Saimsameer143 (@saimsameer143) header
Saimsameer143 (@saimsameer143) profile picture

live and let live

Joined November 2020
Photo by Saimsameer143 (@saimsameer143)Photo by Saimsameer143 (@saimsameer143)Photo by Saimsameer143 (@saimsameer143)Photo by Saimsameer143 (@saimsameer143)Photo by Saimsameer143 (@saimsameer143)Photo by Saimsameer143 (@saimsameer143)
नशे के खिलाफ हमारी सरकार का रुख एकदम स्पष्ट है कि नशा तस्करी पर प्रहार और दोषियों पर सख्त कार्रवाई। NDPS एक्ट के तहत नशा तस्करों पर कानूनी शिकंजा कसने के साथ-साथ, मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए हमने कांगड़ा और मंडी में विशेष न्यायालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना और उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
3
17
49
934
Saimsameer143 retweeted
Replying to @EdwinGaram70040
Aamiin GBU too
1
2
15
Saimsameer143 retweeted
Replying to @BungaNdaru
Aamiin Salam Bahagia Semesta Bersamamu 🙏
1
1
2
23
Saimsameer143 retweeted
Semangat Pagi kawan ☕️ Apa yang di luar kendalimu,lepaskan. Apa yang di dalam kendalimu,kerjakan sebaik mungkin.Itu definisi kedamaian. Stay Safe Stay Positive Stay Healthy and Stay SANE Salam 🙏
8
3
23
648
अपने अनुभव, संस्कार और स्नेह से हमारे परिवार और समाज को समृद्ध करने वाले आदरणीय बुज़ुर्गों को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका अनुभव और मार्गदर्शन हमारे लिए अनमोल है। प्रदेश के बुज़ुर्गों का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम पर हमेशा यूँ ही बना रहे।
5
34
599
मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन के घड़ोह गांव निवासी कत्यान पटियाल ने मलोट, पंजाब स्थित एनसीसी राष्ट्रीय अकादमी में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) - ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में भाग लेकर इसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कत्यान को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। इसी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहो और नादौन व हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करो। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं, कत्यान।
6
27
1,218
आज बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) द्वारा ब्यास नदी पर निर्मित की जा रही 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना को प्रदेश सरकार के अधीन लेने के लिए बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा विभाग को न्यायालय में शपथ पत्र दायर करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार प्रदेश हित में धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना की लागत की पहली किस्त का भुगतान करने के लिए तैयार है। • लुहरी एवं सुन्नी जल विद्युत परियोजनाओं को एसजेवीएनएल से अपने अधीन लेने के प्रयास तेज करने के निर्देश। • पूह से समदो एवं समदो से काजा तक निर्मित की जा रही 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। • रंगरिक की 2 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना को 1 मेगावाट हॉवर (एमडब्ल्यूएच) बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली सहित बर्फबारी शुरू होने से पहले कार्यशील करें।
3
12
53
1,435
श्री राहुल गांधी जी लोकतंत्र के प्रहरी हैं। चुनावों में वोट की चोरी और SIR के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर उन्होंने जो आशंकाएँ जताई थीं, आज वे बहस के केंद्र में हैं। देश में वोट की चोरी नहीं चलेगी। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी जननायक श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में मजबूती से खड़ी है।
3
18
73
1,647
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और उनकी क्षमताओं को सही दिशा देना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। युवाओं के लिए हमने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 10 पद और 172 मल्टी टास्क वर्कर के पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। हमारा प्रयास है कि इन अवसरों के माध्यम से युवा अपने कौशल का उपयोग कर प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें।
3
12
38
1,198
पुराना बस स्टैंड, शिमला के एक होटल से सूरज, निवासी लखीसराय, बिहार, हाल दक्षिण दिल्ली, और रोहित पांडे, निवासी आरा, बिहार, हाल दक्षिण दिल्ली, को 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान 9 आरोपियों और 10 एसोसिएट्स/सहयोगियों से जुड़ी 20 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। इनमें प्लॉट, आवासीय भवन, अपार्टमेंट, होम-स्टे तथा Mahindra Thar, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara और Tata Nexon सहित वाहन शामिल हैं। इन सभी संपत्तियों और वाहनों की कुल कीमत लगभग 4.13 करोड़ रुपये है। वर्ष 2026 में अब तक 15 NDPS मामलों में 68 आरोपियों व एसोसिएट्स की 12.52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। नशे के कारोबार की आर्थिक जड़ों पर प्रहार करने के लिए शिमला पुलिस को बधाई।
3
19
103
4,262
वर्षों से अपने घर की आस संजोए परिवार के लिए पक्की छत मिलना जीवन में नई उम्मीद का आना है। हमारी सरकार ने स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अब तक 3,223 नए लाभार्थियों के लिए मकान स्वीकृत किए हैं। इसके लिए 48.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी जरूरतमंद परिवार की घर की आस अधूरी न रहे।
11
34
1,102
चिट्टा केवल नशा नहीं, हमारे बच्चों के सपनों, परिवारों की खुशियों और हिमाचल के भविष्य पर हमला है। जब कोई बच्चा चिट्टे की चपेट में आता है, तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। माँ की नींद उड़ जाती है, पिता अंदर से टूट जाता है, भाई-बहन परेशान होते हैं और घर की हँसी चिंता में बदल जाती है। यह पहले अच्छा लगने का धोखा देता है, फिर पैसा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और रिश्ते छीनकर भविष्य बर्बाद कर देता है। मेरी हिमाचल के युवाओं से अपील है- दोस्ती के दबाव, किसी के बहकावे या उत्सुकता में चिट्टे का सेवन न करें।
13
51
1,484
अपने सपनों को हकीकत में बदलने का जुनून रखने वाली Gen-Z और Gen Alpha के आगे चिट्टे की क्या बिसात। हिमाचल के युवा अपने हौसले और हुनर के दम पर भविष्य की नई राह गढ़ेंगे और नई ऊँचाइयों को छुएँगे। चिट्टा-मुक्त हिमाचल- नई पीढ़ी का संकल्प।
2
31
181
2,788
आज जिला ऊना में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें खंड विकास कार्यालय तथा ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर स्पैन रामपुर पुल भी शामिल हैं। सुदृढ़ सड़कें, पुल और बेहतर आधारभूत सुविधाएँ क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को भी आसान बनाती हैं। इन परियोजनाओं से ऊना के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री @Agnihotriinc जी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
9
39
1,036
Gen-Z और Gen-Alpha ने ठाना है, हिमाचल को चिट्टा-मुक्त बनाना है। चिट्टा, युवा पीढ़ी के साथ अन्याय है और इसके खिलाफ पूरा हिमाचल एकजुट है। 📍इंदिरा स्टेडियम, ऊना
10
50
1,584
आज ऊना सर्किट हाउस में नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता ऊना निवासी एवं 216 मेगावाट की अपर त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत सुखविंदर रतन जी के परिवारजन ने मुलाकात की। परिवार की चिंता और अपने प्रियजन को लेकर उनकी बेचैनी को महसूस कर सकता हूं। कुछ दिन पहले मेरी सुखविंदर जी के चचेरे भाई से भी बात हुई थी। मैंने आश्वस्त किया कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार अकेला नहीं है, हम सब उनके साथ हैं। सुखविंदर जी की तलाश के लिए केंद्र सरकार से भी हरसंभव सहयोग मांगा जाएगा। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सुखविंदर जी जल्द सकुशल हम सबके बीच लौटें।
12
79
1,823