Pinned Tweet
बिन हवा ना पत्ता हिलता है, बिन लड़े ना हिस्सा मिलता है।
अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना जिंदा होने की निशानी है।
#हसदेव_बचाओ_आदिवासी_बचाओ #हसदेव_जंगल_बचाओ #SaveHasdeo_StopAdani #SaveHasdeo #savetribal #Chhattisgarh #GoBackAdani
@TribalArmy @Ashishnetam750 @DeepakBaijINC @MohanMarkamPCC @TS_SinghDeo @saptagiriulaka @chandanjnu @thealokputul @alokshuklacg @JayManikpuri2 @ajitanjum @AkashSharmaINC @Deveshtiwari_ @DrLaxman_Yadav @INCChhattisgarh
संविधान की रक्षा का संकल्प, लोकतंत्र की मजबूती का संघर्ष.. 🇮🇳🙏🏻
#संविधान_दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में @INCChhattisgarh के आह्वान पर आयोजित विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ में कांग्रेस के साथियों के साथ सहभागी बना।
यह मार्च केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिकों की आवाज़ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का संदेश है।
मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा है। हर वोट की गरिमा और हर मतदाता का सम्मान सुरक्षित रहना चाहिए।
संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं, अब उन अधिकारों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवाज़ और यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
संविधान सर्वोपरि है... लोकतंत्र अडिग रहना चाहिए.. 🇮🇳✊🏻🙏🏻
जय संविधान.. 🇮🇳 जय जोहार.. 🇮🇳 जय कांग्रेस.. ✋🏻
#sanvidhandivas #sanvidhan #IndianConstitutionDay #IndianConstitution #drbhimraoambedkar #DRBHIMRAORAMJIAMBEDKAR #babasahebambedkar #babasaheb #babasahabbheemravambedkar #jaisanvidhan #jaibabasahab #deepakbaij #SukhdeoBhagat
@RahulGandhi @bhupeshbaghel @sukhdeobhagat @DeepakBaijINC @MohanMarkamPCC @kcvenugopalmp @IYCChhattisgarh @INCIndia
1
32
शुभ जन्मदिन!!🎂
छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री, नंदेली की माटी का गौरव, खरसिया विधायक एवं जन-जन के प्रिय जननेता आदरणीय बड़े भैया श्री @umeshpatelcgpyc जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।❤️🙏🏻
आपका सहज व्यक्तित्व, जनमानस से जुड़ाव, संघर्षशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण आपकी अलग पहचान है। आपने अपने कर्म और व्यवहार से जनता के बीच जो विश्वास और अपनत्व अर्जित किया है, वह आपकी सबसे बड़ी पूँजी है।
ईश्वर से कामना है कि आपका जीवन उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और नई उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे। जनसेवा का आपका सफर निरंतर नई ऊँचाइयाँ छुए और आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन हम सभी को मिलता रहे। 🙏🏻
नंदेली की माटी का मान, जनसेवा की पहचान और जनता के दिलों में सम्मान सदैव बना रहे।
जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई बड़े भैया जी.. ❤️🇮🇳🙏🏻
#happybirthday #happybirthdaytoyou #Umeshnandkumarpatel #UmeshPatel #nandeli #kharsiya #CongressLeader #ChhattisgarhCongress #sanjaynetam #bindranawagarh #gariyaband_district #chhattisgarh
@bhupeshbaghel @DeepakBaijINC @INCChhattisgarh
26/11 मुंबई आतंकी हमले में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों को शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🇮🇳🇮🇳
उनकी वीरता, बलिदान और साहस
हमेशा देशवासियों के दिलों में अमर रहेगा।
आतंक के खिलाफ यह जंग, शहीदों को समर्पित है।
हम उन्हें भूल नहीं सकते... हम उन्हें भूलने नहीं देंगे।🇮🇳🇮🇳
#MumbaiTerrorAttack #26November #neverforget #TributeToMartyrs #IndiaRemembers #26november2008 #JaiHind #JaiBharat #bharatmatakijai #JaiJawan #indianarmy #IndianArmyZindabad
40
संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ..🇮🇳🙏🏻
आज का दिन केवल भारतीय संविधान को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उन महान विचारों, संघर्षों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है, जिनकी नींव पर हमारा लोकतंत्र खड़ा है।
भारत का संविधान हमें समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का भरोसा देता है। यह देश के हर नागरिक को समान अधिकार और समान अवसर प्रदान करने का संकल्प है।
