Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree) header
Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree) profile picture

Tech की जड़ तक 🌱 AI, Phone, Innovations: हर हफ़्ते हक़ीक़त 🎙 Host #TechAajkal 🫆26+ yrs: TV9 · Aaj Tak · Zee 🔍 News × Poetry × Future

India
Joined May 2009
Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)
टेक आजकल का नया एपिसोड आ गया है 🎬 🚗 Tesla की "उड़ने वाली" कार उड़ी या कूदी? उसकी हवाबाज़ी का सच 📱 ₹3 लाख का iPhone Duo गिरा, तो अंदर की स्क्रीन बनवाने में ₹1.5 लाख 🤖 ₹2,000 महीने वाला AI बनाम मुफ़्त वाला: दो असली काम, नतीजा चौंकाने वाला 🥛 6 मिनट में अपना ऐप, बिना कोडिंग, सिर्फ़ हिंदी में लिखकर बना दिया, आप भी बना सकते हैं। देखिए, और परिवार के ग्रुप में भेजिए 👇 हाइप नहीं, हक़ीक़त। #TechAajkal
156
फ़ुर्सत के रात दिन -------------———- #Doorbeen #सिद्धार्थकीदूरबीन वक़्त मिले तो ये कर लूँ, वो पढ़ लूँ। यह हम सबका सबसे पुराना बहाना है। जापानी लेखक फ़ूमियो सासाकी की किताब Hello, Habits पढ़ रहा था। जिसमें वे बताते हैं कि नौकरी छोड़ी तो पूरा दिन तो अपना हो गया, लेकिन पढ़ना घट गया। एक दोपहर वो स्पा गए, पर ज़रा भी सुकून नहीं मिला। क्योंकि उन्हें न कोई थकान थी, न कोई तनाव, जिसे वहाँ उतारना हो। फ़ूमियो सासाकी ने लिखा कि जापान सरकार के एक अध्ययन के मुताबिक़, दिन में 7 घंटे से ज़्यादा ख़ाली समय होने पर ख़ुशी घटने लगती है। मैंने रिसर्च किया तो पता चला कि विज्ञान भी इसी के आसपास पहुँचता है। 2021 में अमेरिका के व्हार्टन स्कूल और UCLA के शोधकर्ताओं ने 35,000 से ज़्यादा लोगों के रोज़मर्रा के समय का हिसाब देखा। उन्होंने पाया कि क़रीब दो घंटे की फ़ुर्सत तक ख़ुशी बढ़ती है, फिर ठहर जाती है, और पाँच घंटे के बाद घटने लगती है। कम फ़ुर्सत वाले तनाव से दुखी थे। ज़्यादा फ़ुर्सत वाले इस एहसास से कि दिन बेकार जा रहा है। पर इस रिसर्च की सबसे बड़ी बात एक शर्त में छिपी है। ख़ुशी तभी गिरी जब वह ख़ाली समय यूँ ही बीता, जैसे टीवी के सामने या स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए। जिन लोगों ने उस समय में कुछ नया सीखा, कुछ बनाया, या अपनों के साथ बैठे, उनकी ख़ुशी बनी रही। लोगों के साथ फ़ुर्सत के पल जितने ज़्यादा उतना बेहतर नतीजा आया। मतलब समस्या घंटों की नहीं, बेकार ख़ालीपन की है। मेरी समझ में फ़ुर्सत के अंदर भी कुछ सार्थक होते रहना चाहिए, तभी वह फ़ुर्सत ख़ुशी देती है। फ़ुर्सत कोई ख़ाली कमरा नहीं जिसमें बस पड़े रहा जाए। वो एक आँगन है, जिसमें कुछ उगना चाहिए। कोई किताब, कोई सुर, कोई बातचीत, कोई अधूरा शौक़, कोई नया रिश्ता। गांधी जी ने भी कहा था कि आलस्य मीठा लगता है, पर अंत में तकलीफ़ देता है। सुखी रहने के लिए कुछ करते रहना ज़रूरी है। आज़ादी की कमी एक दर्द है। पर बिना दिशा की आज़ादी भी कम दर्द नहीं देती। — सिद्धार्थ • SidTree ------ संदर्भों के साथ पूरा लेख और दूरबीन के बाकी दृश्य: लिंक पहले कमेंट में 👇
1
1
67
