thinQ360 (@thinQ360) header
thinQ360 (@thinQ360) profile picture

thinq360 is a unit of mindpool media network. situated in jaipur. https://nitter.cf/t.co/VN9R5Q1iEv https://nitter.cf/t.co/6FQvg0OlFQ

Jaipur, India
Joined May 2020
Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)Photo by thinQ360 (@thinQ360)
पाली जिले के सुमेरपुर और पाली पंचायत समिति चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के विधानसभा क्षेत्र और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के प्रभाव वाले सुमेरपुर में 21 में से कांग्रेस ने 14 सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि भाजपा महज 4 सीटों पर सिमट गई। वहीं पाली पंचायत समिति में भी 17 में से कांग्रेस 12 सीटें जीतने में कामयाब रही। दूसरी तरफ, बाली और देसूरी में भाजपा ने पुष्पेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में मजबूत वापसी करते हुए दोनों जगह बहुमत हासिल किया। राजस्थान के स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों का यह सियासी गणित बताता है कि कैसे एक ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सत्ताधारी दल और विपक्ष का चुनावी समीकरण बदल रहा है। राजस्थान की राजनीति और हर सीट के निष्पक्ष विश्लेषण के लिए thinQ360 से जुड़े रहें।
68
राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने भाजपा पर सीटों के साथ-साथ वोट प्रतिशत में भी बढ़त बनाई है। जिला परिषद की 1271 सीटों के परिणामों में कांग्रेस ने 794 और भाजपा ने 357 सीटें जीती हैं। वहीं पंचायत समिति की 7520 सीटों में कांग्रेस 3758 और भाजपा 2213 सीटों पर विजयी रही। वोट शेयर के आंकड़े देखें तो जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को 43.40% और भाजपा को 37.77% वोट मिले, यानी कांग्रेस 5.63% आगे रही। पंचायत समिति चुनावों में भी कांग्रेस 39.15% वोट पाकर भाजपा (33.78%) से 5.37% आगे रही। इन आंकड़ों से साफ है कि ग्रामीण राजस्थान में कांग्रेस को न केवल सीटें ज्यादा मिलीं, बल्कि जनादेश का वोट प्रतिशत भी उसके पक्ष में रहा।
55
राजस्थान में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद पंचायत चुनाव परिणामों ने सत्ताधारी दल के सामने असहज सवाल खड़े कर दिए हैं। 37 जिला परिषदों में से कांग्रेस ने 23 में स्पष्ट बहुमत हासिल किया और 4 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि बीजेपी सिर्फ 5 जिला परिषदों में बहुमत तक पहुंच सकी। 419 पंचायत समितियों में भी कांग्रेस 275 में बढ़त पर रही, जबकि भाजपा का आंकड़ा केवल 63 पर सिमट गया। सीएम के गृह जिले भरतपुर में कांग्रेस ने जिला परिषद में बहुमत हासिल किया, वहीं उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के फागी में बीजेपी का खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने नागौर जिला परिषद में बहुमत हासिल करने के साथ 497 पंचायत समिति सदस्य जिताकर मजबूत वापसी दर्ज कराई है। यह परिणाम संकेत दे रहे हैं कि ग्रामीण राजस्थान में स्थानीय मुद्दे और जमीनी पकड़ बड़े सियासी दावों पर भारी पड़े हैं।
67
राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद 37 जिला परिषदों में से कांग्रेस ने 23 में बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा केवल 5 जिला परिषदों में अपने दम पर जीत दर्ज कर सकी। हैरानी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सांगानेर क्षेत्र, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के फागी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के झोटवाड़ा जैसे कद्दावर नेताओं के क्षेत्रों में भी भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं श्रीमाधोपुर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चार सदस्य चुनाव हार गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस जनादेश को स्वीकार करते हुए समीक्षा की बात कही है।
