
National Spokesperson, @RJDforIndia
New Delhi
Joined June 2018
- Tweets5.7K
- Following4.2K
- Followers5.8K
- Likes16.3K
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल की दास्तान!
हमने अपना श्रेष्ठ दिया इसलिए बिना कुछ किए आदतन मोदी जी श्रेय लेने आज बिहार आ रहे है।
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
Respected PM Sir,
Not a single paisa from Union Government given for this project.
This bridge was inaugurated 1 year 5 months ago by then CM Sh. Nitish Kumar
This bridge has been operational for last 17 months. I’ll so it’s beyond understanding of people of Bihar that why you are inaugurating it again? Is it because you wish to have a plaque installed bearing your name, that too without any contribution from central government.
So Please refrain from arrogating credit for this endeavour and engaging in unwarranted self-aggrandizement.
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भारतीय चावल निर्यात में संभावित जीएमओ (GMO) के गंभीर मुद्दे को उठाकर किसानों और निर्यातकों के हितों की रक्षा की है। उम्मीद है कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जवाब और APEDA के अनिवार्य परीक्षण के कदमों से अब चावल निर्यात की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
जनता ने जिन्हें विधायक चुनकर विधानसभा भेजा, उनके परिवार पर दरभंगा में गरीबों का हक, सार्वजनिक रास्ते और जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर इन जनप्रतिनिधियों का असली चेहरा अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।
तेजस्वी प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
ईश्वर आपको जनसेवा के पथ पर निरंतर अपार सफलता एवं समृद्धि प्रदान करे।
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
RJD नेताओं ने दिल्ली में मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन!
@RJDforIndia @yadavtejashwi
#TejashwiYadav #RJD #Delhi #BiharPolitics #LaluYadav – at Delhi, India
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
दीपावली पर सपरिवार माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा की एवं माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं बल्कि नई शुरुआत, नव संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।
कामना है कि माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपको धन -धान्य व ऐश्वर्य की सुलभ प्राप्ति हो। 🪔
#HappyDiwali #RJD #TejashwiYadav
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोटा पंचायत के ग्राम तपोवन में आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव–2026 का शुभारंभ किया,
गोवर्धन पूजा हमारी लोकसंस्कृति, आस्था, प्रकृति संरक्षण और कृषि एवं पशुधन के प्रति सम्मान की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है,
समस्त क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ…
माननीय सांसद सुधाकर जी के आवास पर आयोजित 'दीपावली मिलन' समारोह में सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आप सभी के स्नेह और उपस्थिति से यह अवसर अत्यंत आनंदमय व स्मरणीय बन गया।
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
RSS और BJP सुन लें!
ना उनसे आदरणीय @laluprasadrjd जी डरे!
और ना ही कभी युवा @yadavtejashwi जी डरेंगे!
#RJD #Bihar
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
देर शाम हैदराबाद आगमन पर साथियों द्वारा दिए स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय स्वागत के लिए शुक्रिया।
एयरपोर्ट पर मौजूद रहे राज्यसभा सांसद श्री अनिल यादव, पूर्व सांसद श्री हनुमंत राव जी, पूर्व सांसद श्री अंजन कुमार यादव, राजद के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा यादव, आंध्रप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री वेणूगोपाल एवं श्रीकृष्ण सदर सम्मेलन उत्सव कमेटी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
#TejashwiYadav #hyderabad #Bihar
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
बिहार STF के DG कुंदन कृष्णन द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति के गंभीर एवं महत्वपूर्ण मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस:-
बिहार STF के DG कुंदन कृष्णन ने भोजपुर जिला के बिलौटी गाँव निवासी भरत तिवारी जी के फेक एनकाउंटर मामले में मुझे पाँच करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है । मेरा सवाल सीधा है—यदि मेरे द्वारा उठाए गए सवाल गलत हैं, तो उनका जवाब तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर दीजिए । करोड़ों रुपये के मानहानि मुकदमे की धमकी देकर अपने किए गुनाह एवं भ्रष्ट तरीके से अर्जित की गई संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों को दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है?
