Pushplata S Patel retweeted
आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नरसिंहपुर में नगर के '#मास्टर_प्लान ' से संबंधित आपत्तियों और सुझावों को लेकर सुनवाई एवं निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सभी आपत्तियों का निराकरण किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एनपी प्रजापति जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री @PathakRamsanehi जी, नपाध्यक्ष श्री नीरज दुबे जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महंत प्रीतम पुरी जी एवं पूर्व विधायक श्री सुनील जायसवाल जी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#नरसिंहपुर #मास्टर_प्लान #नगर_विकास #जनहित
@CMMadhyaPradesh @BJP4MP @BJP4India @BJP4Narsinghp @dmnarsinghpur
Pushplata S Patel retweeted
मास्टर प्लान को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को बिना किसी भेदभाव के आमंत्रित किया गया था और इस पर विस्तृत चर्चा हुई। मास्टर प्लान की प्रारंभिक अधिसूचना पर कुल 27 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। सभी संबंधित लोगों को पूर्व सूचना देकर उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनी गईं। प्रदेश में सबसे कम आपत्तियां नरसिंहपुर जिले से आईं, जिनका सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया है।
जब भी किसी शहर का विस्तार होता है, तो उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ा ही जाता है। इसके साथ ही नए बाईपास, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, मिक्स्ड यूज़ एरिया और पार्किंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का विशेष ध्यान प्लान में रखा जाता है।
स्वाभाविक है कि शहर से सटी सभी ग्राम पंचायतों और उनके निवासियों को इस मास्टर प्लान का सीधा लाभ मिलेगा।
(आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नरसिंहपुर में 'मास्टर प्लान' से संबंधित आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से चर्चा)
@BJP4MP
Pushplata S Patel retweeted
जबलपुर से गोटेगांव जाते समय सपत्नीक (@patel_pushplata ) माँ नर्मदा जी को नमन किया।
नर्मदे हर🙏
Pushplata S Patel retweeted
"मैं हमेशा इस बात पर जोर देता हूँ कि जितने अच्छे हमारे फैसले होंगे, खेल का महत्व भी उतना ही बढ़ेगा, उसका गौरव भी बढ़ेगा। खेल के मैदान पर अगर कोई बेहतर खिलाड़ी है, तो उसको क्लब क्या मदद दे सकता है, इस बात के लिए हम सदैव कटिबद्ध रहेंगे।"
आज श्री जानकीरमण महाविद्यालय, रानीताल, जबलपुर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर, हनुमान जी को नमन कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही, विजेता टीम 'महाकौशल महाविद्यालय' एवं उपविजेता टीम 'सिहोरा महाविद्यालय' को पुरस्कृत किया।
सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!
इस अवसर पर श्री शरदचंद्र पालन,श्री शक्ति सिंह मंडलोई, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी,श्री संपूर्ण तिवारी, डॉ. अमित साहू, डॉ. रमेश शुक्ला और डॉ. आनंद सिंह राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#कबड्डी #Kabaddi #Sports #युवाशक्ति #Jabalpur #MadhyaPradesh
Pushplata S Patel retweeted
आज जबलपुर निवास पर संविधान निर्माण में अपनी कला का योगदान करनेवाले स्व रामनोहर सिन्हा के पुत्र डाँ अनुपम सिन्हा एवं श्रीमती संगीता सिन्हा जी का आगमन हुआ ।समय समय पर पारिवारिक रूप से कला,साहित्य,पुरातत्त्व एवं पर्यटन संबंधी विषयों पर चर्चा होती रहती है ।हृदय से आभार ।@patel_pushplata @alokjain101
Pushplata S Patel retweeted
आज महाष्टमी के पावन अवसर पर सपरिवार श्री सत्य सरोवर आसन जी, बगासपुर, गोटेगांव (श्रीधाम) में परम पूज्य श्रीश्री बाबाश्री जी के समाधि स्थल पर दर्शन एवं पूजन किया।
सभी पर माँ भगवती और श्रीश्री बाबाश्री जी की कृपा बनी रहे।
ॐ श्री माँ
@patel_pushplata
Pushplata S Patel retweeted
दुर्गा अष्टमी पर पैतृक निवास श्रीधाम (गोटेगाँव), जिला नरसिंहपुर में सपरिवार कुलदेवता एवं कुलदेवी का पूजन किया। पूज्य पिताजी का आशीर्वाद लिया तथा ग्राम देवी माता खेरमाई जी के दर्शन किए।
जय माता दी!
@patel_pushplata @SSPatel15805493 @jalamsing_patel @prabalpatel1
Pushplata S Patel retweeted
आप विभिन्न विषयों पर विशेष साक्षात्कार, इस शनिवार शाम 5.30 बजे स्वदेश न्यूज पर देख सकते हैं।
#SwadeshNews
#PrahladPatel
माननीय मंत्री श्री @prahladspatel जी का विशेष साक्षात्कार, देखिए इस शनिवार शाम 5.30 बजे स्वदेश न्यूज पर...
