DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत करते हुए।
#Haryana #NayabSinghSaini
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला में दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बस सेवा श्री माता मनसा देवी मंदिर से चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते हुए कालका स्थित श्री काली माता मंदिर तक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेक्टर-5, पंचकूला स्थित नवीनीकृत हरियाणा रोडवेज बस टर्मिनल का भी उद्घाटन किया।
#Haryana #Panchkula #NayabSinghSaini
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह में विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक में भी दक्ष बनें और विकसित हरियाणा व विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुकुल के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
#Haryana #NayabSinghSaini #SanskritGurukul
DC Rewari retweeted
आज पंचकूला में श्रीमुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होकर गौरव की अनुभूति हुई।🙏
भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं और संस्कृत भाषा का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी अमूल्य धरोहर है। गुरुकुल परंपरा ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम रही है।
इस पावन अवसर पर गुरुकुल परिवार को 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह संस्थान इसी प्रकार ज्ञान और संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित करता रहे।
DC Rewari retweeted
पंचकूला के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा अब होगी आसान और सुविधाजनक!
आज श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित संस्कृत गुरुकुल से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा श्री माता मनसा देवी मंदिर से चंडी माता मंदिर, पिंजौर गार्डन होते हुए कालका स्थित श्री काली माता मंदिर तक संचालित होगी। साथ ही सेक्टर-5, पंचकूला के नवीनीकृत राज्य बस टर्मिनल का उद्घाटन भी किया।
पर्यावरण-अनुकूल यह बस सेवा प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। डिजिटल क्यूआर कोड के माध्यम से यात्री बस की लोकेशन और समय-सारणी की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
DC Rewari retweeted
मेडल हमारी बेटियों का, गर्व पूरे हरियाणा का! 🏆✨
यूथ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बेटी गुंजन यादव को आज ₹1 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया। खेलों की भूमि हरियाणा की यह होनहार बेटी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। खूब आगे बढ़ो! 👏🥇
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP का यूके एवं जर्मनी दौरा…
Chief Minister Shri Nayab Saini's Visit to the UK and Germany…
DC Rewari retweeted
हरियाणा की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारे खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दमखम से देश-दुनिया में प्रदेश का मान बढ़ाया है।
आज चंडीगढ़ में 'खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026' के शुभंकर का लोकार्पण किया। राज्य पशु काला हिरण पर आधारित यह शुभंकर हरियाणा की पहचान के साथ खिलाड़ियों की फुर्ती, सतर्कता और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस महाकुम्भ में 30 खेलों की प्रतियोगिताओं में 18 हजार खिलाड़ी प्रदेश के 11 शहरों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और नई प्रतिभाओं को तराशने के लिए निरंतर काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा के खिलाड़ी मिशन ओलंपिक-2036 के संकल्प को साकार करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगे का गौरव बढ़ाएं। 🇮🇳🙏
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण किया। राज्य पशु काले हिरण की थीम पर आधारित यह शुभंकर हरियाणा की पहचान और खिलाड़ियों के जोश, फुर्ती व समर्पण का प्रतीक है।
इस अवसर पर हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह, एशियाई खेलों की पदक विजेता परवीन हुड्डा, नरेंद्र बॉक्सर को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इजिप्ट में जाने वाले हॉकी जूनियर टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
"हरियाणा के खिलाड़ियों का जोश और उत्साह ही प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। हमें गर्व है कि जब भी पदकों की तालिका बनती है, उसमें हरियाणा का नाम सबसे ऊंचा होता है।"
#KhelMahakumbh2026 #Haryana #NayabSinghSaini
DC Rewari retweeted
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा द्वारा हरियाणा SIR 2026 के अंतर्गत उन नागरिकों को एक और अवसर दिया जा रहा है, जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है या जिन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहराव (ASDD) श्रेणी में चिह्नित किया गया है, ताकि वे अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकें।
ऐसे नागरिक ceoharyana.gov.in पर सूची जांचें, voters.eci.gov.in या ECINET ऐप से पुराने EPIC नंबर द्वारा फॉर्म डाउनलोड करें और ERO / AERO को जमा करें । सहायता हेतु 1950 डायल करें।
#HaryanaSIR2026 #VoterList #VoterRegistration #ElectionCommission
DC Rewari retweeted
खेलेंगे भी, जीतेंगे भी और हरियाणा का गौरव भी बढ़ाएँगे !🔥
#खेल_महाकुम्भ हरियाणा 2026 के शुभंकर का अनावरण करते हुए खेल, जोश और युवा प्रतिभाओं के उत्सव का शुभारंभ!🏆
हमारा लक्ष्य है हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मंच देना, हर युवा के हौसले को उड़ान देना और प्रदेश की खेल परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना।🏅
#KhelMahakumbhHaryana2026
DC Rewari retweeted
राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका एवं नारी शक्ति के संगठन और जागरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समर्पण से महिलाओं को आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की राह दिखाई। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
DC Rewari retweeted
भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित मंच गोवा फिल्म महोत्सव में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अमिट अटल’ का विशेष प्रदर्शन उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करने का अवसर बना।
अटल जी ने अपनी दूरदर्शिता, ओजस्वी वाणी और सहज व्यक्तित्व से भारतीय राजनीति को एक विशिष्ट पहचान दी। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण का उनका दृष्टिकोण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
@epanchjanya द्वारा निर्मित यह फिल्म अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व, उनके ऐतिहासिक योगदान और सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। यह प्रस्तुति उनके विचारों की प्रासंगिकता को एक बार फिर रेखांकित करती है।
#IFFI_अमिट_अटल
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका एवं नारी शक्ति के संगठन और जागरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली लक्ष्मीबाई केलकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।
"उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।"
#Haryana #NayabSinghSaini
DC Rewari retweeted
Applications are open for the State Level Energy Conservation Award (SLECA 2026) for energy conservation Initiatives taken during 2025–26.
Eligible applicants can apply online at app.haredasleca.in by December 23, 2026, for awards up to ₹2 lakh.
#SLECA2026 #EnergyConservation #Haryana
DC Rewari retweeted
26/11 मुंबई आतंकी हमले में अपने जान गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
DC Rewari retweeted
🚨 इमरजेंसी कार्यों के लिए पार्षदों को खर्च की अनुमति:
🏙️ नगर निगम पार्षद – ₹6 लाख तक
🏘️ नगर परिषद पार्षद – ₹3 लाख तक
🏡 नगर पालिका पार्षद – ₹1.5 लाख तक
DC Rewari retweeted
संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP, विधानसभा अध्यक्ष श्री @HarvinderKalyan, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित तमाम सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित सभी सदस्यों ने संविधान निर्माताओं को नमन कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
#ConstitutionDay #SamvidhanDiwas #HaryanaAssembly
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन तथा 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
"संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है।"
#ConstitutionDay #NayabSinghSaini #Haryana
DC Rewari retweeted
‘हम भारत के लोग’ - यही हमारे संविधान की आत्मा और हमारी लोकतांत्रिक पहचान है।
आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में संविधान दिवस पर संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिनके प्रयासों से हमें समानता, सम्मान और अधिकारों का आधार मिला।
इसके निर्माण में 15 माननीया महिला सदस्यों की सक्रिय भूमिका एवं हरियाणा के आठ महापुरुषों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आइए, हम सब संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके आदर्शों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लें।




























