामला नहीं था, बल्कि उस समय का क़ानूनी वातावरण भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। उनके इस फैसले से देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी हलचल मच गई। बाद में वह Oprah Winfrey के चर्चित शो में भी शामिल हुए। लेकिन अपने ही शहर राजपीपला में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके पुतले जलाए और उन्हें धमकियाँ दीं। उनकी माँ ने अख़बार में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करके उन्हें परिवार से अलग करने की घोषणा की। यहाँ तक कि उस नोटिस में लोगों से कहा गया कि कोई उन्हें उनका बेटा कहकर संबोधित न करे।
सोचिए, एक ऐसे परिवार का उत्तराधिकारी, जिसका वंश सदियों से अपनी पहचान और प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता रहा, अचानक अपनी ही पहचान के कारण अपने परिवार और समाज के विरोध का सामना कर रहा था। लेकिन मानवेंद्र ने पीछे हटने के बजाय अपनी पहचान के साथ जीने का फैसला किया।
एक दिलचस्प प्रसंग में उन्होंने बताया था कि उनके सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद उनके शहर में लगभग कोई उनके समर्थन में नहीं था। लेकिन वहाँ की Senior Citizens Association ने उन्हें एक पत्र लिखकर बधाई दी। वजह यह नहीं थी कि वे समलैंगिक थे, बल्कि यह थी कि उन्होंने सच बोलने का साहस दिखाया था।
2018 में उन्होंने अपने परिवार की संपत्ति के एक हिस्से, हनुमंतेश्वर पैलेस, को LGBTQ+ समुदाय के लिए एक सहायता और प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराया। इसका मक़सद उन लोगों को सहारा देना था जिन्हें अपनी पहचान के कारण परिवार से बेदखल या समाज से अलग कर दिया जाता है।
और उनकी निजी ज़िंदगी में भी एक नया अध्याय आया। 6 जुलाई 2013 को उन्होंने अमेरिकी नागरिक Duke DeAndre Richardson से अमेरिका में विवाह किया। 2022 में दोनों ने अपनी शादी की नौवीं वर्षगाँठ के अवसर पर दोबारा विवाह की कसमें खाकर अपने रिश्ते को सेलिब्रेट किया।
आज मानवेंद्र सिंह गोहिल LGBTQ+ अधिकारों के लिए काम करने वाले जाने-पहचाने भारतीय चेहरों में शामिल हैं।
हमें यह भी समझना होगा कि किसी समुदाय की ऐतिहासिक पहचान और उसके हर सदस्य की व्यक्तिगत पहचान दो अलग बातें हैं। राजपूत समाज में हमेशा से विचारों, जीवनशैलियों और व्यक्तिगत अनुभवों की विविधता रही है।
राजपूती इतिहास यह भी रहा है कि इसके रिश्ते केवल राजपूताना या पहाड़ी रियासतों तक सीमित नहीं रहे। अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों के साथ वैवाहिक संबंध बनते रहे हैं।
इसकी एक समकालीन मिसाल हैं हिमाचल प्रदेश के बुशहर राजपरिवार के विक्रमादित्य सिंह और पंजाब के सेखों परिवार की डॉ. अमरीन कौर सेखों, जिनका विवाह सिख परंपरा के अनुसार आनंद कारज से संपन्न हुआ।
विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह और रानी प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। उनका संबंध रामपुर-बुशहर की ऐतिहासिक राजपूत रियासत से है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद जुलाई 2021 में उनका राजतिलक भी हुआ और उन्हें बुशहर राजपरिवार का 123वाँ नाममात्र का मुखिया घोषित किया गया।
अमरीन कौर का संबंध पंजाब के संगरूर जिले के कलबंजारा गाँव के सेखों जट्ट परिवार से है। उनका परिवार बाद में चंडीगढ़ में बस गया। इस परिवार का पटियाला रियासत से भी पुराना संबंध रहा है। परिवार के पूर्वज पटियाला के महाराजाओं के अधीन किलेदार के पद पर रहे थे। अमरीन की माता ओपिंदर कौर ने भी एक साक्षात्कार में परिवार की इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख किया है।
