निरर्थक retweeted
स्वयं के लिए मैं कुछ और हूँ,घरवालों के सामने कुछ और,दोस्तों के बीच मेरा व्यक्तित्व कुछ और है और दुनिया की नज़रों में शायद बिल्कुल कुछ और कभी-कभी सोच में पड़ जाता हूँ कि इन तमाम रूपों में से मेरा वास्तविक अस्तित्व आखिर कौन-सा है? मैं वास्तव में कौन हूँ? मेरी असलियत आखिर किस चेहरे के पीछे,किस ख़ामोशी में या मेरे भीतर के किस अनकहे कोने में छिपी हुई है...!
निरर्थक retweeted
जब भी मुस्कुराना चाहूँ या खुश रहने की कोशिश करूँ,तब भीतर से न जाने कौन-सी नकारात्मक शक्ति मुझे रोकने लगती है कहती है,तू खुश मत रह,अभी उदास ही रह तू कैसे हँस सकता है,कैसे मुस्कुरा सकता है? तू तो अपने ही मस्तिष्क का बंधक है यह जो महसूस करवाता है,वही कर ज़्यादा विरोध मत कर...!
निरर्थक retweeted
कभी-कभी मन बिना किसी वजह के ही परेशान होने लगता है न कोई कारण होता है,न कोई शिकायत,फिर भी भीतर एक अजीब-सी उथल-पुथल मचने लगती है छोटी-छोटी बातों को लेकर सोचने लगता हूं और खुद ही अपने मन में सब कुछ उलट-पुलट कर बैठता हूं अजीब है कि कभी-कभी इंसान को खुद भी समझ नहीं आता कि आखिर वह अपने ही मन से इतना परेशान क्यों है...!
निरर्थक retweeted
पुरुष जब भीतर से कमजोर पड़ता है,तो वह किसी स्त्री के दर पर पहुँचता है यह स्त्री कोई भी हो सकती है माँ,बहन,प्रेमिका या सिर्फ एक समझदार साथी अगर कोई पुरुष आपकी दहलीज़ पर अपनी संवेदना लिए आए,तो उसे समझिए क्योंकि स्त्री को ‘शक्ति’ यूँ ही नहीं कहा जाता वह टूटे हुए मन को संभालने की ताक़त रखती है...!
निरर्थक retweeted
ज़िंदगी में अपने आत्मसम्मान से समझौता करके रिश्ते बचाने वाले लोग अक्सर दूसरों को बेवकूफ लगते हैं,लेकिन हर इंसान की ज़िंदगी में एक न एक ऐसा रिश्ता जरूर होता है,जिसके लिए वह अपना सबकुछ दाँव पर लगाने को तैयार हो जाता है किसी को पाने की चाहत और उसे खो देने का डर कभी-कभी इतनी गहरी तड़प पैदा कर देता है कि इंसान की बेचैनी देखकर दुनिया उसे पागल समझने लगती है...!
निरर्थक retweeted
अगर आप दूसरे लोगों की कही हुई किसी ऐसी बात पर,जिससे आपका कोई वास्ता न हो,उन्हें टोककर परेशान न करें,तो यकीन मानिए लोग आपको पसंद भी करेंगे और आपका सम्मान भी करेंगे मैं वाकई में उन लोगों का सम्मान करता हूँ,जो अपने काम से काम रखते हैं और किसी की राह चलते बेवजह उंगली नहीं करते...!
निरर्थक retweeted
यहाँ दिए जाने वाला ज्ञान या सलाह लिखने वाले व्यक्ति का क्रोध और हताशा होती है,वह जो ज्ञान जैसा कुछ लिखता है वो बस यह बताना चाहता है कि जो मेने किया वो मुझे नही करना चाहिए था...!
निरर्थक retweeted
एक वक्त के बाद हम महसूस करते है कि हमारे मन ने हमेशा ऐसी ख्वाहिशें पाली जिसके पूरे न होने पर भी हमे कोई खास फर्क नहीं पड़ा हमारे जीवन में,हम आगे बढ़ रहे होते है धीरे-धीरे उस अवस्था की ओर जहां हमारे हाथ सिर्फ अलविदा कहने को उठते है...!
निरर्थक retweeted
मैं लिख तो लेता हूँ,मगर लेखक नही लेखक तो वो है जिसके होने से मुझे मेरे शब्द मिलते हैं,जिसके एहसास मेरी सोच को दिशा देते हैं और जिसकी मौजूदगी मेरे भीतर अनगिनत विचारों को जन्म देती है मैं तो बस उन भावनाओं को शब्दों में ढाल देता हूँ,जो उसके होने से मेरे भीतर पैदा होती हैं...!
निरर्थक retweeted
शादी-विवाह के आयोजनों से मुझे हमेशा से ही एक अजीब-सी चिढ़ रही है मैं हर संभव प्रयास करता हूँ कि ऐसे आयोजनों में जाने से बच सकूँ,लेकिन कई बार परिस्थितियाँ और कुछ करीबी रिश्ते ऐसे होते हैं,जहाँ चाहकर भी मना नहीं कर पाता फिर अपनी इच्छा को किनारे रखकर,मन मारते हुए वहाँ जाना पड़ता है शायद हर किसी को भीड़ का हिस्सा बनकर खुश होना पसंद नहीं होता,कुछ लोगों को अपना सुकून भीड़ से दूर ही मिलता है...!
