Paurush (@paurushk) header
Paurush (@paurushk) profile picture

ट्विटर का पार्श्व चित्र ना तो मेरा है, ना हीं मेरी विचारधारा को व्यक्त करता है | इससे अधिक जानने के लिए विचार पढ़ें, ब्लॉग पढ़ें एवम संवाद करें !

Joined June 2012
Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)Photo by Paurush (@paurushk)
Replying to @paurushk
इतना ज़ोर लगा लिए पर थाली की रोटी, घर की ईंट, तन का लत्ता, मास्टर साहब की पढ़ाई, और वैद्य जी दवाई, मुद्दा न बन पाई !
4
85
3
78
Paurush retweeted
वृथा है पूछना, था दोष किसका ? खुला पहले गरल का कोष किसका ? जहर अब तो सभी का खुल रहा है, हलाहल से हलाहल धुल रहा है । == दिनकर
3
65
1
70
ढूंढ रहा हूँ कोई सुनने वाला भी हो। शहर के शोर ने मुझे भी बहरा बना दिया है। – at New Delhi, India
217
853
38
2,055
वृथा है पूछना, था दोष किसका ? खुला पहले गरल का कोष किसका ? जहर अब तो सभी का खुल रहा है, हलाहल से हलाहल धुल रहा है । == दिनकर
3
65
1
70
बात कह देने भर की होती तो कब की कह के निकल चुके होते, पर बात तो समझाने की है तभी तो लगे हैं लिखने में, तोड़ कर कभी मरोड़ कर, कभी छंदों में बंध कर तो कभी मुक्त होकर, अलंकारों के सहारे, नए शब्द चुनकर, रसों में भिगो कर, कई बार कह तो चुके हैं वही बात जो तुम नज़रंदाज़ कर देते हो
2
14
16
कोई जरा बोल दे अपना मुंह खोल दे, निकल पड़ता है अनर्गल प्रलापों का हुजूम उसके विरोध में विरोध तो ठीक है पर फिर उखाड़े जाते हैं सड़े हुए बास मारते मुर्दे होता है चरित्र हरण उछाला जाता है सच सा दिखने वाला सफेद झुठ, इस सब में छुप जाती है डूबी हुए झोपड़िया किसी की चीख तो किसी की भूख
1
11
1
29
कृपया पढ़ें मेरी नवीनतम रचना मेरे ब्लॉग पर ! "साहित्यिक विडंबना " taleswithpics.blogspot.com/2… आपकी प्रतिक्रिया के इंतज़ार में |
2
8
11
जो आपको सच बना कर दिखाया जा रहा, वो अव्वल दर्जे का झूठ है । शास्त्रों में कदाचित इसी को माया फैलाना कहा गया है । हर तरह के झूठ की इतनी भरमार कर दी जाती है कि सच की प्राप्ति दुर्लभ नहीं बल्कि तप के बराबर हो जाती है ।
This post is from a suspended account. Learn more
2
9
1
20
समाज में एक बड़ा तबका खड़ा किया जाए और उन्हें एक साथ एक झूठ बोलने की तनख्वाह मिलने लगे, और वो फिर तारतम्य में झूठ बोले तो सोचिए नजारा कैसा होगा । ख़ैर ।
3
12
28
गहन एकांत से उत्पन्न सन्नाटे में भी एक ताल बद्ध ध्वनि होती है। फिर गैर तरतीब आवाज़ों से भी लय मुक्त संगीत की रचना हो जाती है। कभी कभी कव्वे कि कर्कश ध्वनि भी किसी आगंतुक का इशारा दे जाती है। पर कभी सोचा नहीं था,इस भूत के निरर्थक शोर भरे माहौल में भी भविष्य के मुआयने तलाशने होंगे
13
12
दरसअल शब्द बिखर चुके हैं, हर शब्द ने अपने अर्थ को लेकर बिगुल फूंक रखा, अपनी अहमियत का परचम बुलंद कर रखा है । आपसी समझ और सामंजस्य से चलने को कोई तैयार नहीं । अब मसला ये है कि बिना शब्दों के सामंजस्य के हम कोई अर्थपूर्ण बात कह ही नहीं पा रहे हैं ।
