
This is an official account of Dairy, Fisheries & Animal Resources deptGovt. of Bihar पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार #BiharDairyFisheriesAnimalResourcesDept
पटना, बिहार
Joined June 2020
- Tweets7.4K
- Following5
- Followers38.7K
- Likes37
दूध में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर, चार साल में दोगुना होगा उत्पादन : सीएम
#दुग्ध_उत्पादन #सुधा_डेयरी #श्वेत_क्रांति #BiharDairy
#SudhaDairy #COMFED #WhiteRevolution #BiharGrowth
@n1972kishor
@Kapil_IAS
@IPRDBihar
@Agribih
@Dept_of_AHD
1
376
मत्स्य पालन से आत्मनिर्भर बनेंगे एससी-एसटी व अति पिछड़ा वर्ग के किसान
#मत्स्यपालन #आत्मनिर्भरबिहार #नीलीक्रांति #किसानकल्याण #अतिपिछड़ावर्ग #अनुसूचितजाति #अनुसूचितजनजाति #मछलीपालन #समृद्धकिसान
@n1972kishor
@Kapil_IAS
@IPRDBihar
@Agribih
@Dept_of_AHD
1
272
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में राज्य में दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#MilkProduction
#DairyDevelopment
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में राज्य में दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पशुपालन, दुग्ध संग्रहण और डेयरी विकास से पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
#MilkProduction
#DairyDevelopment
#samratchoudhary
#CMSamrat
3
320
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी ने आज राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने वर्ष 2030 तक बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए दुग्ध उत्पादन में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प व्यक्त किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सुधा के माध्यम से बिहार के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही पशुपालन, डेयरी एवं बकरी पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बकरी के दूध के संग्रहण एवं विपणन के लिए प्रतिदिन एक लाख लीटर का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) नीति के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन तथा प्रत्येक प्रखंड में पशु औषधि केंद्र खोलकर पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।
#samratChoudhary
#CMsamrat
1
91
पटना में आयोजित राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बिहार में दुग्ध उत्पादन को वर्ष 2030 तक प्रतिदिन एक करोड़ लीटर करने का लक्ष्य रखा है।पशुपालकों को आर्थिक सहायता, डेयरी उत्पादों के बाजार विस्तार और पशुपालन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है। इससे पशुपालकों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद मिलेगी।
#NationalMilkDay
#DairyDevelopment
#CMSamrat
#SamratChoudhary
1
50
बिहार में वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 48 लाख लीटर दुग्ध का उत्पादन हो रहा है। वर्ष 2030 तक इसे बढ़ाकर एक करोड़ लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पशुपालन, डेयरी विकास और दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री
#BiharDairyRevolution
#MilkProduction
#CMSamrat
#SamratChoudhary
25
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा 27 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ में Chandigarh Investors’ Meet का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में टेक्सटाइल एवं लेदर, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा और जनरल मैन्युफैक्चरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।
#InvestInBihar
#BiharBusinessConnect2027
#CMSamrat
#SamratChoudhary
16
पटना के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का संबोधन।
#NationalMilkDay
#BiharDairy
#CMSamrat
#SamratChoudhary
26
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना के बापू सभागार में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
#NationalMilkDay
#BiharDairy
#CMSamrat
#SamratChoudhary
35
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत सुपौल जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया गया है। आकर्षक पेंटिंग, वर्णमाला और आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित इन केंद्रों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है।
#KayakalpAbhiyan
#Anganwadi
#samratchoudhary
#CMSamrat
20
पटना के बिहटा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। नए उद्योगों की स्थापना और निवेश की संभावनाओं के साथ बिहटा बिहार के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
#samratchoudhary
#CMSamrat
#UdhyogKoBadhava
#IndustrialGrowth
28
मैथिली भाषा में बच्चों को शिक्षा, माँ सीता के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना और दरभंगा में नए औद्योगिक कॉरिडोर से मिथिला की संस्कृति, भाषा और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार दी जाएगी – श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री
@samrat4bjp
#MithilaPride
#BiharRising
#samratchoudhary
#CMSamrat
16
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक आज पहली बार ई-कैबिनेट प्रणाली के माध्यम से की गई - श्री अरविन्द कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार
#BiharCabinet
#ECabinet
#DigitalGovernance
#CMSamrat
#samratchoudhary
20
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज सीवान जिला के ममता मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन एवं ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
#BiharHealthcare
#MamtaMedicalCollege
#CMSamrat
#SamratChoudhary
19
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में 211 नये डिग्री कॉलेजों में लगभग ढ़ाई हजार योग्य एवं दक्ष सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति से उच्च शिक्षा को नई मजबूती मिली है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े शिक्षक अब बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं।
#BiharEducation
#AssistantProfessor
#samratchoudhary
#CMSamrat
33
मधेपुरा के किसान धीरज कुमार ने पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक मल्चिंग तकनीक को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में एक नई पहल की है। इस तकनीक के उपयोग से मिट्टी में नमी बनाए रखने, खरपतवार को नियंत्रित करने और सिंचाई में पानी की बचत करने में मदद मिलती है। इससे उनकी फसल की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
17
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के मखाना को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मखाना की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की पहल से किसानों एवं उद्यमियों के लिए नए बाजार और रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है।
#BiharMakhana
#Superfood
#samratchoudhary
#CMSamrat
19
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान से बदली बक्सर के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी की तस्वीर, बच्चों को मिल रहा बेहतर शैक्षणिक माहौल।
@samrat4bjp
@buxaradmin
#KayakalpAbhiyan
#samratchoudhary
#CMSamrat
15
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार में नए एयरपोर्ट्स का निर्माण और हवाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार से सुगम आवागमन, वैश्विक बाजार से सीधा जुड़ाव के साथ व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
@samrat4bjp
@CADBihar
#AirConnectivity
#ConnectivityForGrowth
#samratchoudhary
#CMSamrat
24
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की उपस्थिति में आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सूचना प्रावैधिकी विभाग और AI कंपनी टाइगर एनालिटिक्स इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच बिहार में AI एवं मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2027 तक इस ग्लोबल डिलीवरी सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव है, जिसके माध्यम से लगभग 200 उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह पहल बिहार को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को नई तकनीकी संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#samratChoudhary
#CMsamrat
24






















