CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar) profile picture

Official handle of Chief Development Officer Kanpur Nagar

Kanpur, India
Joined December 2018
Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)Photo by CDO KANPUR NAGAR (@CdoNagar)
अनुशासन के साथ जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता का संकल्प! 🇮🇳 जनगणना-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से आज दिनांक 21.11.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में वर्दीधारी दिवस (Uniform Day) के अंतर्गत विशेष कार्यशाला एवं स्व-गणना (Self-Enumeration) सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डिजिटल माध्यम से अपनी स्व-गणना पूर्ण की गई। साथ ही जनगणना की प्रक्रिया एवं महत्व की जानकारी देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को अपने परिवारजनों एवं अधीनस्थ कार्मिकों की स्व-गणना सुनिश्चित कराने हेतु प्रेरित किया गया। आइए, जनगणना-2027 में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @Uppolice
2
124
CDO KANPUR NAGAR retweeted
जनसहभागिता से साकार होगा 'फाइलेरिया मुक्त कानपुर' का संकल्प: 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा विशेष उन्मूलन अभियान! 🩺🛡️ जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से पूर्णतः सुरक्षित बनाने हेतु 19 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक विशेष फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (MDA) संचालित किया जा रहा है। इस जन-स्वास्थ्य महाअभियान की सफलता के लिए समस्त जनपदवासियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अभियान के प्रमुख बिंदु एवं विशेष अपील: 🏠 घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम: फाइलेरिया के दृष्टिगत संवेदनशील बिधनू, बिल्हौर, ककवन एवं चौबेपुर विकासखंडों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को फाइलेरिया से बचाव की निःशुल्क दवा खिलाएंगे। 💊 स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही करें सेवन: समस्त पात्र नागरिकों से अपील है कि वे दवा को रखकर न छोड़ें, बल्कि स्वास्थ्य टीम की उपस्थिति में ही इसका सेवन सुनिश्चित करें। 🤝 परिवार व समाज को करें प्रेरित: स्वयं दवा खाने के साथ-साथ अपने परिवारजनों व आसपास के लोगों को भी इस सुरक्षा कवच को अपनाने के लिए जागरूक करें। साल में एक बार खाई जाने वाली यह दवा आपको जीवन भर फाइलेरिया (हाथीपांव) से सुरक्षित रखती है। आइए, मिलकर कानपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाएं! @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
6
10
40
5,114
CDO KANPUR NAGAR retweeted
नवीन सभागार में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। शैक्षिक योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। सशक्त शिक्षा, समृद्ध भविष्य—जिला प्रशासन कानपुर नगर! @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
3
7
28
2,500
CDO KANPUR NAGAR retweeted
युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने हेतु कड़े निर्देश: नवीन सभागार में अहम बैठक संपन्न! 🛠️⚡ सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा अधिकाधिक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। कुशल युवा, समृद्ध और आत्मनिर्भर कानपुर! @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
2
4
14
2,402
CDO KANPUR NAGAR retweeted
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला भूगर्भ जल समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के गिरते भूजल स्तर में सुधार हेतु वर्षा जल संचयन प्रणालियों को सक्रिय रखा जाए, जलस्रोतों का पुनरुद्धार सुनिश्चित हो तथा बिना अनुमति भूजल के व्यावसायिक दोहन पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए। जल संरक्षण—सशक्त और सुरक्षित कल की आधारशिला! @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
3
5
44
3,809
विधानसभा निर्वाचन–2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण! विधानसभा निर्वाचन–2027 के सफल एवं सुचारु संपादन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्मिकों का डाटा संकलन एवं फीडिंग सुनिश्चित कराने के संबंध में बैठक/प्रशिक्षण कार्यक्रम नवीन सभागार, सरसैया घाट किया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को फार्म-1 में कार्मिकों की सही एवं पूर्ण सूचना उपलब्ध कराने तथा डाटा फीडिंग की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
93
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता! मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर श्री अभिनव जे. जैन द्वारा जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
106
🌿 स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव – स्वच्छता से ही समृद्धि की राह! मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन की अध्यक्षता में नवीन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज–2 के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ एवं स्वच्छ कानपुर बनाएं। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @UPGovt
1
147
🌟 जनगणना–2027 में स्वगणना, कानपुर को बनाएगा नंबर-1! 🇮🇳📊 सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री अन्नू अवस्थी जी द्वारा स्वगणना (Self-Enumeration) का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। साथ ही, कानपुर की जनता को स्वगणना के प्रति जागरूक करने एवं अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया। आइए, हम सभी डिजिटल माध्यम से स्वगणना में भाग लेकर जनगणना–2027 को सफल बनाएं और अपने कानपुर को प्रदेश में नंबर-1 बनाने में सहभागी बनें। आपकी स्वगणना, कानपुर का सम्मान! 🙏 @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @UPGovt
123
