S.S.Joshi (@ssjoshi4) profile picture
Joined July 2015
S.S.Joshi retweeted
आज जोधपुर रवाना होने से पूर्व 49 सिविल लाइंस में मीडिया से बातचीत की : प्रश्न : सर स्थिति ये है कि अभी तक जोड़-तोड़ की राजनीति उस तरह से चल रही है, कहीं लाइटें उतारी जा रही हैं, जवाब : वो तो पूरा राजस्थान देख रहा है कि लाइटें लगाई गईं चुनाव जीतने के लिए, जनता ने चुनाव हरा दिया तो आम लोगों का क्या कसूर है? मैंने खुद ने देखा कि टोंक जिले के अंदर लाइटें वहां उतार रहे हैं और अधिकारी कह रहे हैं कि ये अवैध लगी हुई थी। तो इनको पूछो अवैध लगाई क्यों आप लोगों ने? अवैध लगाई आपने ही चुनाव जिताने के लिए। हटा रहे हो, जनता ने विरोध किया, तो कह रहे हैं वो तो हम क्या कर सकते हैं, अवैध है इसलिए हटा रहे हैं। तो ये इस सरकार का नमूना है। एक मैंने सुना एक जगह पंचायत समिति में एक वोट है सिर्फ बीजेपी को और बाकी सारे वोट आए कांग्रेस को। एक वोट आया तब भी चाहते हैं कि हमारा प्रधान वहां बने। तो जो प्रधान का उम्मीदवार है उनके घर में पुलिस जा रही है, उनके मकान को तोड़ें, होटल बंद कर दो, धमकी दी जा रही है। तो भजन लाल जी की सरकार ने हद कर दी है। ऐसा राजस्थान के इतिहास में कभी नहीं हुआ। मैंने एक एग्जांपल दिया आपको। ऐसे कई एग्जांपल राजस्थान में मिलेंगे आपको। हर जगह गुंडागर्दी हो रही है। इनको शर्म ही नहीं आ रही है कि जनता ने मैंडेट दे दिया।अगर थोड़ी बहुत भी समझ होती सरकार में तो मेरे ख्याल से वो आत्मचिंतन करने लग जाते कि भई क्यों हार रहे हैं, कारण क्या-क्या हैं? उस पे सुधार करें, हमारी गलती है तो उनको हम दूर करें और वापस पब्लिक का विश्वास जीतें, यह राजनीति होती है डेमोक्रेसी के अंदर। हम बार-बार कहते हैं कि इनका विश्वास नहीं डेमोक्रेसी के अंदर। बुरी तरह हरवा दिया जनता ने इनको, पूरे देश भर के अंदर राजस्थान की चर्चा हो रही है, उसके बावजूद भी आप जिस प्रकार का बिहेव कर रहे हो वो हमने पहले ही कहा कि ये अभी तो लग जाएंगे हॉर्स ट्रेडिंग के अंदर। हॉर्स ट्रेडिंग में लग गए हैं , गुंडागर्दी करवा रहे हैं, पुलिस भेज रहे हैं। एक जहां सब लोग इकट्ठे हैं कांग्रेस के उम्मीदवार, वहां एक थानेदार तीन बार चला गया धमकी देने के लिए। तो ये क्या मजाक बना रखी है? जनता बख्शेगी नहीं। अभी भी जनता ने सबक सिखा दिया है, जो नगर निगम के अंदर, नगर पालिका में जो गुंडागर्दी, पुलिस का आतंक था, परिसीमन के माध्यम से चुनाव जीत गए लोग, परिसीमन गलत करके, उसका जनता ने जवाब दे दिया। हमें बहुत खुशी है इस बात की कि प्रदेश की जनता, मतदाताओं को मैं धन्यवाद दूँ बारंबार, इतने समझदारी का परिचय दिया उन्होंने कि इनकी ऐसी स्थिति कर दी है कि क्लियर कट मैंडेट दिया है। आधा-अधूरा नहीं दिया उन्होंने। इतना बड़ा मार्जिन रखा है कि ये चाहें तो नहीं जीत सकते। पर फिर भी आप देखिए एक वोट और कहां 15 वोट या 18 वोट हैं। उसके बाद में भी हिम्मत देखो आप, कि एक वोट वाला जो है, एक वोट बीजेपी के पास है, तब भी है कि हमारा प्रधान बन जाए। तुम 15, 17, 18 जीत कर आए हो, तुम खुद ही बीजेपी में घुस जाओ, न्यूज़ बननी चाहिए देश के अंदर कि वहां भी बीजेपी जीत गई है। ईवन भजनलाल जी के खुद के जिले के अंदर का जिला जो है, वहां कांग्रेस को क्लियर कट मैंडेट मिला है। वहां गुंडागर्दी करवा रहे हैं, हॉर्स ट्रेडिंग में लग गए वहां तो। दो लोग उठा के ले गए कि भजन लाल जी का नाम नहीं आना चाहिए कि खुद जिले में हार गए, भजन लाल जी खुद के जिले में हार गए ये न्यूज़ नहीं बननी चाहिए उसके लिए रात और दिन एक