निरर्थक retweeted
किसी को हद से ज़्यादा दबाकर रखना एक दिन विद्रोह को जन्म देता है लोग क्यों नहीं समझते कि हर इंसान का अपना एक व्यक्तिगत दायरा होता है,अपनी पसंद-नापसंद और अपनी स्वतंत्रता होती है हर वक्त किसी को नियंत्रित करने की कोशिश अंततः उसके भीतर घुटन पैदा करती है आखिर हर इंसान को अपनी तरह से जीने और अपने लिए थोड़ा स्पेस रखने का अधिकार तो है ही...!
निरर्थक retweeted
प्रकृति की कुछ प्रक्रियाएँ ऐसी होती हैं,जिनसे न तो बचा जा सकता है और न ही स्वयं को उनसे मुक्त किया जा सकता है आप कितना भी प्रयास कर लें,कुछ चीज़ें आपके नियंत्रण से बाहर होती हैं शायद जीवन की परिपक्वता इसी में है कि हर उस प्रक्रिया से लड़ने के बजाय,कभी-कभी उसे सहजता से स्वीकार करना सीख लिया जाए...!
निरर्थक retweeted
पहले तुम्हें अपने विचारों में जगह दी,फिर भावनाओं में उतार लिया धीरे-धीरे तुम मेरी जीवन-ऊर्जा बन गए यहाँ तक तो सब ठीक था,लेकिन फिर न जाने कब मैं तुम्हें अपनी कल्पनाओं में जीने लगा,तुम्हारे इर्द-गिर्द एक पूरी दुनिया सजा ली शायद तुम्हें चाहने से कहीं आगे बढ़कर,मैंने तुम्हें अपने भीतर ही बसा लिया...!
निरर्थक retweeted
जब सोचकर कुछ लिखने बैठता हूँ,तो समझ नहीं आता कि क्या लिखूँ शब्द जैसे कहीं खो जाते हैं,ख्याल भी साथ छोड़ देते हैं लेकिन कभी-कभी अचानक मन में इतने विचार उमड़ने लगते हैं कि समझ नहीं आता कि किसे शब्द दूँ और किसे यूँ ही मन में रहने दूँ अजीब है न,कभी लिखने के लिए बहुत कुछ सोचता हूँ तो कुछ नहीं लिख पाता और कभी बिना सोचे इतना कुछ महसूस होने लगता है कि तय नहीं कर पाता कि क्या लिखूँ और क्या छोड़ दूँ...!
निरर्थक retweeted
आदतें वक्त के साथ पुरानी होती जाती हैं और फिर एक-एक करके छूटती जाती हैं,इसी क्रम में कुछ नई आदतें भी जीवन का हिस्सा बनती जाती हैं फिर उम्र का एक ऐसा दौर आता है,जहाँ छूट तो सब कुछ रहा होता है,लेकिन उसके बदले कुछ नया हासिल नहीं होता बस धीरे-धीरे लगता है कि जिंदगी में चीज़ें जुड़ने से ज़्यादा कम होती जा रही हैं...!
निरर्थक retweeted
मसला पहली या आख़िरी मोहब्बत का नहीं होता दुनिया में बेहतर लोग मिल जाते हैं,बेहतर विकल्प भी टकरा ही जाते हैं बस दिल मानता नहीं क्योंकि हम किसी शख्स को नहीं,उस गुज़रे हुए वक़्त को मिस करते हैं वो मासूम भरोसा,वो सहज हँसी,वो बेफ़िक्र दिन जो अब लौटते नहीं रिश्ते बदले हों या लोग,असल में हम अपने ही खोए हुए एहसास की तलाश में भटकते रहते है...!
निरर्थक retweeted
इस आभासी दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं,जो चले तो गए मगर अपनी एक पहचान यहीं छोड़ गए कभी-कभी यूँ ही उनकी प्रोफ़ाइल खोलकर देख आता हूँ मालूम है कि अब वे कभी लौटकर नहीं आएँगे,फिर भी मन जाने क्यों वहाँ चला जाता है और कुछ लोग ऐसे भी हैं,जो जाते-जाते अपनी सारी निशानियाँ भी मिटा गए अब उन्हें ढूँढ़ना नामुमकिन है,लेकिन अजीब बात है कि सालों गुजर जाने के बाद भी वे हमारे शब्दों में कहीं न कहीं मिल जाते हैं...!
निरर्थक retweeted
स्वयं से लड़ाई में हम कभी नहीं जीता करते,हम अपनों से हार जाते हैं जब हमारे पास हारने को कुछ नहीं बचता,तो हम अपना मन हार जाते हैं यह स्थिति सबसे खराब है आपको हँसी नहीं आती,दुःख भी नहीं होता,प्रतिक्रिया देना बंद हो जाता है ऐसा लगता है जैसे माथे पर कोई बोझ-सा बैठ गया हो दिल खाली हो जाता है झूठी हँसी,झूठी बातें और झूठी तसल्ली दुनिया में सबसे ज्यादा दर्द महसूस कराती हैं सर्दी में अंगूठे का किसी चीज़ से चोट लग जाने वाला दर्द या कभी अचानक पैर की हड्डी खिसक जाने का दर्द,इनसे भी ज्यादा दर्द इस बात में है कि मुस्कुराकर यह कह देना कि सब ठीक है... कहने का दर्द...!
निरर्थक retweeted
सब कुछ वैसा ही है,जैसा पहले था और आगे भी हमेशा वैसा ही रहेगा हालात चाहे कितने ही बदल जाएँ,वक्त चाहे कोई भी मोड़ ले ले,लेकिन तुम्हारे लिए मेरे भीतर कुछ नहीं बदलेगा चाहे कुछ भी हो जाए मैं हमेशा तुम्हारे लिए वैसा ही रहूँगा,जैसा आज हूँ मेरा अपनापन,मेरा प्यार और तुम्हारे प्रति मेरी भावनाएँ कभी कम नहीं होंगी...!
