दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह,
महबूब की बाहों का घेरा है...❣️
जहां सुकून भी मिलता है, और प्यार भी
यह सिर्फ एक एहसास नहीं,
दो रूहों का मिलन है...🫂
जिसमें लफ़्ज़ कम पड़ जाते हैं, और मोहब्बत बोल उठती है 💞
One n only ꨄ retweeted
तुम्हे बांध कर रखने की चाहत नहीं है मेरी,
अगर बेहतर लगे कोई तो आज़ाद हो तुम..!!
कुछ लोगों को
अपनी गलतियों का कभी पछतावा नहीं होता..
और हम जीवन भर
इसी भ्रम में जीते रहते हैं की कभी तो
उन्हें अपने रवैये और गलतियों का एहसास होगा..!🥺💔
One n only ꨄ retweeted
तुम गंगा की आरती सी पवित्र हो प्रिये,
मैं बनारस की गली में भटकता मुसाफिर हूँ...!!❤️🦋
सुनो ना...
अब तो ठंड भी बढ़ गई है ,
और तुम्हारी यादें भी ताज़ा हो रही हैं।
रात को रजाई में भी जब ठंड लगती है ना ,
तो समझ आता है,
तुम्हारी बाहों की गर्मी की कितनी कमी है।
तुम होते तो,
मुझे अपनी बाहों में छिपा लेते ,
और कहते...
ठंड बाहर रहने दो,
तुम मेरे दिल में रहो।
याद है मुझे तेरी हर अदा,
वो तेरा मुस्कुराना,
और छोटी-छोटी बात पर तेरा रूठ जाना,
जब तू रूठता था ना,
तो तेरे गाल गुलाब से लाल पड़ जाते थे,
हाय... तेरे रूठने का वो अंदाज़ ही मेरी जान ले जाता था,
😍🫠🙈
One n only ꨄ retweeted
कभी-कभी सोचता हूँ,
क्या तुम्हें भी याद आता होगा
वह रास्ता,
जहाँ हम बिना किसी मंज़िल के
घंटों साथ चला करते थे।
वह पुरानी सड़क,
जिसके दोनों ओर लगे पेड़
हमारी बातों के गवाह हुआ करते थे।
वह शाम की ठंडी हवा,
जिसमें तुम्हारे बाल बार-बार
तुम्हारे चेहरे पर आ जाया करते थे,
और मैं उन्हें हटाने के बहाने
कुछ पल और तुम्हारे करीब हो जाता था।
वक्त कितना अजीब होता है न,
जिसके साथ पूरी उम्र बिताने के सपने देखो,
एक दिन उसी के बिना
पूरी उम्र बितानी पड़ती है।
तुम्हारे जाने के बाद
मैं कई बार उसी रास्ते से गुज़रा हूँ।
अब वहाँ पहले जैसी रौनक नहीं है।
पेड़ आज भी खड़े हैं,
हवा आज भी चलती है,
शाम आज भी उतरती है,
मगर उन सबके बीच
तुम्हारी हँसी कहीं सुनाई नहीं देती।
कभी लगता है,
जैसे उस रास्ते ने भी
हमारे बिछड़ने का दुख सहा हो।
कुछ जगहें इंसानों की तरह
अपना दर्द कह नहीं पातीं,
बस धीरे-धीरे वीरान हो जाती हैं।
तुम्हारे जाने पर
मैंने तुम्हें रोकने की कोशिश नहीं की।
शायद इसलिए नहीं कि
तुम्हारे बिना जीना आसान था,
बल्कि इसलिए कि
जिसे प्रेम किया हो,
उसकी आँखों में अपनी वजह से
बेबसियाँ देखना अच्छा नहीं लगता।
मैंने तुम्हारी खुशियों के लिए
अपनी कई इच्छाओं को चुप करा दिया।
तुम्हारी राह आसान रहे,
इसलिए अपने हिस्से के सवाल भी
खुद ही अपने भीतर रख लिए।
मगर एक बात आज तक नहीं समझ पाया,
जिस इंसान के साथ
हर छोटी-बड़ी बात बाँटने की आदत हो जाए,
उसके चले जाने के बाद
इंसान अपनी बातें किससे करता है?