परम आदरणीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना को साकार किया, जहाँ व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, धर्म या वर्ग से नहीं, बल्कि उसकी गरिमा और नागरिक अधिकारों से हो।
आइए, संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों को केवल शब्दों तक सीमित न रखकर अपने आचरण और व्यवहार में उतारें।
संविधान हमारी पहचान है, हमारे अधिकारों की ढाल है और लोकतंत्र की आत्मा है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जय संविधान.. जय बाबा साहेब..जय हिंद.. 🇮🇳🙏🏻
#sanvidhandivas #sanvidhan #IndianConstitutionDay #IndianConstitution #drbhimraoambedkar #DRBHIMRAORAMJIAMBEDKAR #babasahebambedkar #babasaheb #babasahabbheemravambedkar #jaisanvidhan #jaibabasahab
@bhupeshbaghel @DeepakBaijINC @sukhdeobhagat @INCChhattisgarh
शुभ वैवाहिक वर्षगाँठ..🙏🏻
छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव, प्रख्यात कथावाचक आदरणीय महाराज #युवराज_पाण्डेय जी एवं उनकी धर्मपत्नी जी को वैवाहिक वर्षगाँठ की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐❤️
अपनी कथा, आध्यात्मिक ज्ञान और ओजस्वी वाणी से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में सनातन संस्कृति और धर्म की सुगंध फैलाकर आपने अपने क्षेत्र और पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि आप दोनों का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, समर्पण और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। आपका साथ यूँ ही जीवनभर बना रहे और जगन्नाथ जी की कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बरसते रहें। 🙏🏻
आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे, जीवन का हर सफर प्रेम और खुशियों से रोशन रहे। ❤️
#HappyMarriageAnniversary #marriagelife #MarriageAnniversaryCelebration #marriageanniversary #aacharyaptyuvrajpandey #viralpost
@Bolkaliya1903
A Star i̶s̶ ̶b̶o̶r̶n̶ that 𝗸𝗲𝗲𝗽𝘀 𝘀𝗵𝗶𝗻𝗶𝗻𝗴 🌟
Vaibhav Sooryavanshi never ceases to amaze! 👏
#TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE
Never in doubt! 🏅
Vaibhav Sooryavanshi is the Player of the Match for an innings we will remember for a very long time! 👏🙌
Scorecard ▶️ bcci.tv/matches/6812d0db-232…
#TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE
Sanjay Netam retweeted
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday.
The decision in 2004 gave some of us relief but others joy.
There was an intention behind withdrawing Papa’s security.
And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book.
Priyanka and I sat down with our mother to talk through all of it. Going back to those memories brought back the joy, the laughter and even the pain we felt at the time.
Ma's journey of Belonging has been full of enormous love and terrible tragedy, and she has met all of it with dignity and courage.
Sanjay Netam retweeted
- Fastest fifty in List A Cricket.
- Fastest Hundred in List A Cricket.
- Fastest 150 in List A Cricket.
- Fastest Double Hundred in List A Cricket.
VAIBHAV SOORYAVANSHI OWNS ALL RECORDS IN LIST A CRICKET 🥶🔥
This media is unavailable
Sanjay Netam retweeted
20 mins ago: Fastest 100 in One Day cricket
Now: Fastest 200 in ANY format of cricket
Vaibhav Sooryavanshi kya ho tum?! 🔥🙏
FASTEST DOUBLE CENTURY IN LIST A CRICKET 🤯💯💯
Take a bow, Vaibhav Sooryavanshi 🫡
Updates ▶️ bcci.tv/matches/6812d0db-232…
#TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE
2️⃣0️⃣4️⃣ Runs
5️⃣3️⃣ Balls
2️⃣8️⃣ Sixes
7️⃣ Fours
3️⃣8️⃣5️⃣ Strike Rate
We are running out of superlatives for Vaibhav Sooryavanshi 👏🫡
Updates ▶️ bcci.tv/matches/6812d0db-232…
#TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE
ग्रामसभा की ताकत को अब सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट कर दिया.. 🙏🏻✊🏻
पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों में ग्रामसभा की सहमति कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि कानूनी अधिकार है।
सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने 18 नवंबर 2026 को बिबोल टोप्पो एवं अन्य बनाम ओडिशा राज्य एवं अन्य मामले में स्पष्ट किया कि पांचवीं अनुसूची के अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित ग्रामसभा की पूर्व सहमति अनिवार्य है। यह केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कानूनन बाध्यकारी शर्त है। न्यायालय ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को निरस्त कर दिया।
यह फैसला उन सभी के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है, जो ग्रामसभा की सहमति और अधिकारों को नजरअंदाज करके आदिवासी समाज की जमीन, जंगल और संसाधनों पर निर्णय थोपना चाहते हैं।
ग्रामसभा को दरकिनार करके आदिवासी समाज के भविष्य का फैसला नहीं किया जा सकता.. 🙏🏻
हमारे अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा केवल एक बैठक नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, पहचान, सामुदायिक अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संस्था है। पेसा कानून और वनाधिकार कानून ने ग्रामसभा को विशेष वैधानिक अधिकार दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के हर पाँचवी अनुसूची गांव की आवाज यही है:-
ग्रामसभा के अधिकारों का सम्मान हो।
जल, जंगल और जमीन से जुड़े फैसलों में ग्रामसभा की वैधानिक भूमिका सुनिश्चित हो।
वनाधिकार और सामुदायिक वन संसाधनों की अनदेखी न हो।
बिना कानूनी प्रक्रिया और प्रभावित लोगों को सुनवाई का अवसर दिए कोई एकतरफा कार्रवाई न हो।
अब समय आ गया है कि शासन-प्रशासन ग्रामसभा को केवल कागजों में नहीं, जमीन पर भी सम्मान दे।
याद रखिए, आदिवासी समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। हम कानून का सम्मान करते हैं और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना भी जानते हैं।
ग्रामसभा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जल, जंगल, जमीन पर हमारे अधिकारों का सम्मान करना ही होगा.. ✊🏻
जय जोहार.. जय संविधान.. जय जल-जंगल-जमीन.. ✊🏻🏹🙏🏻
#PesaAct #GramSabha #SupremeCourt #JalJungleJameen #FRA2006 #VanAdhikar #vanadhikarkanun #pesaact1996 #sanjaynetam #bindranawagarh #gariyaband_district #chhattisgarh #Odisha
@RahulGandhi @bhupeshbaghel @DeepakBaijINC @INCChhattisgarh @MohanMarkamPCC @TS_SinghDeo @BhupeshOnline @GariyabandDist @GariyabandPolic
78
सिख धर्म के संस्थापक एवं महान आध्यात्मिक गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏🏻
गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार हमें जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, शांति और आपसी सद्भाव को मजबूत करें।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏🏻
#gurunanakdevji #PrakashParv #GuruNanakJayanti #KartikPurnima #sanjaynetam #bindranawagarh #gariyaband_district
66
वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🏻
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय देने वाली वीरांगना झलकारी बाई जी का जीवन त्याग, शौर्य और नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल है।
उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव साहस, स्वाभिमान और अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
वीरांगना झलकारी बाई जी का शौर्य और बलिदान इतिहास के पन्नों में सदैव अमर रहेगा।🙏🏻
जय जोहार.. जय हिंद..🇮🇳🙏🏻
#JhalkariBai #LaxmiBai #viranganajhalkaribai #sanjaynetam #bindranawagarh #gariyaband_district #viralpost
1
4
75
Sanjay Netam retweeted
माननीय मंत्री ओपी चौधरी जी,
भगवान बिरसा मुंडा जी का नाम ग़लत लेकर अपमान आपने किया और बुरा भी आप ही मान गए. कमाल है.
यह एक फ़ोटो देखिए. भगवान बिरसा मुंडा की यह जीवंत प्रतिमा बस्तर के चारामा में लगी है. विधानसभा के तत्कालीन उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर के विधायक स्व. मनोज मंडावी जी ने यह प्रतिमा लगवाई थी. तारीख़ थी, 13-08-2022.
हज़ारों लोगों की उपस्थिति में एक गरिमामय कार्यक्रम में इस मूर्ति का अनावरण हुआ था. और यह सिर्फ़ एक उदाहरण है उस समय का जब आरएसएस-भाजपा के मन में भगवान बिरसा मुंडा को लेकर प्रेम उपजना शुरु नहीं हुआ था.
हमने क्या क्या किया और क्या क्या नहीं किया इसके विवरण में कुछ नहीं धरा है.
असल सवाल आदिवासियों के सम्मान का है.
आदिवासियों का सम्मान ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने भर से नहीं होता. उनका सम्मान उनके लिए जल, जंगल और ज़मीन बचाने से होता है. उनके लिए क़ानून बनाकर उसे लागू करने में होता है.
