Nattha (@theFirstHandle) header
Nattha (@theFirstHandle) profile picture

Simple & Cool, Free & Fast. TIME Person of the Year 2006.

Bharat, that is Bharat.
Joined January 2014
कायर जब बहादुर दिखने का प्रयास करता है तो क्रूर बन जाता है. मूर्ख जब विद्वान बनने की कोशिश करता है तो वामपंथी बन जाता है.
35
471
17
1,446
Nattha retweeted
आपने सही किया। आपकी छोटी सी क्रांति की वजह से उसे 3 हजार का जो फटका लगा उसे याद रखके शायद थोड़ा बहुत आगे से ध्यान रखेगा। 1-2 बार आप जैसे एक और मिल जाए तो पूरी जिंदगी सही रहेगा। बस मालिक 200-300 किमी के पैसे जो लेगा उससे वह अलग। आपने सही किया। धन्यवाद एवं साधुवाद।
विगत 19 नवंबर को दिल्ली से गोरखपुर जाना था, ट्रेन में टिकट मिली नहीं, इसलिए स्लीपर बस का टिकट ले लिया। इंटरसिटी स्मार्ट बस, गाड़ी संख्या BR02PC5019। गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ से पहले तमोरिया तक इसपर जाना था, उसके बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जाना था। मेरी ऊपर वाली बर्थ थी, खिड़की से बाहर देखते हुए जा रहे थे, तभी एक अन्य बस को ओवरटेक किया, और पाया कि बस के ड्राइवर साहब मोबाइल देखते हुए गाड़ी चला रहे थे। जिज्ञासावश मैं अपने वाले ड्राइवर को देखने गया, तो ये सज्जन रील देखते हुए गाड़ी चला रहे थे। मैंने टोका, तो बोले - नहीं देखूंगा तो नींद आ जाएगी। लगभग सुबह के पाँच बजने वाले थे, गूगल मैप्स पर देखा तो हम अभी भी गंगा एक्सप्रेसवे पर ही थे, अपना कट लगभग 160-170 किलोमीटर पीछे छूट गया था। जल्दी से ड्राइवर के पास गया, अब उनका सहयोगी भी जाग गया था। बोले कि - लगता है थोड़ा गलत आ गए हैं। और आपस में विचार विमर्श करने लगे, मुझसे बोले कि आप वापस अपनी सीट पर जाओ। थोड़ी देर बाद ये एक्सप्रेसवे पर गलत साइड में ही यू-टर्न ले लगे, अब स्थिति खतरनाक थी। मैं फिर से गया, इनको बोला कि ये खतरनाक है, आप सीधे चलो, जहां कट मिले वहाँ से मुड़ जाना। ये बात उनको पसंद नहीं आई। वो उल्टी तरफ चलना शुरू कर चुके थे। अब बहस होने लगी, बाकी यात्रियों को जगाने की नीयत से मैं भी ऊंची आवाज में बोलने लगा। कुछ लोग जागे, लेकिन किसी को कोई खास इशू नहीं लगा। ये मेरे लिए बड़ा अप्रत्याशित था। पूर्वाञ्चल के लोग इतने शांत नहीं होते। हालांकि बाद में इसका कारण पता चला - उल्टी दिशा में गाड़ी चलाना कोई बहुत बड़ा इशू नहीं है। मैंने हेल्पलाइन 14449 पर फोन किया। ये सेवा काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन यहाँ बैठे सज्जन की मजबूरी ये है कि उनको "किलोमीटर मार्कर" पता हो तभी कुछ कर पाएंगे। जब गाड़ी उल्टी तरफ चल रही हो तब ये मार्कर नहीं दिखते। उन्होने समस्या समझी और सुझाव दिया कि जब सामने से कोई अन्य वाहन आए तो उसके प्रकाश में पढ़ने की कोशिश कीजिये। तरकीब काम आई। उन्होने तुरंत पीसीआर रवाना की और उसमें बैठे पुलिस दल का नंबर भी दिया। थोड़ी देर बाद पीसीआर से बात हुई, उन्होने बताया कि हम सामने खड़े थे, रुकने का इशारा किया, लेकिन आपका ड्राइवर रुका नहीं। अब हम आपकी बस के ठीक पीछे हैं। थोड़ी देर बाद फिर से फोन आया कि उनकी सीमा यहीं तक है। हेल्पलाइन वाले सज्जन से फिर से बात हुई, उन्होने दूसरी पीसीआर रवाना की। इस बार भी वही कहानी। इनहोने फोन करके बताया कि आगे के टोल बूथ पर सूचना दे दी है, इसको वहाँ रोक लेंगे। इसबीच हमारे ड्राइवर का GTA 6 जारी था, तेज भागने के चक्कर में ये सुविधानुसार तीनों लेन में से किसी में भी जा रहे थे। 