किए हुए हैं। ये इनकी हरकतें हैं, क्या समझाएं? इसलिए मैं कह रहा हूं ये सरकार जो है ऐसी हरकतें करेंगे तो अगले चुनाव में तो इतिहास ही बनेगा फिर। ये जनता का इस बार मूड आया है। अगर ये जनता के मूड को स्वीकार करें, विद ह्यूमिलिटी, नम्रता से स्वीकार करें, वापस अच्छे काम करके दिखाएं, सुशासन दें, तब तो फिर भी जनता का गुस्सा कम होता है। जनता के फैसले के बाद में अगर आप फिर भी तीन-पांच करो, मारवाड़ी में कहते हैं ना तीन-पांच करना, हारने के बाद भी तीन-पांच कर रहे हैं, हमारे भजन लाल जी की सरकार, भजन लाल जी के मंत्रिमंडल, भजनलाल जी खुद ही , वो तीन-पांच ऐसी, जनता ऐसा सबक सिखाएगी कोई सोच नहीं सकता। नंबर तीन बात आखिर में, ब्यूरोक्रेसी कहने लग गई कि अब ये राज तो गया, ब्यूरोक्रेसी आप जानते हो ब्यूरोक्रेसी होती है। इसलिए अब 2 साल तक तो ये काम कर नहीं पाएंगे, कौन इनकी बात मानेगा क्योंकि इन्होंने इतना दबाव दे-दे करके सरकार चलाई है। मैंने आपको कहा था एसीबी में दबाव, पुलिस मुख्यालय पर दबाव, हर विभाग में पंचायती। आउट ऑफ वे काम नहीं हो सकते तो वो काम हो हमारे, और चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ दिया पुलिस के आतंक से चुनाव जीतने के लिए। ये तमाम हरकतें राजस्थान देख रहा है।
46
174
6
817
32,755
यात्रा कार्यक्रम-23-25 नवंबर, 2026। जोधपुर एवं उदयपुर।
16
65
308
16,063
मारवाड़ के सपूत वीर दुर्गादास राठौड़ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण की भावना हम सभी के लिए एक मिसाल है।
8
53
178
11,964
भाजपा सरकार ने पंचायती राज चुनावों में करारी हार के बाद भी सबक नहीं सीखा है। जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया। इसके बावजूद कई क्षेत्रों से खबरें आ रही हैं कि भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाकर नगरीय निकाय चुनावों की तरह दादागिरी से बोर्ड बनाना चाहती है। यह किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऐसी घटनाओं की लगातार निगरानी कर रही है। जनता ने जनमत कांग्रेस पार्टी को दिया है। यदि राजनीतिक दबाव में कांग्रेस के लोगों पर अनुचित कार्रवाई की गई, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह निष्पक्ष रहकर जनादेश का सम्मान करे। पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में कहीं भी राजनीतिक दबाव में कोई अनुचित कार्रवाई न हो।
66
319
7
1,772
62,864
For all the Kashmiri Haakh lovers out there! ❤️ #SoniaGandhi #BelongingAJourneyOfLove #Kashmir
14
160
2
520
5,838
कोटा- उदयपुर नेशनल हाईवे - 52 पर शंभूपुरा गांव के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के कई श्रद्धालुओं की मृत्यु होना बेहद दुखद है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
17
76
401
30,732
कल इंदिरा भवन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले द्विशताब्दी जयंती समारोह एवं जाति आधारित जनगणना सम्मेलन में शामिल हुए। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। महिलाओं, वंचितों और शोषित वर्गों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष भारतीय समाज में एक नई सामाजिक क्रांति का आधार बना, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। फुले जी का सपना था कि वंचितों को शिक्षा, सम्मान और हिस्सेदारी मिले। सही जातिगत जनगणना इसी हिस्सेदारी की पहली सीढ़ी है। #JyotibaPhule200 #CasteCensus
12
113
408
14,907