1
88
राजस्थान के पिंडवाड़ा-आबू क्षेत्र में हुए पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने स्थानीय सियासी समीकरण बदल दिए हैं। विधायक समाराम गरासिया के इलाके की दोनों अहम पंचायत समितियों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाई है। आबू रोड में 23 में से कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा केवल 1 सीट पर सिमट गई। वहीं पिंडवाड़ा में 19 में से कांग्रेस ने 11 और भाजपा ने 5 सीटें हासिल कीं, जहां भारत आदिवासी पार्टी और निर्दलीय भी जीते। दिलचस्प बात यह रही कि पिंडवाड़ा में विधायक समाराम गरासिया की पुत्रवधू रेशमी चुनाव जीत गईं, लेकिन संगठन के स्तर पर भाजपा को बड़ा झटका लगा। आबू रोड में भाजपा की एकमात्र विजयी प्रत्याशी गायत्री देवी गढ़वी सामान्य वार्ड से जीती हैं, जिससे पार्टी के पास एसटी आरक्षित प्रधान पद के लिए अपना कोई पात्र उम्मीदवार तक नहीं बचा। आदिवासी राजनीति, भारत आदिवासी पार्टी के प्रभाव और संयम लोढ़ा की रणनीति के बीच सिरोही जिले का यह चुनावी उलटफेर पूरे प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।
79
राजस्थान में भाजपा सरकार के दौर में आए 37 जिलों के पंचायत चुनाव नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस ने 22 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा केवल 5 जिलों में ही जीत दर्ज कर पाई। 8 जिला परिषदों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, वहीं नागौर में आरएलपी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भी कांग्रेस ने 3,758 सीटें जीतकर मजबूत बढ़त बनाई, जबकि भाजपा 2,213 सीटों पर सिमट गई। क्षेत्रीय दलों में आरएलपी के 497 और बीएपी के 278 सदस्य चुने गए हैं। भाजपा के लिए सबसे बड़ा सवाल अपने वोट प्रतिशत में आई गिरावट और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय तालमेल का है। क्या यह नतीजा 2028 के राजस्थान विधानसभा चुनाव का कोई संकेत है या स्थानीय समीकरणों का फैसला? राजस्थान की राजनीति और ग्रामीण सत्ता से जुड़े ऐसे हर बड़े घटनाक्रम का तथ्य-आधारित विश्लेषण thinQ360 पर देखते रहें।
63
राजस्थान में स्थानीय चुनावी नतीजों ने भाजपा के भीतर संगठनात्मक समीक्षा की जरूरत खड़ी कर दी है। 3 केंद्रीय मंत्रियों—गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और भूपेंद्र यादव के साथ-साथ राजस्थान सरकार के करीब 17 मंत्रियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा। विशेष रूप से बीकानेर, जोधपुर और अलवर जैसे बड़े जिलों के परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं, जहां अलवर में कांग्रेस को बढ़त मिली और भाजपा पीछे रह गई। जब किसी मंत्री के गृह या प्रभाव क्षेत्र से ऐसे परिणाम आते हैं, तो राजनीतिक जवाबदेही और संगठन से जमीनी जुड़ाव को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
1
3
176
राजस्थान पंचायत चुनाव में जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में सत्ताधारी भाजपा को झटका लगा, वहीं पाली जिले की बाली विधानसभा सीट पर तस्वीर बिल्कुल अलग रही। बाली में 3 नगर पालिकाएं और 2 पंचायत समितियां यानी सभी 5 स्थानीय निकायों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। लगातार 6 बार के विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने यह साबित किया कि चुनाव केवल सत्ता या बड़े नारों से नहीं, बल्कि मजबूत स्थानीय जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन से जीते जाते हैं। कभी भैरो सिंह शेखावत की सीट रही बाली का यह परिणाम राजस्थान भाजपा के लिए एक बड़ा सबक पेश करता है। राजस्थान की सियासत और चुनावों का तथ्य आधारित जमीनी विश्लेषण देखने के लिए thinQ360 से जुड़े रहें।
70
