भैया, लोग हैलोवीन भी मना रहे है उसका क्या.. अब जिस बनारसी के मामा का गांव सिवान है और उसके मौसी की शादी छपरा में हुई है या नानी पटना या गोपालगंज की हैं वो संस्कार से आधा बिहारी ही होता है. छठ का त्यौहार ऐसे ही प्रसारित हुआ है। इसमें कौन सी बुराई है.
बनारस तो देश की सांस्कृतिक राजधानी है..उतना जीवंत शहर इस धरती पर नहीं है. मैं बनारस दस साल रहा हूँ..बनारस सात वार में नौ त्यौहार मनाता है. वहाँ गुजरातियों का अलग टोला है बंगालियों का अलग और सिंधी मारवाणी और दक्षिण भारत का अलग. अस्सी और सोनारपुरा की गलियों में यूरोप और अमेरिका वाले भी बनारसी मिल जाएँगे. यहाँ तक की बाबा विश्वनाथ की एक वक़्त की आरती दक्षिण भारत के लोग आज भी करते हैं.
आज तक किसी बनारसी को आपत्ति करते नहीं देखा मैंने.
त्यौहार-उत्सव इस भारत देश की रीढ़ हैं, इनके प्रसार पर खुश होना चाहिए, दुखी नहीं.
Replying to @AuthorAtul
आप लेखक हैं, बनारस में पढ़े हैं, मुंबई में रहते हैं, सभी जगह ये पूजा की जाती है और स्थानीय प्रशासन और नागरिक सहयोग करते हैं.
बनारस के किसी गांव में स्थानीय और वहाँ के लोग ये पूजा नहीं करते थे, सिर्फ इतनी बात कहने से पुरा बिहारी गैंग गाली गलौज और कुतर्क पर उतर आता है.
बिहार वाले किसी की चिंता नहीं करते कि ये किसका त्यौहार है. और इसको मनाने से हमारी संस्कृति खतरे में आ जाएगी.वो गणेश पूजा भी धूमधाम से करते हैं और दुर्गापूजा भी. डांडिया तो उन्होंने इस साल इतना कर दिया है कि आने वाले साल में गुजरात को पीछे छोड़ देंगे.थोड़ा सा आर्केस्ट्रा का स्कोप हो तो वो नाइजीरिया और सोमालिया का त्यौहार भी मना सकते हैं. 🫢 आप उनको गरिया सकते हैं लेकिन किसी चीज को अपनाने और अपना बना लेने की कला में उनका मुकाबला नहीं कर सकते. आपको उनसे सीखना चाहिए.
Atul Kumar Rai retweeted
छठ गीतों के साथ ऐसे प्रयोग शुभ हैं, जिनमें उनकी विशिष्टता बनी रहे. ❤️🌻🌼
लोकसंगीत में छठ के गीत ही ऐसे हैं जहाँ प्रयोग नहीं चलता. न आप इमोशन को बहुत मॉडर्न बना सकते हैं और न ही धुन के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं. लोक की आत्मा इस प्रयोग को पचा नहीं पाती. पिछले साल मैनें प्रयोग के नाम पर बस इतना किया कि छठ के चार लोकप्रिय गीतों को एक में जोड़कर एक मैशअअप बना दिया. कनेक्टिंग लाइन मैनें लिखी बाकी सब वही रहने दिया. और संयोग से अर्जुन पांडे और सुरभि कश्यप की आवाज़ में इसे पसंद भी खूब किया गया. आप भी सुनिए.
छठ पूजा की शुभकामनाएँ ❤️🙏
#ChhathPuja2026
लोकसंगीत में छठ के गीत ही ऐसे हैं जहाँ प्रयोग नहीं चलता. न आप इमोशन को बहुत मॉडर्न बना सकते हैं और न ही धुन के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं. लोक की आत्मा इस प्रयोग को पचा नहीं पाती. पिछले साल मैनें प्रयोग के नाम पर बस इतना किया कि छठ के चार लोकप्रिय गीतों को एक में जोड़कर एक मैशअअप बना दिया. कनेक्टिंग लाइन मैनें लिखी बाकी सब वही रहने दिया. और संयोग से अर्जुन पांडे और सुरभि कश्यप की आवाज़ में इसे पसंद भी खूब किया गया. आप भी सुनिए.
