Aditya verma retweeted
।। राम राम सा।।
पंचायतीराज चुनाव अंतर्गत पंचायत समिति सांगानेर ( बगरू विधानसभा) के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
आज जारी चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को भले ही बहुमत के अनुरूप सीटे प्राप्त नहीं हो सकी है परंतु क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं ने पंचायत समिति सांगानेर (बगरू विधानसभा) में भरपूर वोट दिया है। आज के परिणाम अनुसार भी भाजपा 20941 मत लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
बगरू विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसे हम पूरे सम्मान और विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। निश्चित रूप से हम इन सीटों के लिहाज से परिणामों की समीक्षा करेंगे और जो कमी रही है, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे तथा जनसेवा एवं विकसित बगरू के संकल्प को ध्येय मानते हुए ओर मजबूती से आमजन के लिए काम करेंगे।
हमारे सभी पार्टी उम्मीदवारों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ चुनाव लड़ा। कार्यकर्ताओं ने भी दिन-रात अथक प्रयास किए। इसके लिए सभी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों, आम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
हमारा संकल्प राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित रखने का नहीं, बल्कि निरंतर जनसेवा, क्षेत्र के विकास और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का है। यह संकल्प पहले भी कायम था और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।
सभी विजयी उम्मीदवारों को पुनः शुभकामनाएं।
#Drkailashverma #MLA #Bagru #Sanganer #Bagru @BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan
Aditya verma retweeted
|| राम राम सा ||
नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री विक्रम सिंह जाखल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री गोविंद देव जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@VikramJakhalMLA
Aditya verma retweeted
|| राम राम सा ||
आज नगरपालिका मंडल बगरू के नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम साधारण सभा की बैठक में सम्मिलित होकर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान स्वच्छता ,रोशनी व्यवस्था, विकास कार्य, पेयजल जैसे जनहित के प्रमुख विषयों पर विमर्श किया। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान, उपाध्यक्ष श्री शंकर गरेड़, अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमावत सहित पार्षदगण, मिडिया बंधु उपस्थित रहे।
#drkailashverma #MLA #bagru
Aditya verma retweeted
Sahi Kahen to this man is Crazy!
Landed 3AM, no Jet Lag or what?
Chaired a Meeting in the Morning
Hats off to PM Modi🫡
Aditya verma retweeted
|| राम राम सा ||
जयपुर शहर नगीणो, सब शहरां रो सिरमौर जी।
चैत रा महीना में, निकळै छै गणगौर जी।।
राजस्थान की शान और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान, ‘गुलाबी नगरी’ जयपुर के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#JaipurFoundationDay
Aditya verma retweeted
|| राम राम सा ||
आज निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला में बालाजी महाराज के दर्शन एवं गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान गायों को गुड़ खिलाया तथा पक्षियों को दाना डाला।
भगवान श्रीकृष्ण से मेरी प्रार्थना है कि सभी पर गौ माता का आशीर्वाद बना रहे।
Aditya verma retweeted
जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा भव्य स्टेट टर्मिनल, बीजेपी विधायक कैलाश वर्मा से बातचीत
#JaipurAirport #JaipurStateTerminal #StateTerminal #Jaipur @KailashBaytu
Aditya verma retweeted
|| राम राम सा ||
आज श्री श्याम गौशाला, निमेड़ा पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए और गौ माता को गुड़ खिलाकर पक्षियों को दाना डाला।
जय गौ माता - जय गोपाल
@BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan
Aditya verma retweeted
|| राम राम सा ||
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देश और समाज की सेवा कर रहे सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है। समाज को जागरूक बनाने और जनहित की आवाज़ बुलंद करने में मीडिया की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहेगी।
#NationalPressDay
Aditya verma retweeted
।। राम राम सा।।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कर कमलों से जयपुर एयरपोर्ट के नवीन स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ हुआ।
बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित इस नवीन टर्मिनल के निर्माण से जयपुर एयरपोर्ट की यात्री क्षमता में वृद्धि होगी और यात्रियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।यह परियोजना राजस्थान को देश के प्रमुख पर्यटन एवं आर्थिक केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही रोजगार के नए अवसरों के सृजन और प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठोड़ जी, मंत्रीगण, सांसद ,विधायकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BhajanlalBjp
Aditya verma retweeted
बहरोड़ विधायक व मेरे पूज्यनीय पिताजी डॉ. जसवंत सिंह यादव जी की पावन स्मृति में अलवर स्थित आवास पर 'श्रद्धांजलि सभा' में जयपुर ग्रामीण से सांसद श्री राव राजेन्द्र सिंह जी व बगरू विधायक श्री कैलाश वर्मा जी ने पहुंचकर पूज्यनीय पिताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करके उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
दु:ख की इस घड़ी में आपकी उपस्थिति और संवेदनाएं ही हमारे लिए सबसे बड़ा संबल है।
Aditya verma retweeted
|| राम राम सा ||
चक दे इंडिया! 🇮🇳🏆
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने पर भारतीय युवा क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
युवा खिलाड़ियों की इस शानदार जीत ने देश का मान बढ़ाया है। आप सभी पर देश को गर्व है।🏆
#TeamIndia #U19AsiaCup #Champions
Aditya verma retweeted
।। राम राम सा ।।
आज जनसंपर्क कार्यालय पर क्षेत्र से पधारे गणमान्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान पधारे ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती गुलाब देवी जी, ग्रा.पं. दादिया सरपंच श्री बृजमोहन यादव जी एवं उपसरपंचगणों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।जनसुनवाई के दौरान नगर निगम वार्ड 72 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती गड्डू देवी जी से भी विकास कार्यों को लेकर संवाद किया।
जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है।
#BagruVidhansabha #DrKailashVerma #JanSampark #Narsinghpura #Dadia #Ward72 #BJP #NayaRajasthan #ViksitBagru
Aditya verma retweeted
|| राम राम सा ||
भादरा विधानसभा से भाजपा विधायक श्री संजीव बेनीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ ।
@sanjeevbeniwal_
Aditya verma retweeted
ॐ शांति!
राजस्थान विधानसभा में साथी सदस्य, बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव जी के निधन के उपरांत श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
Aditya verma retweeted
बगरू विधायक Dr Kailash Verma का दीपावली स्नेह मिलन समारोह, मानसरोवर जनसंपर्क कार्यालय पर उमड़ा हुजूम । Jaipur News
#FINVideo #RajasthanWithFirstIndia #JaipurNews @KailashvermaBJP









