एक वीडियो गेम, जिसे बनाने और लॉन्च करने का ख़र्च बुर्ज ख़लीफ़ा से भी ज़्यादा माना जा रहा है। 🎮🏙️ GTA 6 में आख़िर ऐसा क्या है कि दुनिया 13 साल से इसका इंतज़ार कर रही है? और India में इसे खेलने का असली ख़र्च कितना है? टेक आजकल के नए एपिसोड में इसके साथ: • हिंदी में बोलकर टाइपिंग करने वाले ऐप • अदालतों में AI, जहाँ जज बोलते हैं और मशीन लिखती है • 20 हज़ार ऑर्डर वाला बत्तख़ रोबोट • Google Genie 4 • छात्रों के लिए AI से English speaking की practice #TechAajkal #GTA6 #AI
1
2
105
एक गेम का ख़र्च, बुर्ज ख़लीफ़ा से भी ज़्यादा? 🎮🏙️ GTA 6, हिंदी में बोलकर टाइपिंग, अदालत में AI, 20 हज़ार ऑर्डर वाला बत्तख़ रोबोट और Google Genie 4। टेक आजकल का नया एपिसोड 👇 #TechAajkal #GTA6
GTA 6: बुर्ज ख़लीफ़ा से भी महंगा गेम | बोलकर टाइपिंग | AI से अंग्रेज़ी सीखिए #GTA6 #GTA6India #HindiVoiceTyping #AI #Nvidia #Microduck | @sidtree
3
196
एक गेम का ख़र्च, बुर्ज ख़लीफ़ा से भी ज़्यादा? 🎮🏙️ GTA 6, हिंदी में बोलकर टाइपिंग, अदालत में AI, 20 हज़ार ऑर्डर वाला बत्तख़ रोबोट और Google Genie 4। टेक आजकल का नया एपिसोड 👇 youtu.be/L-TOTLo2YgU #TechAajkal #GTA6
1
112
बैटरी की चार बातें, जो हर घर में सुनी हैं, पर ग़लत हैं 🔋 1️⃣ रात भर चार्ज: Optimized Battery Charging ऑन है, तो चिंता की बात नहीं। फ़ोन 80% पर रुककर इंतज़ार करता है। 2️⃣ चार्जिंग में फ़ोन चलाना: रील और चैट से कुछ नहीं होता। असली दुश्मन गर्मी है। 3️⃣ ऐप बंद करना: Apple और Google, दोनों कहते हैं कि ज़रूरत नहीं। बार-बार बंद करोगे, तो बैटरी ज़्यादा जाएगी। 4️⃣ 0% तक चलाना: यह पुराने ज़माने की बैटरियों का नियम था। आज के दौर में 20 से 80% के बीच रखो। शेयर करो, और घर के उस सदस्य को भेजो जो हर पाँच मिनट में ऐप बंद करता है 😄 आप इनमें से कौन-सा झोल सही मानते थे? कमेंट में बताओ 👇 #झोल #BatteryTips #SmartphoneTips #TechInHindi iPhone Android #sidtreetech
54
iPhone पर पहली बार पेंसिल चल रही है Duo life ka नया शॉर्ट वीडियो #duolife #iphoneduo #sidtreetech #sidtree
2
166
iPhone Duo की टूटी स्क्रीन वाली तस्वीरें हर तरफ़ हैं। कुछ सच्ची, कुछ अधूरी, कुछ किसी और कहानी की। 🔍 Apple ने दिक़्क़त मानी है, फ़ोन बदलने की बात कही है। पर कितने फ़ोन, और क्यों टूट रहे हैं, ये अब भी नहीं बताया। मेरा Duo पाँच दिन से ठीक है। पर एक ठीक फ़ोन, किसी का टूटा फ़ोन झुठला नहीं सकता। हिंज अटके या चटकने की आवाज़ आए, तो ज़ोर मत लगाइए, सीधे Apple सपोर्ट से बात कीजिए। आपको क्या लगता है, पहली पीढ़ी का फ़ोल्डेबल ख़रीदना जल्दबाज़ी है? कमेंट में बताइए 👇 #iPhoneDuo #Apple #झोल #sidtreetech
93
टेक आजकल का नया एपिसोड आ गया है 🎬 ये रोबोट बचाएगा… या नौकरी खाएगा? कंपनी इसे बॉडीगार्ड रोबोट बता रही है, पर वीडियो के कोने में छोटे अक्षरों में कुछ और लिखा है। वहीं तमिलनाडु के करूर में मज़दूर रोबोट को अपना ही काम सिखा रहे हैं। नौकरियों का नाश करने कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस एपिसोड में और क्या है: 🛒 AI से दिवाली की ख़रीदारी करवाई, देखिए वो कहाँ रुका 🔐 CERT-In का अलर्ट, और पासवर्ड से छुट्टी कैसे पाएँ 🍎 Apple का 28 अक्टूबर वाला इवेंट 💻 ₹44 लाख तक का AI कंप्यूटर 📚 छात्रों के लिए अपनी किताब का AI क्विज़ हाइप नहीं, हक़ीक़त। ▶️ पूरा एपिसोड देखिए: Yt link comment में है काम का लगे तो परिवार और दोस्तों के ग्रुप में भेजिए।