छठ पूजा की शुभकामनाएँ ❤️🙏
#ChhathPuja2026
नाना जी को सादर प्रणाम, मेरे लिए ये सब किसी पुरस्कार से कम नहीं है ❤️🙏
चर्चा में @AuthorAtul की "चाँदपुर की चंदा"।
नाना जी ( @RamBadan_Rai ) इस उपन्यास और 'नदिया के पार' फिल्म की चाल को एक जैसा बता रहे हैं। ढोलक और झाल की तरह साहित्यकार लोग रचनाओं में भी लय और ताल खोज लेते हैं। 😀
आज तक ऐसे सैकड़ों लोग मिले हैं जिन्हें भोजपुरी,मैथिली और मगही कुछ भी समझ नहीं आती बावजूद इसके उनके कान में जब भी छठ के गीत जाते हैं, उनका हृदय श्रद्धा से भर जाता है. ये लोक संगीत की ताकत है. कभी भारत रत्न पंडित रविशंकर ने कहा था कि भारत के सारे लोकगीत एक ही राग में निबद्ध लगते हैं…सब एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं, सबकी आत्मा एक है. ऐसे में मुंबई के स्टेशन पर छठ पूजा के गीत बंद करवाना मनबढ़ई से ज्यादा कुछ नहीं है. जिन भाषाई आतंकियों को छठ पूजा के गीतों से दिक्कत है उन्हें अपने कान सदा के लिए बंद कर लेना चाहिए.
दिन के दुःख रात के दुख से अलग रहे…अलग रहे सुबह के दुःख शाम के दुःख से। घड़ी-घड़ी रंग बदलते रहे दुःख।
चैत के दुःख से चटकीला हुआ बैशाख का दुःख…!
रजनीगंधा के फूलों से टूटता दुःख अक्टूबर के हिस्से आया था। जानता हूँ नवम्बर लेकर आएगा कोई नया दुःख…!
इस दुःख में सुख बस इतना सा है
कि तुम जब आओगी
तो आधे हो जाएँगे सारे दुःख…!
Atul
ये सत्य है कि भारतीय राजनीति में किसी पार्टी के समर्थकों और विरोधियों पर किसी भी किताब का कोई असर नहीं पड़ने वाला. वो वही मानेंगे जो मानना चाहते हैं.
बावजूद इसके किताब सोनिया जी लिखें या मोदी जी किताबें ख़रीदकर ज़रूर पढ़ना चाहिए. केवल अपने ही प्रिय विचारधारा वालों को पढ़ने से आदमी एक दिन ट्रोल भर बनकर रह जाता है. आलोचना भी खूब सारा अध्ययन माँगती है. इधर दस सालों में पढ़ने की संस्कृति का बहुत ह्रास हुआ है. लेकिन आज मुझे इस बात की ख़ुशी है कि पक्ष-विपक्ष किसी किताब की ख़ूब चर्चा कर रहा है और किताबे जीरा-नमक तेल की तरह ब्लिंकिट से मिलने लगी हैं. 😊
#BelongingAJourneyOfLove
एनवीडिया की कहानी से यही शिक्षा मिलती है कि एक मर्द चाहे तो एक सौ नब्बे देशों की जीडीपी से बड़ी दुनिया की सबसे बड़ी चिप और सेमीकंडक्टर कंपनी खड़ी कर सकता है. लेकिन सुंदर कन्या देखते ही वो सड़क छाप मजनू बनकर दो कौड़ी की चीप हरकत करना नहीं भूल सकता. 🫣