#SwadeshNews
#PrahladPatel
Pushplata S Patel retweeted
"अपने मिशन में कामयाब होने का सिर्फ एक ही रास्ता है, किसी भी काम को पूरी लगन के साथ करो।"
— डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
युवाओं के प्रेरणास्रोत, महान वैज्ञानिक, 'मिसाइल मैन' और भारत के पूर्व राष्ट्रपति; भारत रत्न से विभूषित डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
'एक भारत -श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में आपके विचार और प्रयास सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मैं गौरवान्वित महसूस करता हूँ कि वर्ष 2003 में जब मैंने देश के कोयला राज्य मंत्री रूप में शपथ ली थी, तो यह सौभाग्य तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे कलाम साहब के सान्निध्य में प्राप्त हुआ था।
Pushplata S Patel retweeted
श्री ढाल सिंह बिसेन जी को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
एक पारिवारिक मित्र के रूप में यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि जब मैं पहली बार सिवनी से सांसद बना था, तब ढाल सिंह बिसेन जी ने वर्ष 1990 में बरघाट(सिवनी) से पहली बार विधायक के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और जैविक खेती की उनकी गहरी समझ के साथ-साथ एक लोकप्रिय डॉक्टर और राजनेता के रूप में उनका लंबा अनुभव मध्य प्रदेश से लेकर लोकसभा सांसद तक रहा।
उनका अनुभव उत्तराखंड में काम आएगा। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है। हार्दिक बधाई।
@DrBisenBJP @BJP4MP
Pushplata S Patel retweeted
"हमारे पूर्वज जिस तप और साधना के साथ इन स्थानों का निर्माण करके गए हैं, उनका पुनर्जागरण करना हमारा उत्तरदायित्व है, हमारा कर्म है।"
आज शक्तिधाम न्यास, संस्कृति मंत्रालय (म.प्र. शासन) एवं कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन के संयुक्त तत्त्वावधान में श्री बालमुकुंद आश्रम, झालरिया मठ, उज्जैन में आयोजित-शक्ति-श्रद्धा-शास्त्र-साधना" समागम में सहभागिता की।
यह गौरवमयी प्रकल्प खरगोन जिले के बड़वाह में 51 शक्तिपीठों के पावन स्वरूपों को एक स्थान पर समेकित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और पवित्र प्रयास है।
इस अवसर पर माननीय सुरेश उपाख्य (भैय्या जी) जोशी (सदस्य अ.भा. कार्यकारी मण्डल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), श्री माखन सिंह(वरिष्ठ चिन्तक एवं पूर्व अध्यक्ष, सिंहस्थ केन्द्रीय समिति), श्री प्रशांत हरतालकर जी (अध्यक्ष, शक्तिधाम न्यास), राज्यसभा सांसद श्री @BYogiUmeshnath जी, मंत्रिमंडल के साथी श्री @gautamtetwalbjp जी एवं श्री @DharmendrLodhii जी, श्री 108 रितेश बैरागी महाराज जी, श्री @AnilJKBJP जी (विधायक), श्री @drchintamani जी (विधायक) और श्री गोविंद गंधेय जी (राष्ट्रीय पदाधिकारी, संस्कार भारती) विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
@SureshBJoshi #शक्तिधाम #शक्ति_श्रद्धा_शास्त्र_साधना #51_शक्तिपीठ #कालिदास_संस्कृत_अकादमी #संस्कार_भारती #उज्जैन #बड़वाह #मध्यप्रदेश
Pushplata S Patel retweeted
हीरापुर जि धार ऐसा स्थान है जहाँ २००५ वर्ष में परिक्रमा के दौरान सपत्नीक,साथियों सहित मांडू पर्वत की चोटी से नीचे कठिन दुर्गम मार्ग से सायंकाल पहुँचे थे और रात्रि विश्राम किया था ।आज उसी दुर्गम पहाड़ पर सीढ़ियाँ बनाने के लिए विचार विमर्श कर निर्णय लिया ।आत्मीय स्वागत ने क़र्ज़दार बना दिया ।@patel_pushplata
आज धार प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत उदयपुर स्थित माँ शबरी धाम पहुँचकर विभिन्न विकास एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता की।
हीरापुर ग्राम की पहाड़ी पर प्रस्तावित नर्मदा पथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौशाला में गौ-माता को चारा खिलाकर सेवा की तथा परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही, वहाँ उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री @MLA_kalusingh जी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजनों का आत्मीय स्नेह और सहयोग प्राप्त हुआ।
@BJP4MP @BJP4India #माँ_शबरी_धाम #नर्मदा_पथ #गौसेवा #वृक्षारोपण #पर्यावरण_संरक्षण #ग्रामीण_विकास #धार #मध्यप्रदेश
Pushplata S Patel retweeted
LIVE l रानी दुर्गावती जी की जयंती पर कुंडा, तहसील गोटेगांव, (जिला नरसिंहपुर) में मूर्ति पर माल्यार्पण एवं स्मरण.. nitter.cf/i/broadcasts/1AKEmvZgo…
