Pushpendra khunteey retweeted
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है।
यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं।
ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए।
ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा।
ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@MORTHIndia
@nitin_gadkari
#SteeringChhodoAndolan
#DriverUnion
#DriverProtest
Pushpendra khunteey retweeted
आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को जिला सक्ती के ग्राम सोठी पहुंच कर अपने बहुजन समाज के माता-बहनों एवं भाइयों को उनके संवैधानिक अधिकारों, हक और न्याय के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आगामी विधान सभा सत्र के दौरान आयोजित होने वाले विधान सभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया।
और साथ ही साथ 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीण वासियों से अपील किया गया।
सभी साथियों से अपने वक्तव्य में बताते हुए की अपने हक, अधिकार और न्याय की आवाज को बुलंद करने के लिए संगठन की एकजुटता और सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। जब तक हम अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई मजबूत नहीं होगी।
आइए! हम सब एकजुट होकर,,संगठित हों और अपने संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।
✊ हमारा संकल्प – अधिकार, सम्मान और न्याय!
#मेरा_नेता_मेरा_स्वाभिमान
Chandra Shekhar Aazad Vinay Ratan Singh Aazad Samaj Party - Kanshi Ram Bhim Army Chhattisgarh
#BhimArmyChhattisgarh #जयभीम #जयसंविधान सामाजिक न्याय विधानसभा घेराव हक और अधिकार संगठन_की_एकजुटता,भीम आर्मी भारत एकता मिशन
Pushpendra khunteey retweeted
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के जश्न के बीच जातिवाद का कलंक!
आज 01 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की 26वीं वर्षगांठ मना रहा है। लेकिन सवाल है कि जिस छत्तीसगढ़ को हम विकास और खुशहाली का प्रतीक बता रहे हैं, वहां आज भी जातिगत भेदभाव और अपमान क्यों जारी है?
जिला बालोद के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिएनमरा की दलित महिला सरपंच मंजू महिलांग (साहू) के साथ जातिसूचक अपमान और कथित प्रताड़ना का मामला बेहद चिंताजनक है। आरोप है कि उन्हें जाति के नाम पर अपमानित किया जाता रहा, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया।
यह केवल एक महिला का मामला नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।
✊ भीम आर्मी छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगें:
1. इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
2. जातिसूचक अपमान और प्रताड़ना के आरोपियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई हो।
3. पीड़िता को उचित उपचार, सुरक्षा और न्याय मिले।
4. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित लागू कानूनों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संत रविदास जी ने कहा था—
"जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात।
रैदास मानुष ना जुड़ सके, जब तक जाति न जात॥"
राज्योत्सव तभी सार्थक होगा, जब छत्तीसगढ़ जातिवाद से मुक्त होगा।
समरसता के नारों से नहीं, बल्कि समानता और सम्मानपूर्ण व्यवहार से समाज बदलेगा।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करता है।
जातिवाद मिटाओ – संविधान बचाओ!
दलितों का अपमान नहीं सहेंगे!
न्याय नहीं तो संघर्ष जारी रहेगा!
@ChhattisgarhPolice @CG_Police
#JusticeForManjuMahilang #StopCasteism #BhimArmyChhattisgarh #जयभीम #जयसंविधान #ChhattisgarhRajyotsav
Pushpendra khunteey retweeted
छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 के अभ्यर्थी पिछले लगभग 70 दिनों से अपनी मांगों को लेकर कबीरधाम (कवर्धा) जिले में अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 5,967 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद लगभग 1,600 पद रिक्त रह गए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि इन रिक्त पदों पर दूसरी चयन सूची जारी कर नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।
इतने लंबे समय से आंदोलन कर रहे युवाओं की मांगों की अनदेखी और उनकी समस्याओं का समाधान न होना बेहद चिंताजनक है। युवाओं ने इस भर्ती के लिए वर्षों मेहनत की है। उनके भविष्य को अनिश्चितता में छोड़ना न्यायसंगत नहीं है।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के साथ 26 अक्टूबर 2026 को जिला कवर्धा में गृह मंत्री निवास का घेराव किया और न्यायपूर्ण मांगों का समर्थन किया है।
हम @ChhattisgarhCMO से मांग करते हैं कि अभ्यर्थियों से शीघ्र संवाद स्थापित किया जाए और रिक्त पदों पर नियमानुसार दूसरी चयन सूची जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।
सरकार युवाओं को केवल आश्वासन देकर उनके संघर्ष को नजरअंदाज नहीं कर सकती। युवाओं के अधिकारों, रोजगार और भविष्य की लड़ाई में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। इसी क्रम में विभिन्न भर्तियों से जुड़ी समस्याओं और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों को लेकर 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से जारी रहेगी।
Pushpendra khunteey retweeted
स्वामी आत्मानंद स्कूल में आसाराम बापू की किताब बांटे जाने का मामला गंभीर, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई!
रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को आसाराम बापू की पुस्तक ‘संस्कार सरिता’ बांटे जाने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ की स्पष्ट मांग है कि:
1️⃣ स्कूल में किताब वितरण किसके निर्देश पर किया गया, इसकी निष्पक्ष जांच हो।
2️⃣ विद्यार्थियों को बिना सक्षम विभागीय अनुमति के कोई भी पुस्तक वितरित की गई है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाए।
3️⃣ सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का वातावरण संविधान, वैज्ञानिक सोच, समानता और तर्कशीलता पर आधारित होना चाहिए।
4️⃣ शिक्षा के मंदिरों को किसी व्यक्ति विशेष के प्रचार-प्रसार का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।
5️⃣ जांच में दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
हमारा उद्देश्य किसी की व्यक्तिगत आस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा संस्थानों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना है।
बच्चों के हाथों में वैज्ञानिक सोच, संविधान और शिक्षा की किताबें होनी चाहिए, न कि किसी व्यक्ति विशेष के प्रचार का माध्यम!
भीम आर्मी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सार्वजनिक रूप से जांच रिपोर्ट जारी करने की मांग करती है।
शिक्षा हमारा अधिकार है, शिक्षा में पारदर्शिता हमारी मांग है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़
जय भीम | जय संविधान | जय मूलनिवासी
#BhimArmyChhattisgarh #Balrampur #Raghunathnagar #SwamiAtmanandSchool #शिक्षा_में_पारदर्शिता #जयभीम #जयसंविधान
Pushpendra khunteey retweeted
छत्तीसगढ़ में स्वयं का राज्य परिवहन निगम न होने से जनता निजी बसों पर निर्भर है। बस किराये में 40% की वृद्धि सीधा -सीधा मजदूर, कमेरे वर्ग के जेब पर डाका है। राज्य में शासकीय बस सेवा शुरू किये जाने की पहल करे छत्तीसगढ़ की @vishnudsai की सरकार । #CG_रोडवेज
@DPRChhattisgarh
Pushpendra khunteey retweeted
छत्तीसगढ़ सरकार से प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थियों की मांग — नियमित शिक्षक भर्ती तत्काल सुनिश्चित करें!
57,000 शिक्षक भर्ती के वादे पर सरकार स्पष्ट जवाब दे!
छत्तीसगढ़ में हजारों प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थी लंबे समय से नियमित शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चुनावी घोषणा-पत्र में दो वर्षों के भीतर 57,000 शिक्षकों की भर्ती के वादे का उल्लेख करते हुए अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया में ठोस प्रगति और समय-सीमा की मांग कर रहे हैं।
वर्तमान में लगभग 5,000 पदों पर प्रस्तावित शिक्षक भर्ती को लेकर भी आरक्षण रोस्टर एवं 58% आरक्षण से जुड़े मुद्दों के कारण अनिश्चितता की आशंका जताई जा रही है। इससे अभ्यर्थियों के भविष्य और रोजगार की उम्मीदों को लेकर चिंता बढ़ रही है।
✊ भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगें:
🔹 चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए 57,000 शिक्षक भर्ती के वादे पर सरकार अपना स्पष्ट पक्ष रखे।
🔹 वर्तमान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमानुसार आगे बढ़ाया जाए।
🔹 आरक्षण रोस्टर एवं न्यायालयीन निर्देशों से संबंधित मामलों का विधिसम्मत समाधान किया जाए।
🔹 नियमित शिक्षक भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी कर निर्धारित समय-सीमा में भर्ती पूरी की जाए।
🔹 प्रशिक्षित डी.एड. एवं बी.एड. अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पात्र रिक्त पदों पर नियमानुसार भर्ती सुनिश्चित की जाए।
📚 शिक्षा का अधिकार, युवाओं का सम्मान — रोजगार के अवसर देना सरकार की जिम्मेदारी!
हम छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करते हैं कि प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक भर्ती को लेकर स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक की जाए, ताकि युवाओं को अनिश्चितता से राहत मिले और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को योग्य शिक्षक मिल सकें।
न्यायपूर्ण भर्ती, पारदर्शी प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा — यही हमारी मांग है!