जवानी के दिनों में प्रसिद्ध लेखक निर्मल वर्मा कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हुआ करते थे लेकिन जीवन के आख़िरी कुछ सालों में आकर उन्होंने साम्यवाद, और सेक्युलरिज्म के खोखलेपन पर कई निबंध लिख डाले।उनका निबंध “मेरे लिए भारतीय होने का अर्थ” जिसने भी पढ़ा होगा वो इस बात को बखूबी समझ सकता है।
इससे बौखलाए वामपंथी आलोचकों ने उनको जनसंघी और भाजपाई साबित करने के लिए कई लेख लिख मारे और आज तक एक बड़ा वर्ग उनको जनसंघी ही मानता है।
लेकिन इन तमाम आरोपों के बावजूद निर्मल वर्मा जैसा विलक्षण लेखक हिंदी साहित्य में दूसरा न हुआ।
कहना यही है कि वक़्त के साथ विचार बदलते हैं, जैसे-जैसे आप देश-काल और समाज देखते हैं दुनिया को देखने की दृष्टि बदलती है।
अगर एक आदमी अपने उम्र के पैंतालीसवें साल में वही सोच रहा है, जो तेईसवें साल मे सोचता था, तो वो आदमी एक ही तालाब का पानी पी रहा है और वो कभी भी किसी दिन बीमार पड़ सकता है। 🙏
दीपावली की शुभकामना देने में लोगों ने एआई का इतना ज़्यादा प्रयोग कर दिया है कि अगर राम जी देख लेते तो आज ही बीमार पड़ जाते. कुछ भाइयों-बहनों और भौजाइयों ने तो शुभकामना की जगह अपना होर्डिंग लांच करके सबको फ़ॉरवर्ड कर दिया है, मेरे गाँव के मुनेसर पांडे ने हाथ जोड़कर ऐसी शुभकामना भेजी है, मानों उनको यूपी का इलेक्शन लड़ना है.
पता नहीं ये ट्रेंड कब तक रहेगा…लेकिन न जाने क्यों अब एआई जनित पोस्टर, बैनर और थंबनेल देखकर कोफ़्त सी होने लगी है. मुझे लगता है कि एक दिन ऐसा आएगा कि लोग सच में ऊब जाएँगे और हाथ से लिखे गए शुभकामना संदेश का महत्व बढ़ जाएगा.
इस बार मैनें अपने दोस्तों-मित्रों का नाम ले-लेकर हैपी दिवाली कहा ताकि शुभकामना में पर्सनल टच बना रहे.. कृत्रिम प्रेम का बोध न हो.. 🤗🪔
सर, सादर असहमति दर्ज करें.. राम भारतीय लोक मानस के राजा इसलिए नहीं हैं कि वो एक देवता हैं और उनके पास अथाह शक्ति है या उन्होंने रावण को मार दिया. राम इसलिए लोकनायक हैं कि वो देवता से ज्यादा मनुष्य हैं. जीवन की तमाम विसंगतियों के बावजूद उनके अंदर बैठा मनुष्य उनके देवता पर भारी रहता है. यही बात उनको लोकनायक बनाती है. इसी बात से जनता आज तक कनेक्ट करती है.
देवता चमत्कार कर देता है..राम मर्यादा का उदाहरण प्रस्तुत कर देते हैं. चमत्कार और एक्शन को शानदार vfx और शानदार कैमरा वर्क और एक्शन की जरूरत है. मनुष्य को मनुष्य दिखाने के लिए एक हैंडहेल्ड शॉट भी काफ़ी है. सत्यजीत रे ने एक ही कैमरे के सहारे भारतीय सिनेमा की सबसे कालजयी फ़िल्में बन दी. कैमरा बीएफएक्स और एक्शन सिनेमा की गुणवत्ता का मानक नहीं है.