खसरा-रूबेला मुक्त कानपुर का संकल्प! 💉🛡️ जनपद स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण से छूटे प्रत्येक बच्चे की पहचान कर उसका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रमुख निर्देश: 🔹 MR-1 एवं MR-2 की खुराक से वंचित बच्चों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाएं। 🔹 कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस करें। 🔹 खसरा-रूबेला के संदिग्ध मामलों की तत्काल रिपोर्टिंग एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करें। 🔹 स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर निगम एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। 🔹 नियमित समीक्षा के माध्यम से टीकाकरण एवं रोग निगरानी के लक्ष्यों को पूरा करें। बैठक में निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। हर बच्चे का टीकाकरण, खसरा-रूबेला पर पूर्ण विराम! @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @UPGovt
8
1
10
345
माननीय उपमुख्यमंत्री जी का जनपद में हार्दिक स्वागत: 🏛️💐 उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी का आज कानपुर नगर मे मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा सादर स्वागत-अभिनंदन किया गया। @DMKanpur @brajeshpathakup @CommissionerKnp @CMOfficeUP
158
📊 जनगणना–2027 : स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता अभियान युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा BNSD इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूक किया गया तथा स्व-गणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसी क्रम में दैनिक भास्कर समाचार पत्र के कार्यालय में कार्यरत स्टाफ की भी स्व-गणना कराई गई तथा उन्हें अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। अपील: स्वयं स्व-गणना करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। जनगणना में सहभागिता, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी! @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
147
🌾 अन्नदाता की समस्याओं का समाधान, स्वगणना के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी का संदेश! 🇮🇳 विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस के दौरान किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self-Enumeration) के महत्व की जानकारी देते हुए किसानों को स्वयं ऑनलाइन विवरण दर्ज करने तथा ग्रामवासियों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक कर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। अन्नदाता का सम्मान, स्वगणना के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी से विकसित भारत का संकल्प! @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @upagriculture
115
व्यवस्थाओं की गुणवत्ता एवं जनसुविधाओं का जायजा! मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा जी0आई0सी0 चुन्नीगंज में निर्माणाधीन आडीटोरियम हाॅल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपस्थिति कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता एवं सम्बन्धित ठेकेदार को कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराये जाने एवं कतिपय इंगित कमियों का निस्तारण 01 सप्ताह में कराने के निर्देश दिये गये। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
134
जनगणना–2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद के समस्त विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को स्वगणना (Self-Enumeration) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को जनगणना के महत्व एवं स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
2
218
🌾 फसल कटाई प्रयोग के माध्यम से धान की उत्पादकता का आकलन! आज मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा ग्राम भिंडुरी के मजरा चंद्रिका, विकासखंड चौबेपुर में धान की फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग की संपादन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए उपज के सटीक एवं पारदर्शी आकलन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @upagriculture
1
131
📊 जनगणना–2027 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल! आज विकास भवन, कानपुर नगर में जनगणना–2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया के संबंध में कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पारिवारिक विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त कार्मिकों से अपील की गई कि वे स्वयं प्रक्रिया को समझें तथा आमजन को भी जागरूक कर जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराएं। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
1
2
154
जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना के पहले दिन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, विधायकों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की इस पहल से स्वगणना अभियान को प्रोत्साहन मिला। जिला प्रशासन की जनपदवासियों से अपील—30 नवंबर तक se.census.gov.in पर स्वगणना कर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हमारी जनगणना, हमारा विकास । @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
3
5
397
📊🇮🇳 जनगणना–2027 : स्वगणना अपनाएं, राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें! समस्त जनपदवासियों से अपील है कि दिनांक 16 से 30 नवंबर 2026 के मध्य स्वगणना पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करें। प्रक्रिया को सरल एवं सहज बनाने हेतु भारत की जनगणना द्वारा जारी आधिकारिक ट्यूटोरियल वीडियो अवश्य देखें और सही जानकारी भरकर प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें, जिसे प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। 🎥 ट्यूटोरियल वीडियो: youtube.com/watch?v=mj1TA0… आइए, जनगणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर कानपुर नगर को स्वगणना में अग्रणी बनाएं। हमारी जनगणना, हमारा भविष्य @DMKanpur @cmofficeup @infodeptup @dco_up @censusindia2027
1
131
CDO KANPUR NAGAR retweeted
जब समाज का कोई वर्ग जनगणना से वंचित रह जाता है, तो पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाता है। विश्व के सबसे बड़े एवं भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान 'जनगणना-2027' के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना एवं घर-घर जनगणना की प्रक्रिया का आज लखनऊ से शुभारंभ किया। आमजन से अपील करूंगा कि वे इस पूरे अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही, जनगणना कार्य से जुड़े सभी कार्मिक पूरी सत्यनिष्ठा एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। अभियान के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं।
53
247
7
1,012
62,212