यह मामला किसी व्यक्ति विशेष से राजनीतिक या व्यक्तिगत लड़ाई का नहीं है । यह एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की घोषित संपत्ति, अघोषित संपत्ति, उनके परिवार के नाम पर अर्जित जमीन और इन संपत्तियों के वास्तविक स्रोतों की जाँच का मामला है ।
मेरे पास उपलब्ध वार्षिक संपत्ति विवरण, बिहार भूमि पोर्टल से प्राप्त जानकारियों, जमीन के खाता-खेसरा और अन्य दस्तावेजों के आधार पर कुंदन कृष्णन तथा उनके परिवार की संपत्ति को लेकर कई गंभीर सवाल हैं ।
घोषित संपत्ति और वास्तविक बाजार मूल्य का सवाल
कुंदन कृष्णन और उनका परिवार के वार्षिक संपत्ति विवरण में उनके नाम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियाँ घोषित हैं। इनमें नालंदा के बिंद और दरियापुर की पैतृक कृषि भूमि, पटना के नाला रोड स्थित मकान, नालंदा के बिंद में पैतृक आवास और गुरुग्राम स्थित तीन बेडरूम का फ्लैट शामिल हैं ।
नालंदा जिले के बिंद गांव में 7.5 एकड़ पैतृक कृषि भूमि का मूल्य 70 लाख रुपये दर्शाया गया है । दरियापुर गांव में 5.5 एकड़ पैतृक कृषि भूमि का मूल्य 65 लाख रुपये बताया गया है । दरियापुर में वर्ष 2020 में निर्मल सिन्हा से खरीदी गई 3.8 एकड़ जमीन का मूल्य मात्र 12 लाख रुपये दर्शाया गया है । बिंद गांव में दादा से प्राप्त 0.5 एकड़ आवासीय संपत्ति का मूल्य 80 लाख रुपये और पटना के लंगरटोली गली, नाला रोड स्थित बिंद कोठी में आधे हिस्से का मूल्य 80 लाख रुपये घोषित किया गया है । गुरुग्राम के पुरी डिप्लोमैटिक ग्रीन्स में A5-102 स्थित तीन बेडरूम के फ्लैट का मूल्य दो करोड़ रुपये दर्शाया गया है, जिसे पत्नी के साथ खरीदा गया है ।
सवाल यह है कि इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य क्या है? संपत्ति घोषणा में दर्शाए गए मूल्य और वास्तविक बाजार मूल्य के बीच जमीन आसमान का अंतर है । इन सभी संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए इस्तेमाल किए गए धन के स्रोत की जाँच आवश्यक है ।
रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह से जमीन के लेन-देन का संबंध
इस पूरे मामले में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आता है ।पटना सिटी के मौजा सिमली मुरारपुर में कुंदन कृष्णन की पत्नी के जमीन के खाता/प्लॉट में रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की जमीन है । इनके पत्नी द्वारा पटना के बैरिया में 2 बीघा जमीन खरीदा गया उसी प्लॉट में रितेश रंजन ने भी जमीन खरीदा । यह महज संयोग है या इन जमीनों के पीछे कोई साझा कारोबारी, पारिवारिक अथवा वित्तीय संबंध है? इन सभी लेन-देन की स्वतंत्र जाँच होनी चाहिए । यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि जमीन खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई धनराशि का वास्तविक स्रोत क्या था और संबंधित व्यक्तियों के बीच कोई वित्तीय लेन-देन हुआ है या नहीं ।
पटना सिटी के मौजा सिमली मुरारपुर, मालसलामी में कुंदन कृष्णन की माता विभा देवी, पत्नी अवध कुमार सिंह के नाम पर लगभग 7.81 डिसमिल जमीन खरीदे जाने का विवरण है । यह जानना जरूरी है कि इस जमीन की खरीद के लिए धन किसने उपलब्ध कराया? क्या खरीद की धनराशि का संबंध कुंदन कृष्णन अथवा उनके परिवार के वित्तीय लेन-देन से है? क्या इसका उल्लेख संबंधित आयकर और वित्तीय अभिलेखों में है? यह जमीन गया जी के नियाजुद्दीन से खरीदा गया । आश्चर्य वाली बात यह हैं कि इस जमीन के बगल में भी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह का जमीन हैं । यह संयोग हो रहा है या प्रयोग इसका जांच जरूरी हैं । क्योंकि जहां तक हमको खबर हैं जमीन पहले रितेश रंजन के नाम से खरीदा जा रहा हैं जिसे बाद में हस्तांतरण कराने का योजना है ।
रवि शेखर नाम का व्यक्ति कौन हैं जो नई दिल्ली/ दिल्ली NCR में संपत्ति का निवेश देखते हैं । इनका भी जांच जरूरी हैं ।
धनौत की जमीन: घोषणा में बेची गई, लेकिन भूमि पोर्टल पर नाम बरकरार?