जय भीम! 💙 जय संविधान! 📘
#BhimArmyChhattisgarh
#शिक्षक_भर्ती_करो
#57000_शिक्षक_भर्ती
#DEdBEDअभ्यर्थी
#नियमित_शिक्षक_भर्ती
#युवाओं_को_रोजगार
#जयभीम #जयसंविधान
Pushpendra khunteey retweeted
जिस दिन किसी ब्राह्मण भूमिहार ने हमें जाति आधार पर गाली दिया और पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया तो हम उसका चमड़ा उतार देंगे - डॉ राहुल सौंपिंपले 🔥
Pushpendra khunteey retweeted
जातिवादियों को अब उनकी जगह दिखाना ज़रूरी है। 🔥✊🏽
जातिवाद और सामाजिक अन्याय के सामने चुप रहना समाधान नहीं है। समानता, सम्मान और न्याय के लिए आवाज़ उठाना हर इंसान का अधिकार है।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने लिखा था:
“बुद्ध हिंसा के विरोधी थे, लेकिन वे न्याय के भी पक्षधर थे। जहाँ न्याय की रक्षा के लिए बल प्रयोग आवश्यक हो, वहाँ उन्होंने इसकी अनुमति दी। जो व्यक्ति न्याय और सुरक्षा के लिए संघर्ष करता है, उस पर हिंसा का आरोप नहीं लगाया जा सकता। यदि शांति बनाए रखने के सभी उपाय विफल हो जाएँ, तो हिंसा की ज़िम्मेदारी उस पर होती है जो युद्ध शुरू करता है। बुराई की शक्तियों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करना चाहिए। संघर्ष हो सकता है, लेकिन वह स्वार्थ के लिए नहीं होना चाहिए।”
— Buddha or Karl Marx, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (1956)
जातिवाद के सामने झुको मत। अन्याय को स्वीकार मत करो। अपने अधिकारों, सम्मान और समानता के लिए आवाज़ बुलंद करो।
जय भीम 💙
नमो बुद्धाय 🙏🏽
@Sonpimplerahul
#जयभीम #नमोबुद्धाय #जातिवाद_बंद_करो #सामाजिक_न्याय #समानता
Pushpendra khunteey retweeted
में ब्रह्मा विष्णु महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूँगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा ।
आज पूरे देश में बाबासाहेब आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाओं को बुद्ध धर्म के अनुयाई दोहराएंगे, 🔥
Pushpendra khunteey retweeted
See. This is why BJP hate education. These goons will now decide India’s fate and future. nitter.cf/XIIOXIIOXIIOX/status/2…
Pushpendra khunteey retweeted
20 जुलाई दिल्ली जंतर मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होने छत्तीसगढ़ से बाइक से भीम आर्मी जसपुर जिलाध्यक्ष भाई SB Singh Kusro (सूरज भान सिंह ) व सीतापुर के साथी #दीपक_सिंह निकले हुए थे रास्ते में उत्तरप्रदेश अलीपुर में पीछे से कार के टक्कर मारने की वजह से भाई #दीपक_सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है | लचर system से लड़ने जा रहे भाई का निधन बेकार नहीं जाना चाहिए उन्हें शहीद का दर्जा मिले हम इस शोक की घड़ी में परिवार के साथ हैं |
Chandra Shekhar Aazad Vinay Ratan Singh BHIM ARMY
Pushpendra khunteey retweeted
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने हक़ और शिक्षा के लिए आवाज़ उठा रहे छात्र-छात्राओं पर जिस तरह अत्याचार किया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय है। इस दमनकारी रवैये के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।
हम हर छात्र के साथ पूरी मजबूती से खड़े है जिसने पुलिस की लाठियां सही हैं, और उस हर बहन के साथ खड़े है जिसका उत्पीड़न हुआ है। शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाले धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना होगा।
भीम आर्मी अब पूरी तरह मैदान में है! हमारे नेता और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जी संसद के भीतर धरना दे रहे हैं, और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन सिंह जी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है और हम भी छत्तीसगढ़ के सड़को पर संघर्ष कर रहे है देखते हैं यह दमनकारी सरकार कब तक जनता और छात्रों की आवाज़ को दबाती है!
#मेरा_नेता_मेरा_स्वाभिमान
#vinayratansingh
#chandra_shekhar_aazad
Pushpendra khunteey retweeted
दिनांक 20/06/2026 से 30/06/2026 के बीच हुई घटनाओं एवं 30/06/2026 को आयोजित बैठक में कई गंभीर तथ्य सामने आए—
🔹 DMF भर्ती प्रक्रिया को सार्वजनिक न कर ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास किया गया तथा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
🔹 ग्रामसभा एवं अन्य माध्यमों से सूचना प्रसारित करने में पारदर्शिता का अभाव रहा।
🔹 एक सतनामी समाज की महिला के साथ कथित जातिगत भेदभाव एवं प्रताड़ना का मामला अत्यंत गंभीर है। इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
🔹 एक निर्वाचित महिला उपसरपंच के निर्वाचन, परिवार एवं जाति को लेकर सार्वजनिक बैठक में की गई कथित टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना के विरुद्ध है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ मांग करता है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में भर्ती प्रक्रिया एवं पंचायत कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
संविधान
#ChandrashekharAzad
#VinayRatanSingh
Pushpendra khunteey retweeted
पिट्सबर्ग, कैलिफ़ोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका) के क्रेस्टव्यू ड्राइव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर पुस्तकालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा केंद्र का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह पहल शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की प्रेरणा देती है।