राजस्थान की बाली विधानसभा और पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी ने बहुमत तो हासिल कर लिया, लेकिन सीटों का गणित पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गया है। बाली में पार्टी केवल एक सीट के अंतर से बहुमत के आंकड़े तक पहुंची। लगातार छह बार एक ही सिंबल पर जीत दर्ज करने वाले स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की जमीनी पकड़, विकास परियोजनाओं और बदले हुए सियासी समीकरणों के बीच विपक्ष की चुनौती भी साफ नजर आ रही है। देसूरी और सादड़ी के चुनावी आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला अब पहले से ज्यादा कड़ा हो चुका है। राजस्थान की राजनीति और चुनावी आंकड़ों का तथ्य आधारित विश्लेषण देखने के लिए thinQ360 से जुड़े रहें।
52
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के नतीजों ने राज्य की सियासत में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत समिति की 497 और जिला परिषद की 52 सीटों पर RLP की मौजूदगी के साथ-साथ दक्षिण राजस्थान में BAP का असर भी चर्चा में है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और प्रेमचंद बैरवा के प्रभाव वाले क्षेत्रों में सियासी डेंट के बाद क्या राज्य में कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई तीसरी ताकत मजबूत हो रही है? पंचायत स्तर की यह बढ़त विधानसभा चुनाव 2028 का पक्का संकेत नहीं हो सकती, क्योंकि दोनों दलों के सामाजिक और भौगोलिक प्रभाव अलग हैं। वहीं दूसरी तरफ गांव के इस जनादेश के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों के सामने अपने संगठन को मजबूत करने की नई चुनौतियां हैं। राजस्थान की राजनीति और चुनावी समीकरणों का तथ्य आधारित विश्लेषण देखने के लिए thinQ360 से जुड़े रहें।
68
राजस्थान के मंत्री ओटाराम देवासी के विधानसभा क्षेत्र में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। शिवगंज पंचायत समिति चुनाव में 19 वार्डों में से भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई, जबकि कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की और दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं। पूर्व प्रधान ललिता कंवर भी चुनाव हार गईं। सत्ता और मंत्री पद के बावजूद इस तरह खाता न खुलना सिरोही जिले में भाजपा संगठन और स्थानीय समीकरणों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। राजस्थान की राजनीति और खबरों का तथ्य आधारित विश्लेषण देखने के लिए thinQ360 से जुड़े रहें।
1
1
6
230
UGC और EWS पर क्या BJP से हुई बड़ी चूक? राजस्थान: BJP का कोर वोटर और बूथ कार्यकर्ता क्यों छिटका? रविंद्र भाटी की EWS मांग और UGC विवाद ने BJP को कैसे उलझाया? राजस्थान में UGC नियमों और EWS सरलीकरण के मुद्दों की अनदेखी क्या BJP के लिए भारी पड़ रही है? राजनीतिक विश्लेषक के अनुसार, पार्टी का पारंपरिक बूथ कार्यकर्ता और सामान्य वर्ग इस बार चुनावी प्रक्रिया से दूर दिखा। रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा में उठाई गई EWS पात्रता की शर्तों (जमीन सीमा, प्रमाण पत्र प्रक्रिया और आर्थिक मूल्यांकन) की मांग तथा UGC नियमों को लेकर उपजे विवादों का असर सीधे जमीन पर देखा गया। इसके अलावा जालौर जैसे जिलों में जिला प्रमुख की सीटों और टिकट वितरण में कोर कैडर की उपेक्षा ने संगठन के भीतर नाराजगी को बढ़ाया। राजस्थान की राजनीति पर यह अंदरूनी खींचतान बड़ा असर डाल सकती है।
49
BJP को जालौर में देवासी समाज ने क्या संदेश दिया? जालौर पंचायत चुनाव: टिकट वितरण में BJP से कहां हुई चूक? देवासी समाज की नाराजगी ने जालौर में बिगाड़ा BJP का खेल! राजस्थान के जालोर-सांचौर बेल्ट में पंचायत चुनाव के दौरान देवासी समाज की नाराजगी और टिकट वितरण में बिगड़े सामाजिक संतुलन ने भाजपा के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया। स्थानीय स्तर पर टिकट न मिलने से उपजे असंतोष के साथ-साथ पंचायतों के पुनर्गठन और प्रशासनिक बदलावों को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष देखने को मिला। पंचायत स्तर पर मतदाता दलीय निष्ठा से ज्यादा स्थानीय सामाजिक भागीदारी और सुविधाओं को प्राथमिकता देता है, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर साफ दिखाई दिया। राजस्थान की जमीनी राजनीति और चुनावी समीकरणों के निष्पक्ष विश्लेषण के लिए thinQ360 से जुड़े रहें।