पटना जिले के रूपसपुर थाना अंतर्गत मौजा धनौत में जिसका खाता संख्या- 69, प्लॉट संख्या- 1986 में 15.5 डिसमिल जमीन का विवरण है । संपत्ति घोषणा के अनुसार इस जमीन को वर्ष 2021 में बेचा हुआ बताया गया है । लेकिन बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार जमीन अभी भी कुंदन कृष्णन के नाम पर दर्ज है । सवाल है कि यदि जमीन वास्तव में बेची जा चुकी है तो दाखिल-खारिज और जमाबंदी का अद्यतन विवरण क्या है? यदि बिक्री नहीं हुई है तो संपत्ति विवरण में इसे बेचा हुआ क्यों बताया गया? 2.69 डी0 शेष जमीन का विवरण घोषित संपत्ति में क्यों नहीं दिया गया इसका जांच जरूरी हैं ।
कैमूर जिले के भगवानपुर में जमीन का विस्तृत विवरण
कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के मकरी खोह में कुंदन कृष्णन के नाम से कई जमीनों का विवरण है । इनमें खाता संख्या 228, प्लॉट संख्या 1463 में पांच डिसमिल आवासीय जमीन का मूल्य 17 लाख 50 हजार रुपये दर्शाया गया है । इसी प्लॉट संख्या 1463 में पांच डिसमिल जमीन का एक अन्य विवरण भी उपलब्ध है, जिसमें मूल्य दो लाख 60 हजार रुपये बताया गया है । इसके अतिरिक्त खाता संख्या 228, प्लॉट संख्या 1467 में 810 डिसमिल कृषि भूमि, प्लॉट संख्या 1781/1824 में 108 डिसमिल कृषि भूमि और इसी प्लॉट संख्या से संबंधित 109 डिसमिल कृषि भूमि का विवरण भी सामने आया है । यहाँ कुल जमीन 16 एकड़ 88 डिसमिल हैं जिसका बाजार मूल्य 2 करोड़ से अधिक हैं ।
पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में 14 डिसमिल से अधिक जमीन
पटना सिटी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित खाता संख्या 77, प्लॉट संख्या 1484 में 14.0624 डिसमिल जमीन का विवरण है । इस जमीन का सरकारी मूल्य 91 लाख 40 हजार 625 रुपये एवं बाजार मूल्य 7 करोड़ रुपये है । संपत्ति विवरण के अनुसार इसका जिक्र नहीं किया गया हैं । सवाल है कि इतनी महत्वपूर्ण शहरी संपत्ति का उल्लेख वार्षिक संपत्ति घोषणा में क्यों नहीं है? इस जमीन की खरीद कब हुई और इसके लिए धन कहाँ से आया? इसका जांच जरूरी हैं ।
नालंदा के बिंद गांव में अतिरिक्त जमीन
नालंदा जिले के बिंद गांव में खाता संख्या 316, प्लॉट संख्या 4884 में 4.1250 डिसमिल जमीन है । इसका मूल्य 21 लाख रुपये बताया गया है । यह संपत्ति भी उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार घोषित संपत्तियों में शामिल नहीं दिखाई गई है । सवाल है कि वर्ष 2018 में दिनेश राम से खरीदी गई इस जमीन का विवरण वार्षिक संपत्ति घोषणा में क्यों नहीं है? इसके भुगतान का स्रोत क्या था?