2-3 और सहयात्री आ गए थे, और ड्राइवर का कहना था कि तुम लोग "डिस्टरक" कर रहे हो, "एक्सिडेन" हो जाएगा। अंतत करीब डेढ़ सौ किलोमीटर गलत साइड चलने के बाद, कट आया, ड्राइवर ने सही रास्ता लिया और वहाँ एक तीसरी पीसीआर भी हमारी प्रतीक्षा में थी। पुलिस की तत्परता देखकर मन ग्लानि से भर गया था, हम लोग इनको कितना गलत समझते हैं। हालांकि अगले 30 मिनट में फिर से हृदय परिवर्तन हुआ। गाड़ी रोकी गयी, पुलिस जी आए, ड्राइवर को डांटना शुरू किया, अब सभी यात्री बाहर आ गए थे। अब लोगों ने बोलना शुरू कर दिया था, कुछ ने मुझसे कहा कि - आपने सही किया। पीछे से कुछ लोग छिलाने लगे कि - भाई हमें देर हो रही है, समय पर घर पहुंचना है, ड्राइवर कम से कम चला तो रहा था, तुम लोगों ने रोक दिया। ये मेरे लिए दूसरा शॉक था। ये सब देख-सुन कर ड्राइवर ने भी बोल्न शुरू कर दिया - गलती हो गयी साहब, अब तो सब ठीक हो गया, इत्यादि। अब पुलिस जी उसे कंधे पर हाथ रख कर एकांत में ले गए, कुछ देर बात हुई, और वापस आने के बाद दोनों के तेवर बदले हुए थे। ड्राइवर अब मुझे अपराधी कि तरह देख रहा था, पुलिस जी तमाशा देख रहे थे, और युवा वर्ग चिल्लाते हुए घड़ी में समय। इसी बीच एक अन्य गाड़ी, जो किसी और एजेंसी कि थी, पुलिस कि नहीं, वो आकर रुकी और तीन चार लोग उतरे। एक ने उतरते ही ड्राइवर को तीन-चार थप्पड़ लगा दिये। युवा भाइयों के लिए ये बर्दाश्त के बाहर था - "हमारी" बस के ड्राइवर को कैसे मार दिया, इनकी काम्प्लेन्ट करो। एक तो वो बिचारा पहले ही परेशान है, गलती से अपना रास्ता भूल गया, इसके बावजूद वो हमें समय पर घर पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इन भाईसाब (मैंने) ने बात का बतंगड़ बना दिया, अरे! रोड पर ही तो चल रहा था न? ये तीसरा शॉक था। जिन लोगों को देर हो रही थी, उनकी संख्या अधिक थी। अतः तय हुआ कि अब जल्दी से चलो। इतना देखने के बाद मेरे अंदर का जागरूक जिम्मेदार नागरिक जाग चुका था, मैंने पुलिस जी से कहा आपने क्या एक्शन लिया, उसकी जानकारी मुझे चाहिए। अब पुलिस जी ने झटका दिया - सबको सुनाते हुए बोले, कि आप क्या चाहते हो? सभी सवारियों और बस तो दिन भर थाने में ले जाऊँ? लोगों को अपने-अपने घर जाना है। उनकी तरकीब भी काम कर गयी, अब मैं पूरी तरह विलेन बन चुका था। अब बातचीत और बहस की गुंजाइश ही नहीं बची। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक छोटी सी क्रांति ने दम तोड़ दिया। उतरते समय ड्राइवर साब मेरी तरफ इशारा कर के बोल रहे थे - इसकी वजह से एक डेढ़ घंटा तो ज्यादा लगा ही, ठुल्ला भी तीन हजार ले गया।
1
1
45
Environmentalists know, and scientists have proved, that green-blue algae is a serious environmental hazard. Some combinations of green and blue are simply toxic.
1
4
319
Replying to @theFirstHandle
ये पैसा ही है जो पुलिस वाले को ठुल्ला बना देता.....
1
316
Replying to @KattarCongress1
DP bahut impressive hai aapki
2
83
Replying to @knpnewz
Bahut samajhdaar ho aap.
131
Replying to @Ruchhan
Bewakoof tak thik tha, ek sajjan to attention seeker bol gaye
1
141
Replying to @shwetzonly
Mere saath 30-40 aur log bhi the :)
51
Replying to @paharganj2paris
Wahan to rule hi hai ki sab wrong side chalenge. Nobody drives on left.