2003 से 2018 तक जब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में थी तो आपने न वनाधिकार क़ानून ढंग से लागू किया और न पेसा क़ानून बनाया. कभी सोचा आपने कि भाजपा की सरकार के रहते क्यों प्रदेश में चार लाख से भी अधिक वनाधिकार के आवेदन रद्द क्यों किए गए? क्यों एक भी सामूहिक वनाधिकार का पट्टा नहीं दिया?
उल्टे सलवा जुड़ुम के नाम पर बस्तर में ख़ून की नदियां बहा दीं और सात सौ गांव खाली करवा दिए. फ़र्ज़ी एनकाउंटर, आदिवासी लड़कियों से दुराचार और नक्सली बताकर मासूम आदिवासियों की हत्या को भाजपा सरकार में मामूली बातें थीं.
आदिवासियों पर क्या गुज़री यह बखूबी जानते होंगे क्योंकि आप उस समय IAS रहते हुए भाजपा की सेवा कर रहे थे और बस्तर में भी गुल खिला रहे थे.
सरकारी आदेश से गौरव दिवस मनाने से कुछ नहीं होता. अच्छी नीयत से होता है. हमने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का जो सिलसिला शुरु किया था उसकी चर्चा और सराहना दुनिया भर में हुई. दुनिया भर से आदिवासी समूह छत्तीसगढ़ आए. वह आदिवासियों का उत्सव था. आदिवासियों ने ही मनाया.
आप लोग किस मुंह से आदिवासियों की बात करेंगे? आपकी आत्मा तो अडानी के पास गिरवी है और आप एक एक करके छत्तीसगढ़ का सारा जंगल अडानी के नाम करने पर तुले हुए हैं.
आप जिस इलाक़े से आते हैं चौधरी जी, वहां दुनिया के सबसे अच्छे जंगलों में से एक है. न जानते हों, न पढ़े हों तो किसी से पूछ लीजिएगा कि हसदेव के जंगलों का क्या महत्व है. आप लोग वो सारा जंगल काटने जा रहे हैं.
पहले भाजपा ने हसदेव के खदान राज्य सरकारों को आवंटित किए फिर सारे खदानों को अडानी के नाम लिख दिया. याद है कि 2023 में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नियुक्त होने से पहले अडानी को जंगल देने के आदेश जारी करने लगे थे आप लोग?
अब तो पानी सर से गुज़रने लगा है. तमनार से लेकर तारा तक आपने सारे जंगल अडानी के नाम कर दिए. जंगलों के उजड़ने से कौन सबसे ज़्यादा प्रभावित होगा, आदिवासी ही ना? वही उजड़ेगा वही बेघरबार होगा और वही सबसे अधिक पीड़ा भोगेगा.
आप लोग ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का नाटक करते हैं और लाखों पेड़ों वाले जंगल कटवाने का आदेश जारी करते हैं.
अभी सरगुजा तबाही देख रहा है और आने वाले दिनों में बस्तर भी ऐसी ही तबाही देखेगा. जहां आप लोगों ने लैंड बैंक बनाना शुरु कर दिया है.
मेरी राजनीति को आप लाख बार ‘घटिया’ कहें, लेकिन फिर भी मुझे संतोष है कि मेरी राजनीति पर आदिवासियों के जंगल उजाड़ने और आदिवासी ख़ून की नदियां बहाने के दाग़ नहीं हैं.
जिस राजनीति को आप ‘घटिया’ समझते हैं उस राजनीति से छत्तीसगढ़ में किसानों के दिन बहुर गए. खेतिहर मज़दूरों को सम्मान मिला और युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता भी.
आप जब IAS बने थे तो हम सबको गर्व हुआ था. हर एक छत्तीसगढ़िया बच्चे का आगे बढ़ना स्वाभाविक ख़ुशी देता है.
लेकिन आपके घपलों और कारनामों से दुख भी बहुत हुआ. और जब आप भाजपा की गोद में जा बैठे तो लगा कि सारी पढ़ाई लिखाई और समझदारी डूब गई.
आप राजनीति में अपेक्षाकृत नए हैं. अभी आपको बहुत दूर तक जाना है. आज एक सुझाव देता हूं कि राजनीति को समझने के लिए आरएसएस का चश्मा पर्याप्त नहीं होगा. यह देश आरएसएस और भाजपा की परिभाषा से बहुत बड़ा है. और आरएसएस हिंदुओं का ठेकेदार नहीं है. रहना है तो वहीं रहिए पर अपने पढ़े लिखे होने को बर्बाद मत कीजिए.