57
जालौर-सिरोही से लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी की राजनीतिक पकड़ पर पंचायत चुनाव परिणामों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला परिषद की 27 में से भाजपा केवल 5 सीटों पर सिमट गई, जबकि पंचायत समितियों की 146 सीटों में से पार्टी को मात्र 36 सीटें ही मिलीं। वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा, संगठन में समन्वय की कमी और स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने सिरोही में भाजपा के परंपरागत बूथ मैनेजमेंट को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में जिला प्रमुख पद की दावेदारी को लेकर अंदरूनी समीकरण और लॉबिंग तेज हो चुकी है। राजस्थान की राजनीति और ज़मीनी चुनावी समीकरणों का तथ्य आधारित विश्लेषण देखने के लिए thinQ360 से जुड़े रहें।
45
राजस्थान के पंचायत और जिला परिषद चुनावों में कई दिग्गज राजनीतिक घरानों को अप्रत्याशित नतीजों और कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा है। राजेंद्र राठौड़ के परिवार की अगली पीढ़ी जिला परिषद तक पहुंची और कनिका सिंह की दावेदारी चर्चा में आई, लेकिन संख्या बल की चुनौती बनी हुई है। वहीं बूंदी में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी करीब 25 हजार वोटों से जीते, जबकि सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा के भाई और भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की पत्नी सरोज देवी को मात्र 9 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। स्थानीय स्तर पर बदलती इस राजनीतिक तस्वीर और पूर्व मंत्रियों के रसूख पर उठते सवालों के बीच यह साफ है कि सिर्फ बड़ा नाम अब जीत की गारंटी नहीं रहा। राजस्थान की राजनीति और चुनावी समीकरणों के निष्पक्ष विश्लेषण के लिए thinQ360 से जुड़े रहें।
58
Devji Patel | भरे मंच पर पूर्व सांसद देवजी पटेल ने ऐसा क्या कह दिया कि... #DevjiPatel #jalore
1
11
575
सिरोही पंचायत चुनाव में भाजपा की हार के बाद जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। क्रॉस-वोटिंग रोकने के लिए जीते प्रत्याशियों के फोन जब्त कर बाड़ेबंदी की गई है। भजनलाल सरकार की नीतियां, टिकट वितरण और संयम लोढ़ा की रणनीति पर यह एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट देखिए। पूरी पड़ताल व निष्पक्ष विश्लेषण के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। #SirohiNews #RajasthanPolitics #BhajanlalSharma #SanyamLodha #BJPvsCongress #ResortPolitics #SirohiChunav #ThinQ360 #GroundReport #RajasthanNews
3
486
सिरोही में चुनावी बाड़ाबंदी का भावुक सच! राजनीति की मजबूरियों के बीच महिला प्रधान प्रत्याशी को बाड़ाबंदी में ले जाया गया, जहां रोते-बिलखते बच्चे अपनी मां से गले भी नहीं मिल पाए। राजस्थान के स्थानीय चुनावों में सियासी दांव-पेंच और अपनों से दूरी का यह झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। #Sirohi #RajasthanPolitics #Badabandi #HindiNews #ThinQ360 #GroundReport #RajasthanNews #ViralVideo
97
सिरोही पंचायत और जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद प्रत्याशियों की अज्ञात रिसॉर्ट में बाड़ाबंदी शुरू हो गई है। भाजपा को रेवदर छोड़कर बड़ा झटका लगा है। जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव में अजमेर व पाली जैसे उलटफेर से बचने के लिए संयम लोढ़ा ने अपने सभी विजयी सदस्यों को बस से सुरक्षित स्थान भेजा है। निष्पक्ष राजनीतिक विश्लेषण के लिए चैनल सब्सक्राइब करें। #SirohiNews #RajasthanPolitics #PanchayatChunav #SanyamLodha #Congress #BJP #ZilaParishad #RajasthanNews #HindiNews
5
430