1
63
विगत 19 नवंबर को दिल्ली से गोरखपुर जाना था, ट्रेन में टिकट मिली नहीं, इसलिए स्लीपर बस का टिकट ले लिया। इंटरसिटी स्मार्ट बस, गाड़ी संख्या BR02PC5019। गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ से पहले तमोरिया तक इसपर जाना था, उसके बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जाना था। मेरी ऊपर वाली बर्थ थी, खिड़की से बाहर देखते हुए जा रहे थे, तभी एक अन्य बस को ओवरटेक किया, और पाया कि बस के ड्राइवर साहब मोबाइल देखते हुए गाड़ी चला रहे थे। जिज्ञासावश मैं अपने वाले ड्राइवर को देखने गया, तो ये सज्जन रील देखते हुए गाड़ी चला रहे थे। मैंने टोका, तो बोले - नहीं देखूंगा तो नींद आ जाएगी। लगभग सुबह के पाँच बजने वाले थे, गूगल मैप्स पर देखा तो हम अभी भी गंगा एक्सप्रेसवे पर ही थे, अपना कट लगभग 160-170 किलोमीटर पीछे छूट गया था। जल्दी से ड्राइवर के पास गया, अब उनका सहयोगी भी जाग गया था। बोले कि - लगता है थोड़ा गलत आ गए हैं। और आपस में विचार विमर्श करने लगे, मुझसे बोले कि आप वापस अपनी सीट पर जाओ। थोड़ी देर बाद ये एक्सप्रेसवे पर गलत साइड में ही यू-टर्न ले लगे, अब स्थिति खतरनाक थी। मैं फिर से गया, इनको बोला कि ये खतरनाक है, आप सीधे चलो, जहां कट मिले वहाँ से मुड़ जाना। ये बात उनको पसंद नहीं आई। वो उल्टी तरफ चलना शुरू कर चुके थे। अब बहस होने लगी, बाकी यात्रियों को जगाने की नीयत से मैं भी ऊंची आवाज में बोलने लगा। कुछ लोग जागे, लेकिन किसी को कोई खास इशू नहीं लगा। ये मेरे लिए बड़ा अप्रत्याशित था। पूर्वाञ्चल के लोग इतने शांत नहीं होते। हालांकि बाद में इसका कारण पता चला - उल्टी दिशा में गाड़ी चलाना कोई बहुत बड़ा इशू नहीं है। मैंने हेल्पलाइन 14449 पर फोन किया। ये सेवा काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन यहाँ बैठे सज्जन की मजबूरी ये है कि उनको "किलोमीटर मार्कर" पता हो तभी कुछ कर पाएंगे। जब गाड़ी उल्टी तरफ चल रही हो तब ये मार्कर नहीं दिखते। उन्होने समस्या समझी और सुझाव दिया कि जब सामने से कोई अन्य वाहन आए तो उसके प्रकाश में पढ़ने की कोशिश कीजिये। तरकीब काम आई। उन्होने तुरंत पीसीआर रवाना की और उसमें बैठे पुलिस दल का नंबर भी दिया। थोड़ी देर बाद पीसीआर से बात हुई, उन्होने बताया कि हम सामने खड़े थे, रुकने का इशारा किया, लेकिन आपका ड्राइवर रुका नहीं। अब हम आपकी बस के ठीक पीछे हैं। थोड़ी देर बाद फिर से फोन आया कि उनकी सीमा यहीं तक है। हेल्पलाइन वाले सज्जन से फिर से बात हुई, उन्होने दूसरी पीसीआर रवाना की। इस बार भी वही कहानी। इनहोने फोन करके बताया कि आगे के टोल बूथ पर सूचना दे दी है, इसको वहाँ रोक लेंगे। इसबीच हमारे ड्राइवर का GTA 6 जारी था, तेज भागने के चक्कर में ये सुविधानुसार तीनों लेन में से किसी में भी जा रहे थे। 2-3 और सहयात्री आ गए थे, और ड्राइवर का कहना था कि तुम लोग "डिस्टरक" कर रहे हो, "एक्सिडेन" हो जाएगा। अंतत करीब डेढ़ सौ किलोमीटर गलत साइड चलने के बाद, कट आया, ड्राइवर ने सही रास्ता लिया और वहाँ एक तीसरी पीसीआर भी हमारी प्रतीक्षा में थी। पुलिस की तत्परता देखकर मन ग्लानि से भर गया था, हम लोग इनको कितना गलत समझते हैं। हालांकि अगले 30 मिनट में फिर से हृदय परिवर्तन हुआ। गाड़ी रोकी गयी, पुलिस जी आए, ड्राइवर को डांटना शुरू किया, अब सभी यात्री बाहर आ गए थे। अब लोगों ने बोलना शुरू कर दिया था, कुछ ने मुझसे कहा कि - आपने सही किया। पीछे से कुछ लोग छिलाने लगे कि - भाई हमें देर हो रही है, समय पर घर पहुंचना है, ड्राइवर कम से कम चला तो रहा था, तुम