Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp) header
Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp) profile picture

मंत्री- उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग, मप्र शासन (Official Handle)

Madhya Pradesh, India
Joined July 2022
Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)Photo by Office of Inder Singh Parmar (@officeofisp)
Office of Inder Singh Parmar retweeted
आज निवास पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी भाईसाहब एवं माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल जी के मार्गदर्शन में भाजपा की टोली बैठक संपन्न हुई, जिसमें SIR, आत्मनिर्भर भारत अभियान, वंदे मातरम् व सरदार वल्लभभाई पटेल जी एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर राज्य सरकार व संगठन के समन्वय से प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश से बिहार चुनाव में गए कार्यकर्ताओं के अनुभवों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई है। @shivprakashbjp @ajayjamwalbjp @Hkhandelwal1964 @HitanandSharma @bjpdrmahendra @rshuklabjp @JagdishDevdaBJP @KailashOnline @MPRakeshSingh @prahladspatel
10
44
306
7,111
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने निभाया अपना वादा 💐 आज लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1500 अब हर बहन के चेहरे पर मुस्कान और बढ़ेगा सम्मान..। #MP_ki_LadliBehna @DrMohanYadav51
4
4
8
585
खुशियों की सौगात लेकर आया 12 नवंबर लाड़ली बहना योजना की राशि अब ₹1500 प्रतिमाह धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी #MP_ki_LadliBehna @DrMohanYadav51
2
6
406
आज बहनों के खातों में आएंगे ₹1500 @DrMohanYadav51 सरकार ने बहनों से किया वादा निभाया.. अब बहनों का आत्मविश्वास और बढ़ा #MP_ki_LadliBehna @DrMohanYadav51 ----
3
7
382
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी द्वारा सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को ₹1857 करोड़ का अंतरण एवं ₹560 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण @DrMohanYadav51 #MP_ki_LadliBehna nitter.cf/i/broadcasts/1jMKgRYpE…
3
3
303
महिला सशक्तिकरण की मिसाल मध्य प्रदेश भाजपा सरकार की "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना"! आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी सिवनी से 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में ₹1857 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। #MP_ki_LadliBehna
2
2
272
Office of Inder Singh Parmar retweeted
खिलाड़ियों की दुनिया सबसे अच्छी दुनिया है। हमारे जीवन में योग और मेडिटेशन का अत्यंत महत्व है। आज भोपाल निवास पर #ICCWomensWorldCup2025 विजेता 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम' की सदस्य और मध्यप्रदेश की गौरव सुश्री क्रांति गौड़ और उनके माताजी-पिताजी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों से खेल सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। आप प्रदेशवासियों को गौरवान्वित करती रहें, आपके संकल्प सिद्ध हों, यही शुभकामनाएं हैं। #CWC25
15
175
1
852
18,369
वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का यह गौरवशाली अवसर हमारे आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का अद्वितीय क्षण है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित यह अमर मंत्र भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा बनकर उभरा। स्वदेशी आंदोलन से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन तक, हर निर्णायक मोड़ पर इस उद्घोष ने असंख्य क्रांतिकारियों के भीतर त्याग, एकता और राष्ट्रधर्म की ज्वाला प्रज्वलित की। वन्दे मातरम्, वास्तव में, ‘भारत माता की जय’ के शाश्वत संकल्प और हमारी राष्ट्रीय आस्था का सर्वोच्च प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के महाअभियान की ओर सुदृढ़ गति से बढ़ रहा है। वन्दे मातरम् का यह अनंत राष्ट्र-प्रेम हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नये भारत के निर्माण हेतु प्रेरित कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाया जाना, इसी गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि वन्दे मातरम् की यह अक्षय ऊर्जा हमारे कर्म, चरित्र और राष्ट्रसेवा की दिशा को निरंतर प्रकाशित करती रहे और हम 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वन्दे मातरम्! #VandeMataram150
2
1
2
275
Office of Inder Singh Parmar retweeted
"सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य" सिंहासन बत्तीसी के प्रसंग होंगे जीवंत... मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर झीलों की नगरी भोपाल वीरता, नीति और न्याय के प्रतीक सम्राट विक्रमादित्य की अमरगाथा की साक्षी बनेगी। आप सभी भोपालवासी आमंत्रित हैं। दिनांक - 2 और 3 नवंबर 2025 स्थान - लाल परेड ग्राउंड, भोपाल समय- शाम 6:30 बजे
23
219
3
246
15,996
भोपाल स्थित राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा "A++" ग्रेड प्रत्ययित होने की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मिलने पर, तकनीकी शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मान्यता मिलने से, विश्वविद्यालय के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और अनुसंधान अनुदान के साथ राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर संस्थागत दृश्यता की नई राहें प्रशस्त होंगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्लेसमेंट एवं रोजगार के लिए नए अवसरों का सृजन होगा। आशा करता हूं कि नैक द्वारा प्रत्ययन से वंचित प्रदेश के अन्य समस्त शिक्षण संस्थान भी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रयास करेंगे।
1
2
9
352
Office of Inder Singh Parmar retweeted
मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं... मध्यप्रदेश की यह 70 वर्षीय यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत् विकास की सुखद यात्रा रही है। यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्‍बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है। आइए, हम सब एकजुट होकर “विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश” के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। सामूहिक सहभागिता से अपनी मिट्टी को, अपनी मातृभूमि को, अपने प्रदेश को हर क्षेत्र में सबसे आगे रखकर अग्रणी बनाने का यही सही अवसर है‌।
31
266
6
388
12,620
Office of Inder Singh Parmar retweeted
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025… 'उद्योग और रोजगार वर्ष' की थीम पर 1 नवंबर को मनाया जाएगा विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता का उत्सव।
18
95
3
212
5,506
Office of Inder Singh Parmar retweeted
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।। आज भोपाल निवास में गोवर्धन पूजा कर सभी प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। सर्व सुखदायिनी गौमाता का आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे। #GoverdhanPooja
26
82
3
279
17,922
Office of Inder Singh Parmar retweeted
सिवनी प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर होने जा रही कार्रवाई मिसाल बनेगी। अपराध मुक्त मध्यप्रदेश और नागरिकों की सुरक्षा हमारा संकल्प है।
58
149
7
403
14,715
Office of Inder Singh Parmar retweeted
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की दुखद मृत्यु की घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। प्रदेश की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तमिलनाडु से दवा निर्माता कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। यह हमारी सरकार की संवेदनशीलता का स्पष्ट प्रमाण है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
163
169
44
430
107,831
Office of Inder Singh Parmar retweeted
ओबीसी आरक्षण से संबंधित मध्यप्रदेश शासन के हलफ़नामे के संबंध में स्पष्टीकरण 1.राज्य शासन के संज्ञान में यह आया है कि कतिपय शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर यह कहते हुए कुछ टिप्पणियां/सामग्री वायरल की जा रही है कि वे टिप्पणियां माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत मध्यप्रदेश शासन के ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रकरण के हलफ़नामे का भाग हैं। 2.शासन द्वारा उक्त शरारती सामग्री का गंभीरता से परीक्षण कराया गया है। माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष पिछड़ा वर्ग आरक्षण के प्रचलित प्रकरण में अभिलेख के प्रारंभिक परीक्षण से यह तथ्य सामने आया है कि उल्लेखित सोशल मीडिया की टिप्पणियां एवं कथन पूर्णतः असत्य, मिथ्या एवं भ्रामक हैं तथा दुष्प्रचार की भावना से किए गए हैं। 3.यह स्पष्ट किया जाता है कि वायरल की जा रही सामग्री मध्यप्रदेश शासन के हलफ़नामे में उल्लेखित नहीं है और न ही राज्य की किसी घोषित या स्वीकृत नीति अथवा निर्णय का भाग है। 4.प्रथम दृष्टया यह ज्ञात हुआ है कि वस्तुतः उल्लेखित सामग्री मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री रामजी महाजन द्वारा प्रस्तुत अंतिम प्रतिवेदन (भाग-1) का हिस्सा है। उक्त आयोग का गठन दिनांक 17-11-1980 को किया गया था और आयोग द्वारा दिनांक 22-12-1983 को अपना अंतिम प्रतिवेदन तत्कालीन राज्य शासन को प्रेषित किया गया था। 5.