1
9
1
10
कभी सोचा नहीं था कि सरोकारों को लेकर तर्क बेमानी हो जाएंगे, हर तरफ तर्क ही तर्क हैं, तथ्य भी तर्क के नीचे दबा कसमसा रहा है । तथ्यों और तर्कों के ढेर ने एक पहाड़ खड़ा कर दिया है । कुछ लोग इस पहाड़ के इस तरफ फंसे हुए हैं और कुछ उस तरफ, पहाड़ की इस चोटी पर विजय पताका फहरा रही है ।
7
20
चेहरे पर मौन और अन्दर बवाल लिए बैठे हो, भाई अपनों से तो खुलो दिल में क्या जंजाल लिए बैठे हो । रख दो ख्वाइशों का बोझ उतार कर कहां सर पर बेवजह सामान लिए बैठे हो, आओ ठहर जाएं , भीड़ को निकल जाने दें कहां दौड़ की थकान लिए बैठे हो । #ripsushantsinghrajput
2
26
1
50
कृपया पढ़ें नवीनतम रचना "नृत्य " मेरे ब्लॉगपोस्ट पर taleswithpics.blogspot.com/ धन्यवाद !
3
7
2
12
क्या पता था, तन्हाइयों की इस कदर बकत बढ़ जाएगी, महफिलों को वीरान करने के फरमान निकाले जाएंगे, गुफ्तगू भी फासले से हो ये वजा माना जाएगा , इश्क़ से गले लगाना तो छोड़िए जनाब, गलती से नजदीक भी आए तो गुनाह समझा जाएगा ।
1
7
8
वो चीख रहे हैं गला फाड़ के, जवाब में आप भी चिल्लाइए, पर सोचिए इस सब के बीच कुछ लोग रह जाएंगे अनसुने, जिन्हें सुना जाना निहायत ही जरूरी है, किसी की भूख, ठंड से सिकुड़ते बच्चे, बिना दवाई के अस्पताल, जंगल में जलते जानवर ना जाने कितने मफादात रह जाएंगे अनसुने आपकी इस चिल्लपों के बीच
2
17
1
13
वीर के वसुधा भोगने के नेपथ्य में, शमशीरों के टकराव के बीच क्या तुमने नहीं गिनी अनगिनत लाशें? सामूहिक शवदाह के क्रम में चटकती चिताएं? या नहीं सुने केश बिखेरे विधवाओ के विलाप? वीरों के वसुधा को भोगने के नेपथ्य में, समझो तो सही किस किसने क्या क्या भोगा?
उनके भाषण में चुभन है, रोष है, अपशब्द हैं, कटाक्ष है, हास्य है, बातें है हाईवे की, चाँद पर पहुँचने की, पर गैरमौज़ूद हैं सरोकार, पगडंडियों के, झोपड़ियों के, नदियों के, जंगलो के, जानवरों के, गैरमौज़ूद हैं सरोकार इंसानों के, मुझे उनके भाषणों से व्यक्ति के स्वंभू होने की बू आती है
1
21
1
31
This is how they say it 😉😉
1
15
11
सच्ची साधारण घटनाओ में से एक:चम्बल क्षेत्र में दलित डकैत की पत्नी ने डकैत का परित्याग यह कह कर किया "नही पालना खुद को और अपने बच्चे को तुम्हारी इस पाप की कमाई से",बिना किसी हो-हल्ला के ताउम्र संघर्षमय जीवन काटा और उस डकैत के मरने तक मांग में सिंदूर भी भरा फिर उसी की विधवा भी बनी
हिंदू परंपरा में पत्नी हर हाल में पति का साथ देती है। पति चाहे जैसा भी हो। प्रियंका ने वाड्रा को ईडी तक छोड़ और ये कह गहरा राजनीतिक संदेश दिया है, “मैं अपने पति के साथ खड़ी हूँ।” प्रियंका क़ह रही है कि मैं भारतीय (हिंदू) पत्नी हूँ। राजनीतिक खेल चालू आहे। satyahindi.com/india/ed-begi…
1
21
1
20