Let's explore History through authentic facts and sources and bust the myths. Official youtube channel https://nitter.cf/t.co/V4CIzbjfph https://nitter.cf/t.co/mV7mpiFNBV
इतिहास स्वयं को दोहरा नहीं रहा, बल्कि हमारे समय का आईना दिखा रहा है।
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को मुंबई में उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अगस्त क्रांति मैदान जा रहे थे।
विडंबना देखिए—जिस अगस्त क्रांति मैदान से 1942 में अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल बजा था, उसी ऐतिहासिक विरासत की ओर बढ़ते एक गांधीवादी को आज हिरासत का सामना करना पड़ रहा है।
इतिहास सवाल पूछेगा—सत्ता ने विरोध की आवाज़ को सुना या उसे रोकने की कोशिश की?