किसे बताता है कि आज दिन अच्छा नहीं था?
किसे सुनाता है कोई छोटी-सी खुशी?
किसके सामने बिना वजह मुस्कुराता है?
और जब रात बहुत लंबी हो जाए,
तो किसकी याद को सिरहाने रखकर सोता है?
मैंने जिंदगी को रुकने नहीं दिया।
सुबहें आईं, शामें गुज़रीं,
लोग मिले, रिश्ते बने,
कुछ नए किस्से भी जिंदगी में जुड़ गए।
लेकिन सच कहूँ,
कुछ खाली जगहें ऐसी होती हैं
जिन्हें भरने के लिए
किसी दूसरे इंसान की जरूरत नहीं होती,
बस उस पुराने वक्त की जरूरत होती है
जो दोबारा कभी लौटकर नहीं आता।
अब तुमसे कोई शिकायत नहीं है।
न तुम्हारे फैसलों से,
न तुम्हारी मजबूरियों से,
न उस वक्त से जिसने
हमारे रास्ते अलग कर दिए।
बस कभी-कभी मन करता है
कि जिंदगी एक बार फिर
हमें उसी मोड़ पर ले जाकर खड़ा कर दे,
जहाँ हम एक-दूसरे के लिए
अजनबी नहीं, पूरी दुनिया हुआ करते थे।
मैं तुमसे लौट आने की उम्मीद नहीं रखता।
न ही चाहता हूँ कि तुम
अपने आज को छोड़कर
मेरे बीते हुए कल में लौट आओ।
बस इतना चाहता हूँ,
कि कभी किसी शांत शाम में
तुम्हें हमारा वह वक्त याद आए,
और तुम्हारे चेहरे पर
एक हल्की-सी मुस्कान उतर आए।
तुम्हें याद आए कि
कोई था जिसने तुम्हारे साथ
सिर्फ कुछ पल नहीं जिए थे,
बल्कि उन पलों में
अपनी पूरी जिंदगी देख ली थी।
शायद प्रेम का सबसे उदास सच यही है,
कि हर प्रेम कहानी का अंत
दो लोगों का साथ होना नहीं होता।
कुछ कहानियाँ अधूरी रहकर भी
अपनी पूरी गहराई जी लेती हैं।
और कुछ लोग...
हमारी जिंदगी से चले जाने के बाद भी
हमारे भीतर कहीं बसे रहते हैं।
न उन्हें आवाज़ देकर बुलाया जा सकता है,
न उनसे मिलने की कोई तारीख तय की जा सकती है।
वे बस यादों में मिलते हैं,
कभी किसी पुराने रास्ते पर,
कभी किसी अनजान खुशबू में,
कभी ढलती हुई शाम में।
और तब एहसास होता है...
इंसान बिछड़ते हैं,
रास्ते बदलते हैं,
वक्त गुजर जाता है,
मगर दिल में किसी के होने का एहसास
हमेशा किसी की मौजूदगी का मोहताज नहीं होता।
कुछ प्रेम साथ रहकर मुकम्मल होते हैं,
और कुछ बिछड़कर भी
उम्र भर प्रेम बने रहते हैं। ©
💞💞
प्रेम का
सबसे बड़ा दुःख यही है कि 💔
जिसे हम अपनी
पूरी दुनिया समझ बैठते हैं, 🌍
वो हमारे बिना भी
अपनी दुनिया किसी और के साथ
पूरी कर लेता है। 🥀
One n only ꨄ retweeted
ख़ामोशी यूं ही नहीं ओढ़ लेता कोई
यकीन मानिए जनाब..
बेहिसाब ताक़त लगती है.....❣️
One n only ꨄ retweeted
उसने हर नशा सामने लाकर रख दिया और कहा,
सबसे बुरी लत कौन सी हैं, मैने कहा तेरे प्यार की।🌹❤️















