Pinned Tweet
भगवान किसी को डिप्रेशन ना दे..!
सुकून छीन जाता है, नींद उड़ जाती है, भूख और प्यास मर जाती है, रोते हैं पर आंसू नहीं आते है, लोगों के बीच होकर भी तन्हाई महसूस होती है, बाहर से सामान्य और भीतर से बिल्कुल खोखलापन जैसा लगता है, चेहरे पर झूठी मुस्कान लिए भीतर से रोते फिरते है।
जीवन के उस पड़ाव पर हूँ,
जहां हाथ,पैर,शरीर सब काँप रहा है; शरीर और दिमाग काम नहीं कर रहा है; सिर इतना दर्द दे रहा है कि जैसे अब न कब फट जाएगा। इतना पानी पी रहा रहा हूं गला फिर भी सुख रहा है। कभी कमरे में,कभी हॉल में,कभी बालकनी में,कभी छत पर जा रहा हूं कहीं भी ठीक नहीं लग रहा है।
सुनो..!
आकर थाम लो न मेरा हाथ,
कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है मेरे साथ।
खोता जा रहा हूँ मैं अपने अंदर का विश्वास,
सिगरेट के धुएं से कोहरा सा छाया रहता है मेरा आवास।
किसी दिन पड़ी मिलेगी किसी कोने पर मेरी लाश,
तब तुम ये ना कहना "काश..! उस दिन मान ली होती इसकी हर बात"।
क्या था मैं और क्या बन गया हूं..!
एक वक्त था जब नौ-दस बजते ही नींद आ जाती थी। अब रातभर बिस्तर पर पड़ा रहता हूं लेकिन मजाल है नींद आ जाए। नींद के नाम पर बस आंखें मूंदता हूं। इत्मीनान से आखिरी बार कब गहरी नींद से सोया था मुझे याद भी नहीं है।
काश...! मै सो पाता। काश..!
हां,डरपोक हूं मैं।
डरता हूं मैं लोगो से रिश्ते बनाने में और उनके करीब आने से क्योकि शुरुआत में तो सब कुछ सही चलता है फिर उनके जीवन में कोई नया इंसान दस्तक देता है,मै नजरंदाज होने लगता हूं और अचानक से बगैर भनक लगे मुझे दरकिनार कर दिया जाता है और फिर से मैं अकेला ही रह जाता हूं।

सच कहूं तो...
मैं कौन हूं, क्या हूं, कैसा हूं?
मुझे अपने बारे में भी कुछ नहीं पता।
शायद, जिंदगी में मेरे साथ इतने सारे छल हुए है जिससे मैं अपने आप में व्याकुल रहता हूं। किसी से जुड़ने में अब कोई दिलचस्पी रही नहीं या फिर यूं कह लो कि अब बहुत डरता हूं मैं लोगों से जुड़ने में।
जीवन के उस पड़ाव पर हूं..!
जहां फोन बजता ही नहीं है। कोई मैसेज नहीं। कोई कॉल नहीं। कई-कई बार तो ऐसा होता है कि फोन ले जाना ही भूल जाता हूं। अगर कभी फोन बज भी जाए,वो बस लोगों के मतलब के लिए होता है लेकिन मैं मदद करने से कभी पीछे नहीं हटता हूं, निस्वार्थ भावना से मदद कर देता हूं।

सही कहते हैं गुड्डू भईया "मिडिल क्लास आदमी; आदमी नहीं, चु८या होता है चु८या"! एक चीज की EMI खत्म नहीं होती है कि दूसरी जरूरत की चीज खरीदनी पड़ जाती है और मिडिल क्लास आदमी के पास उतने पैसे होते नहीं है कि इकट्ठे पैसे देकर एक बार में ही कोई भी महंगी चीज खरीद सके।
26/02/2026
आज मेरा जन्मदिन है लेकिन कोई उत्सुकता नहीं है।
जन्मदिन मनाए भी तो किसके साथ?
प्रेमिका ने नया प्रेमी ढूंढ लिया,पुराने दोस्त ने नए दोस्त और बचा मैं जिसने नया कुछ किया ही नही। किसी से कॉल-मैसेज की कोई उम्मीद भी शेष नही बची और किसी को याद भी नही होगा। उसे भी नहीं..!
खैर...
सुनो..!
मै तुम्हे अपने अंदर की तकलीफ बता नही पाऊंगा क्योंकि तुम कभी समझ ही नहीं पाओगी। सोचा था कि बता दूं और एक-दो बार बताने का कोशिश भी किया लेकिन नाकामयाब रहा। बाहर से तुम्हे हमेशा ठीक-ठाक लगूंगा लेकिन मेरे भीतर मच रहे तूफान और ज्वालामुखी का अंदाजा तुम कभी नही लगा पाओगी।
खैर...
मैं बचता हूं..!
लोगों से मिलने में, बात करने में और किसी पारिवारिक समारोह में जाने से क्योंकि हर तरफ उनका पहला सवाल यही होता है कि क्या कर रहे हो? मैं अभी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा हूं और बेरोजगार हूं। तदोपरांत लोग मुझे अलग ही हीन भावना देखते है जिससे मुझे बहुत तकलीफ होती है।