Consequent on being appointed as the 14th Lt Governor of Andaman & Nicobar Islands on 05th Sept. 2026 by Smt. Droupadi Murmu, Hon’ble President of India, Hon’ble @LG_ANI_DrDinesh Administered Oath of Office and Oath of Secrecy today at #LokNiwas. Oath was administered by Hon’ble Justice Ravindra Vithalrao Ghuge, Chief Justice of the Calcutta High Court, in the presence of senior dignitaries.
@rashtrapatibhvn
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से लोक निवास, श्री विजयपुरम अंडमान मे भारत सरकार की प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय की निदेशक सुश्री सपना पोती ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर द्वीपसमूह में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को बढ़ावा देने, शोध एवं अनुसंधान को सुदृढ़ करने तथा अन्य विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @GoI_Meity @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज लोक निवास, श्री विजयपुरम अंडमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र, कोलकाता द्वारा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में खेल विकास के रोडमैप पर प्रस्तुतीकरण किया गया।
इसमें सिप्पीघाट में अंतरराष्ट्रीय रोइंग कोर्स, मायाबंदर में कोस्टल रोइंग हब, कार निकोबार में रोड साइकलिंग हब, नेताजी स्टेडियम में 250 मीटर वेलोड्रोम एवं साइकलिंग NCOE, एथलेटिक्स-सह-फुटबॉल मैदान, जिलों में हॉस्टल सहित इंडोर हॉल, कोच प्रशिक्षण तथा पांच वार्षिक खेल आयोजन पर प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर खेल सचिव ज्योति कुमारी विशेष सचिव अपूर्व शर्मा तथा खेल निदेशक भी मौजूद रहे।
#KheloIndia
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @EduMinofIndia @MinOfCooperatn @tourismgoi @MoRD_GoI @YASMinistry @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से लोक निवास श्री विजयपुरम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार, 2025 (राष्ट्रपति पदक) से पुरस्कृत पैराएथलीट सुश्री पूजा गर्ग ने शिष्टाचार भेंट कर खेलों के उन्नयन एवं भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की। एक अन्य प्रतिनिधिमंडल में अंडमान तथा निकोबार शिक्षक संघ के श्री विकास मंडल तथा अन्य ने शिष्टाचार भेंटकर शैक्षणिक सुधारो के संबंध में चर्चा की।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India @LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से लोक निवास, श्री विजयपुरम अंडमान में तटरक्षक क्षेत्र अंडमान-निकोबार के इंस्पेक्टर जनरल श्री नीरज तिवारी से विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण संवाद हुआ।
इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने, मछुआरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण,अंडमान पुलिस के साथ समन्वय, अंडमान-निकोबार के तटीय क्षेत्र की सुरक्षा, विदेशी घुसपैठ तथा समुद्र में सी कुकुंबर घुसपैठयों द्वारा चोरी पर अंकुश के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @DefenceMinIndia @spokespersonMoD, @adgpi @tourismgoi @MoRD_GoI @PIBHomeAffairs @LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज लोक निवास, श्री विजयपुरम में अंडमान-निकोबार प्रशासन द्वारा दिनांक 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित वार्षिक आइलैंड्स टूरिज्म फेस्टिवल(द्वीपोत्सव) कार्यक्रम तैयारी की समीक्षा की तथा दिनांक 03 व 04 दिसंबर को आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय आसियान-भारत सम्मेलन: समुद्री साहसिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंध विषय पर प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण में द्वीपसमूह में समुद्री साहसिक पर्यटन की संभावनाओं, अधोसंरचना विकास, सुरक्षा मानकों तथा आसियान देशों के साथ सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधों को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव @GyaneshBharti1 , आयुक्त, सह सचिव, सचिव एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे ।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @GoI_Meity @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी से लोक निवास, श्री विजयपुरम अंडमान मे विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के अखिल भारतीय महासचिव श्री भानुदास धाक्रस एवं उनके प्रतिनिधिमंडल तथा वार्ड नं. 15, श्री विजयपुरम नगरपालिका परिषद के पार्षद श्री बी. पद्मनाभन ने शिष्टाचार भेंट की।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinofCultureGoI @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India @LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का डिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान का निरीक्षण के दौरान परंपरागत स्वागत, अस्पताल निरीक्षण, विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास/ लोकार्पण एवं जनसंवाद किया ।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman, विशेष सचिव लोक निवास सचिवालय श्री अपूर्व शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, अध्यक्ष जिला परिषद, प्रमुख डिगलीपुर, सहायक आयुक्त, प्रधान, केरलापुरम उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MoHFW_India @moayush @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का उप-जिला अस्पताल, दिगलीपुर उत्तर एवं मध्य अंडमान का निरीक्षण ।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MoHFW_India @moayush @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का दिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान का दौरा।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @MoCA_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज डिगलीपुर में आयोजित *जनता दर्शन कार्यक्रम* के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग ₹62.29 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा एवं शिलान्यास किया।