राज्य शासन ने माननीय उच्चतम न्यायालय में ओबीसी आरक्षण संबंधित प्रकरण में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के विभिन्न प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए हैं, जो शासन के अभिलेखों में सुरक्षित हैं। इन प्रतिवेदनों में महाजन आयोग की रिपोर्ट के साथ-साथ 1994 से 2011 तक के वार्षिक प्रतिवेदन तथा वर्ष 2022 का राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का प्रतिवेदन भी सम्मिलित है। 6.महाजन आयोग का उक्त प्रतिवेदन माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष भी अभिलेख का भाग रहा है। अतः माननीय उच्चतम न्यायालय में भी उक्त प्रतिवेदन स्वतः ही न्यायिक अभिलेख का हिस्सा है। 7.मध्यप्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ एवं सामाजिक सद्भावना के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। शासन स्पष्ट करता है कि वायरल की जा रही सामग्री शासन के हलफ़नामे में उल्लेखित नहीं है और न ही राज्य शासन की किसी स्वीकृत या आधिकारिक नीति या निर्णय का हिस्सा है। यह उल्लेखनीय है कि महाजन रिपोर्ट में 35% आरक्षण की अनुशंसा की गई थी, जबकि राज्य शासन ने 27% आरक्षण लागू किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य शासन का निर्णय महाजन रिपोर्ट पर आधारित नहीं है। 8. भारत वर्ष में आरक्षण को लेकर विभिन्न विशेषज्ञ समितियों के प्रतिवेदन, समय-समय पर गठित आयोगों की रिपोर्टें एवं वार्षिक प्रतिवेदन तथा अन्य आधिकारिक सामग्री, जो पूर्व से ही शासकीय अभिलेखों का भाग रही हैं और विभिन्न प्रकरणों में भी अभिलेख का हिस्सा रही हैं, माननीय न्यायालय के समक्ष हमेशा प्रस्तुत की जाती रही हैं। 9.ऐसे एकेडमिक विश्लेषण एवं समय-समय पर गठित विभिन्न विशेषज्ञ समितियों के अत्यंत विस्तृत प्रतिवेदन और रिपोर्ट के किसी एक भाग को, बिना संदर्भ स्पष्ट किए, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के रूप में प्रस्तुत करना एक निंदनीय प्रयास है। इसके संबंध में राज्य शासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
1,555
349
277
791
703,130
Office of Inder Singh Parmar retweeted
सोशल मीडिया पर ओबीसी आरक्षण से जुड़े कुछ भ्रामक कथन मध्यप्रदेश सरकार के हलफनामे से जोड़कर प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो असत्य हैं। वस्तुस्थिति इस प्रकार है… @JansamparkMP #FactCheck
290
217
27
227
40,663
"भारतीय ज्ञान परम्परा में विद्यमान है, समृद्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण" आज भोपाल में बरकतुल्ला विश्वविद्यालय परिसर स्थित ज्ञान-विज्ञान भवन में, 12वें भोपाल विज्ञान मेला 2025 के अवसर पर आयोजित 'भारत का विज्ञान -भारत के लिए विज्ञान' विषयक एक दिवसीय "भारतीय ज्ञान परंपरा संगोष्ठी" में सहभागिता कर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परम्परा समावेशी शिक्षा के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के उपरांत, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय परिसर में 12वें भोपाल विज्ञान मेला 2025 के अवसर पर, विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाए गए विविध स्टॉल्स का अवलोकन कर, उनका मनोबलवर्धन भी किया। यह चार दिवसीय विज्ञान मेला, विज्ञान भारती मध्य भारत के तत्वावधान में, 'भारत का विज्ञान-भारत के लिए विज्ञान' की थीम पर आयोजित है। मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी इंदौर के प्रो. गंटी सूर्य नारायण मूर्ति, क्षेत्र संगठन मंत्री विज्ञान भारती श्री विवस्वान हेबालकर, विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष श्री अमोघ गुप्ता, सीएसआईआर एम्प्री की वैज्ञानिक डॉ कीर्ति सोनी सहित विज्ञान भारती के विभिन्न पदाधिकारीगण, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विभिन्न वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
2
8
276
Office of Inder Singh Parmar retweeted
'भावान्तर योजना' किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम और उचित सम्मान देना हमारी प्राथमिकता है। यदि किसान को MSP से कम कीमत मिलती है, तो इस योजना के माध्यम से उसके अंतर की राशि हमारी सरकार देगी। #किसान_हितैषी_मोहन_सरकार
42
143
7
335
26,134
Office of Inder Singh Parmar retweeted
सबलगढ़ (मुरैना) के एसडीएम अरविन्द माहौर के विरुद्ध महिला से अभद्र व्यवहार एवं नियमविरुद्ध पटवारियों के तबादले करने की गंभीर शिकायतों के संज्ञान में आने के पश्चात् एसडीएम को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। इस प्रकरण में कमिश्नर चंबल को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए भी गए हैं। जनसेवा में आचरण की मर्यादा से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है।
44
183
5
450
26,692