DC Rewari retweeted
हरियाणा की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारे खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दमखम से देश-दुनिया में प्रदेश का मान बढ़ाया है।
आज चंडीगढ़ में 'खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026' के शुभंकर का लोकार्पण किया। राज्य पशु काला हिरण पर आधारित यह शुभंकर हरियाणा की पहचान के साथ खिलाड़ियों की फुर्ती, सतर्कता और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस महाकुम्भ में 30 खेलों की प्रतियोगिताओं में 18 हजार खिलाड़ी प्रदेश के 11 शहरों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और नई प्रतिभाओं को तराशने के लिए निरंतर काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा के खिलाड़ी मिशन ओलंपिक-2036 के संकल्प को साकार करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगे का गौरव बढ़ाएं। 🇮🇳🙏
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण किया। राज्य पशु काले हिरण की थीम पर आधारित यह शुभंकर हरियाणा की पहचान और खिलाड़ियों के जोश, फुर्ती व समर्पण का प्रतीक है।
इस अवसर पर हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह, एशियाई खेलों की पदक विजेता परवीन हुड्डा, नरेंद्र बॉक्सर को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इजिप्ट में जाने वाले हॉकी जूनियर टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
"हरियाणा के खिलाड़ियों का जोश और उत्साह ही प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। हमें गर्व है कि जब भी पदकों की तालिका बनती है, उसमें हरियाणा का नाम सबसे ऊंचा होता है।"
#KhelMahakumbh2026 #Haryana #NayabSinghSaini
DC Rewari retweeted
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा द्वारा हरियाणा SIR 2026 के अंतर्गत उन नागरिकों को एक और अवसर दिया जा रहा है, जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है या जिन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहराव (ASDD) श्रेणी में चिह्नित किया गया है, ताकि वे अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकें।
ऐसे नागरिक ceoharyana.gov.in पर सूची जांचें, voters.eci.gov.in या ECINET ऐप से पुराने EPIC नंबर द्वारा फॉर्म डाउनलोड करें और ERO / AERO को जमा करें । सहायता हेतु 1950 डायल करें।
#HaryanaSIR2026 #VoterList #VoterRegistration #ElectionCommission
DC Rewari retweeted
खेलेंगे भी, जीतेंगे भी और हरियाणा का गौरव भी बढ़ाएँगे !🔥
#खेल_महाकुम्भ हरियाणा 2026 के शुभंकर का अनावरण करते हुए खेल, जोश और युवा प्रतिभाओं के उत्सव का शुभारंभ!🏆
हमारा लक्ष्य है हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मंच देना, हर युवा के हौसले को उड़ान देना और प्रदेश की खेल परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना।🏅
#KhelMahakumbhHaryana2026
DC Rewari retweeted
राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका एवं नारी शक्ति के संगठन और जागरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समर्पण से महिलाओं को आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की राह दिखाई। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
DC Rewari retweeted
भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित मंच गोवा फिल्म महोत्सव में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अमिट अटल’ का विशेष प्रदर्शन उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करने का अवसर बना।
अटल जी ने अपनी दूरदर्शिता, ओजस्वी वाणी और सहज व्यक्तित्व से भारतीय राजनीति को एक विशिष्ट पहचान दी। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण का उनका दृष्टिकोण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
@epanchjanya द्वारा निर्मित यह फिल्म अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व, उनके ऐतिहासिक योगदान और सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। यह प्रस्तुति उनके विचारों की प्रासंगिकता को एक बार फिर रेखांकित करती है।
#IFFI_अमिट_अटल
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका एवं नारी शक्ति के संगठन और जागरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली लक्ष्मीबाई केलकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।
"उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।"
#Haryana #NayabSinghSaini
DC Rewari retweeted
Applications are open for the State Level Energy Conservation Award (SLECA 2026) for energy conservation Initiatives taken during 2025–26.
Eligible applicants can apply online at app.haredasleca.in by December 23, 2026, for awards up to ₹2 lakh.
#SLECA2026 #EnergyConservation #Haryana
DC Rewari retweeted
26/11 मुंबई आतंकी हमले में अपने जान गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
DC Rewari retweeted
🚨 इमरजेंसी कार्यों के लिए पार्षदों को खर्च की अनुमति:
🏙️ नगर निगम पार्षद – ₹6 लाख तक
🏘️ नगर परिषद पार्षद – ₹3 लाख तक
🏡 नगर पालिका पार्षद – ₹1.5 लाख तक
DC Rewari retweeted
संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP, विधानसभा अध्यक्ष श्री @HarvinderKalyan, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित तमाम सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित सभी सदस्यों ने संविधान निर्माताओं को नमन कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
#ConstitutionDay #SamvidhanDiwas #HaryanaAssembly
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन तथा 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
"संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है।"
#ConstitutionDay #NayabSinghSaini #Haryana
DC Rewari retweeted
‘हम भारत के लोग’ - यही हमारे संविधान की आत्मा और हमारी लोकतांत्रिक पहचान है।
आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में संविधान दिवस पर संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिनके प्रयासों से हमें समानता, सम्मान और अधिकारों का आधार मिला।
इसके निर्माण में 15 माननीया महिला सदस्यों की सक्रिय भूमिका एवं हरियाणा के आठ महापुरुषों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आइए, हम सब संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके आदर्शों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लें।
DC Rewari retweeted
हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में गत सत्र के बाद दिवंगत हुए प्रमुख व्यक्तियों, शहीदों और सदन के सदस्यों के परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किए गए।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने शोक प्रस्ताव पढ़कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#Haryana #HaryanaAssembly #NayabSinghSaini
DC Rewari retweeted
अब मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP वर्तमान विभागों के अतिरिक्त नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार भी संभालेंगे।
इस संबंध में विभागों के आवंटन संबंधी 20 अक्टूबर, 2024 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए आदेश जारी किए गए हैं।
#Haryana #NayabSinghSaini #HaryanaGovernment
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
#Haryana #NayabSinghSaini #HaryanaGovernment
DC Rewari retweeted
सदन में हम जब भी आते हैं, तो पक्ष-विपक्ष के रूप में आते हैं।🏛️
लेकिन आज का यह एक ऐसा सत्र है, जिसमें कोई पक्ष-विपक्ष नहीं है।🤝
DC Rewari retweeted
संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान गत विधानसभा सत्र से अब तक दिवंगत हुई प्रमुख विभूतियों, प्रदेश के वीर शहीदों एवं सदन के सदस्यों के परिजनों के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़े और सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
DC Rewari retweeted
हरियाणा सरकार ने सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के लिए आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर, 2026 कर दी है। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद हो जाएगा।
#Haryana #GoodGovernanceAwards #HaryanaGovernment





















