अमलतास 🌿 retweeted
चोट लगी पता चला दर्द हुआ पता नहीं
भूल गए भुला दिया ठीक किया पता नहीं
- Ammar Iqbal
अमलतास 🌿 retweeted
सबा से ताजगी, गुंचों से रौनक, गुल से बू गायब
चमन का हाल कुछ है बागवां कुछ और कहता है
अमलतास 🌿 retweeted
टाटा में खेला कैसे हुआ?
टाटा संस के सबसे बड़े शेयर होल्डर टाटा ट्रस्ट (करीब 66%) हैं. टाटा परिवार के पास करीब 3% शेयर हैं. परिवार ने ग्रुप की रचना इस तरह से बनाई है कि टाटा संस का शेयर होल्डर होने के नाते ट्रस्ट को डिवीडेंड मिलता रहेगा और डिवीडेंड से चैरिटी के काम चलते रहेंगे. टाटा संस ग्रुप की बाकी कंपनियों का प्रमोटर हैं.
टाटा संस के बोर्ड में अभी 6 डायरेक्टर हैं इनमें से 2 डायरेक्टर नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवास ट्रस्ट की तरफ़ से हैं. वेणु दक्षिण भारत के TVS ग्रुप से आते हैं. ट्रस्ट ने N चंद्रशेखरन के दोबारा चेयरमैन नहीं बनने के फ़ैसले के बाद उनका उत्तराधिकारी खोजने की प्रकिया शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया था. ट्रस्ट टाटा संस का IPO लाने के खिलाफ था. रिजर्व बैंक ने टाटा संस को लिस्ट करने का आदेश दिया है. नोएल इसके खिलाफ है क्योंकि यह टाटा की परंपरा के विपरीत है.
टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में आज वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ट्रस्ट की राय के खिलाफ जाकर वोट डाला. 4-1 से फ़ैसला हुआ कि चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन बनाया जाए और IPO लाया जाए.अकेले नोएल टाटा ने विरोध में वोट डाला. चंद्रशेखरन ने वोट नहीं डाला.
टाटा ट्रस्ट कह रहा है कि चेयरमैन की नियुक्ति अवैध है. टाटा संस के Article of Association के मुताबिक़ ट्रस्ट के वोटों का बहुमत ज़रूरी है. ट्रस्ट का वोट 1-1 ( वेणु और नोएल) बंट गया है इसलिए यह नियुक्ति अवैध है. यह क़ानूनी लड़ाई लंबी चलेगी. फिलहाल टाटा ग्रुप में टाटा की ही नहीं चल सकी है.
अमलतास 🌿 retweeted
Sending you lots of love, young man. - big hug. Vlogs karo yaar you are a natural.
This quoted post is unavailable.
Throwback to the 1993-94 when Captain Cook challenged the undisputed leadership of Tata Salt.
4 years later Captain Cook crossed the ₹100 crore mark taking on Tata Salt’s dominance in the market. Today this advertisement is remembered as an iconic piece of Indian advertising.
अमलतास 🌿 retweeted
मशहूर व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई के अलग-अलग व्यंग्य लेखों से 14 लाइनें आपके समक्ष रखी हैं, मिर्ची से भी तीखी लगेंगी ।।
1- लडक़ों को, ईमानदार बाप निकम्मा लगता है ।
2- दिवस कमजोर का मनाया जाता है, जैसे हिंदी दिवस, महिला दिवस, अध्यापक दिवस, मजदूर दिवस । कभी थानेदार दिवस नहीं मनाया जाता।
3- व्यस्त आदमी को अपना काम करने में जितनी अक्ल की जरूरत पड़ती है, उससे ज्यादा अक्ल बेकार आदमी को समय काटने में लगती है।
4- जिनकी हैसियत है वे एक से भी ज्यादा बाप रखते हैं । एक घर में, एक दफ्तर में, एक-दो बाजार में, एक-एक हर राजनीतिक दल में।
5-आत्मविश्वास कई प्रकार का होता है, धन का, बल का, ज्ञान का । लेकिन मूर्खता का आत्मविश्वास सर्वोपरि होता है
6 –हमारे लोकतंत्र की यह ट्रेजेडी और कॉमेडी है कि कई लोग जिन्हें आजन्म जेलखाने में रहना चाहिए वे जिन्दगी भर संसद या विधानसभा में बैठते हैं ।
7- विचार जब लुप्त हो जाता है, या विचार प्रकट करने में बाधा होती है, या किसी के विरोध से भय लगने लगता है, तब तर्क का स्थान हुल्लड़ या गुंडागर्दी ले लेती है ।
8- बेइज्जती में अगर दूसरे को भी शामिल कर लो तो आधी इज्जत बच जाती है।
9- जब शर्म की बात गर्व की बात बन जाए, तब समझो कि जनतंत्र बढिय़ा चल रहा है।
10- जो पानी छानकर पीते हैं, वो आदमी का खून बिना छाने पी जाते हैं।
11- सोचना एक रोग है, जो इस रोग से मुक्त हैं और स्वस्थ हैं, वे धन्य हैं।
12- हीनता के रोग में किसी के अहित का इंजेक्शन बड़ा कारगर होता है।
13- नारी-मुक्ति के इतिहास में यह वाक्य अमर रहेगा कि ‘एक की कमाई से पूरा नहीं पड़ता।
14- एक बार कचहरी चढ़ जाने के बाद सबसे बड़ा काम है, अपने ही वकील से अपनी रक्षा करना ।
#हरिशंकरपरसाई #harishankarparsai #Satire
अमलतास 🌿 retweeted
Honestly, this might be the greatest episode in Roadies history 😂🔥
Pure chaos, zero brain cells, and unlimited entertainment 🤣
No scriptwriter in the world could create an episode this legendary 😂😭
Peak Roadies. Peak comedy.
