Pinned Tweet
कल शाम राजकमल प्रकाशन के किताब उत्सव में नेहरू सेंटर में गुलज़ार साहब ने "जिया जले" का विमोचन किया। नसरीन मुन्नी कबीर से गुलज़ार साहब की बातचीत पर आधारित इस किताब का अनुवाद मैंने किया है। इस मौक़े पर मैंने और सलीम आरिफ़ साहब ने गुलज़ार साहब से बातचीत की।
Maye Musk की किताब "A Woman Makes A Plan" का अनुवाद "जब औरत सोचती है" के नाम से प्रकाशित हुआ है। यह पुस्तक Rajkamal Prakashan Samuh राजकमल प्रकाशन ने छापी है।
l1nk.dev/a2519re
....अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जाना और वहां खुद को स्थापित करना...ऐसी कितनी बातें हैं जो दिखाती हैं कि पूरे संसार में महिलाओं का संघर्ष तकरीबन एक जैसा है।
मेय मस्क की किताब ‘जब औरत सोचती है’ अनुवाद के लिए मुझे कलिंगा लिटरेचर फेस्टिवल बेस्ट बुक ऑफ द ईयर हिन्दी
Yunus Khan retweeted
मेय मस्क की किताब ‘जब औरत सोचती है’ के लिए अनुवादक यूनुस ख़ान को कलिंगा लिटरेचर फेस्टिवल बेस्ट बुक ऑफ द ईयर हिन्दी ट्रांसलेशन सम्मान 📚
हार्दिक बधाई 🎉
Thanks kaling lit fest
🌍📚 CELEBRATING THE ART OF TRANSLATION! 📚🌍
The Kalinga Literary Festival proudly announces Mr. Yunus Khan as the winner in the Hindi Translation category of the KLF Book Awards 2026 for जब औरत सोचती है, the Hindi translation of Maye Musk's A Woman Makes a Plan, published by Rajkamal Prakashan.
A reflection on resilience, reinvention and the courage to chart one's own path, जब औरत सोचती है brings Maye Musk's life experiences and practical wisdom to Hindi readers. From raising three children as a single mother to overcoming financial hardships and age-related barriers in the modelling industry, Musk shares lessons drawn from her personal and professional journey. The book offers insights on career, family, health and personal growth, encouraging readers to approach life's uncertainties with determination and a positive outlook.
Through his translation, Mr. Yunus Khan makes Musk's message accessible to a wider Hindi-speaking readership, highlighting the important role of translation in connecting readers across languages and cultures.
🏆 Congratulations to Mr. Yunus Khan on this well-deserved recognition!
The award will be presented at the inaugural ceremony of the Ek Bharat, Anek Bol Festival, presented by Kalinga Literary Festival, on 18 December 2026 at Travancore Palace, New Delhi.
Join us in celebrating the translators who bring diverse voices and ideas across linguistic boundaries, strengthening the connections between India's languages and literary traditions.
#KLFBookAwards2026 #KalingaLiteraryFestival #YunusKhan #MayeMusk #EkBharatAnekBol
नाना पाटेकर की जो सबसे सुनहरी याद है वो है अमोल पालेकर की काव्यात्मक फिल्म "थोड़ा सा रूमानी हो जाएं" कि याद। दृष्टधुम्न पद्मनाभ प्रजापति, नीलकंठ धूमकेतु बारिशकर। क्या किरदार था वो।
नाना की असली दौलत था उनका गुस्सा, जिन किरदारों में आक्रोश था, मौजूदा व्यवस्था से असंतोष था,
उन्हें बहुत असली जामा नाना पहना सके। पर एक तरफ कहां वो बहुत आक्रामक किरदारों में छा जाते थे दूसरी तरफ बहुत भीतर के, पीड़ित, बहुत बारीक, अंतर्मुखी किरदारों को उन्होंने जैसे अपने भीतर उतार लिया। जैसे प्रहार, दिशा, दीक्षा जैसे किरदार।
वयोवृद्ध फिल्मकार सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। वो 95 साल के थे।
दिलचस्प बात ये है कि उनकी ताज़ा फ़िल्म ‘सिंग गीतम’ इसी बरस आई थी, यानी क़रीब 94 साल की उम्र तक वो निर्देशन करते रहे। श्याम बेनेगल ने तकरीबन नब्बे बरस की उम्र तक निर्देशन किया था।
हिंदी में इसका निर्देशन टी रामाराव ने किया था। सिंगीतम श्रीनिवास राव ने कमल हासन के साथ बनायी “अपूर्व सगोधरगल”, जिसे हिंदी में “अप्पू राजा” के नाम से बनाया गया। कमल हासन उनके प्रिय अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने कुल सात फ़िल्में कमल हासन के साथ बनायीं हैं।
आज विविध भारती की सालगिरह है।
और बहुत सारे विशेष कार्यक्रम होंगें
दिन में 12 बजे मैं जाने माने संगीतकार अनु मलिक से लाइव बातचीत करूंगा। ज़रूर सुनियेगा।
संगीतकार उत्तम सिंह बेमिसाल शख़्सियत हैं। बीते रविवार से विविध भारती पर "उजाले उनकी यादों के" कार्यक्रम में उनसे मेरी बातचीत पर आधारित एक श्रृंखला शुरू हुई है।
पिछले रविवार उत्तम जी ने बताया कि कैसे बारह साल की उम्र से वो फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिशियन बन गए थे।