शिलान्यास – ₹12.59 करोड़
▪️ मॉरिस टिकरी में पॉलिटेक्निक संस्थान का निर्माण – ₹11.62 करोड़।
▪️ डी.बी. ग्राम में बेली ब्रिज के दोनों ओर कालपोंग नाले के किनारे गैबियन दीवार का निर्माण – लगभग ₹97 लाख।
स्वीकृत विकास परियोजनाओं की घोषणा – ₹49.70 करोड़
▪️ सड़क, पुल एवं राज्य राजमार्गों का निर्माण एवं उन्नयन – ₹27.96 करोड़।
▪️ पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास – ₹8.60 करोड़।
▪️ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार – ₹7.42 करोड़।
▪️ विद्यालय भवनों एवं शैक्षणिक आधारभूत संरचना का उन्नयन – ₹4.91 करोड़।
▪️ विद्युत, वन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित विभिन्न विकास कार्य।
द्वीपसमूह के प्रत्येक क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @mopr_goi @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने अपने दौरे के अंतिम चरण में पंचायत समिति हॉल, डिगलीपुर उत्तर एवं मध्य अंडमान में पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, विभागाध्यक्षों एवं आम जनता के साथ अभी तक का अलग-अलग द्वीपो में पाचवां *जनता दर्शन* कार्यक्रम कर सीधे जनता से संवाद किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। सभी विषयों को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिगलीपुर उपमंडल के विकास के लिए लगभग ₹62.29 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा एवं शिलान्यास किया, जिनमें पॉलिटेक्निक संस्थान, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल हैं।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman,
विशेष सचिव लोक निवास सचिवालय श्री अपूर्व शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष श्री अलगर, प्रमुख दिगलीपुर श्री दीपांकर मिस्त्री, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी,सहायक आयुक्त, प्रधान, केरलापुरम उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @mopr_goi @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज उप-जिला अस्पताल, दिगलीपुर उत्तर एवं मध्य अंडमान का निरीक्षण किया। अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं, वार्डों एवं स्वास्थ्य सेवाओं को देखा तथा मरीजों से बातचीत कर उनके हालचाल जाना तथा उनकी मांग पर निरीक्षण स्थल से ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल आवश्यक कार्मिकों/चिकित्सकों की तैनाती करे।
चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जन-हितैषी बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman,
विशेष सचिव लोक निवास सचिवालय श्री अपूर्व शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, उपाध्यक्ष जिला परिषद, प्रमुख दिगलीपुर, सहायक आयुक्त, प्रधान, केरलापुरम उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MoHFW_India @moayush @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज डिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान में बेली ब्रिज के पास कल्याण नाले के किनारे लगभग ₹1 करोड़ की लागत से बनने वाली गैबियन दीवार की आधारशिला रखी।
इस परियोजना से नाले के किनारे हो रहे भू-कटाव को रोकने तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
स्थल निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अवगत कराया कि भू-कटाव की रोकथाम हेतु लगभग 400 मीटर लंबी गैबियन दीवार की आवश्यकता है, जबकि प्रथम चरण में केवल 100 मीटर दीवार का निर्माण प्रस्तावित है। इस पर शेष लगभग 300 मीटर गैबियन दीवार का कार्य भी तत्काल एक साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
साथ ही, भू-कटाव के कारण बह गए मार्ग पर आवागमन शीघ्र बहाल करने हेतु प्राथमिकता के आधार पर कच्चे मार्ग का निर्माण करने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं किसानों को अपनी उपज, फल-सब्जियों आदि के परिवहन में सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman, विशेष सचिव, लोक निवास श्री अपूर्व शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक आयुक्त, उपाध्यक्ष जिला परिषद, प्रमुख दिगलीपुर, प्रधान केरलपुरम सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MoRTHINDIA @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India @LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज मॉरिस टिकरे, मधुपुर डिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान में लगभग ₹12 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक की आधारशिला रखी। इसके बनने से उत्तर एवं मध्य अंडमान के युवाओं को तकनीकी शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगी, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman,
पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, विशेष सचिव लोक निवास सचिवालय श्री अपूर्व शर्मा, प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक आयुक्त, प्रधान, केरलापुरम उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @EduMinofindia @tourismgoi @MoRD_GoI @minmsme @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
दिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान पहुँचने पर हेलीपैड पर @AndamanPolice कर्मियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का पारंपरिक तरीके से अगवानी की गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष, जिला परिषद श्री अलगर स्वामी, प्रमुख दिगलीपुर श्री दीपांकर मिस्त्री, @DC_NMAndaman, विशेष सचिव लोक निवास श्री अपूर्व शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक आयुक्त, प्रधान, श्री सिंगाराम, प्रधान मधुपुर श्री श्यामलाल देवनाथ आदि उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @MoCA_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh








































