रामानंद सागर के पास कमज़ोर कैमरा होगा,vfx अच्छा नहीं होगा लेकिन राम को देखने की उनकी सहज दृष्टि आज भी सबसे अच्छी है..आज भी हजारों करोड़ का बजट अरुण गोविल की एक मुस्कान और रवींद्र जैन के एक आलाप के आगे कमज़ोर पड़ता है. और आज भी सौ में नब्बे लोग रामानंद सागर की रामायण देखना पसंद करते हैं. रामानंद सागर ने पर्दे पर राम के लिए वही काम किया है जो साहित्य में तुलसी ने किया है. 🙏
रामानंद सागर ने रामायण की कहानी घर-घर पहुँचाई। इसका श्रेय उन्हें है लेकिन लकीर उनकी इतनी भी लंबी नहीं थी।
कैमरावर्क साधारण था, स्पेशल इफेक्ट्स फीके थे। जब सीरियल चल निकला तो उन्होंने इसे बोरियत की हद तक खींचा। पात्र एक-दूसरे को देखकर देर तक मुस्कुराते रहते थे। न कोई संवाद, न चेहरे पर भाव बदलते थे।
सच्चाई ये है कि उस ज़माने में मनोरंजन के विकल्प गिने-चुने थे। ना इंटरनेट था, ना मोबाइल फ़ोन। रंगीन टीवी नया-नया आया था। कुछ गिने-चुने सीरियल आते थे। ऐसे माहौल में रामानंद सागर को बोरियत के शिकार लोगों वाला खाली कागज़ मिला। पर उनकी लकीर इतनी लंबी भी ना थी जितना आज 40 साल बाद लगती है।
Atul Kumar Rai retweeted
‘बबुनी बीड़ी पियत जात रहली डोली में
आग लगवली चोली में ना।
बबुनी के माई बाप शौकीन
दिहले बीड़ी सलाई कीन
आदत सिखले रहली नइहर के हमजोली में
आग लगवली चोली में ना।’
~ @AuthorAtul के उपन्यास चाँदपुर की चंदा से
Atul Kumar Rai retweeted
एक बार फिर साहित्यिक उपलब्धियों के पटल पर जुलाई सितंबर 2026 की कथा श्रेणी की सूची में महामना के बगिया के लाल अनुज @AuthorAtul एवं आदरणीय गुरुजी @manojrajant जी की कृतियों ने विशेष स्थान बनाया है।
यह केवल पुस्तकों की सूची में स्थान पाने की उपलब्धि नहीं, बल्कि सृजनशीलता, साहित्यिक साधना और पाठकों से बने आत्मीय जुड़ाव का परिचायक है।
शब्द जब अनुभवों से समृद्ध होते हैं और लेखनी जब संवेदना को स्वर देती है, तब साहित्य अपनी अलग पहचान स्वयं गढ़ता है।
अनुज अतुल राय एवं आदरणीय गुरुजी मनोज राजन त्रिपाठी जी को इस उल्लेखनीय साहित्यिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
साहित्य की यह यात्रा निरंतर नए शिखर छुए और आपकी लेखनी पाठकों के हृदय में अपनी जगह बनाती रहे। हर हर महादेव, जय हो महामना।
@ramakroy
देश की पहली मेट्रो ट्रेन 1984 में ही कोलकाता आ गई थी. लेकिन बाद में कोई खासा विकास नहीं हो सका. फिर 2002 में ई श्रीधरन साहब दिल्ली मेट्रो के साथ आए उसके बाद इतिहास रच दिया. आज भारत के पास चीन और अमेरिका के बाद तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है..ऊपर से हज़ार किलोमीटर अभी भी निर्माणाधीन है.
आने वाले दस-पंद्रह सालों में यही स्पीड बुलेट ट्रेन के साथ भी होने वाली है.. इसलिए अभी हमारे शहर में बुलेट क्यों नहीं आई का रोना न रोएँ..हमारे देश का महान सिस्टम चीन और जापान की तरह काम नहीं करता.. यहाँ कोई भी नई चीज आने और देश की कार्यसंस्कृति में शामिल हो जाने में थोड़ा वक़्त लगता है. इसलिए अभी irctc का कैप्चा भरें और ये सोचें की बुलेट ट्रेन से तीन घंटा पहले पहुँचकर आप क्या करेंगे. 😌 #indianrailway
भारत से गरीबी चली गई उसके लिए वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पढ़ने की जरूरत नहीं है. बीस-पच्चीस साल पहले के किसी गांव का दृश्य उठाइये और आज उसी गाँव को देखिए. आपको सड़क से ही समृद्धि नज़र आने लगेगी. आज हरिजन बस्ती में भी SUV खड़ी मिल जाएगी और वहाँ भी चार मंजिला चमचमाता घर दिख जाएगा. हर जाति के टोले में दो-चार बड़े मकान बनते दिखाई देने लगेंगे. हर जाति का एक नवधनाढ्य आइकान मिल जाएगा.आज ग़रीब वही है जो या तो एकदम आलसी और निकम्मा है, नहीं तो फिर बुद्धि को आलमारी में रखके भाग्य और सरकार के भरोसे बैठा है.