प्रश्न : सर बीजेपी का गढ़ कहा जाता है मेवाड़, लेकिन उस मेवाड़ में भी कांग्रेस ने जिस तरीके से काम किया, जोधपुर खासतौर पर अच्छे मार्जिन के साथ में…. जवाब : आज जोधपुर, अलवर, जयपुर, सब जगह इनकी स्थिति खराब हो गई और जनता ने ध्यान रखा है कि इतने बुरी तरह उनको हराओ, जिससे कि ये हॉर्स ट्रेडिंग नहीं कर सकें, खरीददारी नहीं कर सकें, वो भी जनता ने इंतजाम कर दिया। इतनी बड़ी मार्जिन रखी है जिससे कि ये पहले की तरह नगर पालिकाओं की तरह, नगर निगमों की तरह ,जो इन्होंने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग किया था, उसकी गुंजाइश भी कम कर दी है। फिर भी मुझे लगता है कि आज रात को या आज रात से ही शुरू कर देंगे कि जहाँ संभव हो वहाँ कैसे चुनाव जीतें हॉर्स ट्रेडिंग करके। पुलिस का दुरुपयोग करके देख लिया। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि अब पुलिस समझ गई होगी कि जनता का मूड क्या है। जनता का मूड सरकार बदलने का मूड है। ये बदलने का मूड है, लग गया है कि 2028 में सरकार भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि पुलिस वाले भी समझ गए हैं, इनके दबाव में नहीं आएंगे, ये मेरा मानना है। हालांकि ये तो लग जाएंगे, इनकी फितरत है, कैसे हॉर्स ट्रेडिंग करें। धन की कमी नहीं है इनके पास में, पुलिस का दुरुपयोग खूब किया, सब देख लिया। पर झटका अच्छा लगा है इनको, मैं बहुत खुश हूँ। सवाल : सर, मदन राठौड़ ने कहा है कि मैं जिम्मेदारी लेता हूँ, तो क्या वो जिम्मेदारी वहीं तक ही सीमित रहनी चाहिए? जवाब : देखिए, ये तो उनकी पार्टी का मामला है। वो हैं क्या जो जिम्मेदारी लें? वो क्या हैं? वो तो बीजेपी के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष ही तो हैं, पर जिम्मेदारी तो सरकार की है ना! सरकार की फेलियर से ये हुआ है। अब इनकी हाईकमान जो , हम तो चाहते हैं भजनलाल जी को ही रखें यहाँ पर। भले आदमी हैं, हम बार-बार कहते हैं। हमने कभी उन पर आरोप नहीं लगाया, बहुत भले आदमी हैं। उन्होंने गुस्से के अंदर पता नहीं... मैंने उनके साले का नाम ले लिया। अब मैंने गलत क्या कहा? उनका साला, कोई नाम है उसका... प्रमोद शर्मा। हमारे वक्त में भरतपुर के अंदर डीआईजी थे, उनके घर पे बैठ करके इसने करप्शन किए। शायद मेरे ख्याल से अरेस्ट कर दिए थे। हमारे वक्त में अरेस्ट हुए थे। मुख्यमंत्री की शपथ होने के दो दिन, एक दिन पहले एसीबी ने जो है मुख्यमंत्री जी को ऑब्लाइज करने के लिए एफआर लगा दी उस पे। ये मैंने जिक्र किया था, मेरी गलती ये थी कि मैंने इस बात का जिक्र कर दिया और ये कह दिया कि पुलिस उनकी तलाश तो कर रही है, राजस्थान के बाहर कर रही है, वो राजस्थान में ही घूम रहे हैं, जयपुर में ही घूम रहे हैं और बेईमानी हो रही है आज भी। मुख्यमंत्री मेरी भावना समझ नहीं पा रहे हैं। मैंने कहा आपके परिवार को दूर रखो सरकार से। मैंने क्या बुरा कहा? मैंने कहा आपका जो साले साहब हैं... प्रमोद शर्मा जी, उनको दूर रखो। उनका नाम मैंने नहीं लिया, मैंने परिवार की बात कही थी। अगर मेरी बात मानते, ज्यादा बेहतर होता भजनलाल जी के लिए पर वो समझ नहीं पाए। तो आप बताइए कि पता नहीं इतना गुस्सा आ गया कि पर्ची पढ़ ली जोधपुर के अंदर, आरोपों की झड़ी लगा दी मेरे ऊपर। वो आरोप जो लगाए मेरे ऊपर, मैं आज फिर कहता हूं आपको, वो आरोप भजनलाल का पीछा करते जाएंगे लगातार, मुख्यमंत्री रहेंगे तब भी करेंगे और मुख्यमंत्री हटने के बाद भी करेंगे क्योंकि ऐसे आरोप कैसे लगा दिए बिना कोई बेस के? कुछ तो बताओ तथ्य भाई! मैंने कहा माफी मांग लो पब्लिक से, मुझसे मत मांगो भाई, पब्लिक से