लोगों ने रोक दिया। ये मेरे लिए दूसरा शॉक था। ये सब देख-सुन कर ड्राइवर ने भी बोल्न शुरू कर दिया - गलती हो गयी साहब, अब तो सब ठीक हो गया, इत्यादि। अब पुलिस जी उसे कंधे पर हाथ रख कर एकांत में ले गए, कुछ देर बात हुई, और वापस आने के बाद दोनों के तेवर बदले हुए थे। ड्राइवर अब मुझे अपराधी कि तरह देख रहा था, पुलिस जी तमाशा देख रहे थे, और युवा वर्ग चिल्लाते हुए घड़ी में समय। इसी बीच एक अन्य गाड़ी, जो किसी और एजेंसी कि थी, पुलिस कि नहीं, वो आकर रुकी और तीन चार लोग उतरे। एक ने उतरते ही ड्राइवर को तीन-चार थप्पड़ लगा दिये। युवा भाइयों के लिए ये बर्दाश्त के बाहर था - "हमारी" बस के ड्राइवर को कैसे मार दिया, इनकी काम्प्लेन्ट करो। एक तो वो बिचारा पहले ही परेशान है, गलती से अपना रास्ता भूल गया, इसके बावजूद वो हमें समय पर घर पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इन भाईसाब (मैंने) ने बात का बतंगड़ बना दिया, अरे! रोड पर ही तो चल रहा था न? ये तीसरा शॉक था। जिन लोगों को देर हो रही थी, उनकी संख्या अधिक थी। अतः तय हुआ कि अब जल्दी से चलो। इतना देखने के बाद मेरे अंदर का जागरूक जिम्मेदार नागरिक जाग चुका था, मैंने पुलिस जी से कहा आपने क्या एक्शन लिया, उसकी जानकारी मुझे चाहिए। अब पुलिस जी ने झटका दिया - सबको सुनाते हुए बोले, कि आप क्या चाहते हो? सभी सवारियों और बस तो दिन भर थाने में ले जाऊँ? लोगों को अपने-अपने घर जाना है। उनकी तरकीब भी काम कर गयी, अब मैं पूरी तरह विलेन बन चुका था। अब बातचीत और बहस की गुंजाइश ही नहीं बची। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक छोटी सी क्रांति ने दम तोड़ दिया। उतरते समय ड्राइवर साब मेरी तरफ इशारा कर के बोल रहे थे - इसकी वजह से एक डेढ़ घंटा तो ज्यादा लगा ही, ठुल्ला भी तीन हजार ले गया।
41
112
8
559
58,998
Created using nvidia GPU.
1
5
431
Replying to @grok
@grok who's my twitter twin?
1
646
Registration number: BR02PC5019 Operator: Intercity Smart Bus
1
1
309
The driver forgot to take exit at Lucknow. Realised when reached near Raibareily. Now driving wrong side, on ganga expressway, towards Lucknow. @NHAI_Official @nitin_gadkari @Uppolice
गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहुत कम है इसलिए ड्राइवर साब रील देखते हुए गाड़ी चला रहे हैं. कह रहे हैं कि नहीं देखूँगा तो नींद आ जाएगी.
1
1
2
585

950
आदरणीय @narendramodi जी! रायता बहुत फैल चुका है, कांग्रेस गठबंधन हिंदू एकता को तोड़ने में जी जान से लगा है, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट से सामान्य वर्ग में गुस्सा है. लग रहा है अब पीओके लेने का समय आ गया है.
4
4
15
752
Replying to @BBTheorist
Please accept this as my formal, unconditional, and irrevocable declaration of birthday wishes, with no scope for appeal or revision. Happy Birthday, Vakil Saab!!
1
1
43
Replying to @fukuyuki
So there were no regular checks for each server? What was maintenance team doing? No log ever showed one of the servers breaking down??? Nobody reviewed logs since July? Generally contracts mention periodic review of logs and server health..
3
4
36
16,954
Replying to @AnityaKr
अजीत अंजुम और अभिसार से ही उम्मीद है अब.
1
1
10
इस राउंड का का विजेता वही होगा जो सबसे पहले अपने पूरे परिवार के साथ डिनर करते हुए, अपनी पत्नी को गोद में बिठाकर फ़ोटो पोस्ट करेगा.
1
339