3
294
Nagraj aur super commando dhruv 90s wala superhit duo Pure Nostalgia !! Exploring real life scenarios with #iphoneduo #sidtree #duolife #iphoneduo #comics
1
143
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
रोबोट बॉडीगार्ड ? AI से ख़रीदारी, Password से छुट्टी कैसे ? #TechAajkal | #AI | #Chrome | #GeminiNotebook | #Apple | #TechNews | @sidtree
1
1
652
तीन लाख का iPhone Duo भारत में बिक रहा है। दुनिया भर के रिव्यू छानकर निकाले 4 झोल और 4 ख़ूबियाँ 👇 ❌ Face ID नहीं, अनलॉक Touch ID से ✅ हिंज दमदार, 32,000 बार मोड़ने के बाद भी पहले दिन जैसा ❌ बाहर की स्क्रीन सिर्फ़ 5.4 इंच की ✅ अंदर 7.6 इंच की मैट स्क्रीन, क्रीज़ मुश्किल से दिखती है ❌ सिम कार्ड नहीं लगता, सिर्फ़ eSIM ✅ आम दिन में बैटरी आराम से चल जाती है ❌ बाएँ हाथ वालों के लिए मुश्किल ✅ आधा खोलो तो लैपटॉप बन जाता है फ़ैसला: बनावट शानदार है, पर पहली पीढ़ी के झोल भी साथ आते हैं। आप लेंगे या अगली पीढ़ी का इंतज़ार करेंगे? कमेंट में बताइए। #iPhoneDuo #झोल #sidtreetech #Apple
1
2
185
आज गाड़ी चलाते-चलाते दशहरे वाली reel बन गई थी। इसमें मैंने 2017 में लिखी अपनी कविता “दैनिक दशानन” सुनाई है। आप भी सुनिए और बताइए कि आप इससे relate कर पाते हैं या नहीं। --- जलकर, भस्म होकर फिर से खड़ा हो जाता है नाभि में तुम्हारे तीर का स्वागत करने के लिए दशानन थक नहीं रहा इसलिए तुम्हें भी मर्यादाओं की प्रत्यंचा बार बार चढ़ानी होगी बार बार भेदना होगा लक्ष्य कि तुम भी थक नहीं सकते अब हर रोज़ नये रावण हैं नयी विजयादशमी है हर रोज़ — सिद्धार्थ • SidTree
1
104
Clocks are locks ! घड़ी की सुई को पकड़कर लटके हुए लोग एक गोलाकार रास्ते पर चलते हुए जीवन जी रहे हैं जो घड़ी की रफ़्तार है वही इन लोगों की रफ़्तार है जो घड़ी की सुइयों की दिशा है वही इन लोगों की दिशा है इस सफ़र में घड़ी की सुइयों से लम्हे कटते जाते हैं छोटे होते जाते हैं फिसलते जाते हैं क्या वाकई वक़्त हम लोगों की मुठ्ठी में रहता है ? या फिर घड़ी एक ताला बन जाती है ? — सिद्धार्थ • SidTree कैसी लगी? Comment में बताइएगा।
2
181
Tesla की गुलाटी में 4 झोल कार उड़ी नहीं, छलाँग लगा रही है, कूद रही है #TeslaRoadster
2
203
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
Tesla की 'हवाबाज़ी' का सच, iPhone Duo का झटका, ChatGPT vs Gemini | Tech Aajkal #TeslaRoadster #ChatGPT #GeminiAI #iPhoneDuo #TechAajkal #TeslaRoadster #Tesla | @sidtree
1
4
861
iPhone Duo की स्क्रीन टूटी तो डेढ़ लाख रुपये का बिल
2
327
Home View - घर की नई स्क्रीन - जिसे अभी हिंदी नहीं आती इसे एक नज़र में समझिए - बीज से जड़ तक 1/2 #SidTreeTech
1
1
105
Home View क्या है - एक नज़र में समझिए - बीज से फल तक 2/2 #SidTreeTech
14