और यहाँ एक और दिलचस्प ऐतिहासिक तथ्य है।
पंजाब के पुराने गज़ेटियर और औपनिवेशिक दौर के जातीय विवरणों में सेखों जट्टों की एक वंशपरंपरा पंवार अथवा परमार राजपूतों से जुड़ी बताई गई है। यानी बुशहर के राजपूत राजघराने और पंजाब के सिख सेखों जट्ट परिवार का यह रिश्ता दो अलग सामाजिक और सांस्कृतिक संसारों को जोड़ता है।
यहाँ एक और बात याद रखने योग्य है। विक्रमादित्य सिंह की बहन अपराजिता सिंह का विवाह भी पटियाला के पूर्व राजपरिवार से जुड़े अंगद सिंह के साथ हुआ है। यानी बुशहर और पंजाब के राजपरिवारों के बीच वैवाहिक संबंधों की यह कोई बिल्कुल नई कहानी नहीं है। यानि इतिहास में समुदायों की पहचानें, रिश्ते और सांस्कृतिक सीमाएँ हमेशा आज की तरह कठोर और स्थिर नहीं रही हैं।
अब क्या करें ऐसी भोली क़ौम का! इधर धनंजय भैय्या वाले पोस्ट पर ट्विटर के कोतल घोड़े मुझे गरिया रहे हैं मगर फेसबुक के पेज मेरी ही पोस्ट उठाकर शेयर भी कर रहे हैं और भर-भर के आगे भी बढ़ा रहे हैं!
😛😀
जिस तरह से रघुराज प्रताप सिंहजी (राजा भैय्या) पिछले कुछ समय से शास्त्र, शस्त्र और बाहुबल से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसा लगा रहा है मानो उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री की दावेदारी पेश की जा रही है! 🙌🏼
Aeshvarya Thakur retweeted
राजपूत इतिहास को लेकर आजकल एक धारणा कुछ ज़्यादा ही प्रचलित है कि राजपूत राजघरानों के रिश्ते हमेशा अपनी ही जाति, अपने ही इलाके और अपने ही सामाजिक दायरों में तय होते थे। लेकिन इतिहास की असलियत इससे कहीं अधिक दिलचस्प है।
जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और कूचबिहार की राजकुमारी गायत्री देवी का विवाह इसकी एक बेहतरीन मिसाल है।
9 मई 1940 को हुआ यह विवाह केवल दो राजघरानों का मिलन नहीं था, बल्कि दो अलग-अलग क्षेत्रीय, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का संगम भी था।
मान सिंह जी जयपुर के कछवाहा राजपूत राजवंश से थे। उनके पहले दो विवाह जोधपुर के राठौड़ राजघराने में हुए थे। लेकिन तीसरी शादी उन्होंने बंगाल और असम की सांस्कृतिक दुनिया से जुड़े कूचबिहार के राजपरिवार की राजकुमारी गायत्री देवी से की।
गायत्री देवी के पिता महाराजा जितेंद्र नारायण कूचबिहार के शासक थे और उनकी माता इंदिरा देवी बड़ौदा के गायकवाड़ मराठा राजघराने से थीं। उनकी दादी सुनीति देवी, बंगाल के प्रसिद्ध समाज सुधारक और ब्रह्मो समाज से जुड़े केशव चंद्र सेन की बेटी थीं।
यानी गायत्री देवी की पारिवारिक पृष्ठभूमि में बंगाली समाज सुधार आंदोलन, मराठा राजपरंपरा और पूर्वोत्तर भारत का राजवंशीय इतिहास, तीनों का प्रभाव था।
शादी के बाद जयपुर आने के बाद गायत्री देवी के सामने एक बिल्कुल अलग सामाजिक व्यवस्था थी। राजमहल के भीतर पर्दा, ज़नाना और स्त्रियों के लिए निर्धारित परंपरागत मर्यादाएँ थीं। उन्होंने शुरुआती दौर में राजपरिवार की रस्मों का सम्मान करते हुए पर्दा किया, लेकिन इसे अपनी स्थायी जीवनशैली नहीं बनाया।
उनकी आधुनिक सोच और महिला शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने जयपुर में एक नई पहल को जन्म दिया। 1943 में उन्होंने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल की स्थापना की। उस समय जयपुर के संभ्रांत परिवारों की लड़कियों के लिए आधुनिक शिक्षा प्राप्त करना आसान नहीं था। स्कूल की शुरुआत महज़ 24 छात्राओं से हुई और आगे चलकर यह देश के प्रतिष्ठित बालिका विद्यालयों में शामिल हुआ।