Pushplata S Patel retweeted
मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण प्रवास पर भोपाल पधारे केंद्रीय गृह मंत्री मा @AmitShah जी से दोपहर भोजन से पूर्व होटल ताज में भेंट कर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया ।इस अवसर पर मा मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी भी साथ थे ।@BJP4MP @BJP4India
Pushplata S Patel retweeted
मेरे मित्र, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा व मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री @BjpBiplab जी से आत्मीय भेंट हुई। मध्य प्रदेश में उनका हार्दिक स्वागत है।
वे एक अनुभवी नेता है उन्हें संगठन एवं सत्ता, दोनों की समझ है। इसलिए मुझे लगता है कि वे एक बेहतर समन्वयक साबित होंगे।
@BJP4India @BJP4MP
Pushplata S Patel retweeted
"मेरे आराध्य श्रीश्री बाबाश्री जी कहते थे-'बुद्धि की सामर्थ्य तर्क है। बुद्धि भ्रमित करती है, ज्ञान तटस्थ करता है।'
जो कल्पना होती है, जो रचना होती है, वह किसी न किसी को प्रेरणा ज़रूर देती है। पुस्तक के लिए लेखक को बधाई और हृदय से शुभकामनाएँ। वास्तव में यह पुस्तक पढ़ने योग्य है और लोगों को इसे अवश्य पढ़ना चाहिए। जय श्री राम!"
आज ज्ञानतीर्थ माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल में डॉ. रहीस सिंह जी (उप्र के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार) की पुस्तक '#कैकयी_के_राम ' के विमोचन एवं परिसंवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्हें अपनी पुस्तक '#परिक्रमा ' भी भेंट की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र कार्यवाह (मध्य क्षेत्र: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) श्री हेमंत मुक्तिबोध जी एवं संग्रहालय के संस्थापक, पद्मश्री से सम्मानित श्री विजयदत्त श्रीधर जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
@Dr_raheessingh @HMuktibodh @RSSorg
Pushplata S Patel retweeted
"सामाजिक प्रगति कुछ लोगों के उत्थान पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के संवर्धन पर निर्भर करती है; सार्वभौमिक बंधुत्व तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में अवसरों की समानता हो।"
-भगत सिंह
अदम्य साहस और अटूट विश्वास के प्रतीक; महान क्रांतिकारी वीर भगत सिंह की जयंती पर भावपूर्ण नमन।
आपने मातृभूमि के मान-समान के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वो सदैव हमें जाग्रत रखेगा।
जय हिंद
जय भारत
वंदे मातरम्
Pushplata S Patel retweeted
🎓 श्रमोदय आवासीय विद्यालय — प्रवेश का एक और अवसर!
श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और अवसर उपलब्ध है।
पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने पुत्र या पुत्री को उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश दिला सकते हैं।
यहाँ विद्यार्थियों को मिलती है—
🎓 निःशुल्क शिक्षा
🏫 निःशुल्क आवास
📍 भोपाल | इंदौर | ग्वालियर | जबलपुर
सीटों की उपलब्धता एवं प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए संबंधित विद्यालय के संपर्क नंबर पर समय पर संपर्क करें:
📞 भोपाल: 6263012515
📞 इंदौर: 797474856
📞 ग्वालियर: 0751-3500995
📞 जबलपुर: 0761-2971377 / 0761-2971378
⚠️ सीटें सीमित हैं, इसलिए जानकारी लेने में देर न करें।
📞 श्रमिक हेल्पलाइन: 1800-233-8888
🌐 labour.mp.gov.in
श्रमोदय आवासीय विद्यालय — शिक्षा का अवसर, बेहतर भविष्य की ओर एक कदम।
@labour_mp @minprdd
@BJP4MP @JansamparkMP
#श्रमोदय #श्रमोदयविद्यालय #श्रमिकपरिवार #निर्माणश्रमिक #निःशुल्कशिक्षा @mpbocw
Pushplata S Patel retweeted
आज भोपाल आवास पर पूज्य दादा गुरुजी का आशीर्वाद एवं अग्रज @KailashOnline जी का स्नेहिल सान्निध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सामाजिक व आध्यात्मिक विषयों पर सुखद चर्चा एवं सत्संग हुआ।
आपके आगमन के लिए हृदय से आभार!
@DadaGuruVani
Pushplata S Patel retweeted
अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी जी की पाँचवीं परिक्रमा प्रारंभ होने वाली है। उसकी तैयारियों को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी से चर्चा की।
इस दौरान माननीय श्री @KailashOnline जी भी साथ रहे।
@DadaGuruVani








