पत्नी डॉ. मल्लिका सिंह के नाम पर करोड़ों की जमीन
कुंदन कृष्णन की पत्नी डॉ. मल्लिका सिंह के नाम पर भी कई महत्वपूर्ण संपत्तियों का विवरण है । पटना जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत मौजा बैरिया, खाता संख्या 687, प्लॉट संख्या 2970 में लगभग 1.25 एकड़ कृषि भूमि का मूल्य 1.20 करोड़ रुपये है । इसी प्लॉट में रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह द्वारा 1.8 एकड़ जमीन खरीदे जाने का भी उल्लेख है । वर्ष 2006 में इस जमीन की खरीद कीमत 18,58,000 रुपये बताई गई है ।
पटना सिटी के मालसलामी थाना अंतर्गत मौजा सिमली मुरारपुर में डॉ. मल्लिका सिंह के नाम पर लगभग 1.0763 एकड़ यानी करीब 34 कट्ठा कृषि भूमि है । इसका घोषित मूल्य 3.69 करोड़ रुपये है । इस जमीन का खाता संख्या- 272,283,31 प्लॉट संख्या- 410,411,41, 488 है ।
इसी मौजा सिमली मुरारपुर में खाता संख्या 280, प्लॉट संख्या 405 में 31.25 डिसमिल आवासीय जमीन का विवरण भी सामने आया है । इसका बाजार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये है । यह संपत्ति उपलब्ध विवरण के अनुसार घोषित नहीं है । इस जमीन और इससे जुड़े अन्य भूखंडों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के स्रोत और संपत्ति घोषणा में किए गए उल्लेख की जाँच होनी चाहिए ।
भारती इंफ्राटेल को जमीन लीज पर देने का मामला
मालसलामी के सिमली मुरारपुर में डॉ. मल्लिका सिंह के नाम पर मौजूद जमीन का लगभग 94 डिसमिल हिस्सा Bharti Infratel Ltd. को लीज पर दिया गया है । इस लीज की शर्तें क्या हैं? कंपनी ने कितनी धनराशि का भुगतान किया? लीज से प्राप्त आय का उल्लेख आयकर रिटर्न और संपत्ति विवरण में किया गया है या नहीं? इसकी भी जाँच होनी चाहिए ।
नकदी, सोना, हीरा और कीमती रत्नों का सवाल
कुंदन कृष्णन के पास लगभग चार करोड़ रुपये के नकद, सोना, हीरा और पुखराज, रूबी जैसे कीमती रत्न होने की बात कही गई है । इसी प्रकार उनकी पत्नी डॉ. मल्लिका सिंह के पास भी लगभग चार करोड़ रुपये के नकद और कीमती आभूषण होने की जानकारी है । इन संपत्तियों का वास्तविक मूल्य, अधिग्रहण की तारीख, भुगतान का माध्यम और धन का स्रोत क्या है? इसकी भी जाँच होनी चाहिए ।
भूमि सीलिंग कानून और इतनी बड़ी जमीन का स्वामित्व
बिहार में भूमि सुधार एवं अधिकतम सीमा निर्धारण कानून लागू है । ऐसे में यह भी जाँच का विषय है कि संबंधित व्यक्ति और परिवार के नाम पर कुल कितनी कृषि भूमि है, उसका स्वामित्व किस आधार पर है और क्या भूमि सीलिंग कानून के प्रावधानों का पालन किया गया है ।
यदि अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर जमीन खरीदी गई है, तो यह भी जाँचना आवश्यक है कि कहीं किसी एक वास्तविक लाभार्थी के हित में अलग-अलग नामों से संपत्ति तो अर्जित नहीं की गई ।
