Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp) header
Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp) profile picture
Bhopal
Joined September 2016
Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)Photo by Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh (@vsk_mp)
शताब्दी केवल सौ वर्षों का पूरा होना नहीं, बल्कि एक लंबी यात्रा, विचारों, आदर्शों, संघर्षों और योगदान को स्मरण करने का विशेष अवसर भी है। #vskmadhyapradesh
2
8
100
अग्निवीरों के लिए हर्ष की बात , 25% को सीधी नियमित नौकरी, बाकी 75% को मिलेगा दो साल का एक और विकल्प #vskmadhyapradesh
1
7
170
दुर्गादास राठौर पुण्यतिथी विशेष वर्ष 1679। मारवाड़ के महाराजा जसवंत सिंह का निधन हो चुका था। उनके उत्तराधिकारी के रूप में जन्मे शिशु अजीत सिंह के सामने भी संकट खड़ा था। मुगल सम्राट औरंगजेब की निगाहें मारवाड़ पर थीं। ऐसे समय में वीर दुर्गादास राठौड़ ने एक संकल्प लिया, अजीत सिंह को सुरक्षित बचाना है। वे अपने साथ लगभग 300 वीरों को लेकर दिल्ली से निकले। लेकिन मुगल सैनिकों को इसकी भनक लग गई और पीछा शुरू हो गया। अब एक ओर शत्रु की विशाल सेना थी और दूसरी ओर एक नन्हे राजकुमार का भविष्य। दुर्गादास के साथियों ने अद्भुत वीरता दिखाई। कुछ योद्धा पीछे रुककर मुगल सेना को रोकते रहे, ताकि राजकुमार को आगे ले जाया जा सके। एक-एक करके अनेक वीर रणभूमि में गिरते गए। कहते हैं, जब यह दल अपने गंतव्य तक पहुंचा, तब दुर्गादास के साथ केवल सात साथी बचे थे। लेकिन सबसे बड़ी सफलता यह थी कि नन्हे अजीत सिंह सुरक्षित थे। आगे चलकर वही अजीत सिंह मारवाड़ के महाराजा बने और दुर्गादास ने वर्षों तक मारवाड़ की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। सचमुच, दुर्गादास केवल एक योद्धा नहीं थे। वे उस निष्ठा के प्रतीक थे, जिसमें अपना जीवन पीछे और अपने कर्तव्य को सबसे आगे रखा जाता है। स्त्रोत - The Great Hero of Marwar: Veer Durgadas #vskmadhyapradesh #DurgadasRathore #दुर्गादासराठौर
7
12
245
वीरांगना झलकारी बाई जयंती विशेष 1857 का स्वतंत्रता संग्राम। झांसी का किला अंग्रेजी सेना से घिर चुका था। चारों ओर युद्ध चल रहा था और रानी लक्ष्मीबाई की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता थी। ऐसे कठिन समय में झलकारी बाई ने एक ऐसा निर्णय लिया, जिसने उन्हें इतिहास में अमर कर दिया। उनका चेहरा रानी लक्ष्मीबाई से मिलता-जुलता था। उन्होंने रानी का वेश धारण किया और स्वयं युद्धभूमि की ओर बढ़ गईं, ताकि अंग्रेजी सेना का ध्यान उनकी ओर जाए और रानी को किले से निकलने का अवसर मिल सके। यह केवल वेश बदलने की बात नहीं थी, यह अपने प्राणों की चिंता किए बिना मातृभूमि के लिए आगे बढ़ने का साहस था। झलकारी बाई की इसी वीरता को कवि मैथिलीशरण गुप्त ने इन पंक्तियों में अभिव्यक्त किया है: "जा कर रण में ललकारी थी, वह तो झांसी की झलकारी थी। गोरों से लड़ना सिखा गई, इतिहास में झलक रही, वह भारत की ही नारी थी।" झलकारी बाई का नाम आज भी झांसी के उस अदम्य साहस की याद दिलाता है, जिसने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। स्त्रोत - नाटक वीरांगना झलकारी बाई, आकाशवाणी #vskmadhyapradesh #वीरांगनाझलकारीबाई #झलकारीबाई
1
14
30
290
#नित्य_प्रेरणा जा कर रण में ललकारी थी, वह तो झांसी की झलकारी थी। गोरों से लड़ना सिखा गई, इतिहास में झलक रही, वह भारत की ही नारी थी। -मैथिलीशरण गुप्त #vskmadhyapradesh #मैथिलीशरणगुप्त #झलकारीबाई #Jhalkaribai
6
109
पंच परिवर्तन से सब परिवर्तन हो जाएगा -मनि श्री 108 प्रमाणसागर जी #vskmadhyapradesh #पंचपरिवर्तन
3
92
#नित्य_प्रेरणा हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्या को हराने की अनुमति भी नहीं देनी चाहिए। - डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम #vskmadhyapradesh #डॉएपीजेअब्दुलकलाम
7
15
226
जम्मू के ऐतिहासिक श्रीरघुनाथ मंदिर में दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह एवं ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ। #जम्मू #श्रीरघुनाथमंदिर #रघुकुलसंपदा #भारतीयसंस्कृति #vskmadhyapradesh
1
8
132
भारत का मेमोरी चिप निर्यात अगस्त 2026 में रिकॉर्ड 116 मिलियन डॉलर पर पहुंचा #vskmadhyapradesh
8
25
401