और जहां तक सीबीआई की बात है तो मुझे इस पर बात करने में कोई संकोच नहीं है. जब कहें सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लेंगे. मैं जानता हूं कि मुझे बदनाम करने के लिए आपके दोनों आकाओं ने एक षडयंत्र रचा है. मैं लड़ना जानता हूं और लड़कर दुश्चक्रों से बाहर निकलना भी.
आपको बहुत स्नेहाशीष.
Sanjay Netam retweeted
छत्तीसगढ़ के एक छोटे से कस्बे से निकलकर, करीब दो दशकों तक कांग्रेस संगठन में काम करने वाले एक सामान्य कार्यकर्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है।
मेरा यह सफर इस विश्वास का प्रतीक है कि कांग्रेस में पहचान किसी राजनीतिक परिवार से नहीं, बल्कि मेहनत, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण से बनती है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, श्रीमती @SoniaGandhi जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी, श्रीमती @priyankagandhi जी एवं संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी का हृदय से आभार।
यह सम्मान मेरा अकेले का नहीं, बल्कि उन सभी साथियों और जमीनी कार्यकर्ताओं का है, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया।
नई जिम्मेदारी के साथ संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूँ।
जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर की मिली है, लेकिन मेरी पहचान आज भी छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़े एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता की है।
आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। ❤️🙏
गरियाबंद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था आखिर किसके भरोसे..?
देवभोग सिविल अस्पताल को लेकर हरिभूमि में प्रकाशित खबर स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस अस्पताल से लोगों को बेहतर उपचार की उम्मीद थी, वह रेफर सेंटर बनता जा रहा है। सामान्य मरीजों को भी ओडिशा और रायपुर भेजने की नौबत आ रही है।
लेकिन यह समस्या सिर्फ देवभोग तक सीमित नहीं है। पूरे @GariyabandDist के दूरस्थ अंचलों में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पतालों और जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।
कहीं डॉक्टरों की कमी, कहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव, कहीं जरूरी जांच और दवाइयों की सुविधा नहीं, तो कहीं मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता।
आखिर गरीब और ग्रामीण परिवार जाएँ तो जाएँ कहाँ..?
मजबूरी में लोग निजी अस्पतालों का रुख करते हैं। इलाज के लिए कर्ज लेते हैं, जमीन-जायदाद तक बेचने की नौबत आ जाती है। सवाल यह है कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर आने वाले आम नागरिकों को आखिर यह परेशानी कब तक झेलनी पड़ेगी..?
क्षेत्र के विधायक, सांसद और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल ध्यान दें। शासन-प्रशासन केवल कागजों में व्यवस्थाओं का दावा न करे, बल्कि अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयाँ, जांच, उपकरण और नियमित निगरानी सुनिश्चित करे।
स्वास्थ्य सुविधा कोई एहसान नहीं, जनता का बुनियादी अधिकार है।
सड़क, बिजली और पानी की तरह बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भी हर नागरिक तक पहुँचना चाहिए। विशेषकर दूरस्थ आदिवासी अंचलों के लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना न पड़े।
सवाल किसी एक अस्पताल का नहीं, पूरे जिले के लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य का है।
#Health #gariyabanddistrict #sanjaynetam #bindranawagarh #स्वास्थ्य_व्यवस्था #गरियाबंद #जनहित #स्वास्थ्य_अधिकार
@ChhattisgarhCMO @vishnudsai @ShyamBihariBjp @INCChhattisgarh @DeepakBaijINC
2
5
108
शुभ वैवाहिक वर्षगांठ.. 🙏🏻
@INCIndia के सचिव एवं @INCOdisha के प्रभारी, संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी आदरणीय बड़े भैया श्री @Cocopadhi जी (कोको भैया) एवं उनकी जीवनसंगिनी आदरणीया श्रीमती सुष्मिता भाभी जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐❤️
ईश्वर से कामना है कि आप दोनों का जीवन प्रेम, विश्वास, सम्मान और खुशियों से सदैव सराबोर रहे। आपका साथ यूँ ही जीवनभर बना रहे और हर आने वाला वर्ष नई खुशियाँ एवं सुख-समृद्धि लेकर आए।
आप दोनों की जोड़ी सदैव सलामत रहे। शुभ वैवाहिक वर्षगांठ.. ❤️🙏🏻
#HappyMarriageAnniversary #anniversarycelebration #marriagelife #AnniversarySpecial #HappyMarriageLife #purnachandrapadhi #sanjaynetam #bindranawagarh #gariyaband_district #purnchandrapadhi #viralpost














