इस पूरे प्रसंग में मुझे सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि एक कछवाहा राजपूत महाराजा का विवाह ऐसी राजकुमारी से हुआ जिसकी पारिवारिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि राजपूताना से बिल्कुल अलग थी। और यह रिश्ता केवल वैवाहिक गठबंधन बनकर नहीं रहा, बल्कि जयपुर के सामाजिक जीवन में भी कुछ बदलावों का माध्यम बना।
राजपूत राजघरानों का इतिहास केवल अपनी परिधि के भीतर सिमटा हुआ इतिहास नहीं है। समय, परिस्थितियों, राजनीतिक संबंधों और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार वैवाहिक रिश्ते दूर-दूर तक बने। इन रिश्तों ने अलग-अलग संस्कृतियों को एक-दूसरे के करीब भी लाया। ज़ाहिर है, हमारे पुरखों की दुनिया आज की सोशल मीडिया वाली जातीय सरहदों से कहीं ज़्यादा विशाल थी।
Aeshvarya Thakur retweeted
The most common Intercaste pairing I've seen in Eastern UP is Brahmin X Rajput.
Like I had a few girls in my class with Rajput dads Brahmin mums or Brahmin dads Rajput mums. In my coaching, a Rajput guy was dating a Brahmin girl and later there was a vice versa case too.
Aeshvarya Thakur retweeted
My rajput friend converted to Islam!
Okay so I have a rajput friend from school who is now moved to Canada, and he suddenly announced that he has converted to Islam and is marrying his Pakistani rajput girlfriend now fiance.
They were In relationship for past 3 years and when I asked him about this he said he is not very much religious and only converting to Islam so that her parents can allow this relationship, he said it doesn't matter what religion he is in as long as he is marrying a Rajput,
He also said that rajput are genetically different so they marry in their own communities in rajputs, and he would prefer to marry someone from a Pakistani muslims with the same caste but he will not marry a hindu dalit Imao
He said he is not a casteist but doesn't believe in intercaste marriage.
Would you consider him a casteist???
12 जुलाई 2026 को ऑस्ट्रिया के खूबसूरत पहाड़ी इलाके Bad Aussee में हुए कुंवर ध्रुव राज सिंह ऑफ डूंगरी और काउंटेस मैरी वॉन अंड त्सू एल्ट्ज़ (Countess Marie von und zu Eltz) के विवाह ने यूरोपीय और भारतीय कुलीन परिवारों को एक साथ ला दिया। कुंवर ध्रुव राज सिंह डूंगरी के पुराने राजपूत कुलीन परिवार के वंशज हैं और जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह के दूर के रिश्तेदार भी हैं।
वहीं उनकी जीवनसंगिनी काउंटेस मैरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कम दिलचस्प नहीं है। वह काउंट पीटर वॉन एल्ट्ज़ और प्रिंसेस जीना ऑफ क्वाड्ट-वाइक्ट्राड्ट-इस्नी की बेटी हैं। उनकी वंशावली बवेरिया के अंतिम राजा लुडविग तृतीय तक जाती है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी नानी की ओर से उनका संबंध अमेरिका के प्रसिद्ध वेंडरबिल्ट परिवार से भी है।
यानी इस विवाह में एक तरफ़ राजस्थान के डूंगरी का राजपूत कुलीन परिवार था और दूसरी तरफ़ यूरोप के पुराने कुलीन तथा वेंडरबिल्ट परिवार से जुड़ी एक काउंटेस। लेकिन इस विवाह की सबसे खूबसूरत बात इसका सांस्कृतिक स्वरूप था। विवाह समारोह में हिंदू वैवाहिक रस्मों के साथ यूरोपीय परंपराओं को भी जगह दी गई।
मुझे इस प्रसंग में सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि राजपूती पहचान और परंपरा को साथ रखते हुए भी रिश्तों का दायरा कितना व्यापक हो सकता है। अपनी जड़ों से जुड़े रहना और दुनिया की दूसरी संस्कृतियों को अपनाना एक-दूसरे के विरोधाभासी नहीं हैं।