अमलतास 🌿 retweeted
मजबूरी में उलझना कायरों की निशानी है,
हम तुमसे तुम्हारे अच्छे वक्त में टकराएंगे...!💯
अमलतास 🌿 retweeted
अगर तलाश करूँ कोई मिल ही जाएगा
मगर तुम्हारी तरह कौन मुझ को चाहेगा
तुम्हें ज़रूर कोई चाहतों से देखेगा
मगर वो आँखें हमारी कहाँ से लाएगा ..!!
~ बसीर बद्र 🌹
अमलतास 🌿 retweeted
अपमान होने पर अपने दरवाजे को
ऐसा बंद करो कि फिर चाहे लोग पश्चाताप का
साबुन लेकर आये या
क्षमा की चाबी दरवाजा ना खुले।
अमलतास 🌿 retweeted
जब तुम विश्वास के चरम सीमा पर पहुंच जाओगे,तब तुम्हे ढूंढते हुए आयेगा विश्वासघात और तुम अचंभित हो जाओगे...!!!
अमलतास 🌿 retweeted
सांपों के साथ बैठकर कभी सांप नहीं बने,अगर
खून खानदानी हो तो महफिलें असर नहीं करती.
अमलतास 🌿 retweeted
स्वयं की आहूति दी जाती है जवानी में,
मनचाहा साम्राज्य विरासतों में नहीं मिला करता।।
अमलतास 🌿 retweeted
ख्वाहिशों का काफिला भी बड़ा अजीब है ग़ालिब,
अक्सर वहीं से गुजरता है जहां रास्ता न हो।
अमलतास 🌿 retweeted
नेपाल के एक कसीनो में एक आदमी जुआ खेल रहा था। बदकिस्मती से, वह सब कुछ, अपनी पाई-पाई हार गया। निराशा की स्थिति में उसे शौच की इच्छा हुई और वह शौचालय की और गया। वहाँ देखा कि शौचालय का दरवाजा एक रुपये का सिक्का डालने पर खुलता है। वह परेशान दरवाजे के सामने खड़ा रहा। तभी एक दूसरे आदमी ने उसकी परेशानी देखी और उसे एक रुपये का सिक्का दिया।
पराजित जुआरी कृतज्ञ था। उसने अपने उपकारकर्ता का नाम और पता नोट करने पर जोर दिया और उससे वादा किया कि, चाहे कुछ भी हो जाए, वह किसी न किसी दिन उसका कर्ज चुका देगा।
दानकर्ता के जाने के बाद, जब उसने सिक्का दरवाजे के छेद में डालने की कोशिश की तो पाया कि, दरवाजा तो पहले से ही खुला हुआ था। संयोग से, उससे पहले जब कोई और वहाँ से निकला था, तो उसने पीछे दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं किया था और वह खुला रह गया था।
खैर, जब जुआरी शौचालय से बाहर निकला और लॉबी में पहुँचा, तो उसके पास उधार लिया हुआ एक रुपया अभी भी था। आदतन, जुआरी ने वह रुपया दाव पर लगा दिया और चालीस रुपये जीत गया। उसकी किस्मत ने करवट बदली और उसी रात उसने न सिर्फ अपने हारे हुए एक लाख रुपये जीत लिए, बल्कि साढ़े पाँच लाख रुपये ऊपर से और भी जीत लिए।
फिर वह जुआरी प्लेन से मुम्बई आ गया और उन पैसों से एक छोटा सा फास्ट फूड ठेला खोल लिया। किस्मत से उसकी छोटी सी दुकान खूब चली और कुछ ही दिनों में वह एक बड़े रेस्टोरेंट का मालिक बन गया। रेस्टोरेंट इतना सफल हुआ कि, कुछ ही सालों में उसने भारत के अन्य 15 बड़े शहरों वैसे ही रेस्टोरेंट खोल लिए और अगले कुछ और सालों में एक पाँच सितारा होटल भी खरीद लिया।
फिर दो होटल, फिर तीन होटल, फिर विदेश में होटल खोल लिए।
वृद्धावस्था में, एक बार उसने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में अपनी सफलता की कहानी सुनाते हुए अत्यंत भावुक स्वर में कहा, " मेरे साथ जो चमत्कार हुआ, वह एक आदमी की वजह से हुआ, सिर्फ एक आदमी की वजह से। अगर आज मैं उस आदमी से मिलूँ, तो मैं उसे सोने, हीरे-जवाहरातों से तौल दूँगा। "
" उस आदमी को," ---एक डायरेक्टर ने कहा--- " जिसने आपको नेपाल के उस कसीनो में शौचालय में डालने के लिए एक रुपया दिया था ? "🤔🤔🤔🤔
" नहीं, वह नहीं। मेरे पास तो उसका नाम-पता सब है। मैं तो उस आदमी को ढूँढ रहा हूँ जिसने शौचालय का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। " 🤓🤣😅😅😅😅😅😅😅😅





















