The Pressmark (@thepressmark) profile picture

The Pressmark is an independent news media organisation. any queries? [email protected].

India
Joined May 2020
सड़क चौड़ीकरण के लिए बिना मुआवजा दिए दुकान तोड़ना अनुच्छेद 300A का उल्लंघन: कर्नाटक हाईकोर्ट ने पंचायत विकास अधिकारी पर लगाया ₹50,000 का जुर्माना। लाइव लॉ के मुताबिक, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण जैसी सार्वजनिक परियोजनाओं के नाम पर किसी नागरिक की आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति को कानूनी अधिग्रहण प्रक्रिया अपनाए बिना और मुआवजा दिए बगैर ध्वस्त करना संविधान के अनुच्छेद 300A का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी कार्रवाई न केवल व्यक्ति को उसके संपत्ति के अधिकार से वंचित करती है, बल्कि उसकी आजीविका पर भी असर डालती है।
4
15
472
एक्टर इमरान ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मांगी माफी: कहा- अब किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होऊंगा, CJP के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर मिला था देश छोड़ने का नोटिस।
8
573
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के रिजल्ट 2026 के बाद री-चेकिंग और कॉपियों की जांच से जुड़ी तीन सेवाओं के जरिए ₹16.47 करोड़ फीस वसूली। RTI के जवाब के मुताबिक, स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं के अनुरोधों से अकेले ₹11.37 करोड़ (अनऑडिटेड) प्राप्त हुए। इस साल पहली बार लागू किए गए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर छात्रों ने कॉपियों की अधूरी स्कैनिंग, बिना जांचे उत्तर छोड़ने और अंकों में गड़बड़ी जैसी शिकायतें की थीं। CBSE ने पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक बढ़ने वाले छात्रों को ₹3.57 करोड़ वापस किए। यह कुल फीस का 21.68% है। हालांकि, बोर्ड ने रिफंड पाने वाले छात्रों की संख्या नहीं बताई।
1
2
2
932
पंचकूला स्कूल हमला: 6 वर्षीय बच्ची की हालत खतरे से बाहर, आरोपी 8 वर्षीय छात्र की होगी मानसिक जांच।
7
24
1,019
यूपी: झांसी में चूहे को बांधकर पेट्रोल डालने और आग लगाकर मारने के आरोप में जुनैद, जीशान, आसिफ और शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
2
10
794
सुप्रीम कोर्ट का बाबरी पर फैसला पूरी तरह गलत, मंदिर का कोई पुरातात्विक सबूत नहीं : इतिहासकार इरफान हबीब जाने-माने इतिहासकार इरफान हबीब ने दिप्रिंट को दिए एक इंटरव्यू में नवंबर 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद फैसले को इतिहासकार के नजरिए से “पूरी तरह गलत” बताया है। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि बाबरी मस्जिद के स्थान पर पहले कोई मंदिर था। हबीब के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर होने की बात मान ली, जबकि पुरातात्विक साक्ष्य इसकी पर्याप्त पुष्टि नहीं करते।
2
53
1
144
1,805
आज़म खान की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, CJI की पीठ का तत्काल सुनवाई से इनकार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए मामले को इसी सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की बात कही है।
75
1
210
2,068
पीलीभीत में गड़बड़ी सामने आने के बाद यूपी के 806 कंप्यूटर सहायकों की ECINET आईडी बंद करने का आदेश जारी।
3
11
765
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आदरणीय आज़म ख़ान साहब के साथ मुक़दमों की जो साज़िश की जा रही है, उसे पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है। किसी उम्र दराज़ को इस तरह के बेमानी मुक़दमों में फँसाकर बार-बार जेल में डालना एक बेहद कायराना हरकत है।
5
31
855
अब कहने को क्या है? मुसलमान होने की सजा मिली; जेल के बाहर आज़म खान का पहला बयान वायरल।
43
121
927
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित रामनगर के पूछड़ी गांव में 31 अक्टूबर को आरक्षित वन क्षेत्र की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने 14 बुलडोजरों की मदद से मुस्लिम बस्ती के 86 मकानों को ध्वस्त कर दिया।
1
4
8
664
मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मनीषा भानवाला ने अमेरिका की अबीगेल नेट को 8-6 से हराकर 59 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण जीता और भारत की पहली महिला सीनियर विश्व चैंपियन बनीं। महिला टीम ने कुल चार पदक हासिल किए।
10
683
झारखंड के जमशेदपुर में 20 दिनों से लापता मुस्लिम युवती के परिजनों ने आदित्य कुमार तिवारी और उसके परिवार पर अपहरण, धमकी देने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। झारखंड के जमशेदपुर में 23-24 वर्षीय एक मुस्लिम युवती पिछले करीब 20 दिनों से लापता है। युवती के परिजनों ने आदित्य कुमार तिवारी नामक युवक और उसके परिवार पर अपहरण, डराने-धमकाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, युवती शिक्षित है और उसने वर्ष 2025 में चाईबासा स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में नौकरी कर रही थी। परिवार का आरोप है कि आदित्य कुमार तिवारी युवती को बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया है। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती पर शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
50
1
97
1,623
मध्य प्रदेश: खरगोन में गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोभाराम चौहान, रविंद्र सिंदे और विक्की सिंदे को किया गिरफ्तार, कब्जे से 8 गौवंश हुए बरामद।
7
24
775
UP ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी गगनदीप सिंह, रजत कुमार, क्रिश और एक नाबालिग को सेना-पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया।
13
2
57
1,128
अल-जज़ीरा ने 2021 में गाजा युद्धविराम की घोषणा के वक्त हमास के तत्कालीन नेता याह्या सिनवार और सैन्य प्रमुख मोहम्मद अल-दीफ के बीच हुई फोन बातचीत की एक्सक्लूसिव रिकॉर्डिंग हासिल की है। इस बातचीत के दौरान याह्या सिनवार भावुक नजर आ रहे थे। यह बातचीत इजरायल और हमास के बीच 11 दिनों तक चले संघर्ष के बाद युद्धविराम की घोषणा के समय हुई थी।
1
79
307
9,034
Human Rights Watch की रिपोर्ट ने भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में 13 करोड़ से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाए गए। HRW के अनुसार, बिहार में हटाए गए नामों में करीब 60% महिलाएं थीं, जबकि पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 60% से अधिक रहा। दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा में हटाए गए नामों में 92% से अधिक मुस्लिम मतदाताओं के थे, जबकि क्षेत्र की आबादी में उनकी हिस्सेदारी करीब 9% है। रिपोर्ट में दिल्ली के नौ मतदान केंद्रों पर घरों के ध्वस्तीकरण के बाद करीब 87% मतदाताओं के नाम हटाए जाने और SIR से जुड़े आंकड़ों के कारण राशन, छात्रवृत्ति व अन्य सुविधाओं पर असर पड़ने का भी उल्लेख है। HRW ने प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी बताते हुए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने और स्वतंत्र जांच की मांग की है।
2
151
5
278
2,657