सरकार और जाँच एजेंसियों से जवाब चाहिए
मैं माँग करता हूँ कि कुंदन कृष्णन, उनकी पत्नी और संबंधित परिजनों के नाम पर मौजूद सभी चल-अचल संपत्तियों का स्वतंत्र मूल्यांकन कराया जाए । वार्षिक संपत्ति घोषणा और बिहार भूमि पोर्टल पर दर्ज विवरण का मिलान हो । सभी जमीनों की रजिस्ट्री, जमाबंदी, दाखिल-खारिज, खरीद की तारीख और भुगतान के स्रोत की जाँच हो । रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह सहित संबंधित व्यक्तियों के साथ जमीन के लेन-देन और वित्तीय संबंधों की पड़ताल की जाए ।
अघोषित संपत्तियों के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान हो । पत्नी और अन्य परिजनों के नाम पर अर्जित संपत्तियों के धन के स्रोत की जाँच हो । भारती इंफ्राटेल को दी गई जमीन की लीज, उससे प्राप्त आय और आयकर विवरण की भी जाँच कराई जाए । पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच किसी स्वतंत्र सक्षम एजेंसी से कराई जानी चाहिए । आखिर जवाबदेही से इतनी परेशानी क्यों?
एक सामान्य सरकारी कर्मचारी की संपत्ति में थोड़ी-सी वृद्धि होने पर भी उससे आय के स्रोत पूछे जाते हैं । फिर एक IPS नौकरशाह और उनके परिवार की इतनी बड़ी संपत्ति को लेकर सवाल उठने पर जाँच क्यों नहीं होनी चाहिए?
एक तरफ भरत भूषण तिवारी की पुलिस कार्रवाई में हुई मौत के मामले में सवाल उठाने पर पाँच करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा जाता है, दूसरी तरफ संपत्ति के दस्तावेजों से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती है ।
मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि पाँच करोड़ रुपये का नोटिस मुझे डरा नहीं सकता । जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के सवाल उठाना मेरा संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायित्व है । वर्दी कानून से ऊपर नहीं होती । पद किसी को जवाबदेही से मुक्त नहीं करता । सरकारी सेवा निजी संपत्ति का साम्राज्य खड़ा करने का लाइसेंस नहीं । यदि संपत्ति के संबंध में सभी दस्तावेज सही हैं, सभी अधिग्रहण वैध हैं और सभी स्रोत पारदर्शी हैं, तो स्वतंत्र जाँच से पीछे हटने की जरूरत क्या है?
मैं पाँच करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस से नहीं डरता । मुझे संपत्ति के एक-एक दस्तावेज का हिसाब चाहिए । सवालों का जवाब दीजिए, जाँच कराइए और जनता के सामने सच्चाई रखिए ।
(सुधाकर सिंह)
‘वोट बचाओ रैली' के दौरान लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर बेबाक राय रखी। देश के हर एक नागरिक के वोट की रक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है!