वैश्विक जनसांख्यिकीय बदलाव क्या भारत के लिए भी खतरे की घंटी है? सदियों से दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समुदाय के रूप में पहचाने जाने वाले ईसाई समुदाय के सामने अब एक नया जनसांख्यिकीय परिदृश्य उभर रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर के जनसांख्यिकीय अनुमानों से जुड़ी यह ख़बर भी ऐसी ही है। प्यू के अनुमानों के अनुसार, मुस्लिम आबादी की वृद्धि की मौजूदा गति जारी रही तो आने वाले वर्षों में वह ईसाई आबादी के लगभग बराबर पहुँच जाएगी और आगे निकलने की स्थिति भी बन सकती है। यह बदलाव केवल दो धर्मों की आबादी के तुलनात्मक आँकड़ों तक सीमित नहीं है। इसके पीछे जन्मदर, आयु संरचना, भौगोलिक विस्तार और बदलती सामाजिक परिस्थितियों की एक लंबी कहानी छिपी है। दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकी में आकार लेता यह परिवर्तन कई नए प्रश्नों को जन्म देता है, जिन पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। samvad.in//Encyc/2026/11/20/… #vskmadhyapradesh
2
11
144
तुलसी शालिग्राम विवाह एवं देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ। #देवउठनीएकादशी #तुलसीविवाह #श्रीहरि #विष्णु #DevUthaniEkadashi #TulsiVivah #vskmadhyapradesh
1
3
15
225
संत नामदेव जी की जयंती पर सादर नमन #vskmadhyapradesh #संतनामदेव #SantNamdev
1
1
11
169
#नित्य_प्रेरणा आत्मा और परमात्मा में कोई अंतर नहीं है। परमात्मा द्वारा निर्मित सभी जीवों की सेवा ही मानव का परम धर्म है इसी से साधक को दिव्य दृष्टि प्राप्त होती है। - संत नामदेव #vskmadhyapradesh #संतनामदेव #SantNamdev
1
3
13
143
राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती है – सीता अन्नदानम जी लखनऊ, 17 नवंबर 2026। राष्ट्र सेविका समिति की नब्बे वर्षों की यात्रा पूर्ण होने पर एक लघु पुस्तिका का विमोचन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका सीता अन्नदानम जी, पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित दीपा मलिक जी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारिका शशि बघेल जी, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर सुरभि भदौरिया जी उपस्थित रहीं। प्रमुख कार्यवाहिका सीता अन्नदानम जी ने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक स्वयं जलकर चारों ओर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार प्रत्येक महिला भी दीपक बनकर समाज और राष्ट्र में प्रकाश फैला सकती है। डॉ. सुरभि भदौरिया की लघु पुस्तिका भी एक दीपक के रूप में समाज और राष्ट्र सेविका समिति की ज्योति को प्रकाश देगी और आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनेगी। आज समाज की मानसिकता हो गई है कि टीवी समाचार, यूट्यूब चैनल में लगातार दस मिनट तक कोई भी प्रसंग देख नहीं सकते, एक से दो मिनट ही किसी एक विषय पर एकाग्र हो सकते हैं। लगातार ना टीवी देख सकते हैं, न मोबाइल, न सिस्टम पर देख सकते हैं, लेकिन चाहिए तीनों, रील का जमाना है। ऐसे समय में सुरभि जी ने 90 वर्षों के समिति कार्य को निकटता से पहचाना और युवाओं को इस संगठन के परिचय की आवश्यकता है, इसको समझकर, यह प्रयास किया है। samvad.in//Encyc/2026/11/19/… #vskmadhyapradesh #राष्ट्रसेविकासमिति
1
6
123
राष्ट्रीय चेतना एवं सामाजिक दायित्वबोध जागृत करने से ही परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हुआ – डॉ. मोहन भागवत जी सिलचर, 17 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के दक्षिण असम प्रवास के अवसर पर दक्षिण असम एवं त्रिपुरा प्रांत की कार्यकारिणी तथा विभाग टोली की बैठकें तीन सत्रों में संपन्न हुईं। इसके पश्चात सिलचर स्थित गुरुचरण विश्वविद्यालय के सभागार में खंड, नगर एवं उससे ऊपर के कार्यकर्ताओं के लिए एक बौद्धिक वर्ग आयोजित किया गया। बौद्धिक वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं से सरसंघचालक जी ने संगठनात्मक विषयों, स्वयंसेवकों के दायित्वों तथा समाज के प्रति उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। samvad.in//Encyc/2026/11/19/… #vskmadhyapradesh
2
5
118
J&K : कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मार गिराया #vskmadhyapradesh #कुलगाम
3
6
107
संघ सदैव युवा बना रहेगा, यही संघ की सबसे बड़ी विशेषता है #vskmadhyapradesh
4
13
144
#नित्य_प्रेरणा हमारे कार्यों से संगठन की प्रतिष्ठा और छवि किसी भी स्थिति में धूमिल नहीं होनी चाहिए। - एकनाथ रामकृष्ण रानडे #vskmadhyapradesh #एकनाथरामकृष्णरानडे
6
10
169
देश के प्रति जिम्मेदारी हर नागरिक की है. #vskmadhyapradesh
19
47
713