आज राजस्थान सरकार में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री गौतम दक जी ने अलवर स्थित निवास पहुंचकर बहरोड़ विधायक व श्रद्धेय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
कुछ जीवन सिर्फ अपनी कहानी नहीं कहते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष, साहस, धैर्य और सेवा का अर्थ भी सिखाते हैं।
मेरे आदरणीय पिताजी डॉ. जसवंत यादव जी का जीवन ऐसी ही एक प्रेरणादायक यात्रा रही है। संघर्षों से लेकर जनसेवा तक, हर पड़ाव पर उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और हौसले से एक मिसाल कायम की है।
उनका जीवन मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य और सिद्धांतों पर अडिग रहना चाहता है।
यह सिर्फ एक जीवन परिचय नहीं, बल्कि संघर्ष, संकल्प और प्रेरणा की एक दास्तान है।
केरलम राज्य के राज्यपाल श्री ओम माथुर जी ने आज अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धेय पिताजी डॉ जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
परमपूज्य पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी के स्वर्गवास के उपरांत, आज अलवर स्थित निवास पर आयोजित पगड़ी की रस्म को पारंपरिक विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न किया गया।
इस अवसर पर पूज्य पिताजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन मूल्यों, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण का स्मरण किया।
श्रद्धेय पिताजी का व्यक्तित्व और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
ॐ शांति। 🙏
आज अलवर स्थित निज निवास पर बहरोड़ विधायक श्रद्धेय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी की 'श्रद्धांजलि सभा' में अलग-अलग हिस्सों से आए जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें एक कुशल राजनेता, सच्चा मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया।
जनसेवा और क्षेत्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
कोटिश: नमन 🙏
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह जी, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, विधायक श्री दीपचंद खैरिया जी, विधायक श्री ललित यादव जी पूर्व मंत्री (राज. सरकार) श्रीमती शकुन्तला रावत जी, श्री संजय यादव जी, आर्यन ज़ुबेर खान जी, श्री रोहताश चौधरी जी, श्री प्रकाश गंगावत जी, श्री योगेश मेहता जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने आज अलवर स्थित निज निवास पर श्रद्धेय पिताजी डॉ जसवंत सिंह यादव जी की 'श्रद्धांजलि सभा' में शामिल होकर पूज्य पिताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करके उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सीपी जोशी जी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज जी, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री श्री हिमांशु शर्मा जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चंद्रराज सिंघवी जी, भाजपा अलवर के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा जी और श्री रवि नैय्यर जी ने बहरोड़ विधायक व श्रद्धेय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण नमन करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त आयोग, राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी जी ने आज बहरोड़ विधायक व मेरे पूजनीय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी की 'श्रद्धांजलि सभा' में अलवर स्थित निज निवास पर पहुंचकर श्रद्धेय पिताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया।
आज, खण्डार विधायक श्री जितेन्द्र गोठवाल जी ने अलवर स्थित आवास पर 'श्रद्धांजलि सभा' में पहुंचकर बहरोड़ विधायक व मेरे पूजनीय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण नमन करके श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आज, अलवर स्थित निज निवास पर 'श्रद्धांजलि सभा' में कोटा उत्तर से पूर्व विधायक श्री प्रहलाद गुंजल जी ने बहरोड़ विधायक व मेरे पूजनीय पिताजी डॉ जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण नमन करते हुए उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया।
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी व श्री कन्हैयालाल चौधरी जी और पंजाब की सह प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ अलका गुर्जर जी ने आज अलवर स्थित निज निवास पर पहुंचकर बहरोड़ विधायक व मेरे पूजनीय पिताजी डॉ जसवंत सिंह यादव जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।
आज अलवर स्थित निज निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धेय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी को देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे स्नेहीजनों, शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों सहित अनेक लोगों ने, जो पिताजी को अपना गुरु, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत मानते थे, उनके साथ बिताए पलों तथा जनसेवा में उनके अमूल्य योगदान को भावुकता के साथ याद किया।
पिताजी का व्यक्तित्व, उनका स्नेह और समाज के प्रति उनका समर्पण राजनीतिक सीमाओं से परे लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखता था। श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा यह स्नेह और सम्मान उनके प्रति लोगों के अटूट विश्वास और आत्मीय संबंधों का प्रतीक है।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी ने आज बहरोड़ विधायक व मेरे पूजनीय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी की 'श्रद्धांजलि सभा' में अलवर स्थित निज निवास पर पहुंचकर श्रद्धेय पिताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया।
आज, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर जी और टोंक सवाई-माधोपुर के पूर्व सांसद श्री सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर बहरोड़ विधायक व मेरे पूजनीय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया।
आज, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी, कैबिनेट मंत्री (राज. सरकार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी व तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी जी ने अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर बहरोड़ विधायक व मेरे पूजनीय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा जनहित में दिए गए योगदान को याद किया।
राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने आज अलवर स्थित निज निवास पहुंचकर बहरोड़ विधायक व मेरे पूजनीय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।
आज, अलवर स्थित निज निवास पर 'श्रद्धांजलि सभा' में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने मेरे पूजनीय पिताजी व बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण नमन करते हुए उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया।
आज, अलवर स्थित निज आवास पर 'श्रद्धांजलि सभा' में श्रद्धेय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी के स्नेहीजनों, बहरोड़ क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों से पधारे गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पूज्य पिताजी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्र के विकास में उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को उपस्थित लोगों ने याद किया।
इस गहन शोक की घड़ी में आप सभी का आत्मीय स्नेह, अपनत्व और निरंतर साथ ही हमारे पूरे परिवार के लिए सबसे बड़ा संबल है।
बहरोड़ विधायक व मेरे पूज्यनीय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी की पावन स्मृति में अलवर स्थित आवास पर 'श्रद्धांजलि सभा' में जयपुर ग्रामीण से सांसद श्री राव राजेन्द्र सिंह जी व बगरू विधायक श्री कैलाश वर्मा जी ने पहुंचकर पूज्यनीय पिताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करके उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
दु:ख की इस घड़ी में आपकी उपस्थिति और संवेदनाएं ही हमारे लिए सबसे बड़ा संबल है।
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री व नारनौल विधायक श्री ओम प्रकाश यादव जी और राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी जी ने अलवर स्थित आवास पर 'श्रद्धांजलि सभा' में पहुंचकर बहरोड़ विधायक व मेरे पूज्यनीय पिताजी डॉ जसवंत सिंह यादव जी को भावपूर्ण नमन करके श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दुख की घड़ी में आप सबकी उपस्थिति ही हमारा सबसे बड़ा संबल है।









































































