मांग लो। मैंने कहा आप तथ्य बताओ, हमें बताओ, पब्लिक को बताओ, पब्लिक माई-बाप है, उनको बताने में उनको तकलीफ क्या हो रही थी? तो आप बता दीजिए। मैं तो कह दिया कि 5 साल की उम्र भी नहीं थी,जब मैंने दुकान खोली थी वहां पीपाड़ में, मुझे याद है, 56 साल हो गए, 56 साल पहले मैंने दुकान खोली, उसका जिक्र कर रहे हैं ये लोग। तो इसका मतलब है जानबूझकर कि कैसे बदनाम करें कांग्रेस नेताओं को, कभी डोटासरा जी का नाम लेते हैं, कभी मेरा नाम लेते हैं। कभी जिनका मौका लगता है, किसी का नाम ले लेते हैं ये। तथ्य इनके पास कोई है नहीं। अरे, पीसीसी प्रेसिडेंट के छापे डलवा दिए भाई इन लोगों ने। ईडी का छापा पड़ा है ना उनके यहां तो? कुछ मिला उनके यहां पे? आप बताइए, उनको मुंह लटका के वापस जाना पड़ा ईडी वालों को। तो कहने का मतलब है, आप कांग्रेस नेताओं से विचारधारा के आधार पर लड़ाई लड़ो, बजाय इसके कि आप झूठे आरोप लगाओ और दबाव मत रखो। मैं फिर मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहूंगा, मेरे तीनों कार्यकाल में हमने एसीबी पर कोई दबाव दिया ही नहीं कभी और इनको पूछो और एसीबी के डीजी साहब को पूछो कि भई आप दबाव में आते ही क्यों हो? और सीएमओ को चाहिए दबाव नहीं दे उनके ऊपर।
87
534
11
3,416
113,831
बजट फाइल्स: घोषणा- खेलो राजस्थान यूथ गेम्स जुलाई 2024: घोषणा हुई, हर साल 50 करोड़। फरवरी 2026: वही घोषणा, फिर 50 करोड़ की। घोषणा हर साल की, आयोजन अब तक नहीं। खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार थे, सरकार कागज़ों में उलझी रही। यही है भाजपा सरकार की सच्चाई। #बजट_फाइल्स #BudgetFiles
56
209
19
596
27,698
पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की : देखिए जिस प्रकार से परिणाम आए हैं उससे लगता है कि जनता ने तीन साल पूरे होने पर इनको तोहफा दिया है, क्योंकि जिस प्रकार से इन्होंने बीहेव किया, गवर्नेंस में ध्यान दिया नहीं, शासन करने में ध्यान नहीं दिया, खाली दौरे करते रहे, दिल्ली दौरे किए होंगे 30-40 तो , पूरे प्रदेश में घूमते रहे। यहां शासन करना बहुत गंभीर और बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि जनता ने जो इनका सूपड़ा साफ किया है उसमें मुख्य कुशासन कारण होगा। जनता परेशान थी, उनके काम हो नहीं रहे थे। करप्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया, सुनवाई करने वाला कोई नहीं रहा। गुस्सा बढ़ता ही गया और फिर ऊपर से कह रहे हैं कि एक साल बनाम पांच साल, मतलब हमने एक साल में इतने काम कर दिए जितना पिछली सरकार ने पांच साल में किए। अब बताइए आप यह कोई मान सकता है इस प्रकार से? तो इस प्रकार की जो स्थिति बनी है और फिर हमारी योजना इतनी शानदार थी कि अभी चुनाव 23 के होने के बाद में ही इम्मेडिएटली लोगों को महसूस भी हुआ कि चार महीने हो गए सरकार को और कोई काम कर नहीं रहे हैं तो पार्लियामेंट चुनाव में ही इन्होंने झटका दे दिया। 11 सीटें जीतना लोकसभा की बहुत बड़ी बात थी। तमाम लोगों ने एहसास कर लिया कि सरकार अच्छा काम कर रही थी और चुनाव में कामयाब नहीं हुई। सरकार हार गई या हमने हरा दी तो जनता ने महसूस करके ही मैं समझता हूं पार्लियामेंट के चुनाव से जो एक माहौल बन गया और फिर जो इनकी गुंडागर्दी हुई नगर निगम के अंदर, नगर पालिकाओं के अंदर, निकायों के अंदर तब मैंने कहा था, आह्वान किया मैंने प्रदेशवासियों से, मतदाताओं से इसका बदला आप लो पंचायत चुनाव के अंदर और मुझे खुशी है कि बदला ले लिया गया। हमारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके अध्यक्ष जी समेत पदाधिकारियों ने हम सबको इन्वॉल्व किया। मीटिंग भी हम लोगों ने करी और बकायदा मॉनिटरिंग होती रही। जो भी गए पर्यवेक्षक गए हों या जिनको भेजा गया PCC द्वारा, मॉनिटरिंग भी अच्छी हुई। जिला कांग्रेस कमेटियों ने, वहां के पदाधिकारियों ने, ब्लॉक अध्यक्षों ने इस बार सबने मिलकर काम किया और मतदाताओं को विश्वास हो गया कि वास्तव में हमारे साथ धोखा हो गया। जो वादे किए गए थे मैनिफेस्टो में, जो बजट में घोषणाएं हुई थी, वह लागू ही नहीं हो रही थी। तो मेरा मानना है कि यह जो जीत है हमारी यह कांग्रेस की नीतियों की, कार्यक्रमों की, सिद्धांतों की, जो खड़गे साहब के और राहुल गांधी के नेतृत्व में जिसके लिए संघर्ष हम कर रहे हैं, वो लोग पार्लियामेंट के अंदर कर रहे हैं। राहुल जी और खड़गे साहब जो विपक्ष है, राज्यों में वहां हम सब कर रहे हैं तो मैं समझता हूं वह बहुत बड़ा कारण रहा कि जनता ने विश्वास किया कांग्रेस पर।
78
344
1
1,965
44,177
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
14
59
1
247
12,956
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को पंचायत राज चुनावों में भारी जीत दिलाकर भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उसके जाने का समय आ चुका है। नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी के दम पर जनादेश को हड़पने का काम किया। हम लगातार यह बात कह रहे थे कि गांवों में भाजपा के खिलाफ़ माहौल है। किसान, मजदूर, महिलाएं, सभी वर्ग भाजपा सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफ़ी से परेशान हैं। गांवों की समस्याओं को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ा है। मुख्यमंत्री जी इस जनभावना को भांप नहीं पाए और पूरी भाजपा सत्ता के मद में चूर रही। आज ग्रामीण मतदाताओं ने अपने वोट के जरिए इसका जवाब दिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई चिरंजीवी योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी लोगों को याद आती हैं। सामाजिक सुरक्षा, किसानों को संबल, महिलाओं के लिए योजनाएं और आमजन को राहत देने वाले फैसलों ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया था। ग्रामीण जनता ने इन योजनाओं और उस शासनकाल की संवेदनशीलता को याद रखा है। यह जीत कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की नीतियों पर जनता की मुहर है। इस शानदार जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, समस्त नेताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हृदय से आभार। यह जीत ग्रामीण जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
132
573
23
3,244
84,868
आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पहुँचकर देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
3
10
33
716
मणिपुर में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बेन्दों की ढाणी , फलोदी के वीर सपूत कैप्टन डॉ. हनुमानराम बेन्दा की शहादत को कोटि-कोटि नमन। इस बेहद कठिन समय में हम सभी शहीद के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें संबल तथा धैर्य प्रदान करें।
7
72
335
26,950