यह जीत बिहार के युवाओं, शिक्षकों और आम जनता की आवाज की जीत है। सत्ता के अहंकार और धनबल को बिहार की बुद्धिजीवी जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। यह जनादेश साफ संदेश दे रहा है कि बिहार अब जुमलेबाजी नहीं, अधिकार और रोजगार चाहता है।
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
लोक सभा में प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 222 एवं 223 के अंतर्गत अभ्यावेदन तथा विशेषाधिकार प्रश्न की सूचना – चालू सत्र के दौरान जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा (बिहार) द्वारा मेरी अवैध निरुद्धि, जिससे मैं अपना संसदीय दायित्व निभाने से वंचित हुआ, तथा नियम 229 का अनुपालन न किया जाने के संबंध में लोकसभा के माननीय अध्यक्ष @ombirlakota जी को लिखा
मैं, सुधाकर सिंह, 33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, बिहार से लोक सभा का सदस्य, अत्यंत सम्मानपूर्वक यह अभ्यावेदन प्रस्तुत करता हूँ तथा निम्नलिखित रूप से विशेषाधिकार प्रश्न की सूचना देता हूँ:
1. यह कि संसद का सत्र वर्तमान में चल रहा है, और मैं अपनी शपथ तथा सदन एवं बक्सर के मतदाताओं के प्रति अपने कर्तव्य से बँधा हूँ कि सदन की बैठकों में उपस्थित रहूँ।
2. यह कि सत्र में उपस्थित होने के लिए मेरा गाड़ी संख्या 12309 पटना–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में आरक्षण था, जो 26.10.2026 को 19:30 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करती है (पीएनआर संख्या 6951552891, कोच A1, बर्थ 19, 20 एवं 21)। इसकी प्रति संलग्न है।
3. यह कि 26.10.2026 को लगभग दोपहर 1 बजे, नवादा जिले के नवादा टाउन में, जिला मजिस्ट्रेट, नवादा तथा पुलिस अधीक्षक, नवादा के आदेश एवं पर्यवेक्षण में कार्य कर रही नवादा जिला पुलिस ने मुझे रोका और हिरासत में ले लिया। मुझे नवादा में ही रखा गया है। इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग हुई है और वह सार्वजनिक domain में उपलब्ध है।
4. यह कि अब तक मुझे न तो कोई प्राथमिकी (एफआईआर), गिरफ्तारी मेमो, निरुद्धि आदेश अथवा गिरफ्तारी के लिखित आधार तामील किए गए हैं, और न ही मेरे विरुद्ध कोई संज्ञेय अपराध प्रकट किया गया है। मेरी निरुद्धि भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 एवं 22 के विपरीत है।
5. यह कि नियम 229 के अंतर्गत, किसी सदस्य को गिरफ्तार या निरुद्ध करने वाला प्राधिकारी बाध्य है कि वह इस तथ्य की सूचना, निरुद्धि के कारणों एवं स्थान सहित, आपको तत्काल दे। मेरी जानकारी के अनुसार, नवादा के जिला प्राधिकारियों द्वारा ऐसी कोई सूचना नहीं भेजी गई है।
6. यह कि निरुद्धि का समय, जो सदन में उपस्थित होने के लिए मेरे निर्धारित प्रस्थान से ठीक मेल खाता है, स्पष्ट करता है कि इसका उद्देश्य मुझे मेरे संसदीय दायित्व – सदन की बैठकों में उपस्थित होना, चर्चाओं एवं समितियों में भाग लेना, मतदान करना तथा अपने मतदाताओं की चिंताएँ उठाना – निभाने से रोकना है। किसी सदस्य को उसके कर्तव्यों के निर्वहन में, जिसमें सदन की ओर जाते समय मार्ग में बाधा डालना भी शामिल है, बाधित करना सदस्य के विशेषाधिकारों का उल्लंघन तथा सदन की अवमानना है।
7. यह कि मैं सदन में तथा माननीय पटना उच्च न्यायालय के समक्ष, बिहार पुलिस के आचरण से संबंधित सार्वजनिक महत्व के विषय निरंतर उठाता रहा हूँ, जिनमें भारत भूषण तिवारी मुठभेड़ से संबंधित CWJC संख्या 11789/2026 भी शामिल है। मैं नवादा में किसानों का मुद्दा भी उठाता रहा हूँ। मेरे पास यह मानने का कारण है कि वर्तमान कार्रवाई प्रतिशोधात्मक है और मुझे चुप कराने के उद्देश्य से की गई है।
8. यह कि मेरे अधिवक्ता, वी लॉ एसोसिएट्स, पटना, ने आज जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा को व्हाट्सऐप पर कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें निरुद्धि के आधारों के प्रकटीकरण तथा नियम 229 के अनुपालन की माँग की गई है। इसकी प्रति संलग्न है।
उपर्युक्त परिस्थितियों में, मैं अत्यंत विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूँ कि महोदय कृपा करके:
(क) चालू सत्र के दौरान नवादा के जिला प्राधिकारियों द्वारा मेरी निरुद्धि का तत्काल संज्ञान लें;
(ख) बिहार सरकार के माध्यम से, जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा से नियम 229 के अंतर्गत तत्काल प्रतिवेदन मँगवाएँ, जिसमें निरुद्धि के आधार, प्रयुक्त विधिक प्रावधान तथा निरुद्धि का स्थान बताया जाए;
(ग) नियम 222 के अंतर्गत इस विशेषाधिकार प्रश्न को सदन में उठाने की सहमति प्रदान करें तथा नियम 227 के अंतर्गत मामले को विशेषाधिकार समिति को परीक्षण एवं उत्तरदायी अधिकारियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई हेतु भेजें;
(घ) बिहार सरकार को समुचित निर्देश जारी करें ताकि मुझे तत्काल नई दिल्ली की यात्रा करने तथा सदन की कार्यवाही में उपस्थित होने में सक्षम बनाया जाए, और मेरे संसदीय कर्तव्यों के निर्वहन में आगे कोई बाधा न डाली जाए; तथा
(ङ) सदन एवं उसके सदस्यों की गरिमा तथा विशेषाधिकारों की रक्षा हेतु जो अन्य आदेश आप उचित समझें, वे पारित करें।
(सुधाकर सिंह)
संसद सदस्य (लोक सभा)
बक्सर, बिहार
@LokSabhaSectt
किसान आंदोलन के दौरान सुधाकर जी की यह गिरफ्तारी किसानों के अधिकारों और जायज़ मांगों के लिए उनके अटूट संघर्ष को दर्शाती है, इसलिए संसद का सत्र जारी रहते हुए जनहित और किसानों की आवाज़ को प्राथमिकता देते हुए उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।"
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
दिल्ली: राजद प्रवक्ता सुबोध मेहता ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ बहाल करने की मांग पर कहा, "देखिए, जामिया में जो कुछ भी हो रहा है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों, शैक्षणिक माहौल और पठन-पाठन की प्रक्रिया से बिल्कुल मेल नहीं खाता। राष्ट्रीय जनता दल इस मामले को लेकर सजग है। हमारे सांसद संजय यादव और सुधाकर सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता तथा छात्र संगठन के प्रतिनिधि एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में वहां जाकर छात्रों से मुलाकात करेंगे। हमने कुलपति को पत्र लिखकर माँग की है कि छात्र संघ को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए। हम चाहते हैं कि कुलपति इस मामले पर तत्परता से कार्रवाई करें। यदि ऐसा नहीं होता है, तो राष्ट्रीय जनता दल और उसका छात्र संगठन छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेंगे।"
Prof. Subodh Kumar Mehta retweeted
Delhi: On the demand for the restoration of the students' union at Jamia Millia Islamia, RJD spokesperson Subodh Mehta says, "Look, whatever is happening at Jamia is completely inconsistent with democratic values, the academic environment and the teaching-learning process. The Rashtriya Janata Dal is alert to this issue. Our MPs Sanjay Yadav and Sudhakar Singh, along with other party leaders and representatives of our student organisation, will visit the university as a delegation and meet the students. We have written to the Vice-Chancellor, demanding that the students' union be restored with immediate effect and that the necessary action be taken in this regard. We want the Vice-Chancellor to act promptly on this matter. If this does not happen, the Rashtriya Janata Dal and its student organisation will join the students in intensifying the protest."

