Heartiest congratulations to Madame Graça Machel on being honoured with the Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development today by Smt. Sonia Gandhi. As rightly said by Smt. Gandhi, "Both Indira Gandhi ji and Madame Graça Machel believed in people's power to shape their own future; their lives remind us that leadership is measured by the courage to challenge injustice and the commitment to bring about change." A distinguished Mozambican stateswoman and humanitarian, Madame Machel was her country's first Minister of Education and Culture, led the UN study on children in armed conflict, and co-founded The Elders and Girls Not Brides. She is also the only woman to have been First Lady of two nations, as the widow of Samora Machel and later the wife of Nelson Mandela. My best wishes to you.
6
74
311
15,288
The first time I was to meet #IndiraGandhi, I was too nervous to go. The world knew the Prime Minister; at home, we knew Dadi – loving, gentle, wise, & blessed with a wonderful sense of humour. A part of her lives on in all of us. We miss her dearly.
30
155
3
480
5,192
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा एवं ऊर्जावान अध्यक्ष, गुजरात में मेरे साथ प्रभारी सचिव रहे श्री जीतू पटवारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। @jitupatwari
11
67
2
666
17,050
*Watch*: Shri Rahul Gandhi on the Iran War & India's Role in the World at University Of Chicago
10
51
122
13,955
प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले तो सूखा घोषित करने में काफ़ी देर कर दी, उसके बाद जिन तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया उनके अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में तहसीलों को छोड़ दिया गया। सितंबर के महीने में बाड़मेर के दौरे पर मुख्यमंत्री जी ने एक सूखा पैकेज की घोषणा की, जिसके डेढ़ महीने बाद भी गांवों में न तो पशु शिविर खुले और चारा डिपो तो सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित हैं। सिर्फ़ तीन तहसीलों में डिपो की स्वीकृति हुई, और वे भी शुरू नहीं हो पाए। अब राज्य सरकार ने 9,321 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज का ऐलान किया है। हम सभी इसका स्वागत करेंगे, यदि मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी ईमानदारी से इस पैकेज का विवरण बताएं। इस प्रकार प्रदेशवासियों को भ्रमित करना उचित नहीं है। वास्तविक स्थिति तो यह है कि टैंकरों से पानी पहुंचाने की जो योजना बनी थी, वह अब तक धरातल पर नहीं उतरी। गांवों में चारे का एक तिनका तक नहीं पहुंचा, और पशुपालक व मवेशी मीलों दूर पानी के लिए भटक रहे हैं। ऐसी परिस्थिति बनाने वाली भाजपा सरकार की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। राज्य सरकार को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि सूखे की स्थिति से केवल घोषणाओं से नहीं निपटा जा सकता। मुख्यमंत्री को स्वयं परिस्थितियों एवं अकाल राहत के कार्यों की मॉनिटरिंग करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि आखिरी व्यक्ति तक राहत पहुंचे। केवल पैकेज घोषित करना काफ़ी नहीं है।
43
102
4
272
15,179
आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर नई दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को नमन किया। इंदिरा जी ने हर कठिन घड़ी में देशहित को सर्वोपरि रखा और अंतिम साँस तक देश की सेवा की। आज जब देश की एकता और संस्थाओं की मज़बूती की चर्चा होती है, तो इंदिरा जी की दृढ़ता और दूरदर्शिता और भी याद आती है। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
44